logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

● चित्रकूट – जिला अस्पताल में इलाज कराने पहुंची महिला मरीज से डॉक्टर और स्टाफ द्वारा अभद्रता का आरोप, महिला ने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू किया तो स्टाफ ने नाराज होकर उसे धक्का देकर अस्पताल से बाहर निकाल दिया, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

2 hrs ago
user_पवन कुमार (पत्रकार)
पवन कुमार (पत्रकार)
प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

● चित्रकूट – जिला अस्पताल में इलाज कराने पहुंची महिला मरीज से डॉक्टर और स्टाफ द्वारा अभद्रता का आरोप, महिला ने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू किया तो स्टाफ ने नाराज होकर उसे धक्का देकर अस्पताल से बाहर निकाल दिया, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सिद्धार्थनगर – जन्म प्रमाण पत्र बनाने के बदले दो हजार रुपये की घूस लेने के आरोप में पंचायत सचिव को जिलाधिकारी ने निलंबित कर दिया है
    1
    सिद्धार्थनगर – जन्म प्रमाण पत्र बनाने के बदले दो हजार रुपये की घूस लेने के आरोप में पंचायत सचिव को जिलाधिकारी ने निलंबित कर दिया है
    user_पवन कुमार (पत्रकार)
    पवन कुमार (पत्रकार)
    प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ब्रेकिंग प्रतापगढ़-: कोर्ट परिसर में जमकर हंगामा, पेशी पर आये कैदी के साथ मारपीट का आरोप, आज कोर्ट में पेशी के बाद लॉकअप में आयी कैदी को गंभीर चोट, चेहरे से बह रहा था खून परिजनों ने किया हंगामा, हंगामे के दौरान पुलिस से हुई परिजनों की गुत्थमगुत्थी, हंगामे के बीच पुलिस कैदी को किसी तरह ले गयी अस्पताल, लगभग 10 वर्षो से जिला जेल में निरुद्ध है मो हलीम, न्यायालय परिसर के गेट नंबर 3 के पास का मामला।
    1
    ब्रेकिंग प्रतापगढ़-:
कोर्ट परिसर में जमकर हंगामा,
पेशी पर आये कैदी के साथ मारपीट का आरोप,
आज कोर्ट में पेशी के बाद लॉकअप में आयी कैदी को गंभीर चोट,
चेहरे से बह रहा था खून परिजनों ने किया हंगामा,
हंगामे के दौरान पुलिस से हुई परिजनों की गुत्थमगुत्थी,
हंगामे के बीच पुलिस कैदी को किसी तरह ले गयी अस्पताल,
लगभग 10 वर्षो से जिला जेल में निरुद्ध है मो हलीम,
न्यायालय परिसर के गेट नंबर 3 के पास का मामला।
    user_Omprakash प्रजापति
    Omprakash प्रजापति
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • ​रायबरेली के एक प्रतिष्ठित विद्यालय में छात्र का शव फंदे से लटका मिलने के बाद शहर में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। इस घटना से आक्रोशित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के पदाधिकारियों ने विद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है। ​ज्ञापन के दौरान बढ़ी गहमागहमी ​गुरुवार को छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के विरोध में एबीवीपी कार्यकर्ता सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय ज्ञापन सौंपने पहुंचे थे। ज्ञापन सौंपने के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस हो गई। गहमागहमी इतनी बढ़ गई कि नाराज पदाधिकारियों ने कार्यालय को बाहर से घेर लिया और धरने पर बैठ गए। ​पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला बाहर ​आंदोलनकारी कार्यकर्ताओं का स्पष्ट कहना था कि जब तक सिटी मजिस्ट्रेट अपनी "गलती" नहीं मानेंगे, उन्हें कार्यालय से बाहर नहीं निकलने दिया जाएगा। स्थिति बिगड़ती देख शहर कोतवाली पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची। काफी देर तक चली मान-मनौव्वल और बातचीत के बाद, पुलिस ने किसी तरह रास्ता बनाकर सिटी मजिस्ट्रेट को उनके कार्यालय से सुरक्षित निकाला और सरकारी वाहन से रवाना किया।
    1
    ​रायबरेली के एक प्रतिष्ठित विद्यालय में छात्र का शव फंदे से लटका मिलने के बाद शहर में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। इस घटना से आक्रोशित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के पदाधिकारियों ने विद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है।
​ज्ञापन के दौरान बढ़ी गहमागहमी
​गुरुवार को छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के विरोध में एबीवीपी कार्यकर्ता सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय ज्ञापन सौंपने पहुंचे थे। ज्ञापन सौंपने के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस हो गई। गहमागहमी इतनी बढ़ गई कि नाराज पदाधिकारियों ने कार्यालय को बाहर से घेर लिया और धरने पर बैठ गए।
​पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला बाहर
​आंदोलनकारी कार्यकर्ताओं का स्पष्ट कहना था कि जब तक सिटी मजिस्ट्रेट अपनी "गलती" नहीं मानेंगे, उन्हें कार्यालय से बाहर नहीं निकलने दिया जाएगा। स्थिति बिगड़ती देख शहर कोतवाली पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची। काफी देर तक चली मान-मनौव्वल और बातचीत के बाद, पुलिस ने किसी तरह रास्ता बनाकर सिटी मजिस्ट्रेट को उनके कार्यालय से सुरक्षित निकाला और सरकारी वाहन से रवाना किया।
    user_Harinarayan Tiwari
    Harinarayan Tiwari
    Court reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सुल्तानपुर , जनपद के लम्भुआ क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय मुरली में अव्यवस्थाओं का बड़ा मामला सामने आया है। विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों और शिक्षकों के लिए बुनियादी सुविधाओं का अभाव साफ दिखाई दे रहा है। सबसे बड़ी समस्या शौचालय की है, जहां न तो बच्चों के लिए बेहतर व्यवस्था है और न ही अध्यापकों के लिए सुविधाजनक शौचालय उपलब्ध है। विद्यालय की स्थिति और भी चिंताजनक तब हो जाती है जब पता चलता है कि यहां बाउंड्री वाल भी नहीं है, जिससे बच्चों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। इतना ही नहीं, विद्यालय का एक पुराना भवन ध्वस्त कर दिया गया था, लेकिन उसका मलबा आज तक नहीं हटाया गया, जो बच्चों के लिए खतरा बना हुआ है। ऐसे में बड़ा सवाल उठ रहा है कि क्या देश के भविष्य कहे जाने वाले बच्चों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है? क्या गरीब परिवारों के बच्चे अच्छी शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं के हकदार नहीं हैं? इस मामले को लेकर क्षेत्र के अभिभावकों और ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी सुल्तानपुर से मांग की है कि विद्यालय की तत्काल जांच कराई जाए, मलबा हटवाया जाए, बाउंड्री वाल का निर्माण कराया जाए और बच्चों के लिए बेहतर शौचालय की व्यवस्था की जाए। अभिभावकों का कहना है कि यदि जल्द ही व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
    3
    सुल्तानपुर  ,  जनपद के लम्भुआ क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय मुरली में अव्यवस्थाओं का बड़ा मामला सामने आया है। विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों और शिक्षकों के लिए बुनियादी सुविधाओं का अभाव साफ दिखाई दे रहा है। सबसे बड़ी समस्या शौचालय की है, जहां न तो बच्चों के लिए बेहतर व्यवस्था है और न ही अध्यापकों के लिए सुविधाजनक शौचालय उपलब्ध है।
विद्यालय की स्थिति और भी चिंताजनक तब हो जाती है जब पता चलता है कि यहां बाउंड्री वाल भी नहीं है, जिससे बच्चों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। इतना ही नहीं, विद्यालय का एक पुराना भवन ध्वस्त कर दिया गया था, लेकिन उसका मलबा आज तक नहीं हटाया गया, जो बच्चों के लिए खतरा बना हुआ है।
ऐसे में बड़ा सवाल उठ रहा है कि क्या देश के भविष्य कहे जाने वाले बच्चों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है? क्या गरीब परिवारों के बच्चे अच्छी शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं के हकदार नहीं हैं?
इस मामले को लेकर क्षेत्र के अभिभावकों और ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी सुल्तानपुर से मांग की है कि विद्यालय की तत्काल जांच कराई जाए, मलबा हटवाया जाए, बाउंड्री वाल का निर्माण कराया जाए और बच्चों के लिए बेहतर शौचालय की व्यवस्था की जाए।
अभिभावकों का कहना है कि यदि जल्द ही व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
    user_अनिल कुमार (पत्रकार)  ✍️✍️
    अनिल कुमार (पत्रकार) ✍️✍️
    Photographer पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • **कंन्धई थाने में पुलिस हिरासत में व्यापारियों के साथ पुलिस द्वारा की गई बर्बरता व बेरहमी से पिटाई के विरोध प्रतापगढ़ कंन्धई हनुमानगंज बाजार को बन्द कर व्यापारी लगातार कर रहे हैं धरना प्रदर्शन कंन्धई कोतवाल मुर्दाबाद के लगे नारे कंन्धई समेत आसपास सटे हुए रखहा दीवानगंज मदारपुर आसलपुर ताला बाजार को व्यापारियों ने किया है बंद। कंन्धई इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर पर मुकदमा दर्ज करने की व्यापारी कर रहे हैं मांग।में प्रदर्शन
    2
    **कंन्धई थाने में पुलिस हिरासत में व्यापारियों के साथ पुलिस द्वारा की गई बर्बरता व बेरहमी से पिटाई के विरोध प्रतापगढ़ कंन्धई हनुमानगंज बाजार को बन्द कर व्यापारी लगातार कर रहे हैं धरना प्रदर्शन 
कंन्धई कोतवाल मुर्दाबाद के लगे नारे 
कंन्धई समेत आसपास सटे हुए रखहा दीवानगंज मदारपुर आसलपुर ताला बाजार को व्यापारियों ने किया है बंद।
कंन्धई इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर पर मुकदमा दर्ज करने की व्यापारी कर रहे हैं मांग।में प्रदर्शन
    user_Dharmendra Mishra
    Dharmendra Mishra
    Electronic Store पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सूबे के पूर्व कैबिनेट मंत्री ने पट्टी तहसील क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर की जनसुनवाई भारतीय जनता पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह (मोती सिंह) द्वारा मंगलवार को दिन में पट्टी तहसील क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर जनसुनवाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सबसे पहले कैलाश पांडे के यहां उन्होंने जनसुनवाई की और होली मिलन समारोह का कार्यक्रम भी रखा गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ही उनके प्राण है यदि उनकी जनता ही कष्ट में है तो वह कैसे खुश रह सकते हैं उन्होंने कहा कि यदि किसी को किसी भी प्रकार की समस्या होती है तो वह हमसे निसंकोच अपनी समस्या का सकता है हर संभव मदद का आश्वासन उन्होंने उपस्थित लोगों को दिया। कार्यक्रम के बाद मांगवलर को दिन में 3 बजे के आसपास वह पट्टी चौक स्थित देश की उच्चतम परीक्षाओं में सम्मिलित सीए की परीक्षा पास करने वाली इशिका जायसवाल को बधाई देने उनके घर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ कैलाश पांडे, राजेश पांडे, राहुल पांडे, अंगद पाठक, पप्पू तिवारी, हर्ष पांडे, दिनेश मौर्य, मिंटू पांडे, नगर अध्यक्ष पट्टी अशोक जायसवाल, बिंदु तिवारी, पंकज सिंह, राजू तिवारी, विनोद पांडे, हरकेश तिवारी, ब्रह्मदेव मिश्रा, आश सिंह, भीम सिंह व बबलू वर्मा समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
    1
    सूबे के पूर्व कैबिनेट मंत्री ने पट्टी तहसील क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर की जनसुनवाई
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह (मोती सिंह) द्वारा मंगलवार को दिन में पट्टी तहसील क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर जनसुनवाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सबसे पहले कैलाश पांडे के यहां उन्होंने जनसुनवाई की और होली मिलन समारोह का कार्यक्रम भी रखा गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ही उनके प्राण है यदि उनकी जनता ही कष्ट में है तो वह कैसे खुश रह सकते हैं उन्होंने कहा कि यदि किसी को किसी भी प्रकार की समस्या होती है तो वह हमसे निसंकोच अपनी समस्या का सकता है हर संभव मदद का आश्वासन उन्होंने उपस्थित लोगों को दिया। कार्यक्रम के बाद मांगवलर को दिन में 3 बजे के आसपास वह पट्टी चौक स्थित देश की उच्चतम परीक्षाओं में सम्मिलित सीए की परीक्षा पास करने वाली इशिका जायसवाल को बधाई देने उनके घर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ कैलाश पांडे, राजेश पांडे, राहुल पांडे, अंगद पाठक, पप्पू तिवारी, हर्ष पांडे, दिनेश मौर्य, मिंटू पांडे, नगर अध्यक्ष पट्टी अशोक जायसवाल, बिंदु तिवारी, पंकज सिंह, राजू तिवारी, विनोद पांडे, हरकेश तिवारी, ब्रह्मदेव मिश्रा, आश सिंह, भीम सिंह व बबलू वर्मा समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
    user_Deepak Adventure Diary
    Deepak Adventure Diary
    Court reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • *ब्रेकिंग न्यूज़* *लखनऊ काकोरी ,समदा चौकी क्षेत्र के ग्राम बेहटा आज सरकारी हॉस्पिटल नहर के किनारे एलपीजी गैस से भरा टैंकर पलटा।* *सूचना मिलते ही काकोरी पुलिस व अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।* *बताया जा रहा है कि देर रात बैक करते समय गैस से भरा टैंकर पलट गया।* *फिलहाल मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी।
    1
    *ब्रेकिंग न्यूज़*
*लखनऊ काकोरी ,समदा चौकी क्षेत्र के ग्राम बेहटा आज सरकारी हॉस्पिटल नहर के किनारे  एलपीजी गैस से भरा टैंकर पलटा।*
*सूचना मिलते ही काकोरी पुलिस व अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।*
*बताया जा रहा है कि देर रात बैक करते समय गैस से भरा टैंकर पलट गया।*
*फिलहाल मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी।
    user_पवन कुमार (पत्रकार)
    पवन कुमार (पत्रकार)
    प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • प्रतापगढ़ में एक महिला एसपी कार्यालय में अपनी समस्या को लेकर प्रार्थना पत्र देने आई थी, लेकिन तेज धूप और गर्मी के कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह अचानक जमीन पर गिरकर बेहोश हो गई। एसपी दीपक भूकर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बिना देरी किए अपने स्कॉट वाहन से महिला को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिसकर्मियों ने तुरंत महिला को वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है।
    1
    प्रतापगढ़ में एक महिला एसपी कार्यालय में अपनी समस्या को लेकर प्रार्थना पत्र देने आई थी, लेकिन तेज धूप और गर्मी के कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह अचानक जमीन पर गिरकर बेहोश हो गई। एसपी दीपक भूकर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बिना देरी किए अपने स्कॉट वाहन से महिला को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिसकर्मियों ने तुरंत महिला को वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है।
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • रायबरेली जिले से सांप्रदायिक सौहार्द और प्रेम की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। जाती धर्म को दरकिनार कर एक बार फिर यहां प्यार की जीत की हुई है। यहाँ एक मुस्लिम युवती ने अपने पांच साल पुराने प्यार को मुकम्मल करने के लिए न केवल हिंदू धर्म अपनाया, बल्कि पूरे विधि-विधान के साथ हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार मंदिर में शादी भी की। यह मामला अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक, सेमरपहा गांव की रहने वाली आयमन अहमद और स्थानीय निवासी शिवम पिछले पांच वर्षों से एक-दूसरे के साथ रिश्ते में थे। दोनों पहली ही मुलाकात में एक दूसरे को दिल से बैठे। पहले दोनों में दोस्ती हुई फिर प्यार और फिर इज़हार हुआ। दोनों का प्यार इतना परवान चढ़ा कि अलग-अलग धर्मों से होने के बावजूद, दोनों प्रेमी युगल ने एक-साथ जीवन बिताने का फैसला किया। अपने प्यार को एक नया नाम देने के लिए आयमन ने हिंदू धर्म स्वीकार करने का निर्णय लिया और अपना नाम बदलकर 'कृतिका' रख लिया। इस प्रेमी जोड़े ने रायबरेली के प्रसिद्ध बालेश्वर मंदिर को अपनी शादी के लिए पवित्र स्थल चुना। शादी की रस्में पूरी तरह से हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुईं। पंडितों के मंत्रोच्चार के बीच, शिवम ने कृतिका पूर्व नाम आयमन की मांग में सिंदूर भरा और उसके गले में मंगलसूत्र पहनाया। इसके बाद दोनों ने अग्नि के सामने सात फेरे लेकर एक-दूसरे का साथ निभाने का वचन दिया। शादी सम्पन्न होने के बाद 19 वर्षीय कृतिका ने अपनी खुशी जाहिर की। उसने स्पष्ट रूप से कहा कि वह बालिग है और उसने यह कदम अपनी स्वेच्छा से उठाया है। कृतिका ने यह भी बताया कि "मैं इस विवाह से बहुत खुश हूं क्योंकि मैंने यह फैसला अपनी मर्जी से लिया है। हम दोनों एक-दूसरे को पांच साल से जानते हैं।" वहीं शिवम ने भी अपनी पत्नी का हाथ थामते हुए इस नई शुरुआत पर प्रसन्नता व्यक्त की। शिवम और आयमन की शादी स्थानीय लोगों ने इस विवाह को प्रेम की जीत बताया है।
    1
    रायबरेली जिले से सांप्रदायिक सौहार्द और प्रेम की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। जाती धर्म को दरकिनार कर एक बार फिर यहां प्यार की जीत की हुई है। यहाँ एक मुस्लिम युवती ने अपने पांच साल पुराने प्यार को मुकम्मल करने के लिए न केवल हिंदू धर्म अपनाया, बल्कि पूरे विधि-विधान के साथ हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार मंदिर में शादी भी की। यह मामला अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, सेमरपहा गांव की रहने वाली आयमन अहमद और स्थानीय निवासी शिवम पिछले पांच वर्षों से एक-दूसरे के साथ रिश्ते में थे। दोनों पहली ही मुलाकात में एक दूसरे को दिल से बैठे। पहले दोनों में दोस्ती हुई फिर प्यार और फिर इज़हार हुआ। दोनों का प्यार इतना परवान चढ़ा कि अलग-अलग धर्मों से होने के बावजूद, दोनों प्रेमी युगल ने एक-साथ जीवन बिताने का फैसला किया। अपने प्यार को एक नया नाम देने के लिए आयमन ने हिंदू धर्म स्वीकार करने का निर्णय लिया और अपना नाम बदलकर 'कृतिका' रख लिया।
इस प्रेमी जोड़े ने रायबरेली के प्रसिद्ध बालेश्वर मंदिर को अपनी शादी के लिए पवित्र स्थल चुना।  शादी की रस्में पूरी तरह से हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुईं। पंडितों के मंत्रोच्चार के बीच, शिवम ने कृतिका पूर्व नाम आयमन की मांग में सिंदूर भरा और उसके गले में मंगलसूत्र पहनाया। इसके बाद दोनों ने अग्नि के सामने सात फेरे लेकर एक-दूसरे का साथ निभाने का वचन दिया।
शादी सम्पन्न होने के बाद 19 वर्षीय कृतिका ने अपनी खुशी जाहिर की। उसने स्पष्ट रूप से कहा कि वह बालिग है और उसने यह कदम अपनी स्वेच्छा से उठाया है। कृतिका ने यह भी बताया कि "मैं इस विवाह से बहुत खुश हूं क्योंकि मैंने यह फैसला अपनी मर्जी से लिया है। हम दोनों एक-दूसरे को पांच साल से जानते हैं।" वहीं शिवम ने भी अपनी पत्नी का हाथ थामते हुए इस नई शुरुआत पर प्रसन्नता व्यक्त की। शिवम और आयमन की शादी स्थानीय लोगों ने इस विवाह को प्रेम की जीत बताया है।
    user_Harinarayan Tiwari
    Harinarayan Tiwari
    Court reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.