Shuru
Apke Nagar Ki App…
#CP_VNS Mohit Agarwal ने खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 की मतगणना के दृष्टिगत मतगणना स्थल #CP_VNS Mohit Agarwal ने खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 की मतगणना के दृष्टिगत मतगणना स्थल का किया निरीक्षण, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को ब्रीफिंग कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के संबंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। #Uppolice #PoliceCommissionerateVaranasi
Keshav Choudhary
#CP_VNS Mohit Agarwal ने खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 की मतगणना के दृष्टिगत मतगणना स्थल #CP_VNS Mohit Agarwal ने खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 की मतगणना के दृष्टिगत मतगणना स्थल का किया निरीक्षण, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को ब्रीफिंग कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के संबंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। #Uppolice #PoliceCommissionerateVaranasi
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मतदेय स्थल सम्भाजन को लेकर हुई बैठक* *मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मतदेय स्थल सम्भाजन को लेकर हुई बैठक* वाराणसी। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। जिसमें मतदेय स्थलों के सम्भाजन, उनके भौतिक सत्यापन, निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण तथा पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आपत्तियां एवं सुझाव हेतु मतदेय स्थलों की आलेख सूची का प्रकाशन 19 अक्टूबर 2026 को हो गया था। एवं राजनीतिक दलों को इसकी सूची उपलब्ध करवा दी गई थी।आज 26 अक्टूबर 2026 को शिकायत एवं सुझावों के निस्तारण के पश्चात मतदेय स्थलों की सूची 27 अक्टूबर 2026 को मुख्य निर्वाचन कार्यालय को भेज दी जाएगी। आयोग के निर्देशों के क्रम में प्रति मतदेय स्थल अधिकतम 1,200 मतदाताओं तथा दो किलोमीटर की भौगोलिक परिधि को ध्यान में रखते हुए सम्भाजन की कार्यवाही को आज 26 अक्टूबर 2026 को अंतिम रूप दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पात्र नागरिकों सहित सभी पात्र छूटे हुए नागरिकों के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत फार्म-6 भरवाया जाए। जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए निर्वाचन नामावलियों को शुद्ध, पारदर्शी एवं अद्यतन बनाने तथा मतदेय स्थलों की व्यवस्था को सुगम बनाने में सहयोग की अपेक्षा की। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम एवं प्रक्रिया की जानकारी देते हुए राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से पुनरीक्षण कार्य में सक्रिय सहयोग करने की अपेक्षा की। बैठक में सभी ई०आर०ओ०, आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी,भारतीय जनता पार्टी, अपना दल (एस), कांग्रेस तथा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।1
- सोनबरसा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भक्ति में झूम उठे श्रद्धालु1
- सड़क हादसे में घायल सेवानिवृत्त कानूनगो की मौत गांव में मचा कोहराम न्यूज टू इंडिया से संवाददाता विनीत कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट चहनिया,बलूआ थाना क्षेत्र के सेमरा गांव स्थित पेट्रोल टंकी के पास हाईवे पर रविवार की देर शाम को हुए सड़क हादसे में घायल सेवानिवृत्त कानूनगो 67 वर्षीय राधेश्याम यादव की इलाज के दौरान सोमवार को निधन हो गया स्कॉर्पियो चालक फरार हो गया पुलिस ने स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई । शव घर पर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया सेमरा गांव निवासी राधेश्याम यादव कानूनगो पद से रिटायर होकर घर पर रहकर खेती बाड़ी का कार्य करते थे रविवार की शाम को डेयरी पर दूध लेने के लिए हाइवे पर जा रहे थे कि अचानक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने उनको जोरदार टक्कर मार दी जिससे घायल होकर रोड पर गिरकर छटपटाने लगे आसपास के ग्रामीणों ने दौड़कर उनको तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चहनिया ले गए,जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया ट्रामा सेंटर में उनका इलाज चल रहा था सोमवार को उनकी हालत और खराब हो गई और उनका निधन हो गया राधेश्याम यादव कानूनगो के पद से कुछ वर्ष पहले सेवानिवृत हुए थे उनको एक पुत्र अभिषेक यादव और एक पुत्री कंचन यादव हैं पुत्री की शादी हो चुकी है जबकि पुत्र अभिषेक यादव जालंधर में रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई करता है पत्नी कमलेश देवी,पुत्र और पुत्री अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है स्कॉर्पियो की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसके पहिए जलने लगे ग्रामीणों ने पानी फेंककर आग बुझाई मौके पर पहुंची बलुआ पुलिस ने स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश में जुट गई है।1
- रामगढ़ बरियां में मां काली मंदिर की बाउंड्री वॉल निर्माण का शिलान्यास, विधायक ने किया भूमि पूजन जनता न्यूज टीवी ब्यूरो चीफ राजमणी पाण्डेय कि खाश रिपोर्ट रामगढ़ बरियां में मां काली मंदिर की बाउंड्री वॉल निर्माण का शिलान्यास, विधायक ने किया भूमि पूजन चहनिया, चंदौली। प्रगतिशील समता समिति बरियां की ओर से मां काली मंदिर परिसर में बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य का शिलान्यास सोमवार को विधिवत हवन-पूजन और आरती के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव और विशिष्ट अतिथि पूर्व शिक्षक ओम प्रकाश यादव ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अर्चना कर निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। कार्यक्रम की शुरुआत धार्मिक अनुष्ठान से हुई। अतिथियों ने मां काली के चरणों में शीश नवाकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके बाद मंदिर परिसर की बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। समिति की पहल पर शुरू हुआ निर्माण कार्य बताया गया कि कुछ दिन पूर्व प्रगतिशील समता समिति की ओर से इस संबंध में विधायक को पत्रक सौंपा गया था। इसके बाद मंदिर परिसर में बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य के शिलान्यास का कार्यक्रम आयोजित किया गया। बाउंड्री वॉल बनने से मंदिर परिसर को व्यवस्थित रखने, उसके संरक्षण और श्रद्धालुओं को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने में मदद मिलने की उम्मीद है। सामूहिक सहयोग से विकास पर दिया जोर शिलान्यास के बाद विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि समाज के विकास के लिए आपसी सहयोग और एकजुटता आवश्यक है। सार्वजनिक स्थलों का संरक्षण करना और उन्हें व्यवस्थित बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने मां काली मंदिर परिसर में बाउंड्री वॉल निर्माण की पहल को धार्मिक स्थल के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम में सुभाष यादव, हरिहर नाथ यादव, सुभाष सिंह, पूर्व शिक्षक राजेंद्र यादव, रामधनी यादव, पूर्व शिक्षक नंदलाल यादव, चंद्रिका यादव, ऋषिकेश यादव, अवधेश यादव, मुराहू यादव, वकील यादव, ग्राम प्रधान सूर्यनाथ यादव, अजीत यादव, बबलू यादव, जितेंद्र यादव, शिक्षक मनोज, सिपाही राहुल यादव सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।1
- कलम के तेज धार से अयोध्या एयरपोर्ट पर गूंजा ईमानदारी का मंत्र, 'समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा' थीम के साथ शुरू हुआ सतर्कता जागरूकता सप्ताह विमानपत्तन निदेशक धीरेन्द्र सिंह ने किया शुभारंभ, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ 26 अक्टूबर से 01 नवंबर तक चलेंगे विविध कार्यक्रम, स्कूलों तक पहुंचेगा सतर्कता का संदेश अयोध्या। भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी कार्यप्रणाली का संदेश देने के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) द्वारा 26 अक्टूबर से 01 नवंबर 2026 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा, अयोध्याधाम में सप्ताह का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विमानपत्तन निदेशक श्री धीरेन्द्र सिंह ने सभी विभागाध्यक्षों (HODs) और विभिन्न एयरलाइंस के प्रमुखों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान मौजूद सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने हाथ उठाकर सत्यनिष्ठा की शपथ ली और अपने कार्यों में ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने का संकल्प दोहराया। इस वर्ष की थीम - समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा विमानपत्तन निदेशक धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह की थीम Probity for Prosperity” यानी समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा रखी गई है। यह थीम संगठनात्मक विकास, कार्यकुशलता और दीर्घकालिक प्रगति के लिए नैतिक मूल्यों और पारदर्शिता के महत्व को रेखांकित करती है। अपने संदेश में निदेशक ने कहा कि संगठन की निरंतर प्रगति के लिए हर अधिकारी-कर्मचारी का दायित्व है कि वह अपना कार्य पूर्ण ईमानदारी और प्रतिबद्धता से करे। कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और नैतिकता ही समृद्धि की असली कुंजी है। उन्होंने सभी से ईमानदारी और सतर्कता की संस्कृति को मजबूत करने का आह्वान किया। सप्ताह भर चलेंगे विविध कार्यक्रम नोडल अधिकारी सौरभ सिंह, प्रबंधक (संचार) ने बताया कि सप्ताह के दौरान कर्मचारियों और हितधारकों में जागरूकता बढ़ाने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसमें वॉकाथॉन, जागरूकता कार्यक्रम, निबंध प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी, यात्रियों के लिए क्विज प्रतियोगिता शामिल है। इसके अलावा विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों की अलख जगाने के लिए विभिन्न स्कूलों में प्रतियोगिताएं और आउटरीच गतिविधियां भी चलाई जाएंगी। एयरपोर्ट प्रशासन का उद्देश्य इस सप्ताह के माध्यम से एक पारदर्शी और उत्तरदायी कार्यसंस्कृति को सुदृढ़ करना है।2
- रामनगर रामलीला की भोर की आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने किया दिव्य दर्शन न्यूज़ टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट वाराणसी की विश्व प्रसिद्ध रामनगर रामलीला में भोर की आरती के दौरान आस्था का अद्भुत जनसैलाब उमड़ पड़ा। अल सुबह 4 बजे होने वाली इस दिव्य आरती के दर्शन के लिए देर रात से ही हजारों श्रद्धालु रामनगर किले के मैदान में जुट गए थे। जैसे ही राम दरबार में प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण और माता जानकी की आरती शुरू हुई, पूरा परिसर 'जय श्री राम' के उद्घोष से गूंज उठा। लाल मशालों की रोशनी और मंत्रोच्चार के बीच हुआ यह दृश्य इतना अलौकिक था कि हर कोई अपने मोबाइल में इसे कैद करता नजर आया।300 साल पुरानी है परंपरा बता दें कि रामनगर की रामलीला की शुरुआत काशी नरेश ने लगभग 300 वर्ष पूर्व कराई थी। यह दुनिया की सबसे लंबी चलने वाली रामलीला है जो एक महीने तक चलती है। भोर की आरती इसका सबसे प्रमुख पड़ाव माना जाता है, जिसमें काशी नरेश खुद उपस्थित रहते हैं। आरती के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, लेकिन भीड़ इतनी ज्यादा थी कि कई जगह जाम की स्थिति बन गई। श्रद्धालुओं में बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे सभी शामिल थे। स्थानीय श्रद्धालु ने बताया, "यह सिर्फ आरती नहीं,काशी की आत्मा है। जो एक बार इस भोर की आरती को देख लेता है, वह जीवन भर नहीं भूलता।1
- #CP_VNS Mohit Agarwal ने खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 की मतगणना के दृष्टिगत मतगणना स्थल #CP_VNS Mohit Agarwal ने खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 की मतगणना के दृष्टिगत मतगणना स्थल का किया निरीक्षण, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को ब्रीफिंग कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के संबंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। #Uppolice #PoliceCommissionerateVaranasi1
- वाराणसी जिले के रोहनिया थाना अन्तर्गत घर मे घुसकर उमेश शेखर कि धारधार वाराणसी जिले के रोहनिया थाना अंतर्गत इंदिरा हॉस्पिटल के संचालक के छोटे भाई की घर मे रात 12:30 मिनट पर घुसकर उमेश शेखर की धारदार चाकू से गला रेट कर मंगरु यादव व चार अज्ञात व्यक्ति जान से करने का किया प्रयास हालांकि घर में कुछ परिवार परिजन के चिल्लाने से वह सब भाग निकले1