logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिहार के पटना स्थित पटना कॉलेज के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। बीते कल पटना में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन और हंगामा देखने को मिला था। आज फिर एक बार छात्रों द्वारा प्रदर्शन किए जाने की उम्मीद को देखते हुए एहतियातन कॉलेज के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है।

21 hrs ago
user_जनमत एक्सप्रेस, श्रवण राज
जनमत एक्सप्रेस, श्रवण राज
Photographer फतुहा, पटना, बिहार•
21 hrs ago

बिहार के पटना स्थित पटना कॉलेज के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। बीते कल पटना में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन और हंगामा देखने को मिला था। आज फिर एक बार छात्रों द्वारा प्रदर्शन किए जाने की उम्मीद को देखते हुए एहतियातन कॉलेज के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है।

More news from बिहार and nearby areas
  • पटना में छात्रों का आंदोलन आज भी जारी रहेगा। बुधवार को राजभवन मार्च के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच हुई झड़प के बाद छात्र संगठन AISA आज से गांधी मैदान में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने की तैयारी में है। वहीं, देर रात पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ के अध्यक्ष सुशांत शेखर को पुलिस हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है। छात्रों के इस प्रदर्शन को देखते हुए पटना में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
    1
    पटना में छात्रों का आंदोलन आज भी जारी रहेगा। बुधवार को राजभवन मार्च के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच हुई झड़प के बाद छात्र संगठन AISA आज से गांधी मैदान में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने की तैयारी में है।

वहीं, देर रात पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ के अध्यक्ष सुशांत शेखर को पुलिस हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है। छात्रों के इस प्रदर्शन को देखते हुए पटना में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
    user_Aman Yadav
    Aman Yadav
    पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    15 hrs ago
  • जानीपुर थाना क्षेत्र के बघा टोला गांव में पुलिस ने छापेमारी कर 20 वर्षीय युवक त्रिदेवा कुमार उर्फ सिसकी यादव को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के घर से तलाशी के दौरान एक देसी पिस्टल, एक मैगजीन, पांच जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद कर जब्त किया गया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि युवक घर में अवैध हथियार छिपाकर किसी बड़ी अप्रिय या आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था। इस सूचना के आधार पर फुलवारी शरीफ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी सुशील कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के ठिकाने पर छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ जानीपुर थाना में आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि हथियार के स्रोत, उसके इस्तेमाल के उद्देश्य और किसी आपराधिक गिरोह से उसके संबंधों का पता लगाया जा सके। इसके अलावा पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास और उसके मोबाइल फोन की जांच कर रही है, ताकि उसके संपर्क में रहे लोगों और किसी आपराधिक साजिश में उनकी संभावित भूमिका का खुलासा हो सके।
    1
    जानीपुर थाना क्षेत्र के बघा टोला गांव में पुलिस ने छापेमारी कर 20 वर्षीय युवक त्रिदेवा कुमार उर्फ सिसकी यादव को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के घर से तलाशी के दौरान एक देसी पिस्टल, एक मैगजीन, पांच जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद कर जब्त किया गया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि युवक घर में अवैध हथियार छिपाकर किसी बड़ी अप्रिय या आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था। इस सूचना के आधार पर फुलवारी शरीफ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी सुशील कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के ठिकाने पर छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के खिलाफ जानीपुर थाना में आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि हथियार के स्रोत, उसके इस्तेमाल के उद्देश्य और किसी आपराधिक गिरोह से उसके संबंधों का पता लगाया जा सके। इसके अलावा पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास और उसके मोबाइल फोन की जांच कर रही है, ताकि उसके संपर्क में रहे लोगों और किसी आपराधिक साजिश में उनकी संभावित भूमिका का खुलासा हो सके।
    user_अवनीश कुमार
    अवनीश कुमार
    पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    17 hrs ago
  • 23 जुलाई, गुरुवार को पटना के बख्तियारपुर स्थित स्टेशन रोड, पुरानी बाईपास के नंदन पैलेस में श्री श्याम सेवा मंडल की ओर से 11वें भव्य श्री श्याम कीर्तन समारोह का आयोजन बड़ी श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। शाम से शुरू हुए इस धार्मिक आयोजन में बख्तियारपुर सहित आसपास के कई गांवों और प्रखंडों से बड़ी संख्या में श्याम भक्त पहुंचे। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा श्याम की पूजा-अर्चना और मंगल आरती के साथ हुआ, जिसके बाद आयोजित भजन संध्या में गायकों की प्रस्तुतियों से पूरा परिसर "हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा" के जयकारों से गूंज उठा। इस अवसर पर मुख्य यजमान गोपाल कृष्ण लोहिया एवं मधु लोहिया ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धालुओं ने दरबार में मत्था टेककर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। श्री श्याम सेवा मंडल द्वारा आयोजित इस वार्षिक कीर्तन में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की भारी भागीदारी रही और लोग देर रात तक भजनों की धुन पर झूमते रहे। आयोजकों ने बताया कि वर्ष 2021 में स्थापित श्री श्याम सेवा मंडल का उद्देश्य क्षेत्र में धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है। मंडल के सदस्यों और स्वयंसेवकों की सक्रिय भूमिका से संपन्न हुए इस कार्यक्रम के अंत में बाबा श्याम की आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
    1
    23 जुलाई, गुरुवार को पटना के बख्तियारपुर स्थित स्टेशन रोड, पुरानी बाईपास के नंदन पैलेस में श्री श्याम सेवा मंडल की ओर से 11वें भव्य श्री श्याम कीर्तन समारोह का आयोजन बड़ी श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। शाम से शुरू हुए इस धार्मिक आयोजन में बख्तियारपुर सहित आसपास के कई गांवों और प्रखंडों से बड़ी संख्या में श्याम भक्त पहुंचे। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा श्याम की पूजा-अर्चना और मंगल आरती के साथ हुआ, जिसके बाद आयोजित भजन संध्या में गायकों की प्रस्तुतियों से पूरा परिसर "हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा" के जयकारों से गूंज उठा।

इस अवसर पर मुख्य यजमान गोपाल कृष्ण लोहिया एवं मधु लोहिया ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धालुओं ने दरबार में मत्था टेककर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। श्री श्याम सेवा मंडल द्वारा आयोजित इस वार्षिक कीर्तन में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की भारी भागीदारी रही और लोग देर रात तक भजनों की धुन पर झूमते रहे।

आयोजकों ने बताया कि वर्ष 2021 में स्थापित श्री श्याम सेवा मंडल का उद्देश्य क्षेत्र में धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है। मंडल के सदस्यों और स्वयंसेवकों की सक्रिय भूमिका से संपन्न हुए इस कार्यक्रम के अंत में बाबा श्याम की आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
    user_Khabar Junction Live
    Khabar Junction Live
    Local News Reporter बख्तियारपुर, पटना, बिहार•
    26 min ago
  • भोजपुरी अदाकारा नीलम गिरी की शादी को लेकर चर्चाएं काफी तेज हो गई हैं। उनके जल्द ही दुल्हन बनने और शादी के बंधन में बंधने की अटकलों ने फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। नीलम गिरी जल्द शादी करेंगी या नहीं, इसको लेकर प्रशंसकों के बीच लगातार सवाल उठ रहे हैं और शहनाई बजने का इंतजार किया जा रहा है।
    1
    भोजपुरी अदाकारा नीलम गिरी की शादी को लेकर चर्चाएं काफी तेज हो गई हैं। उनके जल्द ही दुल्हन बनने और शादी के बंधन में बंधने की अटकलों ने फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। नीलम गिरी जल्द शादी करेंगी या नहीं, इसको लेकर प्रशंसकों के बीच लगातार सवाल उठ रहे हैं और शहनाई बजने का इंतजार किया जा रहा है।
    user_Maha Khabar 24
    Maha Khabar 24
    Local News Reporter दीनापुर-कम-खगौल, पटना, बिहार•
    2 hrs ago
  • पटना में हुए प्रोटेस्ट को लेकर भाई वीरेंद्र द्वारा दिए गए एक बयान के बाद भारी बवाल खड़ा हो गया है। उनके इस बयान को लेकर लगातार विवाद गहराता जा रहा है और माहौल गरमा गया है।
    1
    पटना में हुए प्रोटेस्ट को लेकर भाई वीरेंद्र द्वारा दिए गए एक बयान के बाद भारी बवाल खड़ा हो गया है। उनके इस बयान को लेकर लगातार विवाद गहराता जा रहा है और माहौल गरमा गया है।
    user_Talk On Chair
    Talk On Chair
    Media company Dinapur-Cum-Khagaul, Patna•
    13 hrs ago
  • छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई और नीट पेपर लीक मामले को लेकर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) आज प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करने जा रहा है। नीट परीक्षा में धांधली और पेपर लीक के विरोध में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच पुलिस के एक्शन को लेकर आइसा इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए अपनी बात सामने रखेगा।
    1
    छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई और नीट पेपर लीक मामले को लेकर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) आज प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करने जा रहा है। नीट परीक्षा में धांधली और पेपर लीक के विरोध में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच पुलिस के एक्शन को लेकर आइसा इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए अपनी बात सामने रखेगा।
    user_Maha Khabar 24
    Maha Khabar 24
    Local News Reporter दीनापुर-कम-खगौल, पटना, बिहार•
    12 hrs ago
  • बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, क्षेत्र में चुनावी सरगर्मियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। प्रत्याशियों के बीच एक-दूसरे को नीचा दिखाने और हौसले तोड़ने की पूरी कोशिश की जा रही है। इस विधानसभा सीट से देशभर के चर्चित चुनाव प्रबंधक और जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर मैदान में हैं, जबकि उनके सामने पिछले 40 सालों से इस सीट पर कब्जा जमाए बैठी भारतीय जनता पार्टी चुनाव लड़ रही है। चुनाव में हार के डर से भाजपा नेता अपने प्रतिद्वंदी उम्मीदवार प्रशांत किशोर की पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को हताश करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। भाजपा के इन्हीं हथकंडों का प्रतिउत्तर देने के लिए जनसुराज के प्रमुख किशोर कुमार मुन्ना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस भारतीय जनता पार्टी के विरोध में देशभर का विपक्ष सार्वजनिक रूप से शिकायत करता रहा है, वही भाजपा बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में शरीफ बनने का दिखावा कर रही है।
    1
    बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, क्षेत्र में चुनावी सरगर्मियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। प्रत्याशियों के बीच एक-दूसरे को नीचा दिखाने और हौसले तोड़ने की पूरी कोशिश की जा रही है। इस विधानसभा सीट से देशभर के चर्चित चुनाव प्रबंधक और जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर मैदान में हैं, जबकि उनके सामने पिछले 40 सालों से इस सीट पर कब्जा जमाए बैठी भारतीय जनता पार्टी चुनाव लड़ रही है।

चुनाव में हार के डर से भाजपा नेता अपने प्रतिद्वंदी उम्मीदवार प्रशांत किशोर की पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को हताश करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। भाजपा के इन्हीं हथकंडों का प्रतिउत्तर देने के लिए जनसुराज के प्रमुख किशोर कुमार मुन्ना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस भारतीय जनता पार्टी के विरोध में देशभर का विपक्ष सार्वजनिक रूप से शिकायत करता रहा है, वही भाजपा बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में शरीफ बनने का दिखावा कर रही है।
    user_Newslahar
    Newslahar
    Local News Reporter मुस्तफापुर, पटना•
    14 hrs ago
  • हाजीपुर, बिहार से आमोद सोनी के अनुसार, वायरल पिंकी देवी के एक नए इंटरव्यू वीडियो को लेकर चर्चा बनी हुई है। वीडियो में पिंकी देवी द्वारा कही गई बात पर रिंकू बावली अचानक गर्म हो गईं और उन्होंने अपनी सफाई में अपने बचाव की बात रखी। पिंकी देवी और रिंकू बावली का यह नया इंटरव्यू वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर और ट्रेंड कर रहा है।
    1
    हाजीपुर, बिहार से आमोद सोनी के अनुसार, वायरल पिंकी देवी के एक नए इंटरव्यू वीडियो को लेकर चर्चा बनी हुई है। वीडियो में पिंकी देवी द्वारा कही गई बात पर रिंकू बावली अचानक गर्म हो गईं और उन्होंने अपनी सफाई में अपने बचाव की बात रखी। पिंकी देवी और रिंकू बावली का यह नया इंटरव्यू वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर और ट्रेंड कर रहा है।
    user_Aks viral news
    Aks viral news
    Local News Reporter वैशाली, वैशाली, बिहार•
    16 hrs ago
  • पटना के फतुहा थाना क्षेत्र स्थित गोविंदपुर में अपराधियों ने बड़ी दुःसाहस का परिचय देते हुए दिन के उजाले में पुलिस को सीधी चुनौती दी है। यहां एक चाय की दुकान पर चाय पी रहे धर्मेंद्र कुमार को अपराधियों ने गोली मार दी और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। धर्मेंद्र कुमार स्वर्गीय सुरेंद्र राय के पुत्र हैं। वारदात को अंजाम देने आए अपराधी अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार होकर पहुंचे थे। अपराधियों द्वारा चलाई गई गोली धर्मेंद्र के शरीर में बाएं जांघ में जाकर अटक गई है। घटना के तुरंत बाद घायल अवस्था में उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद से ही पुलिस एक्टिव हो गई है और पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में लगी हुई है। फतुहा थानाध्यक्ष ने इस वारदात की पुष्टि की है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और गोली चलाने के पीछे अपराधियों की क्या मंशा रही होगी, इसका पता अपराधियों के पकड़े जाने के बाद ही चल सकेगा।
    2
    पटना के फतुहा थाना क्षेत्र स्थित गोविंदपुर में अपराधियों ने बड़ी दुःसाहस का परिचय देते हुए दिन के उजाले में पुलिस को सीधी चुनौती दी है। यहां एक चाय की दुकान पर चाय पी रहे धर्मेंद्र कुमार को अपराधियों ने गोली मार दी और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। धर्मेंद्र कुमार स्वर्गीय सुरेंद्र राय के पुत्र हैं।

वारदात को अंजाम देने आए अपराधी अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार होकर पहुंचे थे। अपराधियों द्वारा चलाई गई गोली धर्मेंद्र के शरीर में बाएं जांघ में जाकर अटक गई है। घटना के तुरंत बाद घायल अवस्था में उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है।

घटना के बाद से ही पुलिस एक्टिव हो गई है और पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में लगी हुई है। फतुहा थानाध्यक्ष ने इस वारदात की पुष्टि की है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और गोली चलाने के पीछे अपराधियों की क्या मंशा रही होगी, इसका पता अपराधियों के पकड़े जाने के बाद ही चल सकेगा।
    user_रजनीश कुमार
    रजनीश कुमार
    पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.