logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पटना में छात्रों का आंदोलन आज भी जारी रहेगा। बुधवार को राजभवन मार्च के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच हुई झड़प के बाद छात्र संगठन AISA आज से गांधी मैदान में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने की तैयारी में है। वहीं, देर रात पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ के अध्यक्ष सुशांत शेखर को पुलिस हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है। छात्रों के इस प्रदर्शन को देखते हुए पटना में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

3 hrs ago
user_Aman Yadav
Aman Yadav
पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
3 hrs ago

पटना में छात्रों का आंदोलन आज भी जारी रहेगा। बुधवार को राजभवन मार्च के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच हुई झड़प के बाद छात्र संगठन AISA आज से गांधी मैदान में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने की तैयारी में है। वहीं, देर रात पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ के अध्यक्ष सुशांत शेखर को पुलिस हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है। छात्रों के इस प्रदर्शन को देखते हुए पटना में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

More news from बिहार and nearby areas
  • छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई और नीट पेपर लीक मामले को लेकर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) आज प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करने जा रहा है। नीट परीक्षा में धांधली और पेपर लीक के विरोध में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच पुलिस के एक्शन को लेकर आइसा इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए अपनी बात सामने रखेगा।
    1
    छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई और नीट पेपर लीक मामले को लेकर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) आज प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करने जा रहा है। नीट परीक्षा में धांधली और पेपर लीक के विरोध में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच पुलिस के एक्शन को लेकर आइसा इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए अपनी बात सामने रखेगा।
    user_Maha Khabar 24
    Maha Khabar 24
    Local News Reporter दीनापुर-कम-खगौल, पटना, बिहार•
    33 min ago
  • पटना में हुए प्रोटेस्ट को लेकर भाई वीरेंद्र द्वारा दिए गए एक बयान के बाद भारी बवाल खड़ा हो गया है। उनके इस बयान को लेकर लगातार विवाद गहराता जा रहा है और माहौल गरमा गया है।
    1
    पटना में हुए प्रोटेस्ट को लेकर भाई वीरेंद्र द्वारा दिए गए एक बयान के बाद भारी बवाल खड़ा हो गया है। उनके इस बयान को लेकर लगातार विवाद गहराता जा रहा है और माहौल गरमा गया है।
    user_Talk On Chair
    Talk On Chair
    Media company Dinapur-Cum-Khagaul, Patna•
    1 hr ago
  • बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, क्षेत्र में चुनावी सरगर्मियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। प्रत्याशियों के बीच एक-दूसरे को नीचा दिखाने और हौसले तोड़ने की पूरी कोशिश की जा रही है। इस विधानसभा सीट से देशभर के चर्चित चुनाव प्रबंधक और जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर मैदान में हैं, जबकि उनके सामने पिछले 40 सालों से इस सीट पर कब्जा जमाए बैठी भारतीय जनता पार्टी चुनाव लड़ रही है। चुनाव में हार के डर से भाजपा नेता अपने प्रतिद्वंदी उम्मीदवार प्रशांत किशोर की पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को हताश करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। भाजपा के इन्हीं हथकंडों का प्रतिउत्तर देने के लिए जनसुराज के प्रमुख किशोर कुमार मुन्ना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस भारतीय जनता पार्टी के विरोध में देशभर का विपक्ष सार्वजनिक रूप से शिकायत करता रहा है, वही भाजपा बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में शरीफ बनने का दिखावा कर रही है।
    1
    बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, क्षेत्र में चुनावी सरगर्मियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। प्रत्याशियों के बीच एक-दूसरे को नीचा दिखाने और हौसले तोड़ने की पूरी कोशिश की जा रही है। इस विधानसभा सीट से देशभर के चर्चित चुनाव प्रबंधक और जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर मैदान में हैं, जबकि उनके सामने पिछले 40 सालों से इस सीट पर कब्जा जमाए बैठी भारतीय जनता पार्टी चुनाव लड़ रही है।

चुनाव में हार के डर से भाजपा नेता अपने प्रतिद्वंदी उम्मीदवार प्रशांत किशोर की पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को हताश करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। भाजपा के इन्हीं हथकंडों का प्रतिउत्तर देने के लिए जनसुराज के प्रमुख किशोर कुमार मुन्ना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस भारतीय जनता पार्टी के विरोध में देशभर का विपक्ष सार्वजनिक रूप से शिकायत करता रहा है, वही भाजपा बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में शरीफ बनने का दिखावा कर रही है।
    user_Newslahar
    Newslahar
    Local News Reporter मुस्तफापुर, पटना•
    2 hrs ago
  • बिहार में सैटेलाइट टाउनशिप परियोजना से जुड़ी बड़ी राहत मिलने की खबर सामने आई है।
    1
    बिहार में सैटेलाइट टाउनशिप परियोजना से जुड़ी बड़ी राहत मिलने की खबर सामने आई है।
    user_Patna News by S Rai
    Patna News by S Rai
    Local News Reporter पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    2 hrs ago
  • बिहार में सैटेलाइट टाउनशिप परियोजनाओं को लेकर प्रभावित भू-स्वामियों को बड़ी राहत दी गई है। राज्य सरकार ने पहले इन परियोजनाओं के तहत 11 में से 7 स्थानों पर 31 मार्च 2027 तक जमीन की खरीद, बिक्री और हस्तांतरण पर रोक लगा दी थी। अब जनहित को ध्यान में रखते हुए सरकार ने इस प्रतिबंध से कुछ महत्वपूर्ण श्रेणियों को छूट देने का निर्णय लिया है। नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा ने बताया कि जिन भू-स्वामियों को तत्काल धनराशि की आवश्यकता है, उनकी जमीन बिहार आवास बोर्ड खरीदेगा। इसके लिए संबंधित भू-स्वामी को आवेदन करना होगा और आवेदन व खरीद की पूरी प्रक्रिया आवास बोर्ड द्वारा निर्धारित की जाएगी। इस फैसले का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद भू-स्वामियों को राहत पहुँचाना और जनहित को प्राथमिकता देना है।
    1
    बिहार में सैटेलाइट टाउनशिप परियोजनाओं को लेकर प्रभावित भू-स्वामियों को बड़ी राहत दी गई है। राज्य सरकार ने पहले इन परियोजनाओं के तहत 11 में से 7 स्थानों पर 31 मार्च 2027 तक जमीन की खरीद, बिक्री और हस्तांतरण पर रोक लगा दी थी। अब जनहित को ध्यान में रखते हुए सरकार ने इस प्रतिबंध से कुछ महत्वपूर्ण श्रेणियों को छूट देने का निर्णय लिया है।

नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा ने बताया कि जिन भू-स्वामियों को तत्काल धनराशि की आवश्यकता है, उनकी जमीन बिहार आवास बोर्ड खरीदेगा। इसके लिए संबंधित भू-स्वामी को आवेदन करना होगा और आवेदन व खरीद की पूरी प्रक्रिया आवास बोर्ड द्वारा निर्धारित की जाएगी। इस फैसले का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद भू-स्वामियों को राहत पहुँचाना और जनहित को प्राथमिकता देना है।
    user_Patna Breaking
    Patna Breaking
    पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    3 hrs ago
  • पटना में छात्रों का आंदोलन आज भी जारी रहेगा। बुधवार को राजभवन मार्च के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच हुई झड़प के बाद छात्र संगठन AISA आज से गांधी मैदान में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने की तैयारी में है। वहीं, देर रात पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ के अध्यक्ष सुशांत शेखर को पुलिस हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है। छात्रों के इस प्रदर्शन को देखते हुए पटना में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
    1
    पटना में छात्रों का आंदोलन आज भी जारी रहेगा। बुधवार को राजभवन मार्च के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच हुई झड़प के बाद छात्र संगठन AISA आज से गांधी मैदान में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने की तैयारी में है।

वहीं, देर रात पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ के अध्यक्ष सुशांत शेखर को पुलिस हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है। छात्रों के इस प्रदर्शन को देखते हुए पटना में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
    user_Aman Yadav
    Aman Yadav
    पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    3 hrs ago
  • बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की तारीख तय हो गई है। क्षेत्र में 30 जुलाई को मतदान कराया जाएगा, जिसके बाद 3 अगस्त को नतीजों के साथ ही जीत और हार की तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी।
    1
    बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की तारीख तय हो गई है। क्षेत्र में 30 जुलाई को मतदान कराया जाएगा, जिसके बाद 3 अगस्त को नतीजों के साथ ही जीत और हार की तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी।
    user_Maha Khabar 24
    Maha Khabar 24
    Local News Reporter दीनापुर-कम-खगौल, पटना, बिहार•
    57 min ago
  • पटना जिले के फतुहा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप एक चाय दुकान पर गुरुवार को दिनदहाड़े अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। गोलीबारी की इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत एकत्रित हो गए। घायल युवक की पहचान मौजीपुर निवासी मुन्ना यादव के बेटे धर्मेंद्र कुमार के रूप में हुई है, जिसकी जांघ में गोली लगी है। गंभीर रूप से घायल धर्मेंद्र सड़क पर गिर पड़ा, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से फतुहा अस्पताल ले जाया गया। वहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही फतुहा थाना पुलिस मौके पर पहुँची और घटनास्थल का जायजा लेकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। फिलहाल गोली मारने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस आपसी रंजिश सहित अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहन छानबीन कर रही है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से गोविंदपुर और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है, जिसके चलते स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की माँग की है।
    3
    पटना जिले के फतुहा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप एक चाय दुकान पर गुरुवार को दिनदहाड़े अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। गोलीबारी की इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत एकत्रित हो गए। घायल युवक की पहचान मौजीपुर निवासी मुन्ना यादव के बेटे धर्मेंद्र कुमार के रूप में हुई है, जिसकी जांघ में गोली लगी है।

गंभीर रूप से घायल धर्मेंद्र सड़क पर गिर पड़ा, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से फतुहा अस्पताल ले जाया गया। वहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही फतुहा थाना पुलिस मौके पर पहुँची और घटनास्थल का जायजा लेकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

फिलहाल गोली मारने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस आपसी रंजिश सहित अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहन छानबीन कर रही है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से गोविंदपुर और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है, जिसके चलते स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की माँग की है।
    user_International 24*7
    International 24*7
    Photographer पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.