Shuru
Apke Nagar Ki App…
आपके शहर में पहली बार करोड़ों की लागत की मशीनों से तैयार दाल, दलिया, बेसन सत्तू, शुगर फ्री आता एवं कोल्हू का सरसों का तेल के लिए थोक एवं फुटकर विक्रेता शहस्रभुज प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड कपसेठी चौराहा बैंक कॉलोनी कर्वी चित्रकूट में संपर्क कर सकते हैं
Abhay TV News
आपके शहर में पहली बार करोड़ों की लागत की मशीनों से तैयार दाल, दलिया, बेसन सत्तू, शुगर फ्री आता एवं कोल्हू का सरसों का तेल के लिए थोक एवं फुटकर विक्रेता शहस्रभुज प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड कपसेठी चौराहा बैंक कॉलोनी कर्वी चित्रकूट में संपर्क कर सकते हैं
More news from Chitrakoot and nearby areas
- Post by Abhay TV News1
- चित्रकूट जिला चिकित्सालय में भर्ती एक युवक की मौत के बाद परिजनों द्वारा हंगामा ,चिकित्सा में लापरवाही का आरोप1
- *द भारत न्यूज टीवी से इस वक्त की से बड़ी खबर* चित्रकूट- रैपुरा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत करौंदी कला में होली के दिन हुआ जानलेवा हमला। एक व्यक्ति लाइसेंसी बंदूक लेकर दूसरे पक्ष पर हमला करने दौड़ा, लेकिन ग्रामीणों ने सूझबूझ से मामला संभाल लिया और बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, गांव में छोटू राजपूत अपने साथियों के साथ होली खेलते हुए बाला जी त्रिपाठी के घर के पास से गुजर रहे थे। तभी बाला ऊर्फ बालकृष्ण त्रिपाठी ने उन्हें अपने घर के पास होली खेलने और हुड़दंग करने से मना किया। इस पर छोटू राजपूत ने जवाब दिया कि वे कोई हुड़दंग नहीं कर रहे हैं, बल्कि रास्ते से गुजरते हुए होली खेल रहे हैं। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और विवाद बढ़ने लगा। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर बालकृष्ण ऊर्फ बाला पुत्र कल्लू , सुधीर पुत्र बालकृष्ण, अवनीश पुत्र रमाकांत , दीपक पुत्र राजेंद्र, सुनील पुत्र बालकृष्ण , रजनीश पांडेय पुत्र दिनेश गुस्से में अपने घर के अंदर गए और कुछ ही देर में अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर बाहर आ गए। इसके बाद वे छोटू राजपूत, राजा पुत्र माताबदल, रामशरन पुल राजा , जानार्दन पुत्र बहादुर की ओर बंदूक लेकर दौड़ पड़े, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत हस्तक्षेप किया। उन्होंने बाला जी त्रिपाठी को पकड़ लिया और उनके हाथ से बंदूक छीन ली। ग्रामीणों की इस सूझबूझ से एक बड़ी अनहोनी होने से बच गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया। पीड़ितो का कहना है कि पुलिस प्रशासन नहीं कर है कोई कार्यवाही। *ब्यूरो रिपोर्ट चित्रकूट ✍️*1
- चित्रकूट ब्रेकिंग- मानिकपुर थाना चौकी सरैंया अंतर्गत ग्राम गढ़चपा के मजरा ककरहुली पुरवा निवासी राजकरन (22 वर्षीय) उर्फ राजा पुत्र श्री श्यामलाल प्रजापति दिनांक 02/03/2026 को रात 11 बजे से लापता है l परिजनों द्वारा आज लगातार 4 दिन से खोजने के बाद भी कोई पता नहीं चल रहा है l पीड़ित परिवार द्वारा मानिकपुर थाना में दिनांक 03/03/026 को थाना में सूचना गुमशुदगी दर्ज करायी गयी उसके बाद से थाना और चौकी सरैंया आज तक थाना चौकी पुलिस पीड़ित परिजनों के घर ना जाकर लोगों से पूछताछ जरूरी नहीं समझा गया l इसी कारण ग्रामीणों ने मिलकर सरैया में रोड़ जाम कर धरना दिया2
- सतना। जिले भर में शांतिपूर्ण ढंग से होली संपन्न कराने के बाद, आज सतना पुलिस ने पूरे उत्साह के साथ 'रंगोत्सव पर्व' मनाया। पुलिस लाइन में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के आला अधिकारियों से लेकर आरक्षक स्तर तक के जवानों ने आपसी भेदभाव भुलाकर रंगों की मस्ती में सराबोर होकर एक-दूसरे को बधाई दी। इस दौरान पुलिस अधिकारियों का अनूठा अंदाज: पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवेश सिंह बघेल नगर पुलिस अधीक्षक डी पी सिंह चौहान,रक्षित निरीक्षक देविका सिंह थाना प्रभारी कोलगवां सुदीप सोनी,थाना प्रभारी सिटी कोतवाली रावेंद्र द्विवेदी,थाना प्रभारी सिविल लाइन योगेंद्र सिंह,थाना प्रभारी यातायात पंकज शुक्ला,तथा रामपुर बघेलान संदीप चतुर्वेदी तथा जवानों के साथ मिलकर फूलों और गुलाल की होली खेली। अधिकारियों को अपने बीच पाकर जवानों का उत्साह दोगुना हो गया। जमकर थिरके कदम: ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर पुलिस अधिकारी और थाना प्रभारी गण अपने आप को थिरकने से नहीं रोक पाए। फाग गीतों और होली के गानों पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने जमकर डांस किया। तनाव मुक्ति का अवसर: पुलिस अधीक्षक ने इस अवसर पर कहा कि पुलिसकर्मी साल भर तनावपूर्ण परिस्थितियों में काम करते हैं। ऐसे आयोजन न केवल मनोरंजन करते हैं, बल्कि टीम भावना और आपसी विश्वास को भी मजबूत करते हैं। पारंपरिक भोजन का आनंद: होली मिलन समारोह के दौरान पुलिसकर्मियों ने पारंपरिक पकवानों का भी लुत्फ उठाया।4
- 🎙️मेघा लवानिया की लाइव पॉडकास्ट सवालों से घिरीं कुछ दिन पहले मेघा लवानिया जो एक प्रदर्शन में जाति विशेष नारे लगाकर सुर्खियों में आई थी और कुछ दिन बाद डेबिट में आमंत्रित हुई पता यह चल की लवनिया रेगुलर स्कूल ही नहीं गई है। पत्रकार ने सवालों से घेरा मेगा ने बताया कि वह वेद और पुराण नहीं पढ़े जो भी जानकारी उन्हें हैं वह अपने बुजुर्गों,पुराने,लोगों से जुटाई हैं और वह उन्हीं को सत्य मानकर मीडिया डिबेट में बैठ कर अपने ज्ञान को प्रकाशित किए शिक्षा से मानव के मस्तिष्क ज्ञान प्राप्त होता हैं और स्कूल सही समय पर प्रतिदिन जाना आवश्यक हैं स्वतंत्र भारत संदेश जनहित कि आवाज1
- जिला अस्पताल में डॉक्टरों की कथित लापरवाही के चलते एक 18 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि युवक को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था, लेकिन समय पर सही इलाज नहीं मिला। आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही और इलाज में देरी के कारण युवक की जान चली गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। गुस्साए परिजनों ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिले की स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से बदहाल हो चुकी हैं। परिजनों का कहना है कि अगर समय पर सही इलाज मिलता, तो शायद युवक की जान बच सकती थी। वहीं इस घटना ने एक बार फिर जिला अस्पताल की कार्यप्रणाली और डॉक्टरों की जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल परिजन मामले में जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या इस मामले में जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी, या फिर यह मामला भी जांच के नाम पर ठंडे बस्ते में चला जाएगा?1
- Post by Abhay TV News1