logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पटवारियों की भूमिका व अधिकार क्षेत्र स्पष्ट हो, अतिरिक्त कार्यभार कम किया जाए : नीरज चौरसिया दमोह| मप्र पटवारी संघ के प्रांतीय प्रवक्ता नीरज चौरसिया ने पटवारियों की विभिन्न समस्याओं व मांगों को लेकर प्रमुख बिंदुओं को सामने रखा। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ते अतिरिक्त कार्यभार के कारण पटवारियों के मूल राजस्व कार्य प्रभावित हो रहे हैं। शासन को पटवारियों की जिम्मेदारियों व अधिकारों को स्पष्ट करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाने चाहिए।नीरज चौरसिया ने बताया कि संघ की प्रमुख मांग है कि पटवारियों की भूमिका व अधिकार क्षेत्र स्पष्ट किया जाए तथा पंचायत व राजस्व विभाग के कार्यों का स्पष्ट विभाजन किया जाए। पटवारियों को अनावश्यक रूप से निष्पादक अथवा अंतिम निर्णयकर्ता की भूमिका नहीं दी जानी चाहिए।उन्होंने कहा कि डिजिटल पोर्टल में आ रही तकनीकी खामियों का शीघ्र निराकरण किया जाए। भूमि संबंधी विवादों में जिम्मेदारी निर्धारित करने की स्पष्ट प्रक्रिया बनाई जाए तथा Farmer ID प्रक्रिया में पटवारियों के कार्य व उत्तरदायित्व भी स्पष्ट किए जाएं। प्रांतीय प्रवक्ता ने कहा कि अतिरिक्त कार्यभार के कारण पटवारियों के मूल राजस्व कार्य प्रभावित नहीं होने चाहिए। नई व्यवस्था लागू करने से पहले मैदानी स्तर पर कार्यरत कर्मचारियों की व्यावहारिक कठिनाइयों का समाधान किया जाना आवश्यक है। संघ की प्रमुख मांगें पटवारियों की भूमिका व अधिकार क्षेत्र स्पष्ट किया जाए। पंचायत व राजस्व विभाग के कार्यों का स्पष्ट विभाजन हो। पटवारी को अनावश्यक रूप से निष्पादक अथवा अंतिम निर्णयकर्ता की भूमिका न दी जाए।डिजिटल पोर्टल की तकनीकी खामियों का निराकरण किया जाए।भूमि विवादों में जिम्मेदारी तय करने की स्पष्ट प्रक्रिया बनाई जाए। Farmer ID प्रक्रिया में पटवारियों के कार्य व उत्तरदायित्व स्पष्ट किए जाएं। अतिरिक्त कार्यभार के कारण मूल राजस्व कार्य प्रभावित न हों। नई व्यवस्था लागू करने से पहले मैदानी कर्मचारियों की व्यावहारिक समस्याओं का समाधान किया जाए। नीरज चौरसिया ने शासन से मांग की है कि पटवारियों की समस्याओं व मांगों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक निर्णय लिए जाएं, जिससे राजस्व कार्यों का संचालन सुचारु रूप से हो सके।

10 hrs ago
user_Hoshiyar Chakarwarti reporter
Hoshiyar Chakarwarti reporter
Court reporter Damoh, Madhya Pradesh•
10 hrs ago
72df356d-9157-4f54-8f25-6da094e3a273

पटवारियों की भूमिका व अधिकार क्षेत्र स्पष्ट हो, अतिरिक्त कार्यभार कम किया जाए : नीरज चौरसिया दमोह| मप्र पटवारी संघ के प्रांतीय प्रवक्ता नीरज चौरसिया ने पटवारियों की विभिन्न समस्याओं व मांगों को लेकर प्रमुख बिंदुओं को सामने रखा। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ते अतिरिक्त कार्यभार के कारण पटवारियों के मूल राजस्व कार्य प्रभावित हो रहे हैं। शासन को पटवारियों की जिम्मेदारियों व अधिकारों को स्पष्ट करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाने चाहिए।नीरज चौरसिया ने बताया कि संघ की प्रमुख मांग है कि पटवारियों की भूमिका व अधिकार क्षेत्र स्पष्ट किया जाए तथा पंचायत व राजस्व विभाग के कार्यों का स्पष्ट विभाजन किया जाए। पटवारियों को अनावश्यक रूप से निष्पादक अथवा अंतिम निर्णयकर्ता की भूमिका नहीं दी जानी चाहिए।उन्होंने कहा कि डिजिटल पोर्टल में आ रही तकनीकी खामियों का शीघ्र निराकरण किया जाए। भूमि संबंधी विवादों में जिम्मेदारी निर्धारित करने की स्पष्ट प्रक्रिया बनाई जाए तथा Farmer ID प्रक्रिया में पटवारियों के कार्य व उत्तरदायित्व भी स्पष्ट किए जाएं। प्रांतीय प्रवक्ता ने कहा कि अतिरिक्त कार्यभार के कारण पटवारियों के मूल राजस्व कार्य प्रभावित नहीं होने चाहिए। नई व्यवस्था लागू करने से पहले मैदानी स्तर पर कार्यरत कर्मचारियों की व्यावहारिक कठिनाइयों का समाधान किया जाना आवश्यक है। संघ की प्रमुख मांगें पटवारियों की भूमिका व अधिकार क्षेत्र स्पष्ट किया जाए। पंचायत व राजस्व विभाग के कार्यों का स्पष्ट विभाजन हो। पटवारी को अनावश्यक रूप से निष्पादक अथवा अंतिम निर्णयकर्ता की भूमिका न दी जाए।डिजिटल पोर्टल की तकनीकी खामियों का निराकरण किया जाए।भूमि विवादों में जिम्मेदारी तय करने की स्पष्ट प्रक्रिया बनाई जाए। Farmer ID प्रक्रिया में पटवारियों के कार्य व उत्तरदायित्व स्पष्ट किए जाएं। अतिरिक्त कार्यभार के कारण मूल राजस्व कार्य प्रभावित न हों। नई व्यवस्था लागू करने से पहले मैदानी कर्मचारियों की व्यावहारिक समस्याओं का समाधान किया जाए। नीरज चौरसिया ने शासन से मांग की है कि पटवारियों की समस्याओं व मांगों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक निर्णय लिए जाएं, जिससे राजस्व कार्यों का संचालन सुचारु रूप से हो सके।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • जिले में आगामी कार्यक्रम आयोजित करने, प्रतिभावान छात्र-छात्राओं तथा कला एवं साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कुम्हारी मंडल में सेन समाज की कार्यकारिणी गठित समाज उत्थान, प्रतिभाओं को प्रोत्साहन और संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा कुम्हारी-- सेन समाज की बैठक का आयोजन सेन समाज उत्थान समिति दमोह के तत्वावधान में किया गया। बैठक का शुभारंभ परम पूज्य संत शिरोमणि सेन महाराज जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं विधि-विधान से पूजन कर किया गया। कार्यक्रम में जिले से पहुंचे जिला अध्यक्ष विवेक सेन, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रभारी राजेश्वर सेन सागर सहित शेरू सेन, मनोज सेन, बृजेश सेन, गुरु प्रसाद सेन एवं राजेश सेन का समाजजनों द्वारा फूल मालाओं से स्वागत किया गया। बैठक में समाज के उत्थान एवं कल्याण सहित संगठन को मजबूत बनाने को लेकर बिंदुवार चर्चा की गई। साथ ही जिले में आगामी कार्यक्रम आयोजित करने, प्रतिभावान छात्र-छात्राओं तथा कला एवं साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को प्रोत्साहित एवं सम्मानित करने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। कुम्हारी मंडल की कार्यकारिणी गठित बैठक के दौरान सर्वसम्मति से कुम्हारी मंडल की कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें रामकिशन सेन को अध्यक्ष एवं दुलीचंद सेन को उपाध्यक्ष बनाया गया। युवा मोर्चा में कडोरी सेन को अध्यक्ष एवं दीपक श्रीवास को उपाध्यक्ष तथा दुकानदार संघ में रघुवीर सेन को अध्यक्ष एवं राहुल सेन को उपाध्यक्ष चुना गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों से समाज की एकजुटता, संगठन की मजबूती तथा समाजहित में अपने कर्तव्यों और दायित्वों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया गया। सभी पदाधिकारियों ने संगठन के लिए समर्पित होकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन अमर सेन द्वारा किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में सेन समाज के सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    जिले में आगामी कार्यक्रम आयोजित करने, प्रतिभावान छात्र-छात्राओं तथा कला एवं साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन
कुम्हारी मंडल में सेन समाज की कार्यकारिणी गठित
समाज उत्थान, प्रतिभाओं को प्रोत्साहन और संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा
कुम्हारी-- सेन समाज की बैठक का आयोजन सेन समाज उत्थान समिति दमोह के तत्वावधान में किया गया। बैठक का शुभारंभ परम पूज्य संत शिरोमणि सेन महाराज जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं विधि-विधान से पूजन कर किया गया। कार्यक्रम में जिले से पहुंचे जिला अध्यक्ष विवेक सेन, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रभारी राजेश्वर सेन सागर सहित शेरू सेन, मनोज सेन, बृजेश सेन, गुरु प्रसाद सेन एवं राजेश सेन का समाजजनों द्वारा फूल मालाओं से स्वागत किया गया।
बैठक में समाज के उत्थान एवं कल्याण सहित संगठन को मजबूत बनाने को लेकर बिंदुवार चर्चा की गई। साथ ही जिले में आगामी कार्यक्रम आयोजित करने, प्रतिभावान छात्र-छात्राओं तथा कला एवं साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को प्रोत्साहित एवं सम्मानित करने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
कुम्हारी मंडल की कार्यकारिणी गठित
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से कुम्हारी मंडल की कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें रामकिशन सेन को अध्यक्ष एवं दुलीचंद सेन को उपाध्यक्ष बनाया गया। युवा मोर्चा में कडोरी सेन को अध्यक्ष एवं दीपक श्रीवास को उपाध्यक्ष तथा दुकानदार संघ में रघुवीर सेन को अध्यक्ष एवं राहुल सेन को उपाध्यक्ष चुना गया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों से समाज की एकजुटता, संगठन की मजबूती तथा समाजहित में अपने कर्तव्यों और दायित्वों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया गया। सभी पदाधिकारियों ने संगठन के लिए समर्पित होकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन अमर सेन द्वारा किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में सेन समाज के सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Reeport 100
    Reeport 100
    Artist पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • पत्रकार वार्ता* *भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा, संकल्प एवं विकसित भारत की दिशा में 25 वर्षों के निरंतर सेवा-समर्पण के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा “सेवा और समर्पण के 25 वर्ष : सेवा संकल्प अभियान-2026” का आयोजन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है* *इस अभियान के संबंध में पत्रकार वार्ता भाजपा कार्यालय में आयोजित*
    1
    पत्रकार वार्ता*

*भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा, संकल्प एवं विकसित भारत की दिशा में 25 वर्षों के निरंतर सेवा-समर्पण के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा “सेवा और समर्पण के 25 वर्ष : सेवा संकल्प अभियान-2026” का आयोजन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है*

 *इस अभियान के संबंध में पत्रकार वार्ता भाजपा कार्यालय में आयोजित*
    user_सचिन सिंह राजपूत  प्रदेश समय
    सचिन सिंह राजपूत प्रदेश समय
    Court reporter पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • कटनी*शराब तस्कर विजयराघवगढ़ पुलिस की गिरफ्त में* *बड़ी मात्रा में अवैध शराब जप्त* कटनी* पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्या व अनुविभागीय अधिकारी वीरेन्द्र धार्वे के मार्गदर्शन पर निरीक्षक अभिषेक चौबे थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ की पुलिस टीम ने रेड कार्यवाही करते हुये अवैध रूप से अत्याधिक मात्रा में शराब बिक्रय करने आरोपी को पकड़ा है। विवरण – श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा के लगातार नशीले पदार्थ बेचने वालों के विरूद्ध कार्यवाही कर नशा पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया जाता रहा है, जिसके पालन में दिनांक 14/09/2026 को निरीक्षक अभिषेक चौबे की पुलिस टीम द्वारा लगातार कस्बा एवं ग्रामीण क्षेत्र का भ्रमण करते हुये विजयराघवगढ़ से टीकर आम रोड पर एक संदिग्ध मोटर साईकल में सवार दो व्यक्तियों द्वारा दो प्लास्टिक की बोरियों एवं अवैध रूप से शराब लेकर जाते पाये गये, मोटर साईकल का चालक एवं पीछे बैठा व्यक्ति एवं शराब से भरी दो बोरियों को रोड पर गिराकर भाग गया, वाहन में पीछे बैठे व्यक्ति ओमप्रकाश उर्फ छोटू बर्मन पिता मथुरा प्रसाद बर्मन उम्र 29 वर्ष निवासी शारदा मंदिर ग्राउण्ड के पास विजयराघवगढ़ के कब्जे से 06 पेटी देशी प्लेन शराब जब्त कर आरोपी ओमप्रकाश उर्फ छोटू बर्मन से पूछताछ पर बताया कि यह शराब दीपक उर्फ पण्डा जायसवाल की है। शराब को दीपक उर्फ पण्डा जायसवाल के साथ टीकर तरफ बेचने के लिये जा रहा था। आरोपी ओमप्रकाश उर्फ छोटू बर्मन के कब्जे से 300 पाव (54 लीटर) कीमती 54000 रूपया की शराब जब्त की गई। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत दण्डनीय अपराध का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय जे.आर. पर पेश किया गया। आरोपी दीपक उर्फ पण्डा जायसवाल निवासी विजयराघवगढ़ मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। भूमिका – इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, सउनि विक्रम सिंह, सउनि संतोष स्वामी, आरक्षक अंजनी झा, आरक्षक नीलेश सिंह, आरक्षक पारस पटेल, प्रधान आरक्षक चालक मज्जू कोल की मुख्य भूमिका रही।
    2
    कटनी*शराब तस्कर विजयराघवगढ़ पुलिस की गिरफ्त में*
*बड़ी मात्रा में अवैध शराब जप्त*
कटनी*
पुलिस अधीक्षक  अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कमल मौर्या व  अनुविभागीय अधिकारी  वीरेन्द्र धार्वे  के मार्गदर्शन पर निरीक्षक अभिषेक चौबे थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ की पुलिस टीम ने रेड कार्यवाही करते हुये अवैध रूप से अत्याधिक मात्रा में शराब बिक्रय करने आरोपी को पकड़ा है। 
विवरण –  श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा के लगातार नशीले पदार्थ बेचने वालों के विरूद्ध कार्यवाही कर नशा पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया जाता रहा है, जिसके पालन में दिनांक 14/09/2026 को निरीक्षक अभिषेक चौबे की पुलिस टीम द्वारा लगातार कस्बा एवं ग्रामीण क्षेत्र का भ्रमण करते हुये विजयराघवगढ़ से टीकर आम रोड पर एक संदिग्ध मोटर साईकल में सवार दो व्यक्तियों द्वारा दो प्लास्टिक की बोरियों एवं अवैध रूप से शराब लेकर जाते पाये गये, मोटर साईकल का चालक एवं पीछे बैठा व्यक्ति एवं शराब से भरी दो बोरियों को रोड पर गिराकर भाग गया, वाहन में पीछे बैठे व्यक्ति ओमप्रकाश उर्फ छोटू बर्मन पिता मथुरा प्रसाद बर्मन उम्र 29 वर्ष निवासी शारदा मंदिर ग्राउण्ड के पास विजयराघवगढ़  के कब्जे से 06 पेटी देशी प्लेन शराब जब्त कर आरोपी ओमप्रकाश उर्फ छोटू बर्मन से पूछताछ पर बताया कि यह शराब दीपक उर्फ पण्डा जायसवाल की है।  शराब को दीपक उर्फ पण्डा जायसवाल के साथ टीकर तरफ बेचने के लिये जा रहा था। आरोपी ओमप्रकाश उर्फ छोटू बर्मन के कब्जे से 300 पाव (54 लीटर) कीमती 54000 रूपया की शराब जब्त की गई। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत दण्डनीय अपराध का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय जे.आर. पर पेश किया गया। आरोपी दीपक उर्फ पण्डा जायसवाल निवासी विजयराघवगढ़ मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।
भूमिका – इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, सउनि विक्रम सिंह, सउनि संतोष स्वामी, आरक्षक अंजनी झा, आरक्षक नीलेश सिंह, आरक्षक पारस पटेल, प्रधान आरक्षक चालक मज्जू कोल की मुख्य भूमिका रही।
    user_पत्रकार,यशबेन्द्र  हजारी
    पत्रकार,यशबेन्द्र हजारी
    हटा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • *बकस्वाहा में शराब बिक्री को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग, सुनिए क्या बोले ग्रामीण*
    1
    *बकस्वाहा में शराब बिक्री को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग, सुनिए क्या बोले ग्रामीण*
    user_Raju Dubey
    Raju Dubey
    बक्सवाहा, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • 7 दिवसीय रामधुन का आयोजन हुआ प्रारंभ रैपुरा तहसील के ग्राम बघवार कला में 1 सप्ताह तक गूंजेगी सीताराम रामधुन
    1
    7 दिवसीय रामधुन का आयोजन हुआ प्रारंभ रैपुरा तहसील के ग्राम बघवार कला में 1 सप्ताह तक गूंजेगी सीताराम रामधुन
    user_Lakhan Sahu
    Lakhan Sahu
    Farmer रायपुर, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • सागर जिले में ऐसी पंचायत जहां पहले शासकीय राशि से नाडेफ बना दिया फिर उसको हटाने पुनः सरकारी भुक्तान लगा मिटवा दिया "नेता जी ने सफाई अभियान में पहले कचरा फैलाया फिर फोटो खींचने उसी कचरे को साफ कराया" यह राजनेतिक होता है परंतु गौरझामर में पंचायत प्रशासनिक करती दिख रही है मामला है शासकीय राशि के दुरुपयोग का जिसमें बीते 12 सितंबर को अवैध अतिक्रमण हटाने के नाम पर पुलिस थाना गौरझामर के बाउंड्री एवं यात्री प्रतीक्षालय के समीप बना कचरा डालने नाडेफ बना हुआ था जो वीडियो में हटाने के लिए जेसीबी एवं प्रशासनिक अमला लगा हुआ है वही पंचायत सचिव की मौजदूगी में यह कार्य हुआ वीडियो में वह दिख रहे हैं फिर भी उनसे इसका कारण जानना चाहा तो उन्होंने इसके बारे में क्या कहा सुने
    3
    सागर जिले में ऐसी पंचायत जहां पहले शासकीय राशि से नाडेफ बना दिया फिर उसको हटाने पुनः सरकारी भुक्तान लगा
मिटवा दिया 
"नेता जी ने सफाई अभियान में पहले कचरा फैलाया फिर फोटो खींचने उसी कचरे को साफ कराया"
यह राजनेतिक होता है परंतु गौरझामर में पंचायत प्रशासनिक करती दिख रही है मामला है शासकीय राशि के दुरुपयोग का 
जिसमें बीते 12 सितंबर को अवैध अतिक्रमण हटाने के नाम पर पुलिस थाना गौरझामर के बाउंड्री एवं यात्री प्रतीक्षालय के समीप बना कचरा डालने नाडेफ बना हुआ था जो वीडियो में हटाने के लिए जेसीबी एवं प्रशासनिक अमला लगा हुआ है वही पंचायत सचिव की मौजदूगी में यह कार्य हुआ वीडियो में वह दिख रहे हैं फिर भी उनसे इसका कारण जानना चाहा तो उन्होंने इसके बारे में क्या कहा सुने
    user_Akhlesh jain Reportar
    Akhlesh jain Reportar
    Salesperson देवरी, सागर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बंडा शराब कांड पर गाने का वीडियो वायरल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि की बर्थडे पार्टी में लगे ठहाके इधर शोक में मृतकों के परिजन, जनप्रतिनिधि के द्वारा मनाए गए जश्न पर उठे सवाल पथरिया। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल की 12 सितंबर को पथरिया के सेमरा स्थित कक्कू ढाबा में आयोजित जन्मदिन पार्टी का वीडियो आज मंगलवार दोपहर 12 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में गायक कलाकार बंडा जहरीली शराब कांड में हुई मौतों का संदर्भ लेते हुए गाना गाता नजर आ रहा है। गाने के बोल पर पार्टी में मौजूद लोग ठहाके लगाते दिखे, जिसके बाद वीडियो की आलोचना शुरू हो गई। पार्टी में दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया सहित भाजपा नेता मौजूद थे। इधर गौरव पटेल ने कहा कि कलाकार का उद्देश्य शराब न पीने की अपील करना था। उन्होंने कहा कि यदि किसी को गाने से बुरा लगा है तो वे क्षमा चाहते हैं। गौरव पटेल ने बताया कि सरकार शराब मामले को लेकर संवेदनशील है और वे भी नशामुक्ति का संदेश देते हैं। गौरतलब है कि बंडा में जहरीली शराब से 30 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। पार्टी का आयोजन उसी ढाबे पर हुआ, जहां पूर्व में अवैध शराब कार्रवाई के दौरान पथरिया थाना में पदस्थ एएस आई संजू सैयाम से अभद्रता और हमले के प्रयास का मामला सामने आया था। वही अपराधी के इधर जनप्रतिनिधियों की आव भगत करने की भी चर्चाएं मीडिया की सुर्खियों में बनी रही। वही राज्यमंत्री व क्षेत्रीय विधायक जयंत मलैया के आयोजन में न पहुंचने के साथ गौरव पटेल के द्वारा आयोजित जन्मदिन समारोह वनाम शक्तिप्रदर्शन की चर्चाएं भी आमजन के बीच बनी रही। जिसकी लोगो द्वारा अलग अलग प्रतिक्रियाएं दी जा रही है।
    2
    बंडा शराब कांड पर गाने का वीडियो वायरल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि की बर्थडे पार्टी में लगे ठहाके

इधर शोक में मृतकों के परिजन, जनप्रतिनिधि के द्वारा मनाए गए जश्न पर उठे सवाल
पथरिया। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल की 12 सितंबर को पथरिया के सेमरा स्थित कक्कू ढाबा में आयोजित जन्मदिन पार्टी का वीडियो आज मंगलवार दोपहर 12 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में गायक कलाकार बंडा जहरीली शराब कांड में हुई मौतों का संदर्भ लेते हुए गाना गाता नजर आ रहा है। गाने के बोल पर पार्टी में मौजूद लोग ठहाके लगाते दिखे, जिसके बाद वीडियो की आलोचना शुरू हो गई।
पार्टी में दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया सहित भाजपा नेता मौजूद थे। इधर गौरव पटेल ने कहा कि कलाकार का उद्देश्य शराब न पीने की अपील करना था। उन्होंने कहा कि यदि किसी को गाने से बुरा लगा है तो वे क्षमा चाहते हैं। गौरव पटेल ने बताया कि सरकार शराब मामले को लेकर संवेदनशील है और वे भी नशामुक्ति का संदेश देते हैं। 
गौरतलब है कि बंडा में जहरीली शराब से 30 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। पार्टी का आयोजन उसी ढाबे पर हुआ, जहां पूर्व में अवैध शराब कार्रवाई के दौरान पथरिया थाना में पदस्थ एएस आई संजू सैयाम से अभद्रता और हमले के प्रयास का मामला सामने आया था।
वही अपराधी के इधर जनप्रतिनिधियों की आव भगत करने की भी चर्चाएं मीडिया की सुर्खियों में बनी रही। वही राज्यमंत्री व क्षेत्रीय विधायक जयंत मलैया के आयोजन में न पहुंचने के साथ गौरव पटेल के द्वारा आयोजित जन्मदिन समारोह वनाम शक्तिप्रदर्शन की चर्चाएं भी आमजन के बीच बनी रही। जिसकी लोगो द्वारा अलग अलग प्रतिक्रियाएं दी जा रही है।
    user_Narendra Ahirwar
    Narendra Ahirwar
    संपर्क करें. 8839675073 दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अभियंता दिवस के अवसर पर भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में "लोक निर्माण से लोक कल्याण" की अवधारणा के तहत अधोसंरचना निर्माण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं उल्लेखनीय योगदान देने वाले अभियंताओं, अधिकारियों, संयुक्त दलों तथा निर्माण एजेंसियों को मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया पुरस्कार, विश्वकर्मा पुरस्कार, विक्रमादित्य पुरस्कार, रानी दुर्गावती पर्यावरण हितैषी पुरस्कार एवं राजा भोज पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
    1
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अभियंता दिवस के अवसर पर भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में "लोक निर्माण से लोक कल्याण" की अवधारणा के तहत अधोसंरचना निर्माण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं उल्लेखनीय योगदान देने वाले अभियंताओं, अधिकारियों, संयुक्त दलों तथा निर्माण एजेंसियों को मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया पुरस्कार, विश्वकर्मा पुरस्कार, विक्रमादित्य पुरस्कार, रानी दुर्गावती पर्यावरण हितैषी पुरस्कार एवं राजा भोज पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
    user_सचिन सिंह राजपूत  प्रदेश समय
    सचिन सिंह राजपूत प्रदेश समय
    Court reporter पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा, संकल्प एवं विकसित भारत की दिशा में 25 वर्षों के निरंतर सेवा-समर्पण के दमोह -भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा, संकल्प एवं विकसित भारत की दिशा में 25 वर्षों के निरंतर सेवा-समर्पण के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा “सेवा और समर्पण के 25 वर्ष : सेवा संकल्प अभियान-2026” का आयोजन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है इस अभियान के संबंध में पत्रकार वार्ता भाजपा कार्यालय में आयोजित हुआ |
    2
    भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा, संकल्प एवं विकसित भारत की दिशा में 25 वर्षों के निरंतर सेवा-समर्पण के
दमोह -भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा, संकल्प एवं विकसित भारत की दिशा में 25 वर्षों के निरंतर सेवा-समर्पण के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा “सेवा और समर्पण के 25 वर्ष : सेवा संकल्प अभियान-2026” का आयोजन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है इस अभियान के संबंध में पत्रकार वार्ता भाजपा कार्यालय में आयोजित हुआ |
    user_Reeport 100
    Reeport 100
    Artist पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.