माइनर और नाले में मिले दो अज्ञात युवकों के शव, हत्या की आशंका डेढ़गांवा के पास अलग-अलग स्थानों पर मिले शव, धारदार हथियार और गोली से हत्या किए जाने के संकेत; एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण धीना (चंदौली)। धीना थाना क्षेत्र के डेढ़गांवा गांव के पास गुरुवार को माइनर और नाले में दो अज्ञात युवकों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों युवकों की उम्र करीब 32 और 35 वर्ष बताई जा रही है। शवों की स्थिति से हत्या की आशंका जताई जा रही है। एक युवक की कनपटी में गोली लगी थी और उसके गले पर धारदार हथियार से वार के निशान थे। उसका शव डेढ़गांवा गांव के पास मिला, जबकि दूसरा शव जमानिया की ओर डेढ़गांवा गांव की सीमा के पास नाले में मिला। दोनों शवों के बीच करीब दो किलोमीटर की दूरी थी। दूसरे युवक की छाती के बाईं ओर गोली लगी थी। दोनों शव अलग-अलग स्थानों पर मिलने से पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह ग्रामीण गांव के बाहर निकले तो माइनर और नाले में शव दिखाई दिए। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एक शव बोरे में बंद मिला था। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि दोनों घटनाओं के बीच कोई संबंध है या नहीं। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी चंदौली आकाश पटेल और सकलडीहा सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वॉड और सर्विलांस टीम साक्ष्य जुटाने में लगी रही। पुलिस दोनों युवकों की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उनकी हत्या कहां और किन परिस्थितियों में की गई। सीओ के अनुसार, मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पास के बॉर्डर और कस्बा क्षेत्र की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। मौके पर धीना थानाध्यक्ष और धानापुर पुलिस मौजूद रही। फिलहाल क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।
माइनर और नाले में मिले दो अज्ञात युवकों के शव, हत्या की आशंका डेढ़गांवा के पास अलग-अलग स्थानों पर मिले शव, धारदार हथियार और गोली से हत्या किए जाने के संकेत; एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण धीना (चंदौली)। धीना थाना क्षेत्र के डेढ़गांवा गांव के पास गुरुवार को माइनर और नाले में दो अज्ञात युवकों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों युवकों की उम्र करीब 32 और 35 वर्ष बताई जा रही है। शवों की स्थिति से हत्या की आशंका जताई जा रही है। एक युवक की कनपटी में गोली लगी थी और उसके गले पर धारदार हथियार से वार के निशान थे। उसका शव डेढ़गांवा गांव के पास मिला, जबकि
दूसरा शव जमानिया की ओर डेढ़गांवा गांव की सीमा के पास नाले में मिला। दोनों शवों के बीच करीब दो किलोमीटर की दूरी थी। दूसरे युवक की छाती के बाईं ओर गोली लगी थी। दोनों शव अलग-अलग स्थानों पर मिलने से पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह ग्रामीण गांव के बाहर निकले तो माइनर और नाले में शव दिखाई दिए। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एक शव बोरे में बंद मिला था। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि दोनों घटनाओं के बीच
कोई संबंध है या नहीं। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी चंदौली आकाश पटेल और सकलडीहा सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वॉड और सर्विलांस टीम साक्ष्य जुटाने में लगी रही। पुलिस दोनों युवकों की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उनकी हत्या कहां और किन परिस्थितियों में की गई। सीओ के अनुसार, मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पास के बॉर्डर और कस्बा क्षेत्र की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। मौके पर धीना थानाध्यक्ष और धानापुर पुलिस मौजूद रही। फिलहाल क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।
- रेलवे फाटक का एक गेट खुला, दूसरा फंसा; पटरी पर अटके यात्री कई महीनों से बनी है समस्या, गेटमैन ने किसी तरह गेट उठाकर निकाला रास्ता धीना।धीना रेलवे स्टेशन से पूरब की ओर कमालपुर-अमड़ा मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक में तकनीकी खराबी के कारण गुरुवार दोपहर यात्रियों की जान जोखिम में पड़ गई। ट्रेन गुजरने के बाद फाटक का उत्तरी गेट खुल गया, लेकिन दक्षिणी गेट नहीं खुलने से यात्री रेलवे पटरी पर फंस गए। गेटमैन ने किसी तरह लॉक तोड़कर गेट को ऊपर उठाया, जिसके बाद आवागमन शुरू हो सका। समय रहते रास्ता नहीं खुलता तो बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों के अनुसार, रेलवे फाटक में इस तरह की समस्या कई महीनों से बनी हुई है। बार-बार गेट फंसने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे पटरी पर यात्रियों के फंसने की घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ तो कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है। इस संबंध में स्टेशन मास्टर नजीर हुसैन ने बताया कि गेट की मरम्मत के लिए दानापुर, पटना से टेक्नीशियन आते हैं। फिलहाल गेट की मरम्मत कराई गई थी, लेकिन किन्हीं कारणों से कभी-कभी गेट फिर फंस जा रहा है। इसको लेकर सावधानी बरती जा रही है।2
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ में पुलिस स्मृति दिवस-2026 के अवसर पर आयोजित 'स्मृति परेड' में सहभाग कर अमर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके आश्रितों का सम्मान किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ में पुलिस स्मृति दिवस-2026 के अवसर पर आयोजित 'स्मृति परेड' में सहभाग कर अमर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके आश्रितों का सम्मान किया।1
- ईदी अमीन.. नाम तो सुना होगा.. युगांडा का तानाशाह.. जिसके नाम से आज भी ईदी अमीन.. नाम तो सुना होगा.. युगांडा का तानाशाह.. जिसके नाम से आज भी लोग डर जाते है। ज़ालिम इतना कि जुल्म की हर हद पार कर दी थी । उसी ज़ालिम सल्तनत का ज़ालिम कमाण्डर सेना प्रमुख मेजर जनरल युसूफ गोवोन थे। आज वक़्त का पहिया घूम गया है.. लोगो को मौत बाँटने वाला आज खुद मौत की तमन्ना लिये पड़ा है, लेकिन मौत है कि आती ही नहीं.. बल्कि जुल्म का बदला जुल्म से दे रही है.. युसूफ को मरने नहीं दे रही है। वक़्त ज़ब बदलता है कहकर नहीं बदलता, और उस वक़्त आपको बता दिया जायेगा कि आपके वक़्त मे आपने क्या क्या सितम किये थे। युसूफ का हाल बता रहा है कि ताकत ओहदे मे नहीं वक़्त मे होती है। वक़्त हमेशा एक जैसा नहीं रहता है, इसलिए जुल्म उतना ही कर जितना तुम सहन कर सको। जय जय श्री राम........1
- रात में दुल्हन की तरह सजा काशी का कैंट स्टेशन, सामने बन रहा है देश का पहला अर्बन रोपवे स्टेशन - देखिए Night View न्यूज़ टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट वाराणसी। पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट वाराणसी रोपवे का काम अब अंतिम चरण में है। आपके द्वारा भेजे गए रात के इस वीडियो में वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन का अद्भुत नजारा कैद हुआ है, जहां एक तरफ रोशनी से जगमगाता कैंट स्टेशन है तो दूसरी तरफ तेजी से बन रहा वाराणसी कैंट रोपवे स्टेशन दिखाई दे रहा है। वीडियो में फ्लाईओवर से गुजरते हुए कैंट स्टेशन की पुरानी इमारत पीली रोशनी में चमकती दिख रही है,और ठीक सामने नई मल्टी-स्टोरी बिल्डिंग पर VARANASI CANTT लिखा हुआ साफ दिख रहा है। यही भारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे स्टेशन है। क्या है ये प्रोजेक्ट:वाराणसी में बन रहा ये रोपवे भारत का पहला शहरी रोपवे (Urban Ropeway) है। करीब 3.75 किलोमीटर लंबा ये रोपवे कैंट स्टेशन से गोदौलिया चौक तक जाएगा। इसमें 5 स्टेशन होंगे-कैंट,भारत माता मंदिर, लहुराबीर, रथयात्रा और गोदौलिया। इस रोपवे के शुरू होने के बाद कैंट से गोदौलिया तक का 1 घंटे का जाम भरा सफर सिर्फ 16 मिनट में पूरा होगा। रात के वीडियो में इस नई बिल्डिंग पर लगी कांच और डिजाइन से अंदाजा लगता है कि काम लगभग 80% पूरा हो चुका है। काशी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ये रोपवे एक बड़े आकर्षण के रूप में तैयार हो रहा है।1
- थाना हनुमंत विहार क्षेत्र में युवक वीरू सिंह की मृत्यु के प्रकरण में पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों की जांच की गई। थाना हनुमंत विहार क्षेत्र में युवक वीरू सिंह की मृत्यु के प्रकरण में पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों की जांच की गई। जांच में सामने आया कि होंडा कार की टक्कर के बाद वीरू सिंह कार के बोनट एवं छत पर आ गए, लेकिन चालक द्वारा वाहन नहीं रोका गया और तेज गति से लगभग 1 से 1.5 किलोमीटर तक ले जाने के बाद उन्हें नीचे उतारा गया। इस दौरान उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मृत्यु हो गई।प्रकरण में परिजनों के प्रार्थना पत्र में उल्लिखित तथ्यों को विवेचना में सम्मिलित कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। घटना में प्रयुक्त कार जनपद फतेहपुर के जहानाबाद क्षेत्र से बरामद की गई है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है तथा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पुलिस आयुक्त कानपुर नगर श्री रघुबीर लाल #Uppolice #dcpskanpur1
- श्रीराम-भरत मिलन के दृश्य ने जीता दिल, जयकारों से गूंजा चौबेपुर बाजार1
- #hindumuslim #masjid #viralreels #awaazebharat #trandingreel1
- माइनर और नाले में मिले दो अज्ञात युवकों के शव, हत्या की आशंका डेढ़गांवा के पास अलग-अलग स्थानों पर मिले शव, धारदार हथियार और गोली से हत्या किए जाने के संकेत; एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण धीना (चंदौली)। धीना थाना क्षेत्र के डेढ़गांवा गांव के पास गुरुवार को माइनर और नाले में दो अज्ञात युवकों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों युवकों की उम्र करीब 32 और 35 वर्ष बताई जा रही है। शवों की स्थिति से हत्या की आशंका जताई जा रही है। एक युवक की कनपटी में गोली लगी थी और उसके गले पर धारदार हथियार से वार के निशान थे। उसका शव डेढ़गांवा गांव के पास मिला, जबकि दूसरा शव जमानिया की ओर डेढ़गांवा गांव की सीमा के पास नाले में मिला। दोनों शवों के बीच करीब दो किलोमीटर की दूरी थी। दूसरे युवक की छाती के बाईं ओर गोली लगी थी। दोनों शव अलग-अलग स्थानों पर मिलने से पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह ग्रामीण गांव के बाहर निकले तो माइनर और नाले में शव दिखाई दिए। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एक शव बोरे में बंद मिला था। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि दोनों घटनाओं के बीच कोई संबंध है या नहीं। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी चंदौली आकाश पटेल और सकलडीहा सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वॉड और सर्विलांस टीम साक्ष्य जुटाने में लगी रही। पुलिस दोनों युवकों की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उनकी हत्या कहां और किन परिस्थितियों में की गई। सीओ के अनुसार, मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पास के बॉर्डर और कस्बा क्षेत्र की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। मौके पर धीना थानाध्यक्ष और धानापुर पुलिस मौजूद रही। फिलहाल क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।3