*अंसारी कुनबे में ‘गृहयुद्ध’! मुख्तार के भतीजे का बगावती ऐलान, विधायक भाई पर भ्रष्टाचार का बड़ा हमला* *गाजीपुर।* उत्तर प्रदेश की सियासत में बड़ा भूचाल आ गया है। माफिया से नेता बने *मुख्तार अंसारी के परिवार में खुली बगावत सामने आई* है। विधानसभा चुनाव से पहले ही *अंसारी कुनबे में ‘गृहयुद्ध’ छिड़ गया* है। गाजीपुर की मोहम्मदाबाद सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक *सुहैब उर्फ मन्नू अंसारी* के बड़े भाई सलमान अंसारी ने *सोशल मीडिया पर सनसनीखेज पोस्ट* कर अपने ही भाई के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। *सलमान अंसारी,* मुख्तार अंसारी के बड़े भाई सिबगतुल्लाह अंसारी के बेटे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि *मोहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र* में बीते चार सालों में *करोड़ों रुपये का घोटाला* हुआ है। *सलमान ने सोशल मीडिया पर एक ऑडियो और पोस्ट साझा* करते हुए दावा किया कि स्ट्रीट लाइट जैसी योजनाओं में भारी फर्जीवाड़ा किया गया। *“30 हजार की लाइट, खर्च दिखाया डेढ़ लाख”* *सलमान अंसारी* ने सीधे-सीधे विधायक भाई पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि *30 हजार रुपये की स्ट्रीट लाइट* लगवाने में कागजों में *डेढ़ लाख रुपये तक खर्च दिखाया* गया। उन्होंने यह भी कहा कि विधायक निधि के करीब *20 करोड़ रुपये में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ* है। *सलमान ने भावुक लहजे में कहा,* “2022 में जनता से वोट मांगा था, आज उसी जनता के सामने जवाब देने की स्थिति में नहीं हूं।” *सोशल मीडिया पोस्ट से मचा सियासी भूचाल* सलमान अंसारी की *पोस्ट वायरल* होते ही अंसारी परिवार की *अंदरूनी कलह पूरी तरह सार्वजनिक* हो गई है। माना जा रहा है कि यह बगावत आने वाले चुनाव में *समाजवादी पार्टी और अंसारी परिवार दोनों के लिए बड़ी मुसीबत* बन सकती है। *अंसारी कुनबे की सियासी विरासत* मुख्तार अंसारी तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनसे बड़े *सिबगतुल्लाह अंसारी* और *अफजाल अंसारी* हैं। *मुख्तार अंसारी की 60 वर्ष की उम्र में बांदा जेल में मौत* हो चुकी है। *सिबगतुल्लाह अंसारी दो बार विधायक रह चुके* हैं—पहली बार समाजवादी पार्टी से और दूसरी बार अपनी पार्टी कौमी एकता दल से। उनके बेटे *सुहैब अंसारी वर्तमान में मोहम्मदाबाद से विधायक* हैं। *चुनाव से पहले ‘घर की लड़ाई’ बना बड़ा खतरा* राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अगर यह *अंदरूनी विवाद नहीं सुलझा* तो आने वाले चुनाव में *अंसारी कुनबे की एकजुटता टूट* सकती है। जिस परिवार को पूर्वांचल की राजनीति में मजबूत माना जाता था, वही अब सार्वजनिक तौर पर एक-दूसरे पर आरोपों की बरसात कर रहा है। *कुल मिलाकर, अंसारी परिवार की यह बगावत सिर्फ पारिवारिक नहीं, बल्कि पूर्वांचल की राजनीति में बड़े उलटफेर का संकेत मानी जा रही है।*

- *यूपी – मुंबई में फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर फायरिंग करने वाले 7 शूटर गिरफ्तार। मुख्य शूटर दीपक चंद्र है। उसके साथी विष्णु कुशवाहा, जतिन भारद्वाज, विशाल, सोनू, रितिक, सनी भी पकड़े गए। ये सभी आगरा, नोएडा, इटावा के रहने वाले हैं। सिर्फ दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की गई। STF UP और हरियाणा को सफलता मिली। सभी आरोपियों को मुंबई ले जाया गया।*1
- जसवंतनगर:हरदोई जिले में 65 साल पहले डकैतों द्वारा अगवा की गई एक महिला आखिरकार अपने मायके लौट आईं। आज उनकी उम्र करीब 80 वर्ष है, लेकिन जब उन्होंने अपने गांव की मिट्टी को पहचाना तो वहां मौजूद हर शख्स भावुक हो उठा। बताया जाता है कि 1961-62 में डकैती के दौरान 15 वर्ष की उम्र में ‘रामश्री’ को डकैत उठा ले गए थे। बाद में उन्हें छुड़ाया गया और उन्होंने नई जिंदगी बसा ली, लेकिन मायके की याद कभी नहीं भूलीं। उनकी बेटी सीमा की कोशिशों से आखिरकार 65 साल बाद मां अपने रिश्तेदारों से मिल सकीं। आंसुओं और भावनाओं से भरा यह मिलन लोगों को हैरान भी कर रहा है और भावुक भी.1
- दलीप नगर मढैयन तहसील चकर नगर इटावा उ प्र मदद मागो तो मुझे बंद मारपीट करते है शादी की हुई पत्नी को नही रहने देते रोते बिलखते परिवार की कोई मदद नही करते है पुलिस पतनी का मेटर बनाने के लिए मेरी ही लूटपाट करवा दी अपराधियो को बचाने लिये यही सिलसिला 40वर्ष से चल रहा है ,सतेन्द्र केवट1
- क्षेत्र की ग्राम सभा फरेंजी के गांव हिम्मतपुर के ग्रामीण नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं।गांव का मुख्य मार्ग वर्षों से जर्जर पड़ा है जिस कारण ग्रामीणों को आवागमन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार दोपहर 1 बजे जिलाधिकारी से गांव के मुख्य मार्ग पर निर्माण कराए जाने की मांग की है,ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द ही मार्ग पर निर्माण शुरू न हुआ तो वह तहसील या ब्लॉक पर महिलाओं सहित धरना प्रदर्शन शुरू कर देंगे, हिम्मतपुर में स्कूल जाने वाले बच्चों से लेकर महिलाएं बुजुर्ग सब परेशान हैं।गांव की सड़क पर भारी जलभराव होने से लोगों को कीचड़ से होकर निकलना पड़ता है।ग्रामीण धीरज यादव का आरोप है कि बरसात के बाद से ही वह लोग गंदे पानी से होकर निकल रहे हैं।जलनिकासी का रास्ता एक नाली में है जिसे लोगों ने तोड़ दिया है।गांव में कोई वैवाहिक कार्यक्रम होने या आयोजन होने पर शर्मिदंगी का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने एसडीएम से लेकर प्रधान तक से कहा पर कोई सुनवाई नहीं हुई।अब वह जल्द ही इसकी शिकायत डीएम से करेंगे।ग्रामीणों ने बताया कि गांव से हर रोज सैकडो बच्चे और ग्रामीण बाइक और निजी वाहनों से बाहर जाते है तो जर्जर सड़क पर आवागमन करने में असुविधा का सामना करना पड़ता है।1
- अजीतमल कोतवाली पुलिस, सर्विलांस और SOG की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। संयुक्त टीम ने कोतवाली क्षेत्र के अमावता गांव में हुई किसान हत्या की घटना का लगभग 72 घंटे में सफल अनावरण कर दिया। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि खेतों पर रखवाली करने गए किसान अर्जुन सिंह की हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उसकी बहन के दोस्त ने ही की थी। अपर पुलिस अधीक्षक औरैया आलोक मिश्रा ने बताया कि अभियुक्त मृतक की बहन से बातचीत करता था। जब इसकी जानकारी अर्जुन सिंह को हुई तो उसने इसका विरोध किया, बहन को डांटा और उसका मोबाइल फोन छीन लिया था। इसी बात से नाराज होकर अभियुक्त ने सुनियोजित तरीके से किसान अर्जुन सिंह की हत्या कर दी। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता की सराहना की जा रही है।1
- भिण्ड एक्सीडेंट में मृतक की लाश को साडक पर रखकर किया चक्का जाम सांसद जी को कई बार फोन लगाया मगर सांसद सांध्यराय नहीं आई जनता में काफी आक्रोश रहा1
- कलेक्टर भिण्ड की अध्यक्षता में समय सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक कलेक्टर कार्यालय भिण्ड के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत, अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी तथा कई अधिकारी वर्चुअल रूप से उपस्थित रहे। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों की विभागवार विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित विभाग अधिकारियों को स्पष्ट एवं सख्त निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन के समस्त प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। विशेष रूप से अधिक समय से लंबित शिकायतों पर तत्काल ध्यान केंद्रित करते हुए इनका प्राथमिकता आधार पर निस्तारण किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि जनता की शिकायतों का शीघ्र समाधान शासन की प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने ईकेवाईसी की समीक्षा कर कहा कि समस्त नगरीय निकाय सीएमओ और सीईओ जनपद समग्र ईकेवाईसी पर विशेष ध्यान दें और कार्य में प्रगति लाएं। कलेक्टर ने संकल्प से समाधान अभियान की समीक्षा कर सख्त निर्देश दिए कि सभी पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी ढ़ंग से सुनिश्चित किया जाए। शिविरों में समग्र ईकेवायसी और योजनाओं का लाभ देना सुनिश्चित करें, सभी विभाग प्रमुख अधिकतम पात्र लोगों तक पहुँचें तथा लंबित प्रकरणों का समयसीमा में समाधान हो। उन्होंने टीएल पत्र निराकरण की समीक्षा की एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिऐ।1
- जसवंतनगर: एंटीमाइक्रोबियल रेसिस्टेंस (एएमआर) के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जसवंतनगर में एक शपथ समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय अभियान का हिस्सा था। मंगलवार दोपहर को आयोजित इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में सीएचसी अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने चिकित्सा स्टाफ और प्रशिक्षणरत नर्सिंग विद्यार्थियों को एंटीबायोटिक दवाओं के विवेकपूर्ण उपयोग की शपथ दिलाई। उन्होंने जोर देकर कहा कि बिना चिकित्सकीय परामर्श के एंटीबायोटिक दवाओं का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है और इससे एएमआर जैसी गंभीर समस्या बढ़ रही है। शपथ के दौरान, प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि वे बिना डॉक्टर के पर्चे के एंटीबायोटिक दवाएं नहीं लेंगे। इसके साथ ही, उन्होंने दवा की निर्धारित पूरी खुराक का पालन करने, बची या एक्सपायरी दवाओं का सुरक्षित निस्तारण करने तथा स्वच्छता और हाथों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का भी वचन दिया। डॉ. सिंह ने बताया कि एएमआर एक उभरती हुई वैश्विक चुनौती है, जिससे निपटने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी आवश्यक है। इस अवसर पर उपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों और विद्यार्थियों ने जागरूकता फैलाने का भी संकल्प लिया। कार्यक्रम में डॉ. विकास, मोहम्मद आसिफ, भूपेंद्र यादव, अनिल कुमार, जितेंद्र कुमार, रज्जाक हुसैन और उदयवीर सहित कई लोग मौजूद रहे।1