logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विप्र सेना द्वारा धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम जन्मोत्सव सीकरी। क्षेत्र के आदि गौड़ ब्राह्मण धर्मशाला में आज भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन विप्र सेना के तत्वावधान में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में विप्र बंधुओं ने भाग लिया। विप्र सेना के तहसील अध्यक्ष पंडित सौरभ शर्मा ने बताया कि जन्मोत्सव के उपलक्ष में भगवान श्री परशुराम जी का विधि-विधान से पंचामृत द्वारा अभिषेक किया गया तथा पुष्प माला अर्पित कर पूजा-अर्चना की गई। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर पंडित जगदीश प्रसाद शर्मा ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए भगवान परशुराम जी के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला तथा प्रेरणादायक सुवचन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में विप्र सेना के उपाध्यक्ष सीताराम जी, महामंत्री चेतन शर्मा, विकास शर्मा, संदीप शर्मा, राजकुमार शर्मा, प्रकाश शर्मा, बंटी शर्मा, रामशरण जी सहित अनेक विप्र बंधु एवं संगठन के सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन भक्तिमय वातावरण और जयकारों के साथ हुआ।

1 day ago
user_JAI SAINI sikri
JAI SAINI sikri
Photo lab डीग, भरतपुर, राजस्थान•
1 day ago
a3053f85-70d5-44f5-9a06-5943fadcbbe4

विप्र सेना द्वारा धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम जन्मोत्सव सीकरी। क्षेत्र के आदि गौड़ ब्राह्मण धर्मशाला में आज भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन विप्र सेना के तत्वावधान में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में विप्र बंधुओं ने भाग लिया। विप्र सेना के तहसील अध्यक्ष पंडित सौरभ शर्मा ने बताया कि जन्मोत्सव के उपलक्ष में भगवान श्री परशुराम जी का विधि-विधान से पंचामृत द्वारा अभिषेक किया गया तथा पुष्प माला अर्पित कर पूजा-अर्चना की गई। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर पंडित जगदीश प्रसाद शर्मा ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए भगवान परशुराम जी के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला तथा प्रेरणादायक सुवचन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में विप्र सेना के उपाध्यक्ष सीताराम जी, महामंत्री चेतन शर्मा, विकास शर्मा, संदीप शर्मा, राजकुमार शर्मा, प्रकाश शर्मा, बंटी शर्मा, रामशरण जी सहित अनेक विप्र बंधु एवं संगठन के सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन भक्तिमय वातावरण और जयकारों के साथ हुआ।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by डीग लाइव पत्रकार
    1
    Post by डीग लाइव पत्रकार
    user_डीग लाइव पत्रकार
    डीग लाइव पत्रकार
    डीग, भरतपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • पुलिस अधीक्षक कांबले ने लक्षय निर्धारित करने और सच्चाई के रास्ते पर चलने को लेकर सम्बोधित किया अमरदीप सैन डीग शहर के नई सड़क स्थित लाल मनोहर लाल खंडेलवाल विद्यालय में सोमवार सुबह जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) शरण गोपीनाथ कांबले पहुंचे। उन्होंने सुबह 8 बजे छात्रों को संबोधित किया। विद्यालय के अध्यापकों ने एसपी का स्वागत साफा, दुपट्टा और पटका पहनाकर किया। अपने संबोधन में एसपी कांबले ने छात्रों को हमेशा सच्चाई के रास्ते पर चलने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जीवन में एक लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए और उसे पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पित रहना चाहिए। एसपी कांबले ने अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने छोटी उम्र में कई बड़ी चुनौतियों का सामना किया है। उन्होंने कहा कि वे एक साधारण परिवार से आते हैं और उनके गांव के लोग बचपन से ही उन्हें बड़ा अधिकारी बनने की बात कहते थे। इसी प्रेरणा से उन्होंने मन लगाकर पढ़ाई की। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि जब तक उनका लक्ष्य पूरा न हो जाए, उन्हें सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। एसपी ने साइबर क्राइम से बचने के तरीकों के बारे में भी जानकारी दी। इस अवसर पर लाल मनोहर लालखंडेलवाल विद्यालय की प्रिंसिपल सुमित्रा धंधेल ने कहा कि स्कूल में छात्राओं के साथ अच्छा व्यवहार किया जाता है और उन्हें हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाता है। कार्यक्रम में डीग कोतवाली थाना प्रभारी राम नरेश मीणा, कांस्टेबल देवेश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने जिला पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ कांबले की सराहना की।
    4
    पुलिस अधीक्षक कांबले ने   लक्षय निर्धारित करने और सच्चाई के   रास्ते पर चलने को लेकर सम्बोधित किया                                       अमरदीप सैन डीग शहर के नई सड़क स्थित लाल मनोहर लाल खंडेलवाल विद्यालय में सोमवार सुबह जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) शरण गोपीनाथ कांबले पहुंचे। उन्होंने सुबह 8 बजे छात्रों को संबोधित किया। विद्यालय के अध्यापकों ने एसपी का स्वागत साफा, दुपट्टा और पटका पहनाकर किया।
अपने संबोधन में एसपी कांबले ने छात्रों को हमेशा सच्चाई के रास्ते पर चलने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जीवन में एक लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए और उसे पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पित रहना चाहिए।
एसपी कांबले ने अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने छोटी उम्र में कई बड़ी चुनौतियों का सामना किया है। उन्होंने कहा कि वे एक साधारण परिवार से आते हैं और उनके गांव के लोग बचपन से ही उन्हें बड़ा अधिकारी बनने की बात कहते थे। इसी प्रेरणा से उन्होंने मन लगाकर पढ़ाई की।
उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि जब तक उनका लक्ष्य पूरा न हो जाए, उन्हें सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। एसपी ने साइबर क्राइम से बचने के तरीकों के बारे में भी जानकारी दी।
इस अवसर पर लाल मनोहर लालखंडेलवाल विद्यालय की प्रिंसिपल सुमित्रा धंधेल ने कहा कि स्कूल में छात्राओं के साथ अच्छा व्यवहार किया जाता है और उन्हें हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाता है। कार्यक्रम में डीग कोतवाली थाना प्रभारी राम नरेश मीणा, कांस्टेबल देवेश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने जिला पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ कांबले की सराहना की।
    user_Amardeep sain ripoter
    Amardeep sain ripoter
    Advertising Photographer डीग, भरतपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • Post by Rajesh Kumar
    1
    Post by Rajesh Kumar
    user_Rajesh Kumar
    Rajesh Kumar
    कुम्हेर, भरतपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • Post by News 93
    1
    Post by News 93
    user_News 93
    News 93
    Court reporter Kaman, Bharatpur•
    20 hrs ago
  • मथुरा जनपद के कोसीकला के घंटाघर स्थित सिटी केमिस्ट पर ड्रग्स विभाग ने की छाप मार्ग करवाई जिसमें दो दवाइयां के लिए नमूने और 18 दवाइयां के बिल नाम मिले और कंप्यूटर सॉफ्टवेयर नहीं मिला चालू जिसको लेकर ड्रग इंस्पेक्टर प्रेम पाठक ने की कार्रवाई
    1
    मथुरा जनपद के कोसीकला के घंटाघर स्थित सिटी केमिस्ट पर ड्रग्स विभाग ने की छाप मार्ग करवाई जिसमें दो दवाइयां के लिए नमूने और 18 दवाइयां के बिल नाम मिले और कंप्यूटर सॉफ्टवेयर नहीं मिला चालू जिसको लेकर ड्रग इंस्पेक्टर प्रेम पाठक ने की कार्रवाई
    user_Lokesh Garg
    Lokesh Garg
    छाता, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • प्रस्तुत हैं अब तक की देश और दुनियां की महत्वपूर्ण खबरें। news update के लिए आप हमें Follow 🎉 करें। और जानकारी पसंद आई है तो लाइक, शेयर और कमेंट करें। मिलते हैं अगली news update के साथ। आज की ताजा न्यूज अपडेट नदबई भरतपुर से लाइव।
    1
    प्रस्तुत हैं अब तक की देश और दुनियां की महत्वपूर्ण खबरें।
news update के लिए आप हमें Follow 🎉 करें। और जानकारी पसंद आई है तो लाइक, शेयर और कमेंट करें। मिलते हैं अगली news update के साथ। आज की ताजा न्यूज अपडेट नदबई भरतपुर से लाइव।
    user_मोरध्वज सिंह (आयुर्वैदिक सलाहकार)
    मोरध्वज सिंह (आयुर्वैदिक सलाहकार)
    Speech Therapist नदबई, भरतपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • मथुरा में थार का कहर अभी तो इससे भी बड़े हद से होना बाकी है
    1
    मथुरा में थार का कहर अभी तो इससे भी बड़े हद से होना बाकी है
    user_Police Ki Aawaz News
    Police Ki Aawaz News
    मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • डीग में निकाली भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा,जगह जगह किया भव्य स्वागत अमर दीप सेन डीग। रविवार को शहर के आर्य समाज गली स्थित राधा बल्लभ मंदिर में ब्राम्हण समाज द्वारा विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ में मनाया गया। इस दौरान शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई।ब्राम्हण समाज के जिलाध्यक्ष रमेश लवानिया एवं यात्रा संयोजक खगेन्द्र शर्मा खग्गू ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रातः 8 बजे राधा बल्लभ मंदिर में भगवान परशुराम जी का अभिषेक किया गया।तथा सतुआ का प्रसाद वितरण किया गया।जहां पंडित मोहन बंशी वाले ने वैदिक मंत्रोच्चारणों के साथ में पूजा अर्चना कराई गई। इसके तत्पश्चात दोपहर तीन बजे शहर के मुख्य बाजार,नील कंठेश्वर महादेव,लोहा मंडी,चौधरी का कटरा, गोवर्धन गेट,किला,पुराना बस स्टैंड,गणेश मंदिर,पुरानी अनाज मंडी होते हुए शोभायात्रा अपने गंतव्य स्थान पर पहुंची। इस दौरान शोभायात्रा का विभिन्न सामाजिक संगठनों तथा समाजों द्वारा भगवान परशुराम की आरती उतारते हुए भव्य स्वागत किया और जलपान कराया गया। शोभायात्रा को डीग कुम्हेर विधायक डॉ शैलेष सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं शोभायात्रा में समाज की महिलाएं सिर पर मंगल कलश धारण कर व युवा भगवान परशुराम की जय के जयघोष करते हुए चल रहे थे। इस अवसर पर समाज के वक्ताओं ने बोलते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता,सद्भाव और सांस्कृतिक परम्पराओं को मजबूती मिलती है। डीग कुम्हेर विधायक डॉ शैलेष सिंह ने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन अन्याय के खिलाफ संघर्ष, तपस्या, गुरुभक्ति और धर्म की स्थापना का प्रतीक है। इस मौके पर मनोहर लाल शर्मा, रमाकांत एडवोकेट,पंकज पाराशर, लोकेन्द्र शर्मा,भोली शर्मा,दिनेष पाराशर,राहुल लवानिया,सोहन लाल शर्मा प्रेम,शिवचरन शर्मा,हरिशंकर शर्मा,ज्योति शर्मा,बबीता शर्मा,सुरेश पूंछरी,विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष इन्द्रमोहन शर्मा,युवा जिला अध्यक्ष मोहित पाराशर,ओमा शर्मा,रवि शर्मा,मयंक शर्मा,धीरज शर्मा,गुलाब शर्मा,गिरिश शर्मा,सचिन शर्मा,हरी कृष्ण एडवोकेट,फटू शर्मा सहित बड़ी संख्या में विप्र समाज के लोग उपस्थित थे।
    4
    डीग में निकाली भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा,जगह जगह किया भव्य स्वागत 
अमर दीप सेन डीग। रविवार को शहर के आर्य समाज गली स्थित राधा बल्लभ मंदिर में ब्राम्हण समाज द्वारा विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ में मनाया गया।
इस दौरान शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई।ब्राम्हण समाज के जिलाध्यक्ष रमेश लवानिया एवं यात्रा संयोजक खगेन्द्र शर्मा खग्गू ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रातः 8 बजे राधा बल्लभ मंदिर में भगवान परशुराम जी का अभिषेक किया गया।तथा सतुआ का प्रसाद वितरण किया गया।जहां पंडित मोहन बंशी वाले ने वैदिक मंत्रोच्चारणों के साथ में पूजा अर्चना कराई गई।
इसके तत्पश्चात दोपहर तीन बजे शहर के मुख्य बाजार,नील कंठेश्वर महादेव,लोहा मंडी,चौधरी का कटरा, गोवर्धन गेट,किला,पुराना बस स्टैंड,गणेश मंदिर,पुरानी अनाज मंडी होते हुए शोभायात्रा अपने गंतव्य स्थान पर पहुंची।
इस दौरान शोभायात्रा का विभिन्न सामाजिक संगठनों तथा समाजों द्वारा भगवान परशुराम की आरती उतारते हुए भव्य स्वागत किया और जलपान कराया गया।
शोभायात्रा को डीग कुम्हेर विधायक डॉ शैलेष सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
वहीं शोभायात्रा में समाज की महिलाएं सिर पर मंगल कलश धारण कर व युवा भगवान परशुराम की जय के जयघोष करते हुए चल रहे थे।
इस अवसर पर समाज के वक्ताओं ने बोलते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता,सद्भाव और सांस्कृतिक परम्पराओं को मजबूती मिलती है।
डीग कुम्हेर विधायक डॉ शैलेष सिंह ने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन अन्याय के खिलाफ संघर्ष, तपस्या, गुरुभक्ति और धर्म की स्थापना का प्रतीक है। इस मौके पर मनोहर लाल शर्मा, रमाकांत एडवोकेट,पंकज पाराशर, लोकेन्द्र शर्मा,भोली शर्मा,दिनेष पाराशर,राहुल लवानिया,सोहन लाल शर्मा प्रेम,शिवचरन शर्मा,हरिशंकर शर्मा,ज्योति शर्मा,बबीता शर्मा,सुरेश पूंछरी,विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष इन्द्रमोहन शर्मा,युवा जिला अध्यक्ष मोहित पाराशर,ओमा शर्मा,रवि शर्मा,मयंक शर्मा,धीरज शर्मा,गुलाब शर्मा,गिरिश शर्मा,सचिन शर्मा,हरी कृष्ण एडवोकेट,फटू शर्मा सहित बड़ी संख्या में विप्र समाज के लोग उपस्थित थे।
    user_Amardeep sain ripoter
    Amardeep sain ripoter
    Advertising Photographer डीग, भरतपुर, राजस्थान•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.