logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुआवजे की मांग पर फिर भड़के किसान, इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का काम रुकवाया, कौशिया में एसडीएम के समझाने पर भी नहीं माने मुआवजे की मांग पर फिर भड़के किसान, इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का काम रुकवाया, कौशिया में एसडीएम के समझाने पर भी नहीं माने संवाददाता शिवेन्द्र शुक्ला हरदोई। सवायजपुर तहसील क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे किनारे कौशिया के पास प्रस्तावित इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के निर्माण को लेकर किसानों का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को निर्माण कार्य शुरू होते ही कौशिया में पांच गांवों के सैकड़ों किसान एकत्र हो गए और काम बंद करा दिया। किसानों ने प्रशासन और यूपीडा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमीन का मुआवजा वर्तमान सर्किल रेट के आधार पर देने तथा अब तक भुगतान से वंचित किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की। प्रदर्शनकारी किसानों का कहना है कि उनकी जमीन अधिग्रहीत की जा चुकी है, लेकिन कई किसानों को अब तक मुआवजा नहीं मिला है। वहीं, कुछ महिलाओं ने आरोप लगाया कि उनकी जमीन लेने के बाद उसे जंगल-ढाक की भूमि बताकर मुआवजा देने से इनकार कर दिया गया। किसानों ने स्पष्ट कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक वे अपनी जमीन पर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का निर्माण नहीं होने देंगे। सूचना मिलने पर एसडीएम सवायजपुर शिवानी सिंह, तहसीलदार सौरभ सिंह तथा पाली थाना प्रभारी विजय कुमार मिश्रा और सवायजपुर थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने किसानों को समझाने और उनकी समस्याएं सुनने का प्रयास किया, लेकिन किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे। किसानों का कहना है कि उन्हें वर्तमान सर्किल रेट के अनुसार उचित मुआवजा दिया जाए और जिनका भुगतान लंबित है, उन्हें जल्द धनराशि दिलाई जाए। गौरतलब है कि इससे पहले रविवार को भी कौशिया के पास इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का निर्माण शुरू होने पर पांच गांवों के किसानों ने प्रदर्शन किया था। उस दौरान भी किसानों ने मुआवजे को लेकर नाराजगी जताते हुए प्रशासन और यूपीडा के खिलाफ नारेबाजी की थी। लगातार हो रहे विरोध से इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के निर्माण को लेकर किसानों और प्रशासन के बीच मुआवजे का मुद्दा गरमाया हुआ है।

1 hr ago
user_Shivendra Shukla
Shivendra Shukla
Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
67be8463-c68e-4e3b-8452-3aa65c30d0b1

मुआवजे की मांग पर फिर भड़के किसान, इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का काम रुकवाया, कौशिया में एसडीएम के समझाने पर भी नहीं माने मुआवजे की मांग पर फिर भड़के किसान, इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का काम रुकवाया, कौशिया में एसडीएम के समझाने पर भी नहीं माने संवाददाता शिवेन्द्र शुक्ला हरदोई। सवायजपुर तहसील क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे किनारे कौशिया के पास प्रस्तावित इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के निर्माण को लेकर किसानों का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को निर्माण कार्य शुरू होते ही कौशिया में पांच गांवों के

सैकड़ों किसान एकत्र हो गए और काम बंद करा दिया। किसानों ने प्रशासन और यूपीडा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमीन का मुआवजा वर्तमान सर्किल रेट के आधार पर देने तथा अब तक भुगतान से वंचित किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की। प्रदर्शनकारी किसानों का कहना है कि उनकी जमीन अधिग्रहीत की जा चुकी है, लेकिन कई किसानों को अब तक मुआवजा नहीं मिला है। वहीं, कुछ महिलाओं ने आरोप लगाया कि उनकी जमीन लेने के बाद उसे जंगल-ढाक की भूमि बताकर मुआवजा देने

से इनकार कर दिया गया। किसानों ने स्पष्ट कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक वे अपनी जमीन पर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का निर्माण नहीं होने देंगे। सूचना मिलने पर एसडीएम सवायजपुर शिवानी सिंह, तहसीलदार सौरभ सिंह तथा पाली थाना प्रभारी विजय कुमार मिश्रा और सवायजपुर थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने किसानों को समझाने और उनकी समस्याएं सुनने का प्रयास किया, लेकिन किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे। किसानों का कहना है कि उन्हें वर्तमान

सर्किल रेट के अनुसार उचित मुआवजा दिया जाए और जिनका भुगतान लंबित है, उन्हें जल्द धनराशि दिलाई जाए। गौरतलब है कि इससे पहले रविवार को भी कौशिया के पास इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का निर्माण शुरू होने पर पांच गांवों के किसानों ने प्रदर्शन किया था। उस दौरान भी किसानों ने मुआवजे को लेकर नाराजगी जताते हुए प्रशासन और यूपीडा के खिलाफ नारेबाजी की थी। लगातार हो रहे विरोध से इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के निर्माण को लेकर किसानों और प्रशासन के बीच मुआवजे का मुद्दा गरमाया हुआ है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • शाहाबाद में टप्पेबाजी, चीनी मिलकर्मी की सोने की अंगूठी और रुपये ले उड़े दो ठग तांत्रिक CCTV तस्वीरें वायरल होने के बाद भी FIR नहीं, तीन दिन पहले तहरीर लेकर पुलिस ने थमाई थी पर्ची शाहाबाद (हरदोई)। नगर में LIC कार्यालय के सामने टप्पेबाजी का मामला सामने आया है। DCM श्रीराम शुगर मिल, हरियावां के कार्मिक सिद्धार्थ मिश्रा को दो तांत्रिकों ने निशाना बनाकर उनकी सोने की अंगूठी और रुपये ले लिए। पीड़ित ने घटना के संबंध में तीन दिन पूर्व पुलिस को तहरीर दी थी। आरोप है कि पुलिस ने तहरीर लेकर केवल पर्ची थमा दी, लेकिन अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की। घटना से संबंधित CCTV तस्वीरें वायरल होने के बाद भी FIR दर्ज न होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
    4
    शाहाबाद में टप्पेबाजी, चीनी मिलकर्मी की सोने की अंगूठी और रुपये ले उड़े दो ठग तांत्रिक
CCTV तस्वीरें वायरल होने के बाद भी FIR नहीं, तीन दिन पहले तहरीर लेकर पुलिस ने थमाई थी पर्ची
शाहाबाद (हरदोई)। नगर में LIC कार्यालय के सामने टप्पेबाजी का मामला सामने आया है। DCM श्रीराम शुगर मिल, हरियावां के कार्मिक सिद्धार्थ मिश्रा को दो तांत्रिकों ने निशाना बनाकर उनकी सोने की अंगूठी और रुपये ले लिए।
पीड़ित ने घटना के संबंध में तीन दिन पूर्व पुलिस को तहरीर दी थी। आरोप है कि पुलिस ने तहरीर लेकर केवल पर्ची थमा दी, लेकिन अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की। घटना से संबंधित CCTV तस्वीरें वायरल होने के बाद भी FIR दर्ज न होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
    user_OmdevDixit (Pappu Dixit)
    OmdevDixit (Pappu Dixit)
    Farmer हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    12 min ago
  • रामराज्य की झांकी से गूंजा कछौना, पुष्पों की वर्षा के बीच श्रीरामलीला महोत्सव का भव्य समापन कछौना। धर्म, आस्था और भारतीय संस्कृति के रंगों से सजे श्रीरामलीला महोत्सव का मंगलवार को भव्य एवं भावपूर्ण समापन हुआ। अंतिम दिवस आयोजित कार्यक्रमों में भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक से लेकर फूलों की होली तक श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे आयोजन स्थल पर जय श्रीराम और सियाराम के जयघोष गूंजते रहे। महोत्सव के समापन अवसर पर भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक का मनोहारी मंचन किया गया। सिंहासन पर प्रभु श्रीराम के विराजमान होते ही पंडाल भक्तिभाव से भर उठा। माता सीता और भ्राता लक्ष्मण के स्वरूपों ने मंचन को और भी जीवंत बना दिया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के आदर्शों और मर्यादा के संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया। राज्याभिषेक के बाद आयोजित फूलों की होली कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रही। भक्तों पर फूलों की वर्षा होते ही वातावरण भक्ति, उल्लास और आनंद से सराबोर हो गया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर कोई इस अद्भुत धार्मिक उत्सव का हिस्सा बना। रंग-बिरंगे पुष्पों की वर्षा और भक्तों के जयकारों ने माहौल को यादगार बना दिया। आयोजकों के अनुसार श्रीरामलीला महोत्सव का उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसके माध्यम से समाज में धर्म, मर्यादा, त्याग, सेवा, सद्भाव और रामराज्य के आदर्शों का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया गया। राज्याभिषेक के माध्यम से जहां मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्श जीवन को सामने रखा गया, वहीं फूलों की होली ने आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने पहुंचकर आयोजन की शोभा बढ़ाई। प्रमुख रूप से ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संचित अग्रवाल, जनसत्ता दल के जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह, मंडल अध्यक्ष मयंक सिंह, मंडल महामंत्री अजय बाजपेई, अधिशासी अधिकारी दिव्यांशी दीक्षित, पूर्व प्रधान सत्येंद्र सिंह, गोविंद सिंह, सोनू सिंह, करणी सेना जिलाध्यक्ष रमन सिंह, सुनील सिंह, दीपक सिंह एवं जे.बी. सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने बताया कि इस वर्ष का श्रीरामलीला महोत्सव श्रद्धालुओं की सहभागिता और सहयोग से सफल रहा। समापन समारोह ने धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत की मजबूत झलक प्रस्तुत की। श्रीरामलीला महोत्सव के समापन के साथ कछौना में भक्ति और उल्लास का ऐसा रंग बिखरा, जिसकी स्मृतियां श्रद्धालुओं के मन में लंबे समय तक बनी रहेंगी। जय श्रीराम! जय सियाराम!
    4
    रामराज्य की झांकी से गूंजा कछौना, पुष्पों की वर्षा के बीच श्रीरामलीला महोत्सव का भव्य समापन
कछौना। धर्म, आस्था और भारतीय संस्कृति के रंगों से सजे श्रीरामलीला महोत्सव का मंगलवार को भव्य एवं भावपूर्ण समापन हुआ। अंतिम दिवस आयोजित कार्यक्रमों में भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक से लेकर फूलों की होली तक श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे आयोजन स्थल पर जय श्रीराम और सियाराम के जयघोष गूंजते रहे।
महोत्सव के समापन अवसर पर भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक का मनोहारी मंचन किया गया। सिंहासन पर प्रभु श्रीराम के विराजमान होते ही पंडाल भक्तिभाव से भर उठा। माता सीता और भ्राता लक्ष्मण के स्वरूपों ने मंचन को और भी जीवंत बना दिया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के आदर्शों और मर्यादा के संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
राज्याभिषेक के बाद आयोजित फूलों की होली कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रही। भक्तों पर फूलों की वर्षा होते ही वातावरण भक्ति, उल्लास और आनंद से सराबोर हो गया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर कोई इस अद्भुत धार्मिक उत्सव का हिस्सा बना। रंग-बिरंगे पुष्पों की वर्षा और भक्तों के जयकारों ने माहौल को यादगार बना दिया।
आयोजकों के अनुसार श्रीरामलीला महोत्सव का उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसके माध्यम से समाज में धर्म, मर्यादा, त्याग, सेवा, सद्भाव और रामराज्य के आदर्शों का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया गया। राज्याभिषेक के माध्यम से जहां मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्श जीवन को सामने रखा गया, वहीं फूलों की होली ने आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया।
कार्यक्रम में क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने पहुंचकर आयोजन की शोभा बढ़ाई। प्रमुख रूप से ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संचित अग्रवाल, जनसत्ता दल के जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह, मंडल अध्यक्ष मयंक सिंह, मंडल महामंत्री अजय बाजपेई, अधिशासी अधिकारी दिव्यांशी दीक्षित, पूर्व प्रधान सत्येंद्र सिंह, गोविंद सिंह, सोनू सिंह, करणी सेना जिलाध्यक्ष रमन सिंह, सुनील सिंह, दीपक सिंह एवं जे.बी. सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
आयोजन समिति ने बताया कि इस वर्ष का श्रीरामलीला महोत्सव श्रद्धालुओं की सहभागिता और सहयोग से सफल रहा। समापन समारोह ने धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत की मजबूत झलक प्रस्तुत की।
श्रीरामलीला महोत्सव के समापन के साथ कछौना में भक्ति और उल्लास का ऐसा रंग बिखरा, जिसकी स्मृतियां श्रद्धालुओं के मन में लंबे समय तक बनी रहेंगी।
जय श्रीराम! जय सियाराम!
    user_Vinay Gupta
    Vinay Gupta
    Photographer Hardoi, Uttar Pradesh•
    20 min ago
  • मुआवजे की मांग पर फिर भड़के किसान, इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का काम रुकवाया, कौशिया में एसडीएम के समझाने पर भी नहीं माने मुआवजे की मांग पर फिर भड़के किसान, इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का काम रुकवाया, कौशिया में एसडीएम के समझाने पर भी नहीं माने संवाददाता शिवेन्द्र शुक्ला हरदोई। सवायजपुर तहसील क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे किनारे कौशिया के पास प्रस्तावित इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के निर्माण को लेकर किसानों का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को निर्माण कार्य शुरू होते ही कौशिया में पांच गांवों के सैकड़ों किसान एकत्र हो गए और काम बंद करा दिया। किसानों ने प्रशासन और यूपीडा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमीन का मुआवजा वर्तमान सर्किल रेट के आधार पर देने तथा अब तक भुगतान से वंचित किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की। प्रदर्शनकारी किसानों का कहना है कि उनकी जमीन अधिग्रहीत की जा चुकी है, लेकिन कई किसानों को अब तक मुआवजा नहीं मिला है। वहीं, कुछ महिलाओं ने आरोप लगाया कि उनकी जमीन लेने के बाद उसे जंगल-ढाक की भूमि बताकर मुआवजा देने से इनकार कर दिया गया। किसानों ने स्पष्ट कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक वे अपनी जमीन पर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का निर्माण नहीं होने देंगे। सूचना मिलने पर एसडीएम सवायजपुर शिवानी सिंह, तहसीलदार सौरभ सिंह तथा पाली थाना प्रभारी विजय कुमार मिश्रा और सवायजपुर थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने किसानों को समझाने और उनकी समस्याएं सुनने का प्रयास किया, लेकिन किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे। किसानों का कहना है कि उन्हें वर्तमान सर्किल रेट के अनुसार उचित मुआवजा दिया जाए और जिनका भुगतान लंबित है, उन्हें जल्द धनराशि दिलाई जाए। गौरतलब है कि इससे पहले रविवार को भी कौशिया के पास इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का निर्माण शुरू होने पर पांच गांवों के किसानों ने प्रदर्शन किया था। उस दौरान भी किसानों ने मुआवजे को लेकर नाराजगी जताते हुए प्रशासन और यूपीडा के खिलाफ नारेबाजी की थी। लगातार हो रहे विरोध से इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के निर्माण को लेकर किसानों और प्रशासन के बीच मुआवजे का मुद्दा गरमाया हुआ है।
    4
    मुआवजे की मांग पर फिर भड़के किसान, इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का काम रुकवाया, कौशिया में एसडीएम के समझाने पर भी नहीं माने

मुआवजे की मांग पर फिर भड़के किसान, इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का काम रुकवाया, कौशिया में एसडीएम के समझाने पर भी नहीं माने
संवाददाता  शिवेन्द्र शुक्ला 
हरदोई। सवायजपुर तहसील क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे किनारे कौशिया के पास प्रस्तावित इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के निर्माण को लेकर किसानों का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को निर्माण कार्य शुरू होते ही कौशिया में पांच गांवों के सैकड़ों किसान एकत्र हो गए और काम बंद करा दिया। किसानों ने प्रशासन और यूपीडा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमीन का मुआवजा वर्तमान सर्किल रेट के आधार पर देने तथा अब तक भुगतान से वंचित किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की।
प्रदर्शनकारी किसानों का कहना है कि उनकी जमीन अधिग्रहीत की जा चुकी है, लेकिन कई किसानों को अब तक मुआवजा नहीं मिला है। वहीं, कुछ महिलाओं ने आरोप लगाया कि उनकी जमीन लेने के बाद उसे जंगल-ढाक की भूमि बताकर मुआवजा देने से इनकार कर दिया गया। किसानों ने स्पष्ट कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक वे अपनी जमीन पर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का निर्माण नहीं होने देंगे।
सूचना मिलने पर एसडीएम सवायजपुर शिवानी सिंह, तहसीलदार सौरभ सिंह तथा पाली थाना प्रभारी विजय कुमार मिश्रा और सवायजपुर थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने किसानों को समझाने और उनकी समस्याएं सुनने का प्रयास किया, लेकिन किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे। किसानों का कहना है कि उन्हें वर्तमान सर्किल रेट के अनुसार उचित मुआवजा दिया जाए और जिनका भुगतान लंबित है, उन्हें जल्द धनराशि दिलाई जाए।
गौरतलब है कि इससे पहले रविवार को भी कौशिया के पास इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का निर्माण शुरू होने पर पांच गांवों के किसानों ने प्रदर्शन किया था। उस दौरान भी किसानों ने मुआवजे को लेकर नाराजगी जताते हुए प्रशासन और यूपीडा के खिलाफ नारेबाजी की थी। लगातार हो रहे विरोध से इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के निर्माण को लेकर किसानों और प्रशासन के बीच मुआवजे का मुद्दा गरमाया हुआ है।
    user_Shivendra Shukla
    Shivendra Shukla
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • हरदोई: फर्जी शादी और धोखाधड़ी के मामले में एक हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार हरदोई के थाना लोनार पुलिस ने धोखाधड़ी और फर्जी शादी कराकर ठगी करने के मामले में एक हजार रुपये के इनामी आरोपी राकेश पुत्र जदुवीर को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी पर इनाम घोषित किया गया था। मामले में 11 सितंबर 2021 को धनंजय सिंह निवासी परसोला, थाना बिलग्राम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की है। आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।
    1
    हरदोई: फर्जी शादी और धोखाधड़ी के मामले में एक हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार

हरदोई के थाना लोनार पुलिस ने धोखाधड़ी और फर्जी शादी कराकर ठगी करने के मामले में एक हजार रुपये के इनामी आरोपी राकेश पुत्र जदुवीर को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी पर इनाम घोषित किया गया था। मामले में 11 सितंबर 2021 को धनंजय सिंह निवासी परसोला, थाना बिलग्राम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की है। आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।
    user_ज्ञानेश मिश्रा
    ज्ञानेश मिश्रा
    Traditional Storyteller हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • pihani road ka Hal 😱😱😱
    1
    pihani road ka Hal 😱😱😱
    user_Nizamuddin Hardoi
    Nizamuddin Hardoi
    Electrician Hardoi, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • बिलग्राम में जेब काटकर 10 हजार रुपये चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, 4600 रुपये बरामद #हरदोई। बिलग्राम थाना पुलिस ने ऑटो में सफर के दौरान यात्री की जेब काटकर रुपये चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के 4600 रुपये और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, माधौगंज कस्बे के मोहल्ला अन्नपूर्णा निवासी अशोक कुमार गुप्ता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 23 अक्टूबर 2026 को ऑटो से बिलग्राम जाते समय पास बैठे अज्ञात व्यक्ति ने उनकी जेब काटकर 10 हजार रुपये निकाल लिए थे। इस मामले में बिलग्राम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान कन्नौज जिले के कोतवाली क्षेत्र के कुतलुपुर मकन नगर निवासी नरेंद्र पुत्र राजकुमार को गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी के 4600 रुपये और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी कन्नौज कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर भी है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    बिलग्राम में जेब काटकर 10 हजार रुपये चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, 4600 रुपये बरामद
#हरदोई। बिलग्राम थाना पुलिस ने ऑटो में सफर के दौरान यात्री की जेब काटकर रुपये चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के 4600 रुपये और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, माधौगंज कस्बे के मोहल्ला अन्नपूर्णा निवासी अशोक कुमार गुप्ता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 23 अक्टूबर 2026 को ऑटो से बिलग्राम जाते समय पास बैठे अज्ञात व्यक्ति ने उनकी जेब काटकर 10 हजार रुपये निकाल लिए थे। इस मामले में बिलग्राम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस ने मामले की जांच के दौरान कन्नौज जिले के कोतवाली क्षेत्र के कुतलुपुर मकन नगर निवासी नरेंद्र पुत्र राजकुमार को गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी के 4600 रुपये और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी कन्नौज कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर भी है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_प्रवीण कुमार ,Associate Editor
    प्रवीण कुमार ,Associate Editor
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • हरदोई के श्री राम जानकी मंदिर में दानपात्र तोड़कर चोरी, जांच में जुटी पुलिस ​हरदोई के प्रसिद्ध श्री राम जानकी मंदिर को बेखौफ चोरों ने अपना निशाना बनाया है। बीती रात चोरों ने मंदिर की खिड़की का शीशा तोड़ा और अंदर दाखिल हो गए। इसके बाद शातिर चोर मंदिर के दानपात्र का ताला तोड़कर उसमें रखी भारी नकदी उड़ा ले गए। सुबह जब पुजारी और श्रद्धालु मंदिर पहुंचे, तो टूटा शीशा और दानपात्र देखकर घटना की जानकारी हुई। श्रद्धालुओं ने तुरंत इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और चोरों की तलाश में जुट गई है। #SVBHARATNEWS ​#ViralNews #TrendingNews #ExplorePage #NewsAlert #FastNews #HindiNewsUpdate #SocialMediaNews #Headlines #TodayNews #DistrictNews #ShriRamJankiMandir #RamJankiMandir #TempleTheft #MandirChori #ChoriKiGhatna #ReligiousPlace #TempleCrime #Devotees #ReligiousNews #MandirNews #CrimeUpdate #PoliceInvestigation #LawAndOrder #HardoiCrime #UPCrime #CCTVFootage #PoliceAction #InvestigationUnderway #TheftCase @highlight
    1
    हरदोई के श्री राम जानकी मंदिर में दानपात्र तोड़कर चोरी, जांच में जुटी पुलिस

​हरदोई के प्रसिद्ध श्री राम जानकी मंदिर को बेखौफ चोरों ने अपना निशाना बनाया है। बीती रात चोरों ने मंदिर की खिड़की का शीशा तोड़ा और अंदर दाखिल हो गए। इसके बाद शातिर चोर मंदिर के दानपात्र का ताला तोड़कर उसमें रखी भारी नकदी उड़ा ले गए। सुबह जब पुजारी और श्रद्धालु मंदिर पहुंचे, तो टूटा शीशा और दानपात्र देखकर घटना की जानकारी हुई। श्रद्धालुओं ने तुरंत इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और चोरों की तलाश में जुट गई है। #SVBHARATNEWS ​#ViralNews #TrendingNews #ExplorePage #NewsAlert #FastNews #HindiNewsUpdate #SocialMediaNews #Headlines #TodayNews #DistrictNews
#ShriRamJankiMandir #RamJankiMandir #TempleTheft #MandirChori #ChoriKiGhatna #ReligiousPlace #TempleCrime #Devotees #ReligiousNews #MandirNews #CrimeUpdate #PoliceInvestigation #LawAndOrder #HardoiCrime #UPCrime #CCTVFootage #PoliceAction #InvestigationUnderway #TheftCase @highlight
    user_SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    पत्रकार हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • लखनऊ MLC चुनाव मतगणना में भारी हंगामा: सपा प्रत्याशी की बढ़त पर भाजपाइयों और पुलिस के बीच तीखी झड़प; काउंटिंग जारी ​लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद (MLC) की लखनऊ खंड स्नातक सीट की मतगणना के दौरान बुधवार को रमाबाई रैली स्थल मतगणना केंद्र पर भारी बवाल और हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। ​पांचवें राउंड की मतगणना के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) की प्रत्याशी कांति सिंह की लगातार मजबूत होती बढ़त के बीच, भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने मतगणना में अनियमितता और धांधली के गंभीर आरोप लगाते हुए काउंटिंग हॉल में जबरन घुसने की कोशिश की। इसके बाद वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों और भाजपा समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक, धक्का-मुक्की और भिड़ंत हो गई, जिससे मतगणना स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ​धांधली के आरोपों के बाद भड़का आक्रोश ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, मतगणना की शुरुआत से ही माहौल तनावपूर्ण बना हुआ था। पांचवें राउंड की गिनती पूरी होने के बाद जब सपा प्रत्याशी कांति सिंह ने अपनी बढ़त को मजबूत कर लिया, तो भाजपा खेमे की ओर से गड़बड़ी के आरोप लगाए जाने लगे। आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ता और एजेंट सुरक्षा घेरा तोड़कर सीधे मतगणना कक्षों की ओर बढ़ने लगे। स्थिति को काबू में करने के लिए जब पुलिस ने बल प्रयोग किया, तो दोनों पक्षों में सीधी भिड़ंत हो गई। ​सुरक्षाबलों का एक्शन: उपद्रवियों को खदेड़ा, गेट नंबर-1 पर तनाव जारी ​हंगामे की सूचना मिलते ही वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भारी बल के साथ मौके पर पहुंचे। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने काउंटिंग हॉल के भीतर और बाहर प्रदर्शन कर रहे लोगों को खदेड़ना शुरू किया। ​बताया जा रहा है कि रमाबाई स्थल के गेट नंबर-1 और मुख्य प्रवेश द्वारों पर भी भाजपाइयों और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी झड़प हुई। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए प्रशासन ने मतगणना स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे को और कड़ा कर दिया है। ​बहिष्कार की अफवाहों पर डीएम का बड़ा बयान: "गिनती रोकी नहीं जाएगी" ​हंगामे के बीच सियासी गलियारों में यह चर्चा गर्म हो गई कि विपक्षी या सत्तारूढ़ खेमा मतगणना का बहिष्कार कर सकता है। हालांकि, लखनऊ के जिलाधिकारी (DM) ने इन तमाम अटकलों और अफवाहों पर विराम लगाते हुए स्पष्ट किया कि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से चल रही है। ​जिलाधिकारी ने सख्त लहजे में कहा कि: ​"चुनाव बहिष्कार की बातें बेबुनियाद हैं। किसी भी व्यवधान या हंगामे के बावजूद मतगणना रोकी नहीं जाएगी और प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी।" ​प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल ​उल्लेखनीय है कि मतगणना की शुरुआत में सपा उम्मीदवार कांति सिंह ने भी कुछ मतपेटियों (बैलेट बॉक्स) में वोटों की संख्या में विसंगति और डिब्बा बदले जाने का आरोप लगाते हुए प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे। अब भाजपाइयों के इस हंगामे ने लखनऊ एमएलसी स्नातक सीट के चुनावी नतीजों की जंग को बेहद संवेदनशील और दिलचस्प बना दिया है। फिलहाल भारी सुरक्षा के बीच मतों की गिनती जारी है। #SVBHARATNEWS #LucknowMLCElection #MLCElectionResult #LucknowNews #UPPolitics #CountingBawal #SamajwadiParty #BJPvsSP #BreakingNews ​#LucknowMLC #UPMLCElection #GraduationSeat #RamabaiRallySthal #LucknowDM #KantiSingh #UPPolice #LucknowMLCCounting ​​#SamajwadiPartyUP #AkhileshYadav #BJPUttarPradesh #BJPUP #UPElections #LucknowPolitics #MLCResults #KantiSinghSP ​​#MLCResultBawal #CountingHallHungama #UPNewsHindi #LucknowLatestNews #BreakingNewsHindi @highlight
    1
    लखनऊ MLC चुनाव मतगणना में भारी हंगामा: सपा प्रत्याशी की बढ़त पर भाजपाइयों और पुलिस के बीच तीखी झड़प; काउंटिंग जारी

​लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद (MLC) की लखनऊ खंड स्नातक सीट की मतगणना के दौरान बुधवार को रमाबाई रैली स्थल मतगणना केंद्र पर भारी बवाल और हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला।

​पांचवें राउंड की मतगणना के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) की प्रत्याशी कांति सिंह की लगातार मजबूत होती बढ़त के बीच, भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने मतगणना में अनियमितता और धांधली के गंभीर आरोप लगाते हुए काउंटिंग हॉल में जबरन घुसने की कोशिश की। इसके बाद वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों और भाजपा समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक, धक्का-मुक्की और भिड़ंत हो गई, जिससे मतगणना स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।  

​धांधली के आरोपों के बाद भड़का आक्रोश
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, मतगणना की शुरुआत से ही माहौल तनावपूर्ण बना हुआ था। पांचवें राउंड की गिनती पूरी होने के बाद जब सपा प्रत्याशी कांति सिंह ने अपनी बढ़त को मजबूत कर लिया, तो भाजपा खेमे की ओर से गड़बड़ी के आरोप लगाए जाने लगे। आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ता और एजेंट सुरक्षा घेरा तोड़कर सीधे मतगणना कक्षों की ओर बढ़ने लगे। स्थिति को काबू में करने के लिए जब पुलिस ने बल प्रयोग किया, तो दोनों पक्षों में सीधी भिड़ंत हो गई।  

​सुरक्षाबलों का एक्शन: उपद्रवियों को खदेड़ा, गेट नंबर-1 पर तनाव जारी
​हंगामे की सूचना मिलते ही वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भारी बल के साथ मौके पर पहुंचे। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने काउंटिंग हॉल के भीतर और बाहर प्रदर्शन कर रहे लोगों को खदेड़ना शुरू किया।

​बताया जा रहा है कि रमाबाई स्थल के गेट नंबर-1 और मुख्य प्रवेश द्वारों पर भी भाजपाइयों और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी झड़प हुई। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए प्रशासन ने मतगणना स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे को और कड़ा कर दिया है।  
​बहिष्कार की अफवाहों पर डीएम का बड़ा बयान: "गिनती रोकी नहीं जाएगी"

​हंगामे के बीच सियासी गलियारों में यह चर्चा गर्म हो गई कि विपक्षी या सत्तारूढ़ खेमा मतगणना का बहिष्कार कर सकता है। हालांकि, लखनऊ के जिलाधिकारी (DM) ने इन तमाम अटकलों और अफवाहों पर विराम लगाते हुए स्पष्ट किया कि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से चल रही है।  

​जिलाधिकारी ने सख्त लहजे में कहा कि:
​"चुनाव बहिष्कार की बातें बेबुनियाद हैं। किसी भी व्यवधान या हंगामे के बावजूद मतगणना रोकी नहीं जाएगी और प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी।"

​प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल
​उल्लेखनीय है कि मतगणना की शुरुआत में सपा उम्मीदवार कांति सिंह ने भी कुछ मतपेटियों (बैलेट बॉक्स) में वोटों की संख्या में विसंगति और डिब्बा बदले जाने का आरोप लगाते हुए प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे। अब भाजपाइयों के इस हंगामे ने लखनऊ एमएलसी स्नातक सीट के चुनावी नतीजों की जंग को बेहद संवेदनशील और दिलचस्प बना दिया है। फिलहाल भारी सुरक्षा के बीच मतों की गिनती जारी है।  #SVBHARATNEWS 
#LucknowMLCElection #MLCElectionResult #LucknowNews #UPPolitics #CountingBawal #SamajwadiParty #BJPvsSP #BreakingNews
​#LucknowMLC #UPMLCElection #GraduationSeat #RamabaiRallySthal #LucknowDM #KantiSingh #UPPolice #LucknowMLCCounting
​​#SamajwadiPartyUP #AkhileshYadav #BJPUttarPradesh #BJPUP #UPElections #LucknowPolitics #MLCResults #KantiSinghSP
​​#MLCResultBawal #CountingHallHungama #UPNewsHindi #LucknowLatestNews #BreakingNewsHindi @highlight
    user_SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    पत्रकार हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.