Shuru
Apke Nagar Ki App…
देवरिया में यातायात माह नवंबर-2026 का शुभारंभ, एसपी ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को किया रवाना पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर ने पुलिस कार्यालय से यातायात जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी। एएसपी उत्तरी आनंद कुमार पाण्डेय, सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी समेत यातायात पुलिसकर्मी और होमगार्ड जवान रहे मौजूद। हेलमेट और सीट बेल्ट के प्रयोग पर दिया गया विशेष जोर। तेज रफ्तार, नशे में ड्राइविंग और लापरवाही से वाहन चलाने से बचने की अपील। बाइक स्टंट, प्रेशर हॉर्न और मॉडिफाइड साइलेंसर के इस्तेमाल पर भी रोक का संदेश। पुलिस ने आमजन से यातायात नियमों का पालन कर खुद के साथ दूसरों की जिंदगी सुरक्षित रखने की अपील की। देवरिया पुलिस का संदेश—यातायात नियमों का करें सम्मान, सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।
खबर पूर्वांचल न्यूज
देवरिया में यातायात माह नवंबर-2026 का शुभारंभ, एसपी ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को किया रवाना पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर ने पुलिस कार्यालय से यातायात जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी। एएसपी उत्तरी आनंद कुमार पाण्डेय, सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी समेत यातायात पुलिसकर्मी और होमगार्ड जवान रहे मौजूद। हेलमेट और सीट बेल्ट के प्रयोग पर दिया गया विशेष जोर। तेज रफ्तार, नशे में ड्राइविंग और लापरवाही से वाहन चलाने से बचने की अपील। बाइक स्टंट, प्रेशर हॉर्न और मॉडिफाइड साइलेंसर के इस्तेमाल पर भी रोक का संदेश। पुलिस ने आमजन से यातायात नियमों का पालन कर खुद के साथ दूसरों की जिंदगी सुरक्षित रखने की अपील की। देवरिया पुलिस का संदेश—यातायात नियमों का करें सम्मान, सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पुलिस सहायता केंद्र बना शराब खोरी का अड्डा जिम्मेदार अधिकारी मौन देवरिया जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र के पिपरपाती के समीप बना पुलिस सहायता केंद्र शराब खोरी का अड्डा बन चुका । खाकी वर्दी पहने पुलिस वाले ही बैठकर शराब पी रहे हैं।1
- देवरिया में यातायात माह नवंबर-2026 का शुभारंभ, एसपी ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को किया रवाना पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर ने पुलिस कार्यालय से यातायात जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी। एएसपी उत्तरी आनंद कुमार पाण्डेय, सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी समेत यातायात पुलिसकर्मी और होमगार्ड जवान रहे मौजूद। हेलमेट और सीट बेल्ट के प्रयोग पर दिया गया विशेष जोर। तेज रफ्तार, नशे में ड्राइविंग और लापरवाही से वाहन चलाने से बचने की अपील। बाइक स्टंट, प्रेशर हॉर्न और मॉडिफाइड साइलेंसर के इस्तेमाल पर भी रोक का संदेश। पुलिस ने आमजन से यातायात नियमों का पालन कर खुद के साथ दूसरों की जिंदगी सुरक्षित रखने की अपील की। देवरिया पुलिस का संदेश—यातायात नियमों का करें सम्मान, सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।1
- ड्यूटी के दौरान भीखमपुर रोड पिपरपाती यातायात बूथ में शराब पीते मिले होमगार्ड, वीडियो वायरल होने पर हुई पुष्टि-क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी ड्यूटी के दौरान यातायात बूथ में शराब पीते मिले होमगार्ड, वीडियो वायरल होने पर हुई पुष्टि परिचित के साथ शराब का सेवन करने की जांच में हुई पुष्टि, कार्रवाई के लिए जिला होमगार्ड कमांडेंट को भेजी गई रिपोर्ट देवरिया। सोशल मीडिया पर वर्दी पहने एक कर्मी का यातायात बूथ के अंदर शराब पीने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया है। मामला थाना कोतवाली क्षेत्र के पिपरपाती चौराहे पर स्थित यातायात बूथ का है। वीडियो 31 अक्टूबर 2026 को सोशल मीडिया पर सामने आया था। क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कराई गई, जिसमें संबंधित कर्मी की पहचान होमगार्ड रामप्रयाग यादव के रूप में हुई। उनकी ड्यूटी पिपरपाती चौराहे पर यातायात व्यवस्था संभालने के लिए लगाई गई थी। जांच और पूछताछ के दौरान यह पुष्टि हुई कि होमगार्ड रामप्रयाग यादव ने ड्यूटी के दौरान अपने एक परिचित व्यक्ति के साथ यातायात बूथ में शराब का सेवन किया था। ड्यूटी के दौरान इस तरह का कृत्य राजकीय जिम्मेदारियों के प्रति घोर लापरवाही और अनुशासनहीनता माना गया है। क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया कि संबंधित होमगार्ड के विरुद्ध अग्रेतर कार्रवाई के लिए जांच आख्या जिला होमगार्ड कमांडेंट, देवरिया को भेज दी गई है। अब संबंधित विभाग की ओर से आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने ड्यूटी के दौरान जिम्मेदारी और अनुशासन बनाए रखने को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- PET परीक्षा: तीसरे दिन की पहली पाली शांतिपूर्ण संपन्न, 432 में से 103 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित; शाम 3 बजे से शुरू होगी दूसरी पाली (देवरिया): उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) के तीसरे दिन पहली पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन माहौल में संपन्न हुई। क्षेत्र के लाल करमचंद थापर इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर सुबह से ही परीक्षार्थियों की उपस्थिति देखने को मिली। परीक्षा को शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए केंद्र पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल मुस्तैद रहा। सुबह 8:00 बजे केंद्र का मुख्य द्वार खोलकर पुलिस कर्मियों की निगरानी में परीक्षार्थियों को क्रमवार अंदर प्रवेश दिया गया। सुरक्षा मानकों के तहत महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों की मेटल डिटेक्टर से सघन तलाशी ली गई। इसके बाद सभी अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक सत्यापन कर उपस्थिति दर्ज कराई गई और उन्हें उनके निर्धारित कक्षों में भेजा गया। केंद्र व्यवस्थापक के अनुसार, पहली पाली की परीक्षा में कुल 432 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 103 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे और 329 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। पहली पाली सकुशल संपन्न होने के बाद प्रशासन दूसरी पाली की तैयारी में जुट गया है। दूसरी पाली की परीक्षा शाम 3:00 बजे से प्रारंभ होगी।1
- कानपुर के बृजेंद्र स्वरूप पार्क में हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेला का आयोजन 26 नवंबर से 30 नवंबर तक ।1
- 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन पर गिरा बांस का पेड़, बेलवां बलुआ में बिजली गुल कुशीनगर। हाटा तहसील के अंतर्गत बेलवां बलुआ ग्राम सभा में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन पर बांस का पेड़ गिरने से गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। बिजली गुल होने से ग्रामीणों को रोजमर्रा के कामकाज में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि बिजली लाइन पर बांस का पेड़ गिरने के बाद ग्रामीणों ने तत्काल बिजली विभाग के कर्मचारियों को फोन पर इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर विभागीय कर्मचारियों ने जल्द मौके पर पहुंचकर पेड़ हटाने और बिजली आपूर्ति बहाल करने का भरोसा दिया। हालांकि, ग्रामीण अभी भी बिजली विभाग के कर्मचारियों के पहुंचने और आपूर्ति बहाल होने का इंतजार कर रहे हैं। बिजली न होने के कारण घरेलू कार्यों सहित अन्य जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं। वहीं, 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन पर पेड़ गिरने से दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से जल्द मौके पर पहुंचकर बांस का पेड़ हटवाने और बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल कराने की मांग की है।1
- *जिला विधिक सेवा प्राधिकरण , देवरिया के तत्वाधान में मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में आमजन को दिया गया सरकारी योजनाओं का लाभ* *देवरिया 01 नवंबर* उ0 प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिये गये दिशा-निर्देश में जनपद न्यायालय देवरिया के प्रांगण में जनपद न्यायाधीश धनेन्द्र प्रताप सिंह, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय ब्रजेश मणि त्रिपाठी ,नोडल अधिकारी/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, नरेंद्र नाथ त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी देवरिया राजेश कुमार सिह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/सिविल जज (एस0डी0) श्रीमती अर्चना एवं अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ के द्वारा वृह्द मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का शुभारम्भ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान जनपद के सम्बन्धित विभागो के द्वारा चिन्ह्रित लाभार्थियों को स्टाल लगाकर केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभागीय योजनाओं का लाभ देकर विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान 917 निर्बल, निर्धन, बच्चे, महिलाएं, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक और अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के लोगों को संबंधित विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय के द्वारा लाभान्वित कर उन्हे प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस दौरान विशेषतः दिव्यांग जनों को 01 व्हील चेयर, 09 हियरिंग ऐड, मानसिक रोगी जन को 13 एमआर कीट, व 20 स्मार्टकैन छड़ी तथा अन्य विभागों के द्वारा भी 874 लाभार्थियों को लाभ प्रदान कर समाज के मुख्य धारा में जोड़ने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया। मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में बाल विकास पुष्टाहार विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और छह माह के नवजात बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया गया।4
- गांवों और कस्बों में महिला पुलिसकर्मियों ने लगाई चौपाल, तलाकशुदा, निराश्रित और दहेज उत्पीड़न की शिकार महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी गांवों और कस्बों में महिला पुलिसकर्मियों ने लगाई चौपाल, तलाकशुदा, निराश्रित और दहेज उत्पीड़न की शिकार महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी देवरिया, 01 नवंबर। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण के उद्देश्य से देवरिया पुलिस की ओर से मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत रविवार को जिलेभर में विशेष ‘बहू-बेटी अभियान’ चलाया गया। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में सभी थानों की मिशन शक्ति टीमों ने गांवों और कस्बों में चौपाल लगाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। अभियान का विशेष फोकस परित्यक्ता, तलाकशुदा, विधवा, निराश्रित, कामकाजी महिलाओं तथा दहेज उत्पीड़न की शिकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें कानूनी सहायता के प्रति जागरूक करने पर रहा। इस दौरान बघौचघाट पुलिस ने मुरारछापर, मदनपुर पुलिस ने मनिहरपुर, एकौना पुलिस ने पचलड़ी चौराहा, भाटपाररानी पुलिस ने रानी पोखरा बाजार, भटनी पुलिस ने भरहे चौरा मलटोलिया, खामपार पुलिस ने खामपार तथा बरहज पुलिस ने पटेलनगर पूर्वी में चौपाल आयोजित की। इसी तरह जिले के अन्य थानों में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, साइबर अपराध और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही नए आपराधिक कानूनों भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम-2023 की जानकारी देते हुए बताया कि इन कानूनों में पीड़ितों को केंद्र में रखकर कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं। चौपाल में निराश्रित महिला पेंशन, उज्ज्वला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना और कन्या सुमंगला योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। महिलाओं को आपातकालीन हेल्पलाइन 112, महिला हेल्पलाइन 181, वूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में बताया गया। देवरिया पुलिस ने अभियान के माध्यम से महिलाओं को जागरूक करते हुए उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और किसी भी प्रकार के उत्पीड़न की स्थिति में पुलिस एवं संबंधित विभागों से सहायता लेने का संदेश दिया।4