logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

थाना महावन के गांव सोहरा में हुई ओलावृष्टि से फसल नुकसान का किसान को लगा सदमा, किसान की मौत; परिवार में कोहराम मथुरा। जनपद के थाना महावन क्षेत्र के गांव सोहरा में शुक्रवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई, जहां ओलावृष्टि से हुई फसल बर्बादी का सदमा एक किसान की जान ले गया। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव सोहरा निवासी जगदीश (पुत्र लोहोरे), जो चौपड़ वाले मोहल्ले के रहने वाले थे, शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे अपने खेत पर खड़ी फसल को देखने गए थे। हाल ही में जनपद में हुई ओलावृष्टि से फसल को भारी नुकसान पहुंचा था, जिसे देखकर वह गहरे सदमे में आ गए। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वह खेत में ही गिर पड़े। परिजनों के अनुसार, उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि हृदय गति रुकने से उनकी मौत हुई। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि जगदीश पिछले कई दिनों से फसल के नुकसान को लेकर काफी चिंतित और परेशान थे। वह रोज खेत पर जाते और मायूस होकर लौटते थे। परिजनों ने बताया कि उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से कई बार मुआवजे की मांग की थी, लेकिन अभी तक कोई सहायता नहीं मिली थी। घटना की खबर मिलते ही गांव में लोगों का जमावड़ा लग गया। हर कोई इस दुखद घटना से स्तब्ध दिखाई दिया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। वहीं, शोकाकुल माहौल में परिजनों और ग्रामीणों ने नम आंखों से किसान का अंतिम संस्कार कर दिया।

8 hrs ago
user_Pandit Rahul brijwasi
Pandit Rahul brijwasi
Mathura, Uttar Pradesh•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Subhash Chand
    1
    Post by Subhash Chand
    user_Subhash Chand
    Subhash Chand
    मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कान्हा माखन पब्लिक स्कूल के मैनेजर ने पीड़िता के पति को दी धमकी उतरवा देंगे तुम्हारी वर्दी
    1
    कान्हा माखन पब्लिक स्कूल के मैनेजर ने पीड़िता के पति को दी धमकी उतरवा देंगे तुम्हारी वर्दी
    user_Police Ki Aawaz News
    Police Ki Aawaz News
    मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by RPR NEWS TV
    1
    Post by RPR NEWS TV
    user_RPR NEWS TV
    RPR NEWS TV
    Insurance Agent Mathura, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • Post by Brajvir Singh
    1
    Post by Brajvir Singh
    user_Brajvir Singh
    Brajvir Singh
    मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • #mathura छत से घुसे बदमाश, पूरे परिवार को बंधक बनाकर लाखों की चोरी मांट रिपोर्ट - गोपाल अग्रवाल
    1
    #mathura छत से घुसे बदमाश, पूरे परिवार को बंधक बनाकर लाखों की चोरी
मांट  रिपोर्ट - गोपाल अग्रवाल
    user_ATV INDIA HD  (Ajeet chauhan)
    ATV INDIA HD (Ajeet chauhan)
    Local News Reporter मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • up मे पारा 45 के पार
    1
    up मे पारा 45 के पार
    user_Pandit Rahul brijwasi
    Pandit Rahul brijwasi
    Mathura, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • हमारे यहाँ पर 20 साल पुरानी लिकोरिया, सफेद पानी का आना, चिपचिपा पानी का आना इन सभी बिमारियों का इलाज किया जाता है भारतीय जड़ी बूटियां के द्वारा इलाज किया जाता है। 90 दिन की कोर्स में आप की बीमारी बिल्कुल ठीक हो जाती हैं। ☎️. 9084213215 पता - Bhartiya jadi buti parivar ऐंठपुरा, लक्ष्मी नगर रोड,पानीगाँव,वृन्दावन, मथुरा, उ. प्र., पिन कोड 281204
    1
    हमारे यहाँ पर 20 साल पुरानी लिकोरिया, सफेद पानी का आना, चिपचिपा पानी का आना इन सभी बिमारियों का इलाज किया जाता है भारतीय जड़ी बूटियां के द्वारा इलाज किया जाता है। 90 दिन की कोर्स में आप की बीमारी बिल्कुल ठीक हो जाती हैं।
☎️. 9084213215
पता - Bhartiya jadi buti parivar ऐंठपुरा, लक्ष्मी नगर रोड,पानीगाँव,वृन्दावन, मथुरा, उ. प्र., पिन कोड 281204
    user_Bhartiy jadi buti parivar
    Bhartiy jadi buti parivar
    मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Subhash Chand
    2
    Post by Subhash Chand
    user_Subhash Chand
    Subhash Chand
    मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.