Shuru
Apke Nagar Ki App…
शुभ संध्या 🌇 श्री राधे कृष्णा बजरंग गौशाला सेवा संस्थान पंजी. मातृकुण्डियां जिला चित्तौड़ गढ़ द्वारा सेवा का सराहनीय कार्य, क्षेत्र में बनी चर्चा का विषय 🐄💛
Madhav lal Bairwa
शुभ संध्या 🌇 श्री राधे कृष्णा बजरंग गौशाला सेवा संस्थान पंजी. मातृकुण्डियां जिला चित्तौड़ गढ़ द्वारा सेवा का सराहनीय कार्य, क्षेत्र में बनी चर्चा का विषय 🐄💛
More news from राजस्थान and nearby areas
- उदयपुर मावली क्षेत्र में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट बदली और तेज अंधड़ के साथ हुई बिन मौसम बरसात ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया। मावली के ग्रामीण इलाकों में जमकर ओलावृष्टि हुई, जिससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। उपखंड के वासनी कलां, जावड़, थानपुरा सहित आसपास के कई गांवों में आसमान में काली घटाएं छा गईं। देखते ही देखते तेज हवाओं के साथ बेर के आकार के ओले गिरने शुरू हो गए। इस ओलावृष्टि से सड़कों और खेतों में सफेद चादर बिछ गई। वर्तमान में शादियों का सीजन होने के कारण इस अचानक आई आफत ने आयोजकों की मुश्किलें बढ़ा दीं। खुले मैदानों में चल रहे शादी समारोहों में टेंट उखड़ गए और जलभराव के कारण मेहमानों को सुरक्षित स्थानों की तरफ भागना पड़ा। खाने-पीने की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। जिससे खुशियों के माहौल में खलल पड़ गया। बिन मौसम हुई इस बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकसान पहुंचने की आशंका है। ओलों की मार से खेतों में खड़ी और कटी रखी फसलें खराब हो गई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इतनी तेज गति के अंधड़ और बड़े ओलों ने पिछले कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।1
- Post by Hello Chittorgarh News1
- चित्तौड़गढ़। ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-2 के तहत कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध देशी कट्टा पिस्टल व 03 कारतूस बरामद कर ₹10 हजार के इनामी आरोपी सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर एक कार जब्त की है। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर गौरव श्रीवास्तव द्वारा वांछित अपराधियों की धरपकड हेतु चलाए जा रहे ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-2 के अभियान के तहत एएसपी सरिता सिंह निर्देशन एवं डीएसपी बद्री लाल के सुपरवीजन में तथा थानाधिकारी राम सुमेर के नेतृत्व में रविवार को एएसआई सुरज कुमार मय जाप्ते की टीम का गठन किया गया। टीम को जरिये मुखबिर सुचना मिली कि नीमच की तरफ से एक स्वीफट कार का रही है जिसके अंदर 02-03 व्यक्ति सवार है जिनके पास अवैध हथियार हो सकते है जिस पर एएसआई सुरज कुमार मय जाप्ता द्वारा तुरन्त जलिया चैक पोस्ट पर पहुच नाकाबन्दी की दौहराने नीमच की तरफ से मुताबिक सुचना के स्वीफ्ट कार आई जिसमे तीन व्यक्ति सवार थे जिनकी नियमानुसार तलाशी ली गई तो उनके के कब्जे से देशी कटटा पिस्टल नुमा व 03 कारतुस मिले जिनको को नियमानुसार जप्त कर अभ्यिुक्तगणो को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगणो के अवैध देशी कटटा पिस्टल नुमा के खरीद फरोक्त के सम्बन्ध मे अनुसंधान जारी है।1
- 😏 नया भारत, नए रिश्ते… अब “सात फेरे” नहीं, सीधे “सात दिन में प्लान” बनते हैं। पति? बस एक औपचारिकता है… और प्यार? वो तो कहीं और “अपडेट” हो चुका है। 💔 व्रत-उपवास की जगह अब “सीक्रेट चैट” रखी जाती है। 💔 साथ निभाने की कसम की जगह “मौका मिलते ही छुटकारा” प्लान होता है। और फिर… 👉 कहानी खत्म 👉 एक ज़िंदगी खत्म 👉 और सिस्टम बोले — “जांच जारी है” ⚖️ कानून भी शायद यही सोचता है: “पहले सबूत मरते हैं, फिर इंसान…” 👏 वाह री तरक्की! जहां भरोसा सबसे सस्ता और धोखा सबसे आसान हो गया है। 📢 पूछना तो पड़ेगा — क्या अब शादी रिश्ता है… या एक रिस्की निवेश?1
- SRI ♥️ LAKSHMINATH BHAGVAN SIV SANKAR JI VASAKRAJ 🙏🏽 ♥️ MAHARAJ GOVIND SAWARIYA SETH ♥️ 🌺 🙏🏽 JI AAP HI AAP HO AAPKI ♥️ JAY HO ♥️ SDA SARVDA HARI 🕉 🕉 NMO BHAGVATE VASUYDEVAY HARI 🕉 🕉 🕉 NMO BHAGVATE VASUYDEVAY HARI 🕉 🕉 🕉 SIVAY NAMAH ♥️1
- तरुण जोशी राजसमंद 9414 239 644 राजसमंद में आज सुबह से सभी पेट्रोल पंप बंद, वाहन चालक पेट्रोल के बिना हो रहे हैं परेशान, पंप संचालकों का कहना आगे से नहीं हो रही सप्लाई, कुछ लोगों ने जताई पेट्रोल के दाम कल से बढ़ाने की आशंका, राजसमंद में कल रात से ही सभी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति बंद कर दी गई है। इस कारण सभी पंपों पर वाहन चालकों की लंबी कतारे लगी हुई है। पंप संचालकों का कहना है की आपूर्ति नहीं होने के कारण स्टॉक उपलब्ध नहीं है।इसी कारण से आपूर्ति नहीं हो पा रही। वहीं जिला मुख्यालय पर मौजूद एकमात्र सीएनजी पंप पर भी वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई है। कुछ लोग यह भी मान रहे हैं कि पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणाम आने के बाद पेट्रोल की कीमतें बढ़ने की संभावना है। जिसके चलते पंप संचालकों ने आपूर्ति बंद कर दी है। अचानक पेट्रोल बंद होने से वाहन चालकों में अफरा तफरी का माहौल है लोग अपने वाहन लेकर दूर-दूर पेट्रोल पंपों पर पहुंच रहे हैं। जिला मुख्यालय के अधिकांश पंपों पर पेट्रोल नहीं होने से आमजन की परेशानियां बढ़ गई है। जबकि केवल एक पेट्रोल पंप पर ही पेट्रोल बेचा जा रहा है जिससे वहां लगातार वाहनों की भीड़ जमा हो रही है। शहर के दो नायरा पंप पर 110 रुपए की कीमत से पेट्रोल आपूर्ति जारी है। यहां पिछले 5 दिन पूर्व भी पेट्रोल के दाम बढ़ा दिए गए थे।4
- Post by Hello Chittorgarh News3
- कभी-कभी एक गलत फैसला… सिर्फ एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि दो परिवारों और कई जिंदगियों की तबाही का कारण बन जाता है। जब रिश्ते सहमति से नहीं, बल्कि दबाव, भ्रम या जबरदस्ती से तय किए जाते हैं—तो उसका अंजाम अक्सर बहुत भारी होता है। एक तरफ वो युवक होता है जिसकी जिंदगी बिना किसी गलती के बिखर जाती है… और दूसरी तरफ दो परिवार होते हैं, जो “इज़्ज़त” और “समाज” के नाम पर खुद को सही साबित करने में उलझकर टूट जाते हैं। ये समझना जरूरी है— रिश्ते अगर दिल से नहीं बने, तो वो घर नहीं बसाते… सिर्फ विवाद पैदा करते हैं। और सबसे बड़ा नुकसान तब होता है जब फैसले संवाद से नहीं, मजबूरी और दबाव से लिए जाते हैं। नतीजा क्या निकलता है? कहीं दर्द, कहीं गुस्सा, कहीं टूटे हुए रिश्ते… और बीच में पिसती हुई जिंदगियाँ। समाज को अब यह समझना होगा— किसी की जिंदगी पर “जबरदस्ती का फैसला” करना सिर्फ अधिकार नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है। क्योंकि गलत फैसला सिर्फ आज नहीं तोड़ता… वो आने वाले कल को भी हमेशा के लिए खराब कर देता है।1
- कुंभलगढ़ केलवाड़ा थाना क्षेत्र के गजपुर पंचायत के चतराजी के गुड़ा के पास आकाशीय बिजली गिरने से 16 बकरी की मौत सूचना पर केलवाड़ा थाना अधिकारी मनमंत सिंह पुलिस जाता मौके पर1