logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गाजियाबाद में बच्चों से भरी एक स्कूल वैन अनियंत्रित होकर सर्विस रोड पर जा गिरी। वैन में उस वक्त कई स्कूली बच्चे सवार थे। गनीमत रही कि हादसे में किसी बच्चे को चोट नहीं आई।

2 hrs ago
user_संदीप कुमार शर्मा
संदीप कुमार शर्मा
Photographer लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

गाजियाबाद में बच्चों से भरी एक स्कूल वैन अनियंत्रित होकर सर्विस रोड पर जा गिरी। वैन में उस वक्त कई स्कूली बच्चे सवार थे। गनीमत रही कि हादसे में किसी बच्चे को चोट नहीं आई।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पीएम मोदी के जन्मदिन पर व्यापारी का वीडियो वायरल, बोले- मोदी जी और योगी जी, छोटे व्यापारियों को परेशान न करें लखीमपुर खीरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सोशल मीडिया पर एक व्यापारी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो में व्यापारी का नाम विनय गुप्ता बताया जा रहा है जो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से छोटे व्यापारियों की परेशानियों पर ध्यान देने की अपील करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में व्यापारी ने व्यापारियों पर लगातार बढ़ते नियमों और प्रक्रियाओं को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि हर साल नए-नए नियम आने से छोटे व्यापारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें समझ नहीं आ रहा कि वे अपना कारोबार किस तरह चलाएं। वायरल वीडियो में व्यापारी कहते सुनाई दे रहे हैं कि “मोदी जी और योगी जी, हम व्यापारी बहुत परेशान हो चुके हैं। अब आप गुरुद्वारा ही बनवा दो और ऑनलाइन ही काम कर लो, मोदी जी छोटे व्यापारियों को परेशान न करिए।” उन्होंने व्यापारियों के सामने आने वाले नुकसान और उनके परिवार के भविष्य को लेकर भी सवाल उठाए। व्यापारी ने कहा कि यदि व्यापारियों से ही सब कुछ लेने की कोशिश की जाएगी तो वे अपने परिवार और बच्चों के भविष्य के लिए क्या बचा पाएंगे। उन्होंने सरकार से छोटे व्यापारियों की समस्याओं पर ध्यान देने और उनके हित में कदम उठाने की अपील की। फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, वायरल वीडियो में किए गए दावों और वीडियो के पूरे संदर्भ की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
    1
    पीएम मोदी के जन्मदिन पर व्यापारी का वीडियो वायरल, बोले- मोदी जी और योगी जी, छोटे व्यापारियों को परेशान न करें
लखीमपुर खीरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सोशल मीडिया पर एक व्यापारी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो में व्यापारी का नाम विनय गुप्ता बताया जा रहा है जो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से छोटे व्यापारियों की परेशानियों पर ध्यान देने की अपील करते नजर आ रहे हैं।
वीडियो में व्यापारी ने व्यापारियों पर लगातार बढ़ते नियमों और प्रक्रियाओं को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि हर साल नए-नए नियम आने से छोटे व्यापारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें समझ नहीं आ रहा कि वे अपना कारोबार किस तरह चलाएं।
वायरल वीडियो में व्यापारी कहते सुनाई दे रहे हैं कि “मोदी जी और योगी जी, हम व्यापारी बहुत परेशान हो चुके हैं। अब आप गुरुद्वारा ही बनवा दो और ऑनलाइन ही काम कर लो, मोदी जी छोटे व्यापारियों को परेशान न करिए।” उन्होंने व्यापारियों के सामने आने वाले नुकसान और उनके परिवार के भविष्य को लेकर भी सवाल उठाए।
व्यापारी ने कहा कि यदि व्यापारियों से ही सब कुछ लेने की कोशिश की जाएगी तो वे अपने परिवार और बच्चों के भविष्य के लिए क्या बचा पाएंगे। उन्होंने सरकार से छोटे व्यापारियों की समस्याओं पर ध्यान देने और उनके हित में कदम उठाने की अपील की।
फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, वायरल वीडियो में किए गए दावों और वीडियो के पूरे संदर्भ की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
    user_Harsh Gupta Journalist
    Harsh Gupta Journalist
    Local News Reporter लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • गाजियाबाद में बच्चों से भरी एक स्कूल वैन अनियंत्रित होकर सर्विस रोड पर जा गिरी। वैन में उस वक्त कई स्कूली बच्चे सवार थे। गनीमत रही कि हादसे में किसी बच्चे को चोट नहीं आई।
    1
    गाजियाबाद में बच्चों से भरी एक स्कूल वैन अनियंत्रित होकर सर्विस रोड पर जा गिरी।

वैन में उस वक्त कई स्कूली बच्चे सवार थे। गनीमत रही कि हादसे में किसी बच्चे को चोट नहीं आई।
    user_संदीप कुमार शर्मा
    संदीप कुमार शर्मा
    Photographer लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • थाना धौरहरा पुलिस द्वारा ग्राम सिसैया खुर्द में हुई मारपीट की घटना करने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन में वांछित/वारण्टी व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक खीरी (पूर्वी) के संनिकट पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी धौरहरा के कुशल मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धौरहरा के नेतृत्व में थाना धौरहरा पुलिस टीम द्वारा त्वरित व प्रभावी कार्यवाही करते हुए थाना धौरहरा क्षेत्र के ग्राम सिसैया खुर्द में विगत 14 सितंबर को हुई मारपीट की घटना के संदर्भ में कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 17.09.2026 को समय दोपहर 01:50 बजे ग्राम सिसैयाकलां से मु0अ0सं0 433/2026 धारा 115(2)/352/351(2)/333 बीएनएस से संबंधित 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा गया है। *गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण* • फुरकान (उम्र करीब 37 वर्ष) पुत्र कल्लू खाँ, निवासी ग्राम सिसैयाकलां, थाना धौरहरा, जिला खीरी • भग्गू (उम्र करीब 41 वर्ष) पुत्र हेकड़ खाँ, निवासी ग्राम सिसैयाकलां, थाना धौरहरा, जिला खीरी • मन्ना खाँ (उम्र करीब 39 वर्ष) पुत्र गफ्फार खाँ, निवासी ग्राम सिसैयाकलां, थाना धौरहरा, जिला खीरी *अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहास* *1. भग्गू पुत्र हेकड़ खाँ:* • मु0अ0सं0 501/2012: धारा 302/307 भादवि0, थाना धौरहरा, जिला खीरी • मु0अ0सं0 402/2005: धारा 307/427/504 भादवि0, थाना धौरहरा, जिला खीरी • मु0अ0सं0 557/2012: धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना धौरहरा, जिला खीरी • मु0अ0सं0 172/2020: धारा 147/148/149/323/506 भादवि0, थाना धौरहरा, जिला खीरी • मु0अ0सं0 805/2010: धारा 110(जी) दं०प्र०सं०, थाना धौरहरा, जिला खीरी • मु0अ0सं0 433/2026: धारा 115(2)/352/351(2)/333 बीएनएस, थाना धौरहरा, जिला खीरी *2. फुरकान पुत्र कल्लू खाँ:* • मु0अ0सं0 603/2019: धारा 323/504 भादवि0 व 3(1)ध SC/ST Act, थाना धौरहरा, जिला खीरी • मु0अ0सं0 433/2026: धारा 115(2)/352/351(2)/333 बीएनएस, थाना धौरहरा, जिला खीरी *3. मन्ना खाँ पुत्र गफ्फार खाँ:* • मु0अ0सं0 369/2024: धारा 115(2)/191(2)/351(2)/352 बीएनएस, थाना धौरहरा, जिला खीरी • मु0अ0सं0 433/2026: धारा 115(2)/352/351(2)/333 बीएनएस, थाना धौरहरा, जिला खीरी *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम* • प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा • उ0नि0 विलियम कौशिक • हे0का0 राशिद चौधरी • का0 शोभित • रि0का0 रानू
    1
    थाना धौरहरा पुलिस द्वारा ग्राम सिसैया खुर्द में हुई मारपीट की घटना करने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन में वांछित/वारण्टी व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक खीरी (पूर्वी) के संनिकट पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी धौरहरा के कुशल मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धौरहरा के नेतृत्व में थाना धौरहरा पुलिस टीम द्वारा त्वरित व प्रभावी कार्यवाही करते हुए थाना धौरहरा क्षेत्र के ग्राम सिसैया खुर्द में विगत 14 सितंबर को हुई मारपीट की घटना के संदर्भ में कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 17.09.2026 को समय दोपहर 01:50 बजे ग्राम सिसैयाकलां से मु0अ0सं0 433/2026 धारा 115(2)/352/351(2)/333 बीएनएस से संबंधित 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा गया है।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण*
•	फुरकान (उम्र करीब 37 वर्ष) पुत्र कल्लू खाँ, निवासी ग्राम सिसैयाकलां, थाना धौरहरा, जिला खीरी
•	भग्गू (उम्र करीब 41 वर्ष) पुत्र हेकड़ खाँ, निवासी ग्राम सिसैयाकलां, थाना धौरहरा, जिला खीरी
•	मन्ना खाँ (उम्र करीब 39 वर्ष) पुत्र गफ्फार खाँ, निवासी ग्राम सिसैयाकलां, थाना धौरहरा, जिला खीरी
*अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहास*
*1. भग्गू पुत्र हेकड़ खाँ:*
•	मु0अ0सं0 501/2012: धारा 302/307 भादवि0, थाना धौरहरा, जिला खीरी
•	मु0अ0सं0 402/2005: धारा 307/427/504 भादवि0, थाना धौरहरा, जिला खीरी
•	मु0अ0सं0 557/2012: धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना धौरहरा, जिला खीरी
•	मु0अ0सं0 172/2020: धारा 147/148/149/323/506 भादवि0, थाना धौरहरा, जिला खीरी
•	मु0अ0सं0 805/2010: धारा 110(जी) दं०प्र०सं०, थाना धौरहरा, जिला खीरी
•	मु0अ0सं0 433/2026: धारा 115(2)/352/351(2)/333 बीएनएस, थाना धौरहरा, जिला खीरी 
*2. फुरकान पुत्र कल्लू खाँ:*
•	मु0अ0सं0 603/2019: धारा 323/504 भादवि0 व 3(1)ध SC/ST Act, थाना धौरहरा, जिला खीरी
•	मु0अ0सं0 433/2026: धारा 115(2)/352/351(2)/333 बीएनएस, थाना धौरहरा, जिला खीरी 
*3. मन्ना खाँ पुत्र गफ्फार खाँ:*
•	मु0अ0सं0 369/2024: धारा 115(2)/191(2)/351(2)/352 बीएनएस, थाना धौरहरा, जिला खीरी
•	मु0अ0सं0 433/2026: धारा 115(2)/352/351(2)/333 बीएनएस, थाना धौरहरा, जिला खीरी 
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
•	प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा
•	उ0नि0 विलियम कौशिक
•	हे0का0 राशिद चौधरी
•	का0 शोभित
•	रि0का0 रानू
    user_खीरी न्यूज़ अपडेट
    खीरी न्यूज़ अपडेट
    रिपोर्टर लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, खीरी टाउन हाल्ट पर हुआ हादसा खीरी टाउन। बुधवार की रात लखीमपुर से गोरखपुर की ओर जा रही ट्रेन संख्या 15010 गोरखपुर एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसा खीरी टाउन हाल्ट के पास हुआ। मृतक की पहचान नूर अली पुत्र महबूब अली, निवासी सय्यदवाड़ा, खीरी टाउन के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, ट्रेन बुधवार रात करीब 7 बजकर 47 मिनट पर लखीमपुर से रवाना हुई थी। ट्रेन जब खीरी टाउन हाल्ट के पास पहुंची, उसी दौरान युवक उसकी चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि नूर अली किस परिस्थिति में ट्रेन की चपेट में आया। क्या वह ट्रेन से यात्रा कर रहा था और खीरी टाउन हाल्ट पर गिर गया, या फिर पहले से हाल्ट पर मौजूद था और ट्रेन की चपेट में आ गया—इसको लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। हादसे के वास्तविक कारण का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जीआरपी को मामले की सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद जब मृतक नूर अली का शव उसके घर पहुंचा, तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अचानक हुई इस दर्दनाक घटना से परिवार के साथ-साथ मोहल्ले में भी गम का माहौल है। वहीं, हमारे पास मौजूद विजुअल में आप देख सकते हैं कि नूर अली का शव घर पहुंचने के बाद बड़ी संख्या में कस्बे और आसपास के लोग उसके घर पहुंच रहे हैं। लोग परिवार के दुख में शरीक होकर परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
    1
    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, खीरी टाउन हाल्ट पर हुआ हादसा

खीरी टाउन। बुधवार की रात लखीमपुर से गोरखपुर की ओर जा रही ट्रेन संख्या 15010 गोरखपुर एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसा खीरी टाउन हाल्ट के पास हुआ।
मृतक की पहचान नूर अली पुत्र महबूब अली, निवासी सय्यदवाड़ा, खीरी टाउन के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, ट्रेन बुधवार रात करीब 7 बजकर 47 मिनट पर लखीमपुर से रवाना हुई थी। ट्रेन जब खीरी टाउन हाल्ट के पास पहुंची, उसी दौरान युवक उसकी चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि नूर अली किस परिस्थिति में ट्रेन की चपेट में आया। क्या वह ट्रेन से यात्रा कर रहा था और खीरी टाउन हाल्ट पर गिर गया, या फिर पहले से हाल्ट पर मौजूद था और ट्रेन की चपेट में आ गया—इसको लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। हादसे के वास्तविक कारण का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जीआरपी को मामले की सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
पोस्टमार्टम के बाद जब मृतक नूर अली का शव उसके घर पहुंचा, तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अचानक हुई इस दर्दनाक घटना से परिवार के साथ-साथ मोहल्ले में भी गम का माहौल है।
वहीं, हमारे पास मौजूद विजुअल में आप देख सकते हैं कि नूर अली का शव घर पहुंचने के बाद बड़ी संख्या में कस्बे और आसपास के लोग उसके घर पहुंच रहे हैं। लोग परिवार के दुख में शरीक होकर परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
    user_Nawaz ahmad Rizvi
    Nawaz ahmad Rizvi
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • "कोई गाय अगर नाले में गिर जाए तो उसको हम निकालते हैं, भंगी बन जाते हैं" अलीगढ़, यूपी में 2 दिन पहले सवर्ण पंचायत में हिंदूवादी नेता सुंदर सिंह राघव ने ये टिप्पणी की थी जो वाल्मीकि/दलित समाज को नागवार गुजरी जिसके बाद कल सुंदर राघव के भाई सचिन राघव की जमकर पिटाई कर दी गई।
    1
    "कोई गाय अगर नाले में गिर जाए तो उसको हम निकालते हैं, भंगी बन जाते हैं"
अलीगढ़, यूपी में 2 दिन पहले सवर्ण पंचायत में हिंदूवादी नेता सुंदर सिंह राघव ने ये टिप्पणी की थी
जो वाल्मीकि/दलित समाज को नागवार गुजरी
जिसके बाद कल सुंदर राघव के भाई सचिन राघव की जमकर पिटाई कर दी गई।
    user_Shoaib Khan
    Shoaib Khan
    Classified ads newspaper publisher लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • प्रधानमंत्री के 76 वें जन्मदिन पर प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में हुए तमाम कार्यक्रम काशी विश्वनाथ में योगी व राजनाथ ने बांटा केक
    1
    प्रधानमंत्री के 76 वें जन्मदिन पर प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में हुए तमाम कार्यक्रम 
काशी विश्वनाथ में योगी व राजनाथ ने बांटा केक
    user_Anupam Mishra
    Anupam Mishra
    Local News Reporter लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • 5 बच्चों की सास का 20 साल छोटे दामाद पर दिल आ गया रातभर पंचायत चली, लेकिन दोनों को अलग नहीं कर पाई अब दोनों ने एकसाथ रहने का ऐलान कर दिया है मामला मैनपुरी, उत्तर प्रदेश का है।
    1
    5 बच्चों की सास का 20 साल छोटे दामाद पर दिल आ गया

रातभर पंचायत चली, लेकिन दोनों को अलग नहीं कर पाई

अब दोनों ने एकसाथ रहने का ऐलान कर दिया है

मामला मैनपुरी, उत्तर प्रदेश का है।
    user_Shaban siddiqui
    Shaban siddiqui
    Court reporter लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • पीएम के जन्मदिन पर लखीमपुर में दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम लखीमपुर खीरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में रेलवे स्टेशन परिसर में दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी व भाजपा जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घ सार्वजनिक जीवन के लिए मंगलकामना की।इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन कार्यकर्ताओं के लिए विशेष अवसर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश लगातार विकास और प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा और जनकल्याण की भावना के साथ मना रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
    4
    पीएम के जन्मदिन पर लखीमपुर में दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम
लखीमपुर खीरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में रेलवे स्टेशन परिसर में दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी व भाजपा जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घ सार्वजनिक जीवन के लिए मंगलकामना की।इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन कार्यकर्ताओं के लिए विशेष अवसर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश लगातार विकास और प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा और जनकल्याण की भावना के साथ मना रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
    user_Harsh Gupta Journalist
    Harsh Gupta Journalist
    Local News Reporter लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.