राज्यभर से आए एएसपी, डीएसपी एवं इंस्पेक्टर स्तर के पदाधिकारियों ने लिया प्रशिक्षण। 📺 NATIONAL 24 NEWS | LIVE REPORT 📍 Location: Patna 🏢 कार्यक्रम स्थल: सरदार पटेल भवन, पटना (ऑडिटोरियम) राज्यभर से आए एएसपी, डीएसपी एवं इंस्पेक्टर स्तर के पदाधिकारियों ने लिया प्रशिक्षण। --- आज सरदार पटेल भवन, पटना स्थित ऑडिटोरियम में सरकारी सेवकों के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई से संबंधित संचालन पदाधिकारियों का एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रशासनिक पारदर्शिता, जवाबदेही एवं विधिसम्मत कार्रवाई की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। --- कार्यक्रम के मुख्य अतिथि Deepak Kumar Singh, महानिदेशक सह मुख्य जाँच आयुक्त, बिहार रहे। विशिष्ट अतिथियों में Arvind Chaudhary, अपर मुख्य सचिव, गृह विभाग तथा Vinay Kumar, पुलिस महानिदेशक, बिहार उपस्थित रहे। --- इस अवसर पर पुलिस मुख्यालय एवं गृह विभाग के अन्य वरीय पदाधिकारीगण भी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण शिविर में राज्य के विभिन्न जिलों से आये अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक एवं पुलिस निरीक्षक स्तर के पदाधिकारियों को अनुशासनिक कार्रवाई की विधिक प्रक्रिया, विभागीय जांच की पारदर्शिता, तथा प्रशासनिक जवाबदेही के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया। --- कार्यक्रम का उद्देश्य विभागीय कार्यप्रणाली को सुदृढ़ बनाना तथा सरकारी सेवकों के विरुद्ध अनुशासनिक मामलों के निष्पादन में पारदर्शिता एवं दक्षता सुनिश्चित करना रहा। --- Live Report: Anchor – Suraj Prasad Reporter – Sujata Mehara Team – Supriya Shah National 24 News Channel

- महाशिवरात्रि 20261
- बिहार में अपराध कोई नई बात नहीं, लेकिन विडंबना देखिए कि जनता ने उन्हीं को एक-एक लाख वोट देकर जिताया जिनके साये में अपराध फला-फूला। खैर, जनता का फैसला सिर माथे पर, लेकिन हम अगले 5 साल तक चुप नहीं बैठेंगे। बिहार के मुद्दों के लिए हमारी लड़ाई जारी रहेगी!1
- नेपाल से अवैध शराब तस्करी नाकाम, 360 शीशी बरामद महराजगंज। दिनांक 18.02.2026 की रात्रि में लक्ष्मीपुर क्षेत्र में गश्त के दौरान आबकारी विभाग और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त कार्रवाई में अवैध नेपाली शराब तस्करी का प्रयास विफल कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, आबकारी निरीक्षक वैभव कुमार यादव लक्ष्मीपुर क्षेत्र में गश्त पर थे। इस दौरान बीओपी शीतलपुर के एसएसबी कार्मिक हंसराज अपनी टीम के साथ मिले और अवैध मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम को लेकर चर्चा कर रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि रेंगहिया पोस्ट के पीछे से एक व्यक्ति अवैध नेपाली देशी शराब लेकर भारत में प्रवेश करने वाला है। सूचना पर विश्वास करते हुए संयुक्त गश्ती दल तत्काल रेंगहिया पोस्ट के पास पहुंचा और आसपास के गन्ने के खेतों में घेराबंदी कर ली। रात्रि लगभग पौने 12 बजे एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से नो-मैन्स-लैंड पार कर भारतीय सीमा में प्रवेश करता दिखाई दिया। मौके पर रोककर तलाशी लेने पर वाहन के पीछे रखी तीन बोरियों में कुल 12 पेटियों में 360 शीशी अवैध नेपाली देशी शराब बरामद हुई। बरामद शराब ‘गोल्ड स्टार’ ब्रांड की बताई गई है, जिसकी कुल मात्रा 108 लीटर है। मौके पर ही आरोपी को संयुक्त प्रांत आबकारी अधिनियम की धारा 60/63 के तहत गिरफ्तार कर शराब व मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान नीरज कुमार (19 वर्ष) पुत्र राजेंद्र कुमार, निवासी धमऊर कुटी टोला, थाना निचलौल के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।3
- किसी भी व्यक्ति को अगर पोल्ट्री फीड मिल लेना हो तो संपर्क करे उसके बिजली का बोर्ड भी और हालत वाला मशीन भी मिलेगा1
- झनझनपुर (महराजगंज)। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के कसमरिया गांव में बुधवार दोपहर लगभग एक बजे खेत में रखी धान की पराली के बंडलों में अचानक आग लग गई। शुरुआत में धुआं उठता देख ग्रामीणों को कुछ समझ नहीं आया, लेकिन कुछ ही मिनटों में तेज लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। खेत में एकत्र करीब 60 ट्रक पराली देखते ही देखते आग की चपेट में आ गई और चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। धुएं का घना गुबार कई किलोमीटर दूर से दिखाई देने लगा। आसपास के ग्रामीण बाल्टियों और पाइप के सहारे आग बुझाने में जुट गए, साथ ही तत्काल अग्निशमन विभाग और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। घटना स्थल के पास स्थित तालाब से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित कर आग बुझाने का अभियान चलाया गया। आग इतनी भीषण थी कि पराली के ऊंचे-ऊंचे ढेर धधकते रहे और लपटें दूर तक उठती रहीं। दमकल कर्मियों को आग पर नियंत्रण पाने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। करीब पांच घंटे तक लगातार प्रयास के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका, हालांकि तब तक पूरी पराली जलकर राख हो चुकी थी। अग्निशमन अधिकारी वीरसेन सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने सुनियोजित ढंग से आग को फैलने से रोका। आग बुझाने में अग्निशमन कर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि समय रहते दमकल विभाग नहीं पहुंचता तो आग आसपास के खेतों तक फैल सकती थी, जिससे और भी बड़ा नुकसान हो सकता था। घटना में पीड़ित को भारी आर्थिक क्षति हुई है। खेत में रखी पराली पूरी तरह नष्ट हो जाने से लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित को उचित सहायता प्रदान करने की मांग की है। अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि आग को पूरी तरह बुझा दिया गया है और अब किसी प्रकार का खतरा नहीं है। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।1
- आज दिखा रमजान का चांद, कल से शुरू होगा पवित्र रोज़े का महीना , मुस्लिम समाज में खुशी की लहर1
- बेतिया में मैट्रिक परीक्षा के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक महिला होमगार्ड सिपाही आज सुबह 11 बजे भारी विवाद में घिर गई। बर्वत स्थित एक विद्यालय में परीक्षा चल रही थी, जहां सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रही महिला सिपाही ने वर्दी में ही एक रील बनाकर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। यह वीडियो ‘Ran Rani’ नाम की आईडी से वायरल होते ही मामला तेजी से चर्चा का विषय बन गया और अधिकारियों के संज्ञान में पहुंच गया। हमारे चैनल द्वारा इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं की जाती है। मामले पर डीएसपी मनीष कुमार ने बताया की , यह प्रकरण उनके संज्ञान में है और संबंधित महिला होमगार्ड सिपाही से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। यदि उनका जवाब संतोषजनक नहीं हुआ, तो नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ड्यूटी आवर्स में वर्दी पहनकर किसी भी प्रकार का वीडियो या रील बनाना पूरी तरह नियमों के खिलाफ है और इसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। परीक्षा जैसी संवेदनशील ड्यूटी में अनुशासन और सतर्कता सर्वोपरि होती है, और इस तरह की लापरवाही न केवल छात्रों के माहौल को प्रभावित करती है बल्कि विभागीय जिम्मेदारी पर भी प्रश्न चिह्न लगाती है। पदाधिकारी ने चेतावनी दी है कि भविष्य में यदि इस तरह की कोई घटना सामने आती है, तो संबंधित कर्मी पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस घटना के बाद विभागीय हलकों में हलचल तेज हो गई है और अब सबकी नजरें आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं। यह मामला न केवल अनुशासन के महत्व को रेखांकित करता है, बल्कि ड्यूटी के दौरान नियमों का पालन करना कितनी गंभीर जिम्मेदारी है, यह भी स्पष्ट करता है।1
- इतिहास बनाना आसान नहीं1