विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, नोडल अधिकारियों को दिए निर्देश चम्पावत। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी मनीष कुमार ने नोडल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी दायित्वों का अध्ययन कर निर्धारित समय पर तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्वाचन कार्यों के लिए टीमों का गठन, कार्मिकों के प्रशिक्षण, मतदान दलों की उपलब्धता और रिटर्निंग ऑफिसर की हैंडबुक का अध्ययन करने को कहा। साथ ही मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति (एमसीएमसी), स्थैतिक निगरानी दलों (एसएसटी), वाहनों, खानपान और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की समय से तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी नोडल अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करें, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया पारदर्शी और सुचारु रूप से संपन्न हो सके। उन्होंने बताया कि तैयारियों की नियमित समीक्षा की जाएगी। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी प्रत्येक सोमवार को बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की जानकारी साझा की जा रही है। बैठक में प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी अजय सिंह, अपर जिलाधिकारी केएन गोस्वामी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र सिंह अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, नोडल अधिकारियों को दिए निर्देश चम्पावत। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी मनीष कुमार ने नोडल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी दायित्वों का अध्ययन कर निर्धारित समय पर तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्वाचन कार्यों के लिए टीमों का गठन, कार्मिकों के प्रशिक्षण, मतदान दलों की उपलब्धता और रिटर्निंग ऑफिसर की हैंडबुक का अध्ययन करने को कहा। साथ ही मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति (एमसीएमसी), स्थैतिक निगरानी दलों (एसएसटी), वाहनों, खानपान और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की समय से तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी नोडल अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करें, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया पारदर्शी और सुचारु रूप से संपन्न हो सके। उन्होंने बताया कि तैयारियों की नियमित समीक्षा की जाएगी। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी प्रत्येक सोमवार को बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की जानकारी साझा की जा रही है। बैठक में प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी अजय सिंह, अपर जिलाधिकारी केएन गोस्वामी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र सिंह अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
- विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, नोडल अधिकारियों को दिए निर्देश चम्पावत। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी मनीष कुमार ने नोडल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी दायित्वों का अध्ययन कर निर्धारित समय पर तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्वाचन कार्यों के लिए टीमों का गठन, कार्मिकों के प्रशिक्षण, मतदान दलों की उपलब्धता और रिटर्निंग ऑफिसर की हैंडबुक का अध्ययन करने को कहा। साथ ही मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति (एमसीएमसी), स्थैतिक निगरानी दलों (एसएसटी), वाहनों, खानपान और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की समय से तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी नोडल अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करें, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया पारदर्शी और सुचारु रूप से संपन्न हो सके। उन्होंने बताया कि तैयारियों की नियमित समीक्षा की जाएगी। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी प्रत्येक सोमवार को बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की जानकारी साझा की जा रही है। बैठक में प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी अजय सिंह, अपर जिलाधिकारी केएन गोस्वामी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र सिंह अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।1
- विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटा चम्पावत जिला प्रशासन आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन–2027 को लेकर जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार ने नोडल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने सभी अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से जिम्मेदारियां पूरी करने, निर्वाचन टीमों का गठन करने और कार्मिकों के प्रशिक्षण की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में मतदान दलों, एमसीएमसी, स्थैतिक निगरानी दलों, मानव संसाधन, वाहनों, खान-पान और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी नियमों और रिटर्निंग ऑफिसर की हैंडबुक का अध्ययन करने को भी कहा गया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी नोडल अधिकारी आपसी समन्वय के साथ पहले से तैयारियां पूरी रखें, ताकि चुनाव के दौरान व्यवस्थाएं सुचारु और पारदर्शी बनी रहें।1
- राष्ट्रीय एकता दिवस: टनकपुर कोतवाली में पुलिसकर्मियों ने ली राष्ट्र की एकता और अखंडता की शपथ टनकपुर। सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर शनिवार को टनकपुर कोतवाली में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। पुलिस महानिरीक्षक SDRF योगेन्द्र सिंह रावत और एसपी चम्पावत रेखा यादव की मौजूदगी में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ ली। इस दौरान सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया गया। पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा और पूर्ण जिम्मेदारी के साथ जनसेवा करने का संदेश दिया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चेतन रावत सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे। राष्ट्रीय एकता दिवस: टनकपुर कोतवाली में पुलिसकर्मियों ने ली राष्ट्र की एकता और अखंडता की शपथ टनकपुर। सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर शनिवार को टनकपुर कोतवाली में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। पुलिस महानिरीक्षक SDRF योगेन्द्र सिंह रावत और एसपी चम्पावत रेखा यादव की मौजूदगी में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ ली। इस दौरान सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया गया। पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा और पूर्ण जिम्मेदारी के साथ जनसेवा करने का संदेश दिया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चेतन रावत सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।1
- एसएसबी ने निकाली वॉकथॉन और बाइक रैली, राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली शपथ -राष्ट्रीय एकता दिवस पर वाहिनी मुख्यालय से चम्पावत बाजार तक निकली रैली, सीमा चौकियों में भी हुए कार्यक्रम -------------------------- चम्पावत। राष्ट्रीय एकता दिवस पर शनिवार को पंचम वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने वाहिनी मुख्यालय में कई कार्यक्रम किए। कमांडेंट सुरेन्द्र विक्रम ने मुख्यालय से चम्पावत बाजार तक वॉकथॉन और बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद मुख्यालय में राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। रैली में सभी अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों और बलकर्मियों ने उत्साह से हिस्सा लिया। शपथ ग्रहण समारोह में कमांडेंट ने बलकर्मियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने तथा राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों का निष्ठा से निर्वहन करने का संदेश दिया। वाहिनी की सभी सीमा चौकियों में भी राष्ट्रीय एकता शपथ ग्रहण समारोह, रन फॉर यूनिटी, वॉकथॉन और बाइक रैली हुई। इन कार्यक्रमों के जरिए सीमावर्ती क्षेत्रों के ग्रामीणों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया। उन्हें देश की एकता और सुरक्षा में भागीदारी के लिए प्रेरित भी किया गया। कार्यक्रमों का मकसद देश की एकता, अखंडता और आंतरिक सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों व राष्ट्रीय एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना था। इस मौके पर कमांडेंट सुरेन्द्र विक्रम, उप कमांडेंट शिव राम, सहायक कमांडेंट (संचार) नवीन कुमार और एसएसबी के बलकर्मी मौजूद रहे।1
- ज्ञानखेड़ा में 1201 निर्माण श्रमिकों को बांटी गईं 4244 किट ज्ञानखेड़ा में 1201 निर्माण श्रमिकों को बांटी गईं 4244 किट1
- स्लग-वार्ता विफल त्योहारी सीजन में अनिश्चितकालीन हड़ताल में गए रोडवेज संविदा व विशेष श्रेणी कर्मचारी। स्थान-जिला चंपावत रिपोर्ट- अशोक सरकार मो-9758494633 एंकर/विज्वल- जनपद चंपावत रोडवेज के संविदा व विशेष श्रेणी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं पर अभी तक उनकी कोई सुध नहीं ली गई है। कल निगम अधिकारियों से हुई वार्ता विफल होने के बाद आक्रोशित लोहाघाट डिपो के उत्तराखंड परिवहन निगम के संविदा व विशेष श्रेणी कर्मचारी उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के बैनर तले यूनियन अध्यक्ष महिपाल सिंह के नेतृत्व में लगभग ढाई सौ कर्मचारी आज 30 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए है। यूनियन अध्यक्ष महिपाल सिंह के नेतृत्व में आज रोडवेज कर्मचारियों ने परिवहन निगम कार्यालय लोहाघाट मे सरकार और निगम के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए उनकी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की। दीपावली से ठीक पहले परिवहन निगम कर्मियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल में चले जाने से बसों के संचालन में बड़ा फर्क पढ़ने जा रहा है यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। यूनियन अध्यक्ष महिपाल सिंह ने कहा उनकी प्रमुख मांगे हैं नियमित होने तक उपनल के समान विशेष श्रेणी संविदा एजेंसी चालक, परिचालकों तथा विशेष श्रेणी तकनीकी कर्मचारियों को प्रतिमाह 30447 का भुगतान किया जाए, ठेका प्रथा बंद की जाए, प्रत्येक माह की सात तारीख से पूर्व वेतन व लंबित देयकों का तत्काल भुगतान किया जाए, हिमाचल रोडवेज की भांति राजकीय कोष से वेतन का भुगतान हो, आगामी कुंभ मेला हरिद्वार के आयोजन से पूर्व परिवहन निगम के बेड़े में काम से कम 500 बसे निगम के बेड़े में शामिल की जाए, बदहाल लोहाघाट डिपो को तत्काल नई बसें उपलब्ध की जाए तथा शीघ्र से शीघ्र परिवहन निगम कार्यालय भवन का निर्माण किया जाए। अध्यक्ष महिपाल सिंह ने कहा लंबे समय से रोडवेज कर्मी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं पर उनकी सुनवाई ना तो सरकार कर रही है और ना ही निगम। जिस कारण आज 30 अक्टूबर से डिपो के समस्त ढाई सौ से अधिक संविदा व विशेष श्रेणी कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं उन्होंने कहा हड़ताल को सभी यूनियनो का समर्थन प्राप्त है। लोहाघाट डिपो के स्टेशन प्रभारी जगदीश नारायण ने बताया मांगों को लेकर आज से डिपो के अधिकतर संविदा व विशेष श्रेणी चालक व परिचालक हड़ताल पर चले गए। उन्होंने बताया आज तो किसी तरह से व्यवस्था संभाल ली गई है पर कल से बसो के संचालन में काफी दिक्कते सामने आएंगी।उन्होंने बताया दीपावली पर्व के चलते इस समय यात्रियों की काफी भीड़ रहती है अगर चालक परिचालकों की हड़ताल नहीं खुलती है तो हड़ताल का असर रोडवेज की आय में पड़ेगा तथा यात्रियों को काफी दिक्कते उठानी पड़ सकती है। बाइट-1-महिपाल सिंह यूनियन अध्यक्ष बाइट-2- जगदीश नारायण स्टेशन प्रभारी1
- सिटी कॉन्वेंट स्कूल में सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस धूमधाम से मनाया आज दिनांक 31 अक्टूबर दिन शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को राष्ट्रीय एकता दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य श्रीमती शुभ्रा सक्सेना जी ने कहा कि सरदार पटेल ने 562 रियासतों को एक कर अखंड भारत का निर्माण किया, उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण तीनों सेनाओं के एनसीसी कैडेट्स रहे। आर्मी विंग, नेवी विंग और एयर विंग के कैडेट्स ने संयुक्त मार्च पास्ट कर सलामी दी। कैडेट्स के अनुशासन और कदमताल ने सभी को प्रभावित किया। इसके बाद रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। तिरंगा हाथ में लेकर तीनों विंग के एनसीसी कैडेट्स सबसे आगे चले। उनके पीछे छात्र-छात्राएं, अधिकारी-कर्मचारी और आम नागरिक एकता के नारे लगाते हुए दौड़े। तत्पश्चात सभी को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। एनसीसी कैडेट्स द्वारा देशभक्ति गीत और नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।1
- टीबी मुक्त चम्पावत की दिशा में बड़ी प्रगति, 200 से अधिक गांव घोषित हुए टीबी मुक्त टीबी मुक्त चम्पावत की दिशा में बड़ी प्रगति, 200 से अधिक गांव घोषित हुए टीबी मुक्त एक लाख लोगों की स्क्रीनिंग के लक्ष्य के सापेक्ष 70 हजार की जांच पूरी, जिलाधिकारी मनीष कुमार ने अभियान में तेजी लाने के दिए निर्देश चम्पावत, 31 अक्टूबर। जनपद को टीबी मुक्त बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग और संबंधित विभागों को आपसी समन्वय एवं जनसहभागिता के साथ अभियान को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के कुल 313 गांवों में से 200 से अधिक गांवों को टीबी मुक्त घोषित किया जा चुका है। वहीं, अभियान के तहत एक लाख लोगों की स्क्रीनिंग के लक्ष्य के सापेक्ष लगभग 70 हजार लोगों की जांच पूरी कर ली गई है। उन्होंने शेष लोगों की स्क्रीनिंग जल्द पूरी करने और जांच एवं जागरूकता अभियान को गति देने के निर्देश दिए। हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन की उपलब्धता से जांच कार्य में तेजी आई है। जिलाधिकारी ने कहा कि टीबी मरीजों को नियमित रूप से दवाएं उपलब्ध कराने के साथ पोषण सहयोग और समयबद्ध फॉलोअप सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने आशा, एएनएम, सीएचओ और स्वास्थ्य विभाग की टीमों को मरीजों के निरंतर संपर्क में रहकर उपचार की नियमितता बनाए रखने को कहा। बैठक में JOSH टीम की भूमिका एवं कार्यों की जानकारी भी दी गई। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को टीबी मुक्त भारत ऐप इंस्टॉल कर पंजीकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही ऐप में उपलब्ध ‘खुशी चैटबॉक्स’ के उपयोग के बारे में भी जानकारी दी गई। बैठक में प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी अजय सिंह, एडीएम केएन गोस्वामी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान, एमओ-डीटीसी डॉ. गुरूशरण, जिला क्षय रोग अधिकारी, एमओ-डीटीसी डॉ. तनुजा पंत एवं डॉ. भावना केटवाल, डीपीसी प्रियंका पंत, चारों विकासखंडों के खंड विकास अधिकारी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।1