डॉलर में ठगी, करोड़ों की ठगी का खेल बेनकाब: अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह पर कानपुर पुलिस का शिकंजा, दो गिरफ्तार, कानपुर नगर, पनकी थाना पुलिस और पश्चिम जोन की साइबर सेल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए विदेशी नागरिकों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह का पर्दाफाश किया है, हाई-प्रोफाइल अंदाज़ में फर्जी कंपनियां बनाकर विदेशियों को जाल में फंसाने वाले दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से लग्जरी कार, नकदी और भारी मात्रा में फर्जी बैंक दस्तावेज बरामद हुए हैं, मामले का खुलासा तब हुआ जब चेक गणराज्य के नागरिक गिरी जंजेला ने ईमेल के जरिए शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित के अनुसार पनकी स्थित ‘वर्धमान इंडस्ट्रीज’ नामक कंपनी ने 2 लाख डॉलर ( करीब ₹1.65 करोड़ ) की धोखाधड़ी की पुलिस जब बताए गए पते पर पहुंची तो वहां इस नाम की कोई कंपनी मौजूद ही नहीं थी—यहीं से पूरे फर्जीवाड़े की परतें खुलनी शुरू हुईं, जांच में सामने आया कि गिरोह का मास्टरमाइंड अमित ओमप्रकाश शर्मा ( निवासी झांसी ) अपने साथी आकाश कुमार ( निवासी बर्रा, कानपुर नगर ) के साथ मिलकर फर्जी आईडी पर कंपनियां रजिस्टर कराता था। ये आरोपी विदेशी व्यापारियों को ‘गैल्वेनाइज्ड आयरन बार’ सप्लाई का झांसा देकर डील फाइनल करने के नाम पर मोटी टोकन मनी डॉलर में अपने खातों में मंगवाते थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पनकी के अल्ट्रान स्टेट के पास से दोनों आरोपियों को दबोच लिया, तलाशी के दौरान एक टाटा हैरियर कार, ₹20,000 नकद, चार मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, 13 चेकबुक, आठ पासबुक और नौ एटीएम कार्ड बरामद किए गए, साथ ही विभिन्न बैंक खातों में जमा लगभग ₹1.30 करोड़ की रकम तत्काल प्रभाव से सीज कर दी गई। डीसीपी पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी के मुताबिक, मुख्य आरोपी ने 13 से अधिक बैंक खाते खुलवाए थे और ‘नेशनल स्टील’ जैसी शेल कंपनियों के जरिए रकम गुजरात के वापी समेत अन्य शहरों में ट्रांसफर की जाती थी, गिरोह जानबूझकर विदेशी नागरिकों को निशाना बनाता था ताकि शिकायत दर्ज होने का खतरा कम रहे। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पहले पोलैंड, ऑस्ट्रेलिया और फिनलैंड के नागरिकों को भी अपना शिकार बना चुके हैं, पुलिस फरार साथियों की तलाश में जुटी है और गिरोह के पूरे अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क को खंगाला जा रहा है..??

- आज सोशल मीडिया पर थाना सचेंडी क्षेत्र का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दो पक्षों के बीच मारपीट तथा एक पक्ष द्वारा अवैध असलहा लेकर दूसरे पक्ष को दौड़ाए जाने की घटना प्रदर्शित की गई है।प्रकरण की जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि यह घटना थाना सचेंडी क्षेत्र की है, जिसमें मान सिंह एवं विशाल तोमर, दोनों पक्षों के मध्य पूर्व से भूमि संबंधी विवाद चल रहा था। दिनांकित घटना लगभग दोपहर 12:00 बजे के आसपास की है, जिसमें आरोप है कि विशाल तोमर द्वारा मान सिंह के साथ मारपीट की गई तथा अवैध असलहा लेकर उन्हें दौड़ाया गया। इस संबंध में वादी पक्ष से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया है। घटना से संबंधित उपलब्ध वीडियो फुटेज एवं मौके पर की गई वीडियोग्राफी के आधार पर अभियुक्तों की पहचान कर उनकी शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। प्रकरण में विधिक कार्रवाई प्रचलित है1
- नाबालिक के साथ युवक ने की छेड़छाड़ पीड़िता के पिता का आरोप थाने में प्रार्थनापत्र ll कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश ll कानपुर बिधनु ग्राम बंबीपुर पोस्ट सपई की रहने वाली 14 वर्षीय नाबालिक के साथ युवक ने की छेड़छाड़ पीड़िता के पिता का आरोप थाने में प्रार्थनापत्र देने के बाद पुलिस ने नही दर्ज की रिपोर्ट ll1
- flair creative pastela wooden pencil1
- कानपुर नगर, पनकी थाना क्षेत्र स्थित कटरा इलाके में शुक्रवार को पारिवारिक कलह के चलते एक युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी है, जानकारी के अनुसार, मूल रूप से सचेंडी के भैलामऊ गांव निवासी अरुण (36), पुत्र अमरनाथ, वर्तमान में पनकी कटरा स्थित मकान नंबर 61 में अपने परिवार के साथ रह रहे थे। शुक्रवार को अज्ञात कारणों के चलते उन्होंने कमरे में पंखे के कुंडे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, मृतक की पत्नी सोनी (35) ने बताया कि पिछले कुछ समय से घर में विवाद चल रहा था। उनके अनुसार, पति उन्हें छोड़कर अपनी बुआ ममरा देवी के साथ रहने की बात कह रहे थे, जिससे दोनों के बीच कहासुनी हो गई, विवाद के बाद गुस्से में आकर अरुण ने यह कदम उठा लिया। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई, मृतक की तीन बेटियां—सौम्या (9), काव्या (6) और दीप्ती (4)—के सिर से पिता का साया उठ गया है, पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही पनकी मंदिर चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। आत्महत्या के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों से पूछताछ की जा रही है, इलाके में शांति व्यवस्था कायम है..??1
- जय हिंद जय भारत नमस्कार दोस्तों आप देख रहे हैं वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ एवं समृद्ध भारत समाचार पत्र एवं नेशनल मीडिया पत्रकार संगठन परिवार की ओर से आप सभी को होलिका दहन की बहुत-बहुत हार्दिक शुभकामनाएं जैसा कि आज दिनांक 18 फरवरी को एससी एसटी आयोग के सदस्य रमेश चंद्र कुंडे,गोविंदनगर ,भीमनगर , ग्वालटोली विजयनगर ,राजापुरवा ,और कच्ची बस्तियों का औचक निरीक्षण किया जहां सरकार द्वारा बस्तियों में कर रहा है विकास कार्यों को जमीनी हकीकत से जाना और नगर निगम के अधिकारियों को और डूडा और जल विभाग के प्रमुख अधिकारियों को मौके पर बुलाकर तत्काल प्रभाव से दुरुस्त करने के निर्देश दिए संवाददाता वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ एवं समृद्ध भारत समाचार पत्र दिनकर जी1
- आज दिनांक 20 फरवरी, 2026 को मिनी कंट्रोल द्वारा सूचना दी गई कि थाना चमनगंज क्षेत्रांतर्गत एक दुकान में आग लगी है सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य अग्निशमन अधिकारी कानपुर नगर के निर्देशन में एफएस कर्नलगंज व लाटूश रोड से कुल 03 अग्निशमन यूनिट मय प्रभारी अधिकारी के घटनास्थल पहुंची एवं अल्प समय में आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया। अग्निशमन विभाग द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही से आग को सीमित करते हुए आस पास घनी आबादी में फैलने से रोका गया, उक्त अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई। @highlight #kanpurpolice1
- ब्रेकिंग न्यूज़ कोतवाली गंगा घाट थाना क्षेत्र अंतर्गत मरहाला चौकी क्षेत्र स्थित होटल आवा कॉन्टिनेंटल से अज्ञात युवक ने बगल पड़े खाली प्लाट में चलांग लगा दी जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई उसके साथ एक छोटी बच्ची भी थी शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा वही मौके पर पहुंची सीओ बिनी सिंह जांच पड़ताल में जुटी1
- कानपुर के कल्याणपुर क्षेत्र में नकली घी फैक्ट्री का खुलासा हजारों किलो नकली घी और तेल बरामद पूजा सामग्री व खाने के नाम पर शुद्ध गाय का घी बताकर सप्लाई कई जिलों में धड़ल्ले से हो रही थी बिक्री एक युवक ने खुद को कृषि विभाग सचिव का स्टेनो बताकर दबाव बनाने की कोशिश1