Shuru
Apke Nagar Ki App…
चांदमकाला में तेजाजी महाराज का भव्य मेला जेकारों से गुंजा गांव
Rakesh Kumar Swami
चांदमकाला में तेजाजी महाराज का भव्य मेला जेकारों से गुंजा गांव
More news from Rajasthan and nearby areas
- अब बताओ सरकार क्या करे देखिए खास रिपोर्ट और जुड़े रहिए हमारे साथ चैनल को फॉलो करना ना भूले NCR समाचार जयपुर1
- *जिला परिषद सदस्य, प्रधान एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए वर्गवार एवं महिला आरक्षण की लॉटरी 23 सितंबर को होगी* *जिला परिषद सदस्य, प्रधान एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए वर्गवार एवं महिला आरक्षण की लॉटरी 23 सितंबर को होगी* दौसा, 22 सितंबर। आगामी पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनावों के लिए जिले में जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समिति सदस्यों एवं प्रधान पद के लिए वर्गवार आरक्षण तथा महिला आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया 23 सितंबर को की जाएगी। जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने बताया कि ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के निर्देशानुसार आरक्षण एवं लॉटरी प्रक्रिया 23 सितंबर को प्रातः 11 बजे से जिला कलक्ट्रेट के सभागार कक्ष में आयोजित की जाएगी। लॉटरी प्रक्रिया के दौरान प्रधान, जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए निर्धारित नियमों के अनुसार वर्गवार आरक्षण एवं महिला आरक्षण का निर्धारण किया जाएगा। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि तथा विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।1
- *86 होमगार्ड स्वयंसेवकों का 35 दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण सम्पन्न* *एसपी पीयूष दीक्षित ने कहा—ईमानदारी, अनुशासन और सेवा-भावना से निभाएं जिम्मेदारी* दौसा, 22 सितंबर। गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र दौसा में होमगार्ड के नवीन बैच के 35 दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण का मंगलवार को पुलिस लाइन दौसा में आयोजित समारोह के साथ समापन हुआ। समारोह जिला पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित आईपीएस की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंकर लाल मीणा आरपीएस सहित पुलिस एवं गृह रक्षा विभाग के अधिकारी और प्रशिक्षक मौजूद रहे। प्रशिक्षण में 21 महिला और 65 पुरुष सहित कुल 86 स्वयंसेवकों ने गृह रक्षा निदेशालय, राजस्थान के निर्देशानुसार आउटडोर एवं इनडोर प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया। समारोह की शुरुआत नव नामांकित स्वयंसेवकों द्वारा अधिकारियों एवं प्रशिक्षकगण का पुष्पहार पहनाकर स्वागत करने के साथ हुई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित ने प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले सभी स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होमगार्ड पुलिस के सहायक बल के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते हैं। उन्होंने स्वयंसेवकों से ईमानदारी, अनुशासन और साहस के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा जरूरत के समय पूरी तत्परता से सेवाएं देने का आह्वान किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंकर लाल मीणा ने स्वयंसेवकों के अनुशासित टर्नआउट की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त कौशल को व्यवहार में उतारते हुए सेवा के उच्च मानक बनाए रखना जरूरी है। गृह रक्षा समादेष्टा अमन रुस्तगी ने बताया कि नवीन बैच का प्रशिक्षण 240 कालांशों में सम्पन्न कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान स्वयंसेवकों को ड्रिल, बलवा नियंत्रण, आपदा प्रबंधन, लाठी ड्रिल, अग्निशमन, शस्त्र प्रशिक्षण, मस्केटरी एवं फायरिंग सहित विभिन्न विषयों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले स्वयंसेवकों को शीघ्र ही बेल्ट नंबर एवं कार्यक्षेत्र आवंटित किए जाएंगे। प्रशिक्षण के दौरान पुलिस लाइन दौसा एवं गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षकगण ने स्वयंसेवकों को विभिन्न विषयों में प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षकों में संचित निरीक्षक जगदीश तंवर, उप निरीक्षक भूपेंद्र सिंह, पवन कुमार, हवलदार मेजर, गृह रक्षा प्रशिक्षण प्रभारी रोशन लाल, हेड कांस्टेबल किशोरी (आरएसी), हेड कांस्टेबल अनिल यादव (आरएसी), आर्मोरर हेड कांस्टेबल अमर सिंह, आर्मोरर अशोक, आर्मोरर उम्मेद, कांस्टेबल मंगतू एवं कांस्टेबल नीलम शामिल रहे। समापन समारोह में अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों ने स्वयंसेवकों को फिटनेस, अनुशासन और बेहतर टर्नआउट बनाए रखने के साथ अपने कौशल में निरंतर सुधार करने के लिए प्रेरित किया। अधिकारियों ने कठिन प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने पर सभी स्वयंसेवकों एवं उनके परिवारजनों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।4
- दौसा पुलिस लाइन में होमगार्ड के 86 नए स्वयंसेवकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न, एसपी पीयूष दीक्षित ने की अध्यक्षता दौसा। गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र, दौसा में संचालित होमगार्ड के नए बैच का बुनियादी प्रशिक्षण पूरा होने पर पुलिस लाइन, दौसा में भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पुलिस अधीक्षक (IPS) पीयूष दीक्षित ने की, जबकि यह पूरा आयोजन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (RPS) शंकर लाल मीणा के सुपरविजन में संपन्न हुआ। इस बैच में 21 महिलाओं एवं 65 पुरुषों सहित कुल 86 स्वयंसेवकों ने गृह रक्षा निदेशालय, राजस्थान के निर्देशानुसार 35 दिवसीय इनडोर व आउटडोर बुनियादी प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया। समारोह की शुरुआत में नव-नामांकित स्वयंसेवकों द्वारा अधिकारियों और प्रशिक्षकों का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया। ईमानदारी व सेवा-भावना से कार्य करने का संदेश समारोह को संबोधित करते हुए एसपी पीयूष दीक्षित ने स्वयंसेवकों को बधाई दी और उन्हें पुलिस के सहयोगी बल के रूप में पूरी निष्ठा, ईमानदारी और हौसले के साथ कर्तव्य निभाने के लिए प्रेरित किया। एएसपी शंकर लाल मीणा ने जवानों के अनुशासित टर्नआउट तथा गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण की सराहना करते हुए सेवा के उच्च मानक स्थापित करने की सीख दी। 240 कालांशों में मिला कड़ा प्रशिक्षण; जल्द मिलेंगे बेल्ट नंबर गृह रक्षा समादेष्टा अमन रुस्तगी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह 35 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कुल 240 कालांशों में पूरा कराया गया है। उन्होंने बताया कि उत्तीर्ण हुए स्वयंसेवकों को जल्द ही बेल्ट नंबर और कार्यक्षेत्र आवंटित किए जाएंगे। समादेष्टा ने प्रशिक्षण को समय पर व निर्धारित मापदंडों के अनुसार पूरा कराने में मिले प्रशासनिक सहयोग और संसाधनों के लिए पुलिस अधीक्षक का आभार जताया। विविध विधाओं में निखारे गए हुनर प्रशिक्षण के दौरान पुलिस लाइन व प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षकगण—संचित निरीक्षक जगदीश तंवर, एसआई भूपेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल पवन कुमार, गृह रक्षा प्रशिक्षण प्रभारी रोशन लाल, आरएसी हेड कांस्टेबल किशोरी व अनिल यादव, आर्मोरर हेड कांस्टेबल अमर सिंह, आर्मोरर अशोक व उम्मेद, कांस्टेबल मंगतू और महिला कांस्टेबल नीलम द्वारा जवानों को विशेष दक्षता प्रदान की गई। इसमें ड्रिल, बलवा नियंत्रण (Riot Control), आपदा प्रबंधन, लाठी ड्रिल, फायर फाइटिंग, शस्त्र प्रशिक्षण, मस्केटरी व फायरिंग जैसे विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। समारोह के अंत में अधिकारियों ने सभी सफल स्वयंसेवकों व उनके परिजनों को शुभकामनाएं देते हुए सदैव उच्च फिटनेस, अनुशासन और सीखने की ललक बनाए रखने का आह्वान किया। ( दोसा से शुरू न्यूज़ के लिए खेमराज जोशी )4
- दौसा पुलिस अधीक्षक ने 35 दिन की कड़ी ट्रेनिंग के बाद सेवा के लिए तैयार किए 86 होमगार्ड जवान जिसमें 21 महिला और 65 पुरुष स्वयंसेवकों ने पूरा किया बुनियादी प्रशिक्षण, दौसा पुलिस ने दिलाया कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दौसा पुलिस के सहायक बल के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए होमगार्ड के 86 नए स्वयंसेवक अब तैयार हो गए हैं। गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र दौसा में आयोजित 35 दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण के सफल समापन के बाद मंगलवार को पुलिस लाइन दौसा में समापन समारोह आयोजित किया गया। समारोह जिला पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित आईपीएस की अध्यक्षता में हुआ। नवीन बैच में 21 महिला एवं 65 पुरुष स्वयंसेवक शामिल रहे। सभी ने गृह रक्षा निदेशालय, राजस्थान के निर्देशानुसार 35 दिवसीय आउटडोर एवं इनडोर प्रशिक्षण पूरा किया। इस दौरान स्वयंसेवकों को शारीरिक दक्षता के साथ आपात परिस्थितियों में प्रभावी ढंग से कार्य करने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया। *एसपी ने बढ़ाया स्वयंसेवकों का हौसला समारोह में पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित ने प्रशिक्षण पूरा करने वाले स्वयंसेवकों को बधाई देते हुए कहा कि होमगार्ड पुलिस के सहायक बल के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने स्वयंसेवकों से ईमानदारी, अनुशासन और साहस को अपनी कार्यशैली का हिस्सा बनाने तथा प्रत्येक परिस्थिति में जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाने का आह्वान किया। गृह रक्षा समादेष्टा अमन रुस्तगी ने बताया कि नवीन बैच का प्रशिक्षण निदेशालय, गृह रक्षा राजस्थान के निर्देशानुसार 240 कालांशों में पूरा कराया गया। प्रशिक्षण में ड्रिल, बलवा नियंत्रण, आपदा प्रबंधन, लाठी ड्रिल, फायर फाइटिंग, शस्त्र प्रशिक्षण, मस्केटरी और फायरिंग सहित विभिन्न विषयों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में पुलिस लाइन एवं गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण देने वालों में संचित निरीक्षक जगदीश तंवर, उप निरीक्षक भूपेंद्र सिंह, पवन कुमार, हवलदार मेजर, प्रशिक्षण प्रभारी रोशन लाल, हेड कांस्टेबल किशोरी एवं अनिल यादव (आरएसी), आर्मोरर हेड कांस्टेबल अमर सिंह, आर्मोरर अशोक एवं उम्मेद सहित कांस्टेबल मंगतू और नीलम शामिल रहे। *जल्द मिलेगा बेल्ट नंबर और कार्यक्षेत्र* गृह रक्षा समादेष्टा ने बताया कि प्रशिक्षण पूरा करने वाले नवीन स्वयंसेवकों को शीघ्र ही बेल्ट नंबर एवं कार्यक्षेत्र आवंटित किए जाएंगे। उन्होंने प्रशिक्षण को निर्धारित मापदंडों के अनुसार समय पर पूरा कराने में सहयोग के लिए पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस विभाग का आभार जताया। समापन अवसर पर अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों ने स्वयंसेवकों को फिटनेस, टर्नआउट और अनुशासन बनाए रखने के साथ निरंतर सीखने और अपने कौशल को बेहतर करने की सीख दी। समारोह में मौजूद अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों ने सभी नए स्वयंसेवकों और उनके परिवारजनों को प्रशिक्षण पूर्ण करने पर बधाई दी तथा भविष्य में जोश, अनुशासन और सेवा-भावना के साथ दायित्व निभाने की शुभकामनाएं दीं।4
- फुलेरा में बेखौफ चोरों का आतंक,बीती रात घरों के बाहर खड़े वाहनों से तेल चोरी, सीसीटीवी में कैद तस्वीरें फुलेरा थाना इलाके के जोबनेर रोड स्थित एक कॉलोनी में बेखौफ चोरों ने घरों के बाहर खड़े वाहनों को निशाना बनाते हुए तेल चोरी की करने का मामला सामने आया है। वहीं चोरी की पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वही पीड़ित ने घटना की सूचना फुलेरा थाना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। वहीं सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि मुंह पर कपड़ा बांधकर आए दो चोर पहले घर के बाहर से बाल्टी और पाइप चोरी करते हैं। इसके बाद पाइप की मदद से घर के बाहर खड़े वाहनों से तेल निकालकर मौके से फरार हो जाते हैं। वहीं सुबह कार मालिक पवन कुमावत अपने वाहन के पास पहुंचे तो उन्हें गाड़ी से तेल गायब मिला। इसके बाद आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई और सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर चोरों की करतूत सामने आई। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात चोरों की तलाश करने में जुटी हुई है।1
- “थाको बच्चो तो डॉक्टर बणगो... थाको तो सहारो होग्यो! " #DoctorBano #DoctorLife #Rajasthan #Jaipur #बच्चोंकीपढ़ाई #citycablenewsjaipur1
- सैंथल उपखंड मुख्यालय में जलझूलनी एकादशी का पव बड़े धूमधाम से मनाया गया जलझुलनी एकादशी पर आचार्य पंडित विकास जोशी ने वामन भगवान की कथा सुनाई एवं एकादशी के महत्व के बारे में बताया एकादशी वामन परीकरणी का को एकादशी भी कहा जाता है | इस दौरान ठाकुर जी महाराज की ढोल को जल विहार करवाया गया और ग्रामीणों को कथा सुनाई गई जिसके बाद आरती की गई इस दौरान चल झूलनी एकादशी पर सभी श्रद्धालुओं ने अपना एकादशी का व्रत खोला| इस दौरान गांजे बाजे के साथ सावा नदी स्थित पर रामकुंड में ठाकुर जी महाराज को जलविहार करवाया गया और बालाजी महाराज स्थान के आगे सभी ग्रामीणों ने एकत्रित होकर कथा सुनी| इस दौरान सैकड़ो श्रद्धालुओं ने बड़े हर्ष उल्लास के साथ ठाकुर जी महाराज की जल विहार यात्रा में भाग लिया और जिन् श्रद्धालुओं ने झलझुलनी एकादशी का व्रत कर रखा था उन लोगों ने ठाकुर जी महाराज को फल फ्रूट का भोग लगाया और सभी ने पंचामृत के साथ अपना व्रत खोला3
- जयपुर जिले के शाहपुरा नगरपरिषद की उपसभापति के चुनाव में भीड़,बनीं बीजेपी समर्थित निर्दलीय पार्षद पूजा गुप्ता1