logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

देवरिया के बड़े पार्क में भजन क्लबिंग कॉन्सर्ट का आयोजन देवरिया जिले के बड़े पार्क में आगामी 12 अप्रैल को एक अनोखे कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का नाम है “भजन क्लबिंग कॉन्सर्ट”। इस आयोजन के माध्यम से युवाओं को सनातन धर्म और भक्ति संगीत से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी कार्यक्रम के आयोजक सोमित शर्मा माही शर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने दी। आयोजकों ने बताया कि सनातन धर्म में भजन का विशेष महत्व है। भजन केवल भक्ति का माध्यम ही नहीं बल्कि लोगों को आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा देने का भी कार्य करता है। इसी उद्देश्य से 12 अप्रैल को बड़े पार्क में भजन क्लबिंग कॉन्सर्ट आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में वाराणसी से आए कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे और भक्ति संगीत के माध्यम से लोगों को भजन के महत्व से अवगत कराएंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सनातन संस्कृति से जोड़ना और भक्ति संगीत के प्रति जागरूक करना है। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। आयोजकों ने लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस भजन क्लबिंग कॉन्सर्ट का हिस्सा बनें और भक्ति संगीत का आनंद लें।

2 hrs ago
user_Sandeep Tiwari
Sandeep Tiwari
Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

देवरिया के बड़े पार्क में भजन क्लबिंग कॉन्सर्ट का आयोजन देवरिया जिले के बड़े पार्क में आगामी 12 अप्रैल को एक अनोखे कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का नाम है “भजन क्लबिंग कॉन्सर्ट”। इस आयोजन के माध्यम से युवाओं को सनातन धर्म और भक्ति संगीत से जोड़ने का प्रयास

किया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी कार्यक्रम के आयोजक सोमित शर्मा माही शर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने दी। आयोजकों ने बताया कि सनातन धर्म में भजन का विशेष महत्व है। भजन केवल भक्ति का माध्यम ही नहीं बल्कि लोगों को आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा देने का भी कार्य करता है।

इसी उद्देश्य से 12 अप्रैल को बड़े पार्क में भजन क्लबिंग कॉन्सर्ट आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में वाराणसी से आए कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे और भक्ति संगीत के माध्यम से लोगों को भजन के महत्व से अवगत कराएंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सनातन संस्कृति से जोड़ना

और भक्ति संगीत के प्रति जागरूक करना है। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। आयोजकों ने लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस भजन क्लबिंग कॉन्सर्ट का हिस्सा बनें और भक्ति संगीत का आनंद लें।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • देवरिया जिले के थाना एकैना क्षेत्र की रहने वाली रेप पीड़िता ने पुलिस विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए आरोपी को बचाने व घटना की सत्यता को जांच कर लेने की मांग की।
    2
    देवरिया जिले के थाना एकैना क्षेत्र की रहने वाली रेप पीड़िता ने पुलिस विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए आरोपी को बचाने व घटना की सत्यता को जांच कर लेने की मांग की।
    user_Sunil kumar sharma
    Sunil kumar sharma
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • देवरिया। ग़ौरीबाजार में स्वास्थ्य सुविधाओं को एक नई दिशा देते हुए आइडियल स्पाइन हेल्प केयर फिजियोथेरेपी एंड काइरोप्रैक्टिक क्लिनिक ने अपनी सेवाएं शुरू कर दी हैं। इस केंद्र पर कमर दर्द, गर्दन दर्द, नसों से जुड़ी समस्याएं और जोड़ों के दर्द से जूझ रहे मरीजों को आधुनिक तकनीकों के माध्यम से राहत दी जा रही है। क्लिनिक में प्रशिक्षित विशेषज्ञों द्वारा फिजियोथेरेपी, काइरोप्रैक्टिक ट्रीटमेंट, एक्यूपंक्चर और कपिंग थेरेपी (हिजामा) जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। यहां बिना सर्जरी के दर्द से राहत दिलाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है, जिससे मरीजों को सुरक्षित और प्रभावी उपचार मिल सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की आधुनिक चिकित्सा सुविधा के खुलने से अब उन्हें बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। क्लिनिक संचालकों का दावा है कि मरीजों को बेहतर इलाज के साथ-साथ उचित मार्गदर्शन भी दिया जा रहा है, जिससे वे जल्दी स्वस्थ हो सकें। स्वास्थ्य के क्षेत्र में यह पहल क्षेत्र के लोगों के लिए काफी लाभकारी साबित हो रही है।
    3
    देवरिया। ग़ौरीबाजार में स्वास्थ्य सुविधाओं को एक नई दिशा देते हुए आइडियल स्पाइन हेल्प केयर फिजियोथेरेपी एंड काइरोप्रैक्टिक क्लिनिक ने अपनी सेवाएं शुरू कर दी हैं। इस केंद्र पर कमर दर्द, गर्दन दर्द, नसों से जुड़ी समस्याएं और जोड़ों के दर्द से जूझ रहे मरीजों को आधुनिक तकनीकों के माध्यम से राहत दी जा रही है।
क्लिनिक में प्रशिक्षित विशेषज्ञों द्वारा फिजियोथेरेपी, काइरोप्रैक्टिक ट्रीटमेंट, एक्यूपंक्चर और कपिंग थेरेपी (हिजामा) जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। यहां बिना सर्जरी के दर्द से राहत दिलाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है, जिससे मरीजों को सुरक्षित और प्रभावी उपचार मिल सके।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की आधुनिक चिकित्सा सुविधा के खुलने से अब उन्हें बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। क्लिनिक संचालकों का दावा है कि मरीजों को बेहतर इलाज के साथ-साथ उचित मार्गदर्शन भी दिया जा रहा है, जिससे वे जल्दी स्वस्थ हो सकें।
स्वास्थ्य के क्षेत्र में यह पहल क्षेत्र के लोगों के लिए काफी लाभकारी साबित हो रही है।
    user_Sandeep Tiwari
    Sandeep Tiwari
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • ब्रेकिंग कुशीनगर। - दिनदहाड़े बाइक सवार महिला से पर्स की छिनैती - बाइक सवार बदमाशों ने पर्स छीना - 3 बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम - कुछ हजार रुपए, मोबाइल छीना - छिनैती के दौरान पीड़ित दंपति का बाइक अनियंत्रित होकर गिरी - बाइक गिरने से दंपति हुआ घायल, आया हल्की चोटे - पुलिस CCTV फुटेज आधार पर जांच में जुटी - कसया थाना क्षेत्र सपहा-कसया मार्ग पर जूनियर हाई स्कूल नरकटिया बुजुर्ग के समीप की है घटना
    1
    ब्रेकिंग कुशीनगर।
- दिनदहाड़े बाइक सवार महिला से पर्स की छिनैती 
- बाइक सवार बदमाशों ने पर्स छीना
- 3 बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम
- कुछ हजार रुपए, मोबाइल छीना 
- छिनैती के दौरान पीड़ित दंपति का बाइक अनियंत्रित होकर गिरी
- बाइक गिरने से दंपति हुआ घायल, आया हल्की चोटे 
- पुलिस CCTV फुटेज आधार पर जांच में जुटी
- कसया थाना क्षेत्र सपहा-कसया मार्ग पर जूनियर हाई स्कूल नरकटिया बुजुर्ग के समीप की है घटना
    user_भारत न्यूज कुशीनगर
    भारत न्यूज कुशीनगर
    Local News Reporter हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सुकरौली, कुशीनगर। संविधान शिल्पी भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की आगामी 14 अप्रैल को होने वाली जयंती को लेकर सुकरौली विकासखंड के ग्राम सभा पिंडरा घुरदास में अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है। गांव के हर कोने में बाबा साहेब के प्रति अटूट श्रद्धा की लहर है और ग्रामीण इस बार जयंती उत्सव को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियों में जुटे हैं। जयंती की तैयारियों के केंद्र में गांव के बुद्ध विहार हैं। वर्तमान में इन विहारों की रंगाई-पुताई और सजावट का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। ग्रामीण युवाओं की टोलियां सुबह से ही बुद्ध विहारों की सफाई और सौन्दर्यीकरण में लग जाती हैं। नीले झंडों और वंदनवारों से पूरे क्षेत्र को सजाया जा रहा है। गांव के बुजुर्गों का कहना है कि बाबा साहेब की जयंती हमारे लिए किसी बड़े पर्व से कम नहीं है, इसलिए हर साल की तरह इस बार भी हम इसे पूरी भव्यता के साथ मनाने की तैयारी कर रहे हैं। धूमधाम से निकलेगी भव्य शोभायात्रा आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि 14 अप्रैल को बाबा साहेब और भगवान बुद्ध की प्रतिमाओं के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान डीजे, झांकियां और पंचशील ध्वज आकर्षण का केंद्र रहेंगे। गांव की महिलाओं और बच्चों में भी इस उत्सव को लेकर भारी जोश है। जयंती के अवसर पर बाबा साहेब के संघर्षों को याद करने के लिए विचार गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी रूपरेखा तैयार की गई है। समरसता का संदेश देता आयोजन पिंडरा घुरदास में हो रही ये तैयारियां केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि सामाजिक एकजुटता का प्रतीक बन गई हैं। ग्रामीणों का संकल्प है कि बाबा साहेब के 'शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो' के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाए। सफाई अभियान से लेकर रंग-रोगन तक, सारा कार्य जनसहयोग से किया जा रहा है। जैसे-जैसे 14 अप्रैल की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे पिंडरा घुरदास नीले रंग के उल्लास में सराबोर होता जा रहा है।
    1
    सुकरौली, कुशीनगर।
संविधान शिल्पी भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की आगामी 14 अप्रैल को होने वाली जयंती को लेकर सुकरौली विकासखंड के ग्राम सभा पिंडरा घुरदास में अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है। गांव के हर कोने में बाबा साहेब के प्रति अटूट श्रद्धा की लहर है और ग्रामीण इस बार जयंती उत्सव को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियों में जुटे हैं। 
जयंती की तैयारियों के केंद्र में गांव के बुद्ध विहार हैं। वर्तमान में इन विहारों की रंगाई-पुताई और सजावट का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। ग्रामीण युवाओं की टोलियां सुबह से ही बुद्ध विहारों की सफाई और सौन्दर्यीकरण में लग जाती हैं। नीले झंडों और वंदनवारों से पूरे क्षेत्र को सजाया जा रहा है। गांव के बुजुर्गों का कहना है कि बाबा साहेब की जयंती हमारे लिए किसी बड़े पर्व से कम नहीं है, इसलिए हर साल की तरह इस बार भी हम इसे पूरी भव्यता के साथ मनाने की तैयारी कर रहे हैं।
धूमधाम से निकलेगी भव्य शोभायात्रा
आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि 14 अप्रैल को बाबा साहेब और भगवान बुद्ध की प्रतिमाओं के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान डीजे, झांकियां और पंचशील ध्वज आकर्षण का केंद्र रहेंगे। गांव की महिलाओं और बच्चों में भी इस उत्सव को लेकर भारी जोश है। जयंती के अवसर पर बाबा साहेब के संघर्षों को याद करने के लिए विचार गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी रूपरेखा तैयार की गई है।
समरसता का संदेश देता आयोजन
पिंडरा घुरदास में हो रही ये तैयारियां केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि सामाजिक एकजुटता का प्रतीक बन गई हैं। ग्रामीणों का संकल्प है कि बाबा साहेब के 'शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो' के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाए। सफाई अभियान से लेकर रंग-रोगन तक, सारा कार्य जनसहयोग से किया जा रहा है। जैसे-जैसे 14 अप्रैल की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे पिंडरा घुरदास नीले रंग के उल्लास में सराबोर होता जा रहा है।
    user_विवेकानन्द
    विवेकानन्द
    Newspaper publisher हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by MANOJ KUMAR YADAV
    1
    Post by MANOJ KUMAR YADAV
    user_MANOJ KUMAR YADAV
    MANOJ KUMAR YADAV
    Video Creator हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • कुशीनगर नगर पालिका में मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह उपजिलाधिकारी कसया संतराज सिंह बघेल ने दिलाई शपथ कसया – कुशीनगर नगर पालिका परिषद कुशीनगर के कार्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा मनोनीत सभासदों का बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कसया के उपजिलाधिकारी डॉ. संतराज सिंह बघेल ने सभी मनोनीत सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने सभासदों को संविधान के नियमों का पालन करते हुए ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने नवमनोनीत सभासदों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि जनसेवा का यह अवसर जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का माध्यम है। समारोह में भाजपा अनुसूचित मोर्चा उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष राधेश्याम गोंड, विधायक प्रतिनिधि रुद्र प्रताप सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष जगदंबा प्रसाद सिंह, अधिशासी अधिकारी अंकिता शुक्ला, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश प्रताप राव, अद्या पांडेय, बच्चा सिंह, अमरजीत कुशवाहा, पूर्व जिला अध्यक्ष जगदंबा प्रसाद सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष टीएन राव, अनिल प्रताप राव, सभासद राजेश मधेशिया, पी. एन. सिंह, प्रकाश चंद भारती, अमेरिकन सिंह तथा अन्य सामाजिक कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। महिला मोर्चा की ओर से चंद्रप्रभा पांडेय, रूपम राव, सुमन कुशवाहा, सुनीता मधेशिया और सीमा गुप्ता सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। मनोनीत सभासदों में अंजली कुशवाहा, रत्नेश श्रीवास्तव, गोपाल राय, सुभाष प्रसाद और रविंद्र मधेशिया समेत अन्य सदस्य शामिल रहे। सभासदों ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया । संचालन दीपक शर्मा ने किया।
    3
    कुशीनगर नगर पालिका में मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह 
उपजिलाधिकारी कसया संतराज सिंह बघेल ने दिलाई शपथ 
कसया – कुशीनगर 
नगर पालिका परिषद कुशीनगर के कार्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा मनोनीत सभासदों का बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कसया के उपजिलाधिकारी डॉ. संतराज सिंह बघेल ने सभी मनोनीत सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने सभासदों को संविधान के नियमों का पालन करते हुए ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने नवमनोनीत सभासदों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि जनसेवा का यह अवसर जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का माध्यम है।
समारोह में भाजपा अनुसूचित मोर्चा उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष राधेश्याम गोंड, विधायक प्रतिनिधि रुद्र प्रताप सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष जगदंबा प्रसाद सिंह, अधिशासी अधिकारी अंकिता शुक्ला, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश प्रताप राव, अद्या पांडेय, बच्चा सिंह, अमरजीत कुशवाहा, पूर्व जिला अध्यक्ष जगदंबा प्रसाद सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष टीएन राव, अनिल प्रताप राव, सभासद राजेश मधेशिया, पी. एन. सिंह, प्रकाश चंद भारती, अमेरिकन सिंह तथा अन्य सामाजिक कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। महिला मोर्चा की ओर से चंद्रप्रभा पांडेय, रूपम राव, सुमन कुशवाहा, सुनीता मधेशिया और सीमा गुप्ता सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
मनोनीत सभासदों में अंजली कुशवाहा, रत्नेश श्रीवास्तव, गोपाल राय, सुभाष प्रसाद और रविंद्र मधेशिया समेत अन्य सदस्य शामिल रहे। सभासदों ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया ।
संचालन दीपक शर्मा ने किया।
    user_Ajeet kumar bk Kushinagr
    Ajeet kumar bk Kushinagr
    Padrauna, Kushi Nagar•
    2 hrs ago
  • Post by MANOJ KUMAR YADAV
    1
    Post by MANOJ KUMAR YADAV
    user_MANOJ KUMAR YADAV
    MANOJ KUMAR YADAV
    Video Creator हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला | LPG गैस में चोरी का आरोप | विदेश नीति पर घेरा सरकार को
    1
    अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला | LPG गैस में चोरी का आरोप | विदेश नीति पर घेरा सरकार को
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ऐसा लगता है अब किसी की मदद करना आपका बड़ा नुकसान कर सकता है। न केवल आप मारपीट का शिकार हो सकते हैं बल्कि आपके ऊपर मुकदमा भी दर्ज होकर जेल जा सकते हैं।
    1
    ऐसा लगता है अब किसी की मदद करना आपका बड़ा नुकसान कर सकता है। न केवल आप मारपीट का शिकार हो सकते हैं बल्कि आपके ऊपर मुकदमा भी दर्ज होकर जेल जा सकते हैं।
    user_Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
    Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
    Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.