Shuru
Apke Nagar Ki App…
ब्रांड की कॉपी, ग्राहक से धोखा! ऐसे फैलता है नकली सामान का जाल
MANOJ KUMAR YADAV
ब्रांड की कॉपी, ग्राहक से धोखा! ऐसे फैलता है नकली सामान का जाल
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by MANOJ KUMAR YADAV1
- ब्रेकिंग कुशीनगर। - दिनदहाड़े बाइक सवार महिला से पर्स की छिनैती - बाइक सवार बदमाशों ने पर्स छीना - 3 बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम - कुछ हजार रुपए, मोबाइल छीना - छिनैती के दौरान पीड़ित दंपति का बाइक अनियंत्रित होकर गिरी - बाइक गिरने से दंपति हुआ घायल, आया हल्की चोटे - पुलिस CCTV फुटेज आधार पर जांच में जुटी - कसया थाना क्षेत्र सपहा-कसया मार्ग पर जूनियर हाई स्कूल नरकटिया बुजुर्ग के समीप की है घटना1
- सुकरौली, कुशीनगर। संविधान शिल्पी भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की आगामी 14 अप्रैल को होने वाली जयंती को लेकर सुकरौली विकासखंड के ग्राम सभा पिंडरा घुरदास में अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है। गांव के हर कोने में बाबा साहेब के प्रति अटूट श्रद्धा की लहर है और ग्रामीण इस बार जयंती उत्सव को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियों में जुटे हैं। जयंती की तैयारियों के केंद्र में गांव के बुद्ध विहार हैं। वर्तमान में इन विहारों की रंगाई-पुताई और सजावट का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। ग्रामीण युवाओं की टोलियां सुबह से ही बुद्ध विहारों की सफाई और सौन्दर्यीकरण में लग जाती हैं। नीले झंडों और वंदनवारों से पूरे क्षेत्र को सजाया जा रहा है। गांव के बुजुर्गों का कहना है कि बाबा साहेब की जयंती हमारे लिए किसी बड़े पर्व से कम नहीं है, इसलिए हर साल की तरह इस बार भी हम इसे पूरी भव्यता के साथ मनाने की तैयारी कर रहे हैं। धूमधाम से निकलेगी भव्य शोभायात्रा आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि 14 अप्रैल को बाबा साहेब और भगवान बुद्ध की प्रतिमाओं के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान डीजे, झांकियां और पंचशील ध्वज आकर्षण का केंद्र रहेंगे। गांव की महिलाओं और बच्चों में भी इस उत्सव को लेकर भारी जोश है। जयंती के अवसर पर बाबा साहेब के संघर्षों को याद करने के लिए विचार गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी रूपरेखा तैयार की गई है। समरसता का संदेश देता आयोजन पिंडरा घुरदास में हो रही ये तैयारियां केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि सामाजिक एकजुटता का प्रतीक बन गई हैं। ग्रामीणों का संकल्प है कि बाबा साहेब के 'शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो' के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाए। सफाई अभियान से लेकर रंग-रोगन तक, सारा कार्य जनसहयोग से किया जा रहा है। जैसे-जैसे 14 अप्रैल की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे पिंडरा घुरदास नीले रंग के उल्लास में सराबोर होता जा रहा है।1
- हरदोई _माधोगंज क्षेत्र में इंदलापुर, तपनौर, जेहदीपुर के आस पास के कई गांवों में अचानक मौसम ने करवट ली तेज आंधी बारिश के साथ बराबर 1 घंटा गिरे ओले माधोगंज क्षेत्र में कई गांवों में बुधवार को तेज बारिश ने 1 घंटे तक तांडव मचाया। लगभग 30 मिनट तक बारिश के साथ 40 से 50 ग्राम तक के बड़े ओले गिरे। अचानक हुई ओलावृष्टि से सड़को पर हड़कंप मच गया। कई जगहों पर यात्रियों ने आपने वाहन छोड़कर जान बचाई। बुधवार शाम को हुई इस बड़े स्तर की बारिश और ओलावृष्टि का किसानों का गेहूं पर कहर मचा दिया।1
- Post by विजय कुमार1
- कुशीनगर नगर पालिका में मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह उपजिलाधिकारी कसया संतराज सिंह बघेल ने दिलाई शपथ कसया – कुशीनगर नगर पालिका परिषद कुशीनगर के कार्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा मनोनीत सभासदों का बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कसया के उपजिलाधिकारी डॉ. संतराज सिंह बघेल ने सभी मनोनीत सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने सभासदों को संविधान के नियमों का पालन करते हुए ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने नवमनोनीत सभासदों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि जनसेवा का यह अवसर जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का माध्यम है। समारोह में भाजपा अनुसूचित मोर्चा उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष राधेश्याम गोंड, विधायक प्रतिनिधि रुद्र प्रताप सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष जगदंबा प्रसाद सिंह, अधिशासी अधिकारी अंकिता शुक्ला, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश प्रताप राव, अद्या पांडेय, बच्चा सिंह, अमरजीत कुशवाहा, पूर्व जिला अध्यक्ष जगदंबा प्रसाद सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष टीएन राव, अनिल प्रताप राव, सभासद राजेश मधेशिया, पी. एन. सिंह, प्रकाश चंद भारती, अमेरिकन सिंह तथा अन्य सामाजिक कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। महिला मोर्चा की ओर से चंद्रप्रभा पांडेय, रूपम राव, सुमन कुशवाहा, सुनीता मधेशिया और सीमा गुप्ता सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। मनोनीत सभासदों में अंजली कुशवाहा, रत्नेश श्रीवास्तव, गोपाल राय, सुभाष प्रसाद और रविंद्र मधेशिया समेत अन्य सदस्य शामिल रहे। सभासदों ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया । संचालन दीपक शर्मा ने किया।3
- देवरिया जिले के बड़े पार्क में आगामी 12 अप्रैल को एक अनोखे कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का नाम है “भजन क्लबिंग कॉन्सर्ट”। इस आयोजन के माध्यम से युवाओं को सनातन धर्म और भक्ति संगीत से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी कार्यक्रम के आयोजक सोमित शर्मा माही शर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने दी। आयोजकों ने बताया कि सनातन धर्म में भजन का विशेष महत्व है। भजन केवल भक्ति का माध्यम ही नहीं बल्कि लोगों को आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा देने का भी कार्य करता है। इसी उद्देश्य से 12 अप्रैल को बड़े पार्क में भजन क्लबिंग कॉन्सर्ट आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में वाराणसी से आए कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे और भक्ति संगीत के माध्यम से लोगों को भजन के महत्व से अवगत कराएंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सनातन संस्कृति से जोड़ना और भक्ति संगीत के प्रति जागरूक करना है। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। आयोजकों ने लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस भजन क्लबिंग कॉन्सर्ट का हिस्सा बनें और भक्ति संगीत का आनंद लें।4
- Post by MANOJ KUMAR YADAV1