logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सेवा संकल्प अभियान को लेकर विधायक ने अधिकारियों संग की बैठक‌। बदलापुर- बदलापुर डॉक बंगले में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा,समर्पण एवं राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों को लेकर क्षेत्रीय विधायक रमेश चन्द्र मिश्र ने अधिकारियों के साथ बैठक किए। अभियान का आयोजन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक किया जाना है। बैठक में अभियान के सफल संचालन, विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों तथा कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में एसडीएम मो. अमान, सीओ सुनील चंद्र तिवारी, बीडीओ धर्मेंद्र द्विवेदी व दिनेश मौर्य, खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद पांडेय व शिखा मिश्र, विधायक प्रतिनिधि गंगा प्रसाद सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि वैभव सिंह, समेत कई अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

10 hrs ago
user_Bipul singh
Bipul singh
Local News Reporter बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
10 hrs ago
709ae0c2-4aee-40b8-87ad-205e9331d481

सेवा संकल्प अभियान को लेकर विधायक ने अधिकारियों संग की बैठक‌। बदलापुर- बदलापुर डॉक बंगले में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा,समर्पण एवं राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों को लेकर क्षेत्रीय विधायक रमेश चन्द्र मिश्र ने अधिकारियों के साथ बैठक किए। अभियान का आयोजन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक किया जाना है। बैठक में अभियान के सफल संचालन, विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों तथा कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में एसडीएम मो. अमान, सीओ सुनील चंद्र तिवारी, बीडीओ धर्मेंद्र द्विवेदी व दिनेश मौर्य, खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद पांडेय व शिखा मिश्र, विधायक प्रतिनिधि गंगा प्रसाद सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि वैभव सिंह, समेत कई अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • चाचकपुर में रात का दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आया 25 वर्षीय युवक, मौके पर मौत जौनपुर। मंगलवार रात चाचकपुर के पास रेलवे ट्रैक पर हुए हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। भंडारी-जफराबाद रेल मार्ग पर ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय अजीत यादव की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा रात करीब 9:45 बजे हुआ। ट्रेन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और घटनास्थल पर ही उसकी जान चली गई। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है। युवक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। #जौनपुर #चाचकपुर #रेलहादसा #TrainAccident #JaunpurNews #BreakingNews #Jaunpur
    1
    चाचकपुर में रात का दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आया 25 वर्षीय युवक, मौके पर मौत
जौनपुर। मंगलवार रात चाचकपुर के पास रेलवे ट्रैक पर हुए हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। भंडारी-जफराबाद रेल मार्ग पर ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय अजीत यादव की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि हादसा रात करीब 9:45 बजे हुआ। ट्रेन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और घटनास्थल पर ही उसकी जान चली गई। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है। युवक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
#जौनपुर #चाचकपुर #रेलहादसा #TrainAccident #JaunpurNews #BreakingNews #Jaunpur
    user_RUDRA-TIMES'NEWS JAUNPUR
    RUDRA-TIMES'NEWS JAUNPUR
    Local News Reporter जौनपुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कंधई पुलिस ने पांच एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार किए गिरफ्तार अभियुक्त हत्या जानलेवा हमले शाहिद गंभीर धारा में वांछित चल रहे थे विकासखंड पट्टी क्षेत्र के कंधई थाना पुलिस ने अभियान चलाकर पांच एनबीडब्ल्यू (गैर जमानती वारंट) वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को क्षेत्र में गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में विक्रम सरोज (31) निवासी मेहंदिया के खिलाफ जेठवारा थाने में वर्ष 2020 में धारा 376/506 के तहत मुकदमा दर्ज है। लालचन्द्र (38) निवासी उतरास के खिलाफ कंधई थाने में वर्ष 2003 में धारा 498ए के तहत मामला दर्ज है। इसके अलावा मो. सोएब (55) निवासी पूरेदेवजानी के खिलाफ कंधई थाने में धारा 308, 323, 504 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज है। इसी गांव के हिदायत (53) और जुबैद (57) के खिलाफ कंधई थाने में धारा 307, 506 और 302 के तहत दर्ज मुकदमे में गैर जमानती वारंट जारी था। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अनूपम पटेल, कांस्टेबल रामजी कुशवाहा, रिजर्व कांस्टेबल नदीम अहमद, उपनिरीक्षक जय प्रकाश, उपनिरीक्षक विनीत कुमार प्रजापति, हेड कांस्टेबल बदीनारायण सिंह और रिजर्व कांस्टेबल अभिषेक राम शामिल रहे।
    1
    कंधई पुलिस ने पांच एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार किए


गिरफ्तार अभियुक्त हत्या जानलेवा हमले शाहिद गंभीर धारा में वांछित चल रहे थे

विकासखंड पट्टी क्षेत्र के कंधई थाना पुलिस ने अभियान चलाकर पांच एनबीडब्ल्यू (गैर जमानती वारंट) वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को क्षेत्र में गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में विक्रम सरोज (31) निवासी मेहंदिया के खिलाफ जेठवारा थाने में वर्ष 2020 में धारा 376/506 के तहत मुकदमा दर्ज है। लालचन्द्र (38) निवासी उतरास के खिलाफ कंधई थाने में वर्ष 2003 में धारा 498ए के तहत मामला दर्ज है।
इसके अलावा मो. सोएब (55) निवासी पूरेदेवजानी के खिलाफ कंधई थाने में धारा 308, 323, 504 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज है। इसी गांव के हिदायत (53) और जुबैद (57) के खिलाफ कंधई थाने में धारा 307, 506 और 302 के तहत दर्ज मुकदमे में गैर जमानती वारंट जारी था।
पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अनूपम पटेल, कांस्टेबल रामजी कुशवाहा, रिजर्व कांस्टेबल नदीम अहमद, उपनिरीक्षक जय प्रकाश, उपनिरीक्षक विनीत कुमार प्रजापति, हेड कांस्टेबल बदीनारायण सिंह और रिजर्व कांस्टेबल अभिषेक राम शामिल रहे।
    user_Amit Rekha News New
    Amit Rekha News New
    Lawyer पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • जौनपुर में यातायात पुलिसकर्मियों पर मारपीट का गंभीर आरोप। जौनपुर में यातायात पुलिसकर्मियों पर मारपीट का गंभीर आरोप। TI मनोज पांडेय, TSI जय नारायण यादव और हमराही रुद्र प्रताप सिंह के खिलाफ DM से शिकायत? जौनपुर। जिले में पुलिसकर्मियों पर मारपीट के गंभीर आरोप लगाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, टीआई मनोज पांडेय, टीएसआई जय नारायण यादव और हमराही रुद्र प्रताप सिंह पर उसके साथ कथित रूप से मारपीट करने का आरोप है। पीड़ित ने पूरे मामले को लेकर जिलाधिकारी को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पुलिसकर्मियों द्वारा उसके साथ मारपीट की गई, जिसके बाद उसने अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई। अब बड़ा सवाल यह है कि पीड़ित के लगाए आरोपों में कितनी सच्चाई है? क्या मामले की निष्पक्ष जांच होगी और अगर आरोप सही पाए गए तो संबंधित पुलिसकर्मियों पर क्या कार्रवाई होगी? फिलहाल, मामले में शिकायत पत्र के आधार पर जांच और संबंधित पक्ष का आधिकारिक बयान सामने आना बाकी है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी शेष है।
    1
    जौनपुर में यातायात पुलिसकर्मियों पर मारपीट का गंभीर आरोप।
जौनपुर में यातायात पुलिसकर्मियों पर मारपीट का गंभीर आरोप। TI मनोज पांडेय, TSI जय नारायण यादव और हमराही रुद्र प्रताप सिंह के खिलाफ DM से शिकायत?
जौनपुर। जिले में पुलिसकर्मियों पर मारपीट के गंभीर आरोप लगाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, टीआई मनोज पांडेय, टीएसआई जय नारायण यादव और हमराही रुद्र प्रताप सिंह पर उसके साथ कथित रूप से मारपीट करने का आरोप है।
पीड़ित ने पूरे मामले को लेकर जिलाधिकारी को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पुलिसकर्मियों द्वारा उसके साथ मारपीट की गई, जिसके बाद उसने अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई।
अब बड़ा सवाल यह है कि पीड़ित के लगाए आरोपों में कितनी सच्चाई है? क्या मामले की निष्पक्ष जांच होगी और अगर आरोप सही पाए गए तो संबंधित पुलिसकर्मियों पर क्या कार्रवाई होगी?
फिलहाल, मामले में शिकायत पत्र के आधार पर जांच और संबंधित पक्ष का आधिकारिक बयान सामने आना बाकी है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी शेष है।
    user_Indian 24 Circle News
    Indian 24 Circle News
    Journalist जौनपुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • दुकानदार को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा है वायरल पुलिस अधीक्षक ने टीममें गठित की पिस्टल की नोक पर दुकानदार की पिटाई, वीडियो वायरल सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मल्हनी बाजार का बताया जा रहा वायरल वीडियो। अजीत यादव नाम के युवक और उसके साथियों पर पिस्टल दिखाकर दुकानदार से मारपीट करने का आरोप। अजीत यादव मल्हनी बाजार उत्तर पट्टी का निवासी बताया जा रहा है।
    1
    दुकानदार को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा है वायरल पुलिस अधीक्षक ने टीममें गठित की
पिस्टल की नोक पर दुकानदार की पिटाई, वीडियो वायरल
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मल्हनी बाजार का बताया जा रहा वायरल वीडियो।
अजीत यादव नाम के युवक और उसके साथियों पर पिस्टल दिखाकर दुकानदार से मारपीट करने का आरोप।
अजीत यादव मल्हनी बाजार उत्तर पट्टी का निवासी बताया जा रहा है।
    user_बृजेश कुमार विश्वकर्मा
    बृजेश कुमार विश्वकर्मा
    जौनपुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • #samsan ramghat jila Jaunpur tantrik Baba Bangali #varal
    1
    #samsan ramghat jila Jaunpur tantrik Baba Bangali #varal
    user_/Nishulk seva Baba Bangali youtub/ maa sitla nagri jila Jaunpur
    /Nishulk seva Baba Bangali youtub/ maa sitla nagri jila Jaunpur
    Pujari Jaunpur, Uttar Pradesh•
    19 hrs ago
  • थोक महंगाई दर अगस्त महीने में 9.92% पर जा पहुंची है। खाने-पीने की चीजों के दाम बेतहाशा बढ़ गए हैं। • फूड इंडेक्स में महंगाई: 7.05% • फ्यूल एंड पावर में महंगाई: 22.93% • मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स में महंगाई: 8.37% • मैन्युफैक्चर्ड फ़ूड प्रोडक्ट्स में महंगाई: 9.65% • मैन्युफैक्चर्ड रबर और प्लास्टिक प्रोडक्ट्स में महंगाई: 11.18% • मैन्युफैक्चर्ड केमिकल्स, केमिकल प्रोडक्ट्स में महंगाई: 14.30%
    1
    थोक महंगाई दर अगस्त महीने में 9.92% पर जा पहुंची है। खाने-पीने की चीजों के दाम बेतहाशा बढ़ गए हैं।

• फूड इंडेक्स में महंगाई: 7.05%
• फ्यूल एंड पावर में महंगाई: 22.93%
• मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स में महंगाई: 8.37%
• मैन्युफैक्चर्ड फ़ूड प्रोडक्ट्स में महंगाई: 9.65% 
• मैन्युफैक्चर्ड रबर और प्लास्टिक प्रोडक्ट्स में महंगाई: 11.18%
• मैन्युफैक्चर्ड केमिकल्स, केमिकल प्रोडक्ट्स में महंगाई: 14.30%
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • ♥️♥️🌹🌹🌹❤️🌹♥️♥️🙏🙏♥️🌹🌹🌹♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️ ♥️♥️🌹🌹🌹❤️🌹♥️♥️🙏🙏♥️🌹🌹🌹♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️
    1
    ♥️♥️🌹🌹🌹❤️🌹♥️♥️🙏🙏♥️🌹🌹🌹♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️
♥️♥️🌹🌹🌹❤️🌹♥️♥️🙏🙏♥️🌹🌹🌹♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️
    user_Ashish Kumar Bhardwaj
    Ashish Kumar Bhardwaj
    Actor शाहगंज, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • बेड पर सो रही 21 वर्षीय छात्रा को सांप ने डंसा, इलाज के दौरान मौत; घर में मचा कोहराम जौनपुर। बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के मछली गांव में दर्दनाक हादसा सामने आया है। घर में अपनी बहन के साथ बेड पर सो रही 21 वर्षीय छात्रा को सांप ने डंस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मछली गांव स्टेडियम के पास स्थित हरिजन बस्ती निवासी बीरे गौतम की बेटी आंचल (21) बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात वह अपनी बहन के साथ बेड पर सो रही थी। इसी दौरान अचानक बेड पर पहुंचे सांप ने आंचल को डंस लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे तत्काल सीएचसी बदलापुर लेकर पहुंचे। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने आंचल को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन उसे निजी अस्पताल भी ले गए, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने भी उसकी मौत की पुष्टि कर दी।आंचल का शव घर पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। गांव में शोक का माहौल है। वहीं सांप की तलाश में जुटे सर्प पकड़ने वाले आंचल को सांप के डंसने की जानकारी के बाद ग्रामीणों ने सर्प पकड़ने वालों को बुलाया। उन्होंने घर और आसपास के इलाके में काफी देर तक सांप की तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। ग्रामीणों ने भी आसपास खोजबीन की, मगर सफलता नहीं मिली।परिजनों के मुताबिक, आंचल अपनी बहन के साथ एक ही बेड पर सो रही थी। सांप आखिर बेड तक कैसे पहुंचा, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना के बाद परिवार के साथ-साथ आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल है। #Jaunpur #Badlapur #JaunpurNews #SnakeBite #जौनपुर #बदलापुर #सांपकेडंसनेसेमौत #BreakingNews #UPNews #RudraTimesNews
    1
    बेड पर सो रही 21 वर्षीय छात्रा को सांप ने डंसा, इलाज के दौरान मौत; घर में मचा कोहराम
जौनपुर। बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के मछली गांव में दर्दनाक हादसा सामने आया है। घर में अपनी बहन के साथ बेड पर सो रही 21 वर्षीय छात्रा को सांप ने डंस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मछली गांव स्टेडियम के पास स्थित हरिजन बस्ती निवासी बीरे गौतम की बेटी आंचल (21) बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात वह अपनी बहन के साथ बेड पर सो रही थी। इसी दौरान अचानक बेड पर पहुंचे सांप ने आंचल को डंस लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे तत्काल सीएचसी बदलापुर लेकर पहुंचे। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने आंचल को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन उसे निजी अस्पताल भी ले गए, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने भी उसकी मौत की पुष्टि कर दी।आंचल का शव घर पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। गांव में शोक का माहौल है। वहीं सांप की तलाश में जुटे सर्प पकड़ने वाले
आंचल को सांप के डंसने की जानकारी के बाद ग्रामीणों ने सर्प पकड़ने वालों को बुलाया। उन्होंने घर और आसपास के इलाके में काफी देर तक सांप की तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। ग्रामीणों ने भी आसपास खोजबीन की, मगर सफलता नहीं मिली।परिजनों के मुताबिक, आंचल अपनी बहन के साथ एक ही बेड पर सो रही थी। सांप आखिर बेड तक कैसे पहुंचा, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना के बाद परिवार के साथ-साथ आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल है।
#Jaunpur #Badlapur #JaunpurNews #SnakeBite #जौनपुर #बदलापुर #सांपकेडंसनेसेमौत #BreakingNews #UPNews #RudraTimesNews
    user_RUDRA-TIMES'NEWS JAUNPUR
    RUDRA-TIMES'NEWS JAUNPUR
    Local News Reporter जौनपुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.