logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सासनी (हाथरस): दबंगों ने पेट्रोल पंप पर बोला धावा, कर्मचारियों को पीटा और लाखों की लूट कर फरार का आरोप कोतवाली सासनी क्षेत्र के अंतर्गत ओम प्रकाश समामई पेट्रोल पंप पर सोमवार शाम दबंगों ने जमकर तांडव मचाया। सीएनजी भरवाने के दौरान लाइन में आगे गाड़ी लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि हमलावरों ने अपने दर्जनों साथियों को बुलाकर पंप पर धावा बोल दिया। इस दौरान न सिर्फ कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया, बल्कि कार्यालय में तोड़फोड़ करते हुए करीब 2 से 3 लाख रुपये की नकदी भी लूट ली गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की तलाश में जुट गई है। पंप मैनेजर राजेंद्र सिंह द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, सोमवार शाम करीब 6 बजे कुछ युवक सीएनजी भरवाने आए थे। उन्होंने नियमों को ताक पर रखकर जबरन लाइन में आगे गाड़ी लगाने का प्रयास किया, जिसका पंप कर्मियों ने विरोध किया। शुरुआत में हुए विवाद के बाद आरोपी वहां से चले गए, लेकिन कुछ ही देर बाद सुसायत कलां गांव से करीब 25-30 हथियारबंद युवकों को बुला लिया। हमलावरों ने हाथों में सरिया, डंडे और हथियार लेकर पंप पर मौजूद कर्मचारियों को पीटना शुरू कर दिया। हमले से जान बचाकर कर्मचारी जब कार्यालय की ओर भागे, तो दबंगों ने वहां भी घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और फर्नीचर व शीशे चकनाचूर कर दिए। मैनेजर का आरोप है कि हमलावर जाते समय कर्मचारियों के पास मौजूद कलेक्शन के पैसे और ऑफिस के कैश काउंटर में रखे 2 से 3 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। इस हिंसक झड़प में कई कर्मचारी लहूलुहान हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। सरेआम हुई इस गुंडागर्दी की पूरी वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें हमलावर तांडव मचाते नजर आ रहे हैं। घटना से स्थानीय व्यापारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सासनी कोतवाली क्राइम प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर प्राप्त हो गई है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

23 hrs ago
user_Journalists Sasni
Journalists Sasni
पत्रकार सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
23 hrs ago

सासनी (हाथरस): दबंगों ने पेट्रोल पंप पर बोला धावा, कर्मचारियों को पीटा और लाखों की लूट कर फरार का आरोप कोतवाली सासनी क्षेत्र के अंतर्गत ओम प्रकाश समामई पेट्रोल पंप पर सोमवार शाम दबंगों ने जमकर तांडव मचाया। सीएनजी भरवाने के दौरान लाइन में आगे गाड़ी लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि हमलावरों ने अपने दर्जनों साथियों को बुलाकर पंप पर धावा बोल दिया। इस दौरान न सिर्फ कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया, बल्कि कार्यालय में तोड़फोड़ करते हुए करीब 2 से 3 लाख रुपये की नकदी भी लूट ली गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की तलाश में जुट गई है। पंप मैनेजर राजेंद्र सिंह द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, सोमवार शाम करीब 6 बजे कुछ युवक सीएनजी भरवाने आए थे। उन्होंने नियमों को ताक पर रखकर जबरन लाइन में आगे गाड़ी लगाने का प्रयास किया, जिसका पंप कर्मियों ने विरोध किया। शुरुआत में हुए विवाद के बाद आरोपी वहां से चले गए, लेकिन कुछ ही देर बाद सुसायत

कलां गांव से करीब 25-30 हथियारबंद युवकों को बुला लिया। हमलावरों ने हाथों में सरिया, डंडे और हथियार लेकर पंप पर मौजूद कर्मचारियों को पीटना शुरू कर दिया। हमले से जान बचाकर कर्मचारी जब कार्यालय की ओर भागे, तो दबंगों ने वहां भी घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और फर्नीचर व शीशे चकनाचूर कर दिए। मैनेजर का आरोप है कि हमलावर जाते समय कर्मचारियों के पास मौजूद कलेक्शन के पैसे और ऑफिस के कैश काउंटर में रखे 2 से 3 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। इस हिंसक झड़प में कई कर्मचारी लहूलुहान हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। सरेआम हुई इस गुंडागर्दी की पूरी वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें हमलावर तांडव मचाते नजर आ रहे हैं। घटना से स्थानीय व्यापारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सासनी कोतवाली क्राइम प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर प्राप्त हो गई है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सासनी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव सहरपुरा में मंगलवार को क्रिकेट खेलने के मामूली विवाद ने हिंसक रूप धारण कर लिया। दो पक्षों के बीच हुए इस भीषण संघर्ष में लाठी-डंडों के साथ-साथ धारदार फरसे भी चले, जिसमें दोनों ओर से करीब 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया और लहूलुहान घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। घटनाक्रम के अनुसार, गांव सहरपुरा निवासी श्रीदेवी अपने पुत्र के साथ कस्बे में दवा लेने जा रही थीं। गांव के बाहर कुछ युवक क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर युवकों ने श्रीदेवी के मूक-बधिर पुत्र की पिटाई कर दी। जब महिला ने अपने पुत्र को बचाने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने महिला और उसके बेटों पर हमला बोल दिया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर खूनी संघर्ष हुआ। इस मारपीट में एक पक्ष से 13 वर्षीय यीशु, 40 वर्षीय सतीश कुमार, 18 वर्षीय अंकुश, 16 वर्षीय कुलदीप और 18 वर्षीय अनु घायल हुए, जबकि दूसरे पक्ष से 23 वर्षीय विवेक, 25 वर्षीय नूतन, 28 वर्षीय गौरव, 16 वर्षीय अंकित और 20 वर्षीय अश्विनी सहित अन्य लोग चोटिल हुए। हिंसा का आलम यह रहा कि घायलों के अस्पताल पहुंचने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिससे अस्पताल परिसर में दहशत फैल गई। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद यीशु और सतीश सहित पांच लोगों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। घायल किशोरी अनु ने विपक्षी पक्ष पर गंभीर शारीरिक प्रहार के आरोप लगाए हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि घायलों में कई की स्थिति गंभीर है। मामले में प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार का कहना है कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। पुलिस को तहरीर मिलते ही संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    4
    सासनी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव सहरपुरा में मंगलवार को क्रिकेट खेलने के मामूली विवाद ने हिंसक रूप धारण कर लिया। दो पक्षों के बीच हुए इस भीषण संघर्ष में लाठी-डंडों के साथ-साथ धारदार फरसे भी चले, जिसमें दोनों ओर से करीब 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया और लहूलुहान घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
घटनाक्रम के अनुसार, गांव सहरपुरा निवासी श्रीदेवी अपने पुत्र के साथ कस्बे में दवा लेने जा रही थीं। गांव के बाहर कुछ युवक क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर युवकों ने श्रीदेवी के मूक-बधिर पुत्र की पिटाई कर दी। जब महिला ने अपने पुत्र को बचाने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने महिला और उसके बेटों पर हमला बोल दिया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर खूनी संघर्ष हुआ।
इस मारपीट में एक पक्ष से 13 वर्षीय यीशु, 40 वर्षीय सतीश कुमार, 18 वर्षीय अंकुश, 16 वर्षीय कुलदीप और 18 वर्षीय अनु घायल हुए, जबकि दूसरे पक्ष से 23 वर्षीय विवेक, 25 वर्षीय नूतन, 28 वर्षीय गौरव, 16 वर्षीय अंकित और 20 वर्षीय अश्विनी सहित अन्य लोग चोटिल हुए। हिंसा का आलम यह रहा कि घायलों के अस्पताल पहुंचने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिससे अस्पताल परिसर में दहशत फैल गई।
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद यीशु और सतीश सहित पांच लोगों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। घायल किशोरी अनु ने विपक्षी पक्ष पर गंभीर शारीरिक प्रहार के आरोप लगाए हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि घायलों में कई की स्थिति गंभीर है। मामले में प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार का कहना है कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। पुलिस को तहरीर मिलते ही संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    user_Journalists Sasni
    Journalists Sasni
    पत्रकार सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • 2 बच्चे को लेकर भाग रहा था पकड़ लिया भोपाल MP me गोवा exercises madghoa to delhi
    3
    2 बच्चे को लेकर भाग रहा था पकड़ लिया भोपाल MP me गोवा exercises madghoa to delhi
    user_Keshav Kashyap
    Keshav Kashyap
    सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • अलीगढ गंगीरी में मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। किसी अज्ञात के द्वारा एक नवजात बच्चे को पोखर में फेंक दिया। पोखर में पड़े नवजात को कुत्ते उठा कर ले गए और कस्बे भर में लेकर नोंचते हुए घूमते रहे। कस्बे की महिलाओं ने जब कुत्तों द्वारा नवजात को नोचता देखा तब कुत्तों को भगाया और बचे हुए धड को दफ़न कर दिया। मामले का वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है,
    1
    अलीगढ गंगीरी में मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। किसी अज्ञात के द्वारा एक नवजात बच्चे को पोखर में फेंक दिया। पोखर में पड़े नवजात को कुत्ते उठा कर ले गए और कस्बे भर में लेकर नोंचते हुए घूमते रहे। कस्बे की महिलाओं ने जब कुत्तों द्वारा नवजात को नोचता देखा तब कुत्तों को भगाया और बचे हुए धड को दफ़न कर दिया। मामले का वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है,
    user_Jay Prakash Singh ( पत्रकार )
    Jay Prakash Singh ( पत्रकार )
    इगलास, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    21 min ago
  • थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए मु0अ0सं0 11/23 के तहत वांछित एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए अभियुक्त पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की गंभीर धाराओं और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज था। मामले का विवरण पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के खिलाफ निम्नलिखित धाराओं में मुकदमा दर्ज था: धारा 420: धोखाधड़ी (Cheating) धारा 467/468/471: दस्तावेजों की कूटरचना और जालसाजी (Forgery) धारा 120बी: आपराधिक साजिश (Criminal Conspiracy) धारा 66डी आईटी एक्ट: कंप्यूटर संसाधनों के माध्यम से पहचान की चोरी और धोखाधड़ी। पुलिस टीम की कार्रवाई क्षेत्राधिकारी अपराध (CO Crime), श्रीमती सर्जना सिंह ने इस गिरफ्तारी के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि साइबर सेल और पुलिस टीम लगातार इस मामले में साक्ष्य जुटा रही थी और तकनीकी विश्लेषण (Technical Surveillance) की मदद से अभियुक्त की लोकेशन का पता लगाया गया। "हमारी टीम ने मु0अ0सं0 11/23 में फरार चल रहे अभियुक्त को कुशलतापूर्वक घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। इस मामले में संलिप्त अन्य कड़ियों और नेटवर्क की भी गहनता से जांच की जा रही है।" — श्रीमती सर्जना सिंह, क्षेत्राधिकारी अपराध मुख्य बिंदु: वांछित अपराधी: अभियुक्त लंबे समय से गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदल रहा था। तकनीकी मदद: गिरफ्तारी में साइबर सेल की सर्विलांस टीम की भूमिका अहम रही। आगामी कार्रवाई: पुलिस अब अभियुक्त से पूछताछ कर रही है ताकि इस धोखाधड़ी के पीछे छिपे पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जा सके।
    1
    थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए मु0अ0सं0 11/23 के तहत वांछित एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए अभियुक्त पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की गंभीर धाराओं और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज था।
मामले का विवरण
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के खिलाफ निम्नलिखित धाराओं में मुकदमा दर्ज था:
धारा 420: धोखाधड़ी (Cheating)
धारा 467/468/471: दस्तावेजों की कूटरचना और जालसाजी (Forgery)
धारा 120बी: आपराधिक साजिश (Criminal Conspiracy)
धारा 66डी आईटी एक्ट: कंप्यूटर संसाधनों के माध्यम से पहचान की चोरी और धोखाधड़ी।
पुलिस टीम की कार्रवाई
क्षेत्राधिकारी अपराध (CO Crime), श्रीमती सर्जना सिंह ने इस गिरफ्तारी के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि साइबर सेल और पुलिस टीम लगातार इस मामले में साक्ष्य जुटा रही थी और तकनीकी विश्लेषण (Technical Surveillance) की मदद से अभियुक्त की लोकेशन का पता लगाया गया।
"हमारी टीम ने मु0अ0सं0 11/23 में फरार चल रहे अभियुक्त को कुशलतापूर्वक घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। इस मामले में संलिप्त अन्य कड़ियों और नेटवर्क की भी गहनता से जांच की जा रही है।"
— श्रीमती सर्जना सिंह, क्षेत्राधिकारी अपराध
मुख्य बिंदु:
वांछित अपराधी: अभियुक्त लंबे समय से गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदल रहा था।
तकनीकी मदद: गिरफ्तारी में साइबर सेल की सर्विलांस टीम की भूमिका अहम रही।
आगामी कार्रवाई: पुलिस अब अभियुक्त से पूछताछ कर रही है ताकि इस धोखाधड़ी के पीछे छिपे पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जा सके।
    user_सचिन कुमार
    सचिन कुमार
    Social Media Manager Iglas, Aligarh•
    2 hrs ago
  • भारतीय सेना के जवान अखिलेश कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। एसपी हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा ने फरार चल रहे 8 आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है, जिकसी कुल कीमत 2 लाख रुपये है। यह हत्या 5 फरवरी को थाना कोतवाली सादाबाद क्षेत्र में हाथरस-अलीगढ़ हाईवे स्थित मुन्नी देवी कोल्ड स्टोरेज के पास प्रेम विवाह को लेकर चल रहे विवाद में गोली मारकर की गई थी। पुलिस अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि 8 आरोपी अभी भी फरार हैं।
    1
    भारतीय सेना के जवान अखिलेश कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। एसपी हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा ने फरार चल रहे 8 आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है, जिकसी कुल कीमत 2 लाख रुपये है। यह हत्या 5 फरवरी को थाना कोतवाली सादाबाद क्षेत्र में हाथरस-अलीगढ़ हाईवे स्थित मुन्नी देवी कोल्ड स्टोरेज के पास प्रेम विवाह को लेकर चल रहे विवाद में गोली मारकर की गई थी। पुलिस अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि 8 आरोपी अभी भी फरार हैं।
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    पत्रकार हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • आरपी अग्रवाल द्वारा लिखित कालचक्र
    1
    आरपी अग्रवाल द्वारा लिखित कालचक्र
    user_KRANTKARI Khabar
    KRANTKARI Khabar
    कोइल, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशन में यह स्पष्ट रूप से कहा है आगामी शिवरात्रि के महापर्व को लेकर नगर के मंदिरों पर पुलिस प्रशासन की व्यवस्था पूर्ण तरीके से दुस्त रहे, साथी बताया जल व कावर लेकर आने वाले भक्तों को किसी भी प्रकार की अवस्थाओं को सामना न करना पड़े और ना ही किसी अराजक तत्व द्वारा उनकी यात्रा में विविधिदान डाला जाए इन सब बातों के मध्य नजर, आज दिनांक 10 फरवरी दिन मंगलवार को सिकंदर राव क्षेत्राधिकार जे ऐन अस्थाना और कोतवाली प्रभारी शिव कुमार शर्मा के नेतृत्व में लगभग दर्जनों पुलिसकर्मियों के साथ नगर में भ्रमण किया गया, सर्वप्रथम ब्राह्मण कोतवाली से आरंभ होकर बस स्टैंड पर पहुंचा, बड़ा बाजार, तिराहे बाजार, पुरानी तहसील रोड ,राठी चौराहा, से जीटी रोड होते हुए कोतवाली परी समाप्त किया क्षेत्राधिकार जे ऐन अस्थाना में बताया आगामी पर्व को लेकर कहीं कोई किसी प्रकार की अव्यवस्था को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा साथ ही उन्होंने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कावर यात्रा के दौरान आने वाले भक्तों को अगर कोई अराजक तत्व द्वारा विधान उत्पन्न करेगा तो इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी
    3
    उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशन में यह स्पष्ट रूप से कहा है आगामी शिवरात्रि के महापर्व को लेकर नगर के मंदिरों पर पुलिस प्रशासन की व्यवस्था पूर्ण तरीके से दुस्त रहे, साथी बताया जल व कावर लेकर आने वाले भक्तों को किसी भी प्रकार की अवस्थाओं को सामना न करना पड़े और ना ही किसी अराजक तत्व द्वारा उनकी यात्रा में विविधिदान डाला जाए इन सब बातों के मध्य नजर,
आज दिनांक 10 फरवरी दिन मंगलवार को सिकंदर राव क्षेत्राधिकार जे ऐन अस्थाना और कोतवाली प्रभारी शिव कुमार शर्मा के नेतृत्व में लगभग दर्जनों पुलिसकर्मियों के साथ नगर में भ्रमण किया गया, सर्वप्रथम ब्राह्मण कोतवाली से आरंभ होकर बस स्टैंड पर पहुंचा, बड़ा बाजार, तिराहे बाजार, पुरानी तहसील रोड ,राठी चौराहा, से जीटी रोड होते हुए कोतवाली परी समाप्त किया
क्षेत्राधिकार जे ऐन अस्थाना में बताया आगामी पर्व को लेकर कहीं कोई किसी प्रकार की अव्यवस्था को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा साथ ही उन्होंने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कावर यात्रा के दौरान आने वाले भक्तों को अगर कोई अराजक तत्व द्वारा विधान उत्पन्न करेगा तो इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी
    user_Mohit kumar
    Mohit kumar
    सिकंदरा राव, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सासनी। स्थानीय श्री राधेश्याम स्वर्णकार सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शिक्षा और तकनीक के समन्वय की एक सराहनीय मिसाल पेश की गई है। विद्यालय में लंबे समय से खराब पड़े कंप्यूटरों के कारण छात्रों के तकनीकी अभ्यास में आ रही बाधा को देखते हुए आर्यावर्त बैंक (सब्जी मंडी शाखा, सासनी) के प्रबंधक विवेक प्रताप सिंह आगे आए। उन्होंने सामाजिक सरोकार निभाते हुए विद्यालय के पांच कंप्यूटरों की मरम्मत का संपूर्ण कार्य अपने निजी सहयोग से पूर्ण कराया। कंप्यूटरों के ठीक होते ही विद्यालय के छात्रों में भारी उत्साह देखा गया और उन्होंने पुनः कंप्यूटर सीखना प्रारंभ कर दिया है। अब छात्र किताबी ज्ञान के साथ-साथ डिजिटल शिक्षा का भी लाभ उठा सकेंगे। इस पुनीत कार्य के लिए विद्यालय प्रबंधन और आचार्य परिवार ने बैंक मैनेजर विवेक प्रताप सिंह का आभार व्यक्त किया है। विद्यालय की ओर से कहा गया कि मैनेजर साहब का यह सहयोग छात्र हित में मील का पत्थर साबित होगा और ग्रामीण परिवेश के बच्चे भी अब तकनीक की दुनिया से जुड़ सकेंगे। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
    1
    सासनी। स्थानीय श्री राधेश्याम स्वर्णकार सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शिक्षा और तकनीक के समन्वय की एक सराहनीय मिसाल पेश की गई है। विद्यालय में लंबे समय से खराब पड़े कंप्यूटरों के कारण छात्रों के तकनीकी अभ्यास में आ रही बाधा को देखते हुए आर्यावर्त बैंक (सब्जी मंडी शाखा, सासनी) के प्रबंधक विवेक प्रताप सिंह आगे आए। उन्होंने सामाजिक सरोकार निभाते हुए विद्यालय के पांच कंप्यूटरों की मरम्मत का संपूर्ण कार्य अपने निजी सहयोग से पूर्ण कराया।
कंप्यूटरों के ठीक होते ही विद्यालय के छात्रों में भारी उत्साह देखा गया और उन्होंने पुनः कंप्यूटर सीखना प्रारंभ कर दिया है। अब छात्र किताबी ज्ञान के साथ-साथ डिजिटल शिक्षा का भी लाभ उठा सकेंगे। इस पुनीत कार्य के लिए विद्यालय प्रबंधन और आचार्य परिवार ने बैंक मैनेजर विवेक प्रताप सिंह का आभार व्यक्त किया है। विद्यालय की ओर से कहा गया कि मैनेजर साहब का यह सहयोग छात्र हित में मील का पत्थर साबित होगा और ग्रामीण परिवेश के बच्चे भी अब तकनीक की दुनिया से जुड़ सकेंगे। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
    user_Journalists Sasni
    Journalists Sasni
    पत्रकार सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.