Shuru
Apke Nagar Ki App…
आजमगढ़ काली चौरा के समीप ट्रांसफार्मर में लगी साट सर्किट से अचानक आग आजमगढ़ के काली चौराहा के समीप सेंट जेवियर'एस स्कूल के बाहर लगे सार्ट सर्किट ट्रांसफार्मर में अचानक लगी है
AZAMGARH UP 50 Live
आजमगढ़ काली चौरा के समीप ट्रांसफार्मर में लगी साट सर्किट से अचानक आग आजमगढ़ के काली चौराहा के समीप सेंट जेवियर'एस स्कूल के बाहर लगे सार्ट सर्किट ट्रांसफार्मर में अचानक लगी है
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- आजमगढ़ के काली चौराहा के समीप सेंट जेवियर'एस स्कूल के बाहर लगे सार्ट सर्किट ट्रांसफार्मर में अचानक लगी है1
- आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ मंडलीय चिकित्सालय में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री माननीय बृजेश पाठक जी ने कड़ा रुख अपनाया है। घटना का विवरण मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को आजमगढ़ के मंडलीय चिकित्सालय में एक वृद्ध महिला और उनके साथ आए तीमारदार के साथ चिकित्सालय कर्मियों द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया। इस घटना का वीडियो और शिकायत सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से शासन तक पहुँची, जिसमें अस्पताल प्रशासन की संवेदनहीनता स्पष्ट झलक रही थी। उपमुख्यमंत्री का त्वरित संज्ञान प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री तथा उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने इस मामले को अत्यंत गंभीरता से लिया है। उन्होंने तत्काल प्रभाव से इस घटना का संज्ञान लेते हुए उच्च स्तरीय जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि: मरीजों और उनके परिजनों के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। सरकारी अस्पतालों में संवेदनशीलता और सेवा भाव प्राथमिकता होनी चाहिए। आम जनमानस में खुशी की लहर माननीय बृजेश पाठक जी के इस त्वरित निर्णय की जिले के आम जनमानस में खूब प्रशंसा हो रही है। भाजपा सरकार के इस "जीरो टॉलरेंस" रवैये को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे असामाजिक कृत्य करने वाले दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही होना जनहित में अति आवश्यक है। जनता का मानना है कि इस तरह के कड़े कदमों से सरकारी तंत्र में सुधार आएगा और गरीब व लाचार मरीजों को अस्पतालों में सम्मानजनक उपचार मिल सकेगा।2
- news1
- Post by Nafe khan 👨🔧👩🔧1
- Post by RISHI RAI1
- Post by रिपोर्टरआलापुर अंबेडकरनगर1
- न्योरी चौराहा अम्बेडकर नगर NH 28 महलों के गेट पर कचड़ा है जिससे आने वाले लोगों को परसानि होती है आजमगढ़ रोड़ न्योरी चौराहा अम्बेडकर नगर में हैं2
- आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया जहां एक नाबालिग बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश अभी जारी है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, यह शर्मनाक घटना 8 मार्च की है। पीड़ित पक्ष द्वारा 11 मार्च को फूलपुर थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया कि आरोपियों ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर एक एकांत स्थान पर ले गए और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने पीड़िता को मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी- मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष सच्चिदानन्द यादव के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी। पुलिस लगातार आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। इसी बीच मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने टेऊगा पावर लोहिया मैदान के पास से घेराबंदी कर तीन आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम:- शिवम भारती (21 वर्ष) नीरज कुमार (20 वर्ष) विशाल (18 वर्ष) (सभी निवासी: ग्राम खानपुर चितरावल) कानूनी धाराएं पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 70(2), 351(3) और 3/4 पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। तीनों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। चौथे आरोपी की तलाश जारी इस मामले में एक अन्य आरोपी इन्द्रसेन उर्फ सेन कोटेदार अभी भी फरार है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इलाके में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश है, वहीं पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना भी की जा रही है।1