मुफ्त कैंसर जांच शिविर में 50 लोगों की हुई स्क्रीनिंग ‘सवेरा चला गांव की ओर’ अभियान के तहत महमदीपुर में लगा शिविर, दो संदिग्ध मरीज मिले कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को प्रारंभिक जांच की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को मोहिउद्दीननगर प्रखंड के महमदीपुर स्थित अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र में मुफ्त कैंसर जांच एवं स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। ‘सवेरा चला गांव की ओर’ अभियान के तहत आयोजित इस शिविर में 50 लोगों की निःशुल्क जांच की गई, जिसमें दो लोग संदिग्ध पाए गए। शिविर का आयोजन सवेरा कैंसर हॉस्पिटल, एसबीआई फाउंडेशन एवं आरएस मेमोरियल कैंसर सोसाइटी, पटना के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से स्तन कैंसर, मुंह के कैंसर एवं गर्भाशय के कैंसर की स्क्रीनिंग की गई। शिविर का नेतृत्व सवेरा कैंसर हॉस्पिटल के संस्थापक एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. वीपी सिंह तथा एडमिन हेड आशुतोष कुमार ने किया। इस अवसर पर डॉ. वीपी सिंह ने कहा कि आर्थिक अभाव के कारण किसी भी कैंसर मरीज को इलाज से वंचित नहीं होना चाहिए, यही उनका संकल्प है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद मरीजों का सवेरा कैंसर हॉस्पिटल में निःशुल्क इलाज कराया जाएगा। उन्होंने लोगों से कैंसर के शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करने और समय पर जांच कराने की अपील की। आयोजकों के अनुसार, सवेरा कैंसर हॉस्पिटल की ओर से समस्तीपुर जिले में अब तक करीब 35 हजार लोगों की निःशुल्क कैंसर जांच एवं स्क्रीनिंग की जा चुकी है। वहीं, 350 से अधिक जरूरतमंद मरीजों का मुफ्त इलाज भी कराया गया है। शिविर को सफल बनाने में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी, महमदीपुर अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र की सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गीता, आरएस मेमोरियल कैंसर सोसाइटी के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. रबीश्वर, डॉ. जया भारती एवं डॉ. नरगिस का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मौके पर स्टाफ नर्स निधि एवं अंजली, प्रोजेक्ट मैनेजर मनीष राज तथा फील्ड कोऑर्डिनेटर अंकित कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
मुफ्त कैंसर जांच शिविर में 50 लोगों की हुई स्क्रीनिंग ‘सवेरा चला गांव की ओर’ अभियान के तहत महमदीपुर में लगा शिविर, दो संदिग्ध मरीज मिले कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को प्रारंभिक जांच की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को मोहिउद्दीननगर प्रखंड के महमदीपुर स्थित अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र में मुफ्त कैंसर जांच एवं स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। ‘सवेरा चला गांव की ओर’ अभियान के तहत आयोजित इस शिविर में 50 लोगों की निःशुल्क जांच की गई, जिसमें दो लोग संदिग्ध पाए गए। शिविर का आयोजन सवेरा कैंसर हॉस्पिटल, एसबीआई फाउंडेशन एवं आरएस मेमोरियल कैंसर सोसाइटी, पटना
के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से स्तन कैंसर, मुंह के कैंसर एवं गर्भाशय के कैंसर की स्क्रीनिंग की गई। शिविर का नेतृत्व सवेरा कैंसर हॉस्पिटल के संस्थापक एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. वीपी सिंह तथा एडमिन हेड आशुतोष कुमार ने किया। इस अवसर पर डॉ. वीपी सिंह ने कहा कि आर्थिक अभाव के कारण किसी भी कैंसर मरीज को इलाज से वंचित नहीं होना चाहिए, यही उनका संकल्प है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद मरीजों का सवेरा कैंसर हॉस्पिटल में निःशुल्क इलाज कराया जाएगा। उन्होंने लोगों से कैंसर के शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करने और समय पर जांच कराने की
अपील की। आयोजकों के अनुसार, सवेरा कैंसर हॉस्पिटल की ओर से समस्तीपुर जिले में अब तक करीब 35 हजार लोगों की निःशुल्क कैंसर जांच एवं स्क्रीनिंग की जा चुकी है। वहीं, 350 से अधिक जरूरतमंद मरीजों का मुफ्त इलाज भी कराया गया है। शिविर को सफल बनाने में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी, महमदीपुर अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र की सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गीता, आरएस मेमोरियल कैंसर सोसाइटी के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. रबीश्वर, डॉ. जया भारती एवं डॉ. नरगिस का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मौके पर स्टाफ नर्स निधि एवं अंजली, प्रोजेक्ट मैनेजर मनीष राज तथा फील्ड कोऑर्डिनेटर अंकित कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
- KSR कॉलेज की एक भी ईंट नहीं टूटने देंगे: पप्पू यादव के आश्वासन पर NSUI ने खत्म की छह दिन से जारी भूख हड़ताल समस्तीपुर, 25 अगस्त 2026। KSR कॉलेज, सरायरंजन के अस्तित्व को बचाने की मांग को लेकर NSUI की छात्र ने पप्पू यादव के आश्वासन पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल समाप्त हो गई। जनप्रतिनिधि पप्पू यादव के आश्वासन के बाद आंदोलनकारियों ने अनशन समाप्त करने का निर्णय लिया। पप्पू यादव ने आश्वस्त किया कि KSR कॉलेज की एक भी ईंट नहीं टूटने दी जाएगी और कॉलेज एवं विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उनके आश्वासन के बाद NSUI कार्यकर्ताओं ने भूख हड़ताल समाप्त की। NSUI लंबे समय से प्रस्तावित पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के एलाइनमेंट को लेकर KSR कॉलेज को संभावित नुकसान से बचाने की मांग कर रही थी। संगठन का कहना है कि कॉलेज हजारों विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण शिक्षण संस्थान है। कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार KSR कॉलेज की स्थापना 1981 में हुई थी और यह ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय से संबद्ध है। भूख हड़ताल समाप्त होने के बाद NSUI नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि आंदोलन फिलहाल स्थगित किया गया है, लेकिन कॉलेज के अस्तित्व और छात्रों के हितों से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।1
- कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय उसराहा पटोरी में आयोजित हुआ विद्यार्थी सहयोग शिविर उसराहा पटोरी (समस्तीपुर), 25 अगस्त। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, उसराहा पटोरी (टाइप-1) में आज 25 अगस्त को विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य छात्राओं की शैक्षणिक एवं छात्रावास संबंधी समस्याओं का समाधान करना तथा उनके सुझाव प्राप्त करना था। शिविर में छात्राओं को विद्यार्थी सहायता पोर्टल (sahyog.bihar.gov.in) के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि वे अपनी शैक्षणिक एवं छात्रावास संबंधी शिकायतें और सुझाव ऑनलाइन दर्ज कर सकती हैं। साथ ही यह भी बताया गया कि शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन 1100 उपलब्ध है तथा दर्ज शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। विद्यालय प्रशासन ने छात्राओं से इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। शिविर में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्राओं की सक्रिय भागीदारी रही।1
- रामशरण राय कॉलेज में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, परीक्षा से लेकर लैब क्लास तक उठे सवाल रामशरण राय कॉलेज में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, परीक्षा से लेकर लैब क्लास तक उठे सवाल1
- हाजीपुर में सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा पत्रकारों को अपमानित किये जाने की घटना कि निंदा करते हुए, सांसद पप्पू यादव ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताया.1
- Vaishali Dam ke khilaf patrakaaron ne kiya McDonal Hajipur sambhale mein 5:00 baje tak shantipurvak apni Baton ko Rakha aap log apni Rai ko comment Mein dijiye comment aur share ke Madhyam se dhanyvad1
- किसानों से धान खरीदकर महीनों से भुगतान का इंतजार, पैक्स अध्यक्षों पर बढ़ा आर्थिक दबाव; बोले- ऐसे हालात रहे तो कोई चुनाव लड़ना नहीं चाहेगा1
- वैशाली जिले में पत्रकार के साथ भेदभाव किया जाता hai वैशाली डीएम द्वारा वैशाली जिले में पत्रकार के साथ भेदभाव किया जाता hai वैशाली डीएम द्वारा1
- मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने दो प्राथमिक दर्ज अभियुक्त को किया गिरफ्तार । भेजो न्यायिक हिरासत में । मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो प्राथमिकी दर्ज अभियुक्त को गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान मोहिउद्दीन नगर थाना चौक के रहने वाला शमशाद हुसैन के 24 वर्षीय पुत्र आतिफ खान तथा दूसरा अभियुक्त का पहचान शेखटोली निवासी अशफाक अहमद के पुत्र साहब उर्फ शाहाब अहमद के रूप में की गई है । इस बाबत थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि यह दोनों अभियुक्त बीते दिन मोहर्रम जुलूस के दौरान स्थानीय लोगों के साथ मारपीट करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जो थाना कांड संख्या 176/26 के तहत दोनों प्राथमिकी दर्ज अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जो कानूनी प्रक्रिया पूरी करते ही न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के पश्चिम बाजार चौक1