Shuru
Apke Nagar Ki App…
डीग जिले का एक ऐसा चमत्कारी हनुमान मंदिर जहां आने की है देर पल भर में हो जाएंगे संकट दूर डीग जिले का एक ऐसा चमत्कारी हनुमान मंदिर जहां आने की है देर पल भर में हो जाएंगे संकट दूर
डीग लाइव पत्रकार
डीग जिले का एक ऐसा चमत्कारी हनुमान मंदिर जहां आने की है देर पल भर में हो जाएंगे संकट दूर डीग जिले का एक ऐसा चमत्कारी हनुमान मंदिर जहां आने की है देर पल भर में हो जाएंगे संकट दूर
More news from राजस्थान and nearby areas
- डीग जिले का एक ऐसा चमत्कारी हनुमान मंदिर जहां आने की है देर पल भर में हो जाएंगे संकट दूर1
- *जिला कलेक्टर मयंक मनीष ने डीग में पदभार किया ग्रहण: जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता* डीग, 02 अप्रैल। जिला कलेक्टर मयंक मनीष ने गुरुवार को डीग जिले के जिलाधिकारी का पदभार विधिवत रूप से ग्रहण कर लिया है। पदभार ग्रहण करने से पूर्व उन्होंने आराध्य देव के प्रति अपनी अगाध आस्था प्रकट करते हुए मुकुट मुखारविंद का अभिषेक किया तथा श्रीनाथजी के दर्शन किए। इसके पश्चात उन्होंने पूर्ण श्रद्धाभाव के साथ गिरिराज जी की परिक्रमा की एवं दानघाटी के दर्शन किए। गिरिराज महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करने के उपरांत ही उन्होंने जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना प्रशासनिक कार्यभार संभाला। कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात नवनियुक्त जिला कलेक्टर ने जिले के सभी प्रमुख प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण परिचयात्मक बैठक की। इस बैठक में उन्होंने जिले की प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अपने दृष्टिकोण और प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया। प्रेस को संबोधित करते हुए जिला कलेक्टर ने कहा कि राज्य सरकार की मंशानुरूप सभी विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करना प्रशासन का मुख्य लक्ष्य रहेगा। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं और स्पष्ट किया है कि आमजन की समस्याओं और परिवादों को अत्यंत गंभीरतापूर्वक सुना जाए तथा उनका संवेदनशीलता के साथ त्वरित समाधान किया जाए। जिला कलेक्टर ने प्रशासनिक जवाबदेही पर जोर देते हुए कहा कि वे स्वयं निरंतर फील्ड में सक्रिय रहेंगे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी फ्लैगशिप एवं महत्वाकांक्षी योजनाओं का वास्तविक लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक निर्बाध रूप से पहुंच सके। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित की जाए। चाहे वह जनसुनवाई का कार्यक्रम हो या विभिन्न स्तरों पर आयोजित होने वाले प्रशासनिक शिविर, प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी को अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा और तत्परता के साथ निर्वहन करना होगा, ताकि आमजन को सुशासन का सीधा लाभ मिल सके। इस दौरान पुलिस के गार्ड द्वारा जिला कलेक्टर निवास पर उन्हें सलामी भी दी गई।4
- हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर आज हाई स्कूल स्थित हनुमान मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह शुभ मुहूर्त में सुंदरकांड का पाठ विधिवत रूप से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। सुंदरकांड पाठ के पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों एवं भक्तों ने सेवा देकर पुण्य अर्जित किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भगत तीर्थराज जी खत्री, अनिल जी खत्री, हुकम सिंह जी (पूर्व प्रधान), लखबीर सिंह जी (पूर्व सरपंच), सुनील खत्री, मनोज खत्री, सतीश दुआ, राजू चक्की वाला, सोनिया खत्री, पूनम खत्री, उमा खत्री, नीलम पंचाल, लिंकन खत्री, सुनील लखानी, भूषण बत्रा, पंडित हेमंत शर्मा, मोहित आडवाणी, जगन सैनी, पुनीत पांचाल और दिनेश पुनियानी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरा माहौल भक्तिमय रहा और सभी ने मिलकर हनुमान जी के जयकारों के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया।1
- Post by Kamal saini Pradesh adykhy2
- बृजनगर/डीग रिपोर्टर __लवेश मित्तल 9057332828 संभागीय आयुक्त ने की जनसुनवाई,समस्याओं का किया निस्तारण एंकर__नलिनी कठोतिया संभागीय आयुक्त भरतपुर की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत थून में ग्राम पंचायत स्तरीय जन सुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान कुल 16 परिवाद प्राप्त हुए, जिनमें से 07 परिवाद मौके पर निस्तारित किए गए तथा शेष के संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों को परिवादियों को राहत देते हुए गुणवतापूर्ण परिवाद निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। आगामी गर्मी के मौसम के मध्यनजर जलदाय विभाग के अधिकारियों को पानी की उपलब्धता के आधार पर गांव में कलस्टर के अनुसार पानी सप्लाई देने हेतु निर्देशित किया गया। विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि गांव में ढीले तारों को एवं खराब ट्रासंफार्मर को सही किया जाए ताकि गर्मी में आमजन को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को गर्मी के प्रकोप एवं मौसमी बीमारियों से आमजन को बचाने के लिए पर्याप्त दवाओं का स्टॉक उपलब्ध रखने हेतु निर्देशित किया गया। परियोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग को आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बच्चों को पोषाहार को समय पर वितरित करने हेतु निर्देशित किया गया। मौके पर एडीएम दुर्गाप्रसाद मीणा सहित सभी विभागों के अधिकारी,कर्मचारी मौजूद रहे1
- मथुरा - छाता में हनुमान जन्मोत्सव की धूम, भव्य डोला और नारी शक्ति के प्रदर्शन ने बाजी मारी। 👉हनुमान जन्मोत्सव पर छाता में उमड़ा जनसैलाब, भव्य शोभायात्रा में गूंजे बजरंगबली के जयकारे। 👉शोभायात्रा में दिखा 'नारी शक्ति' का दम छाता में हनुमान जन्मोत्सव पर महिलाओं ने संभाली कमान। #HanumanJanmotsav #Chhata #viralmathura #mathuranews1
- श्री बृज मंडल सेवा समिति छाता के तत्वाधान में हनुमान जी के जन्मोत्सव के उपलब्ध में कस्बा छाता में 36वीं विशाल रथ यात्रा का आयोजन किया गया।सुबह करीब 10 बजे पहले महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। जिसके बाद शाम करीब 6 बजे से यात्रा हनुमान बगीची से हनुमान जी की आरती उतारकर प्रारंभ होकर सब्जी मंडी, पुराना बस अड्डा, गोवर्धन रोड ,बाईपास, बरसाना रोड, नई तहसील, शिव कॉलोनी , मैन बाजार, कस्बा के प्रमुख मांगों से भम्रण करती हुई पुरानी तहसील चौराहे पर संपन्न हुई। वही विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल छाता प्रखंड द्वारा भगवान श्री राम की भव्य झांकी सजाई गईं इस झांकी ने क़स्बा वासियों का मन मोह लिया.यात्रा मे शामिल हजारो लोगों ने विभिन्न विभिन्न झाकियों का आनंद लिया और नाचते गाते रामलीला मैदान तक पहुंचे। रथ यात्रा में मशहूर सुधीर बैंड आगरा ने देखने वालों का मनमोह लिया अन्य मनमोहक झांकियों की लोग तारीफ करते नजर आये। वही ललित गुप्ता द्वारा सजाई गई अद्भुत झांकियां लोगों के हृदय में उतर गई लग रही थी जैसे साक्षात् भगवान पृथ्वी पर आ गए हो कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कमल किशोर वार्ष्णेय सहित पूर्व अध्यक्ष जगपाल चौधरी ने हनुमान जी की आरती उतारकर शुरुआत की।रथ यात्रा के दौरान आकर्षक आतिशबाजी भी की गयी।यात्रा के दौरान थाना प्रभारी कमलेश सिंह सहित पुलिस प्रशासन ने बहुत ही अच्छी तरीके से सुरक्षा व्यवस्था को कायम रखा।3
- भाजपा नेता सतवीर कसाना पहुंचे डीग छात्रों को दिया सफलता का मूल मंत्र1