*सर्विस रोड पर दर्दनाक हादसा, टाटा 710 की टक्कर से युवक की मौत—गाड़ी छोड़ फरार हुआ चालक* Anchor :-- धनबाद के 8 लेन सड़क से जुड़े सर्विस रोड स्थित कशीयाटांड मोड़ के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मालवाहक टाटा 710 वाहन संख्या WB 23 F 3796 ने एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन तेज रफ्तार में था और मोड़ पर अचानक सामने आए युवक को तेज धक्का मारते हुए आगे बढ़ गया। सूचना मिलते ही भूली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। हादसे के बाद वाहन चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। वहीं मालवाहक वाहन को पुलिस ने जब्त कर लिया है। मृतक की पहचान कशीयाटांड बस्ती निवासी दिलीप सिंह के 21 वर्षीय पुत्र दिनेश सिंह के रूप में की गई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने मृतक का शव सड़क पर रखकर सर्विस रोड को जाम कर दिया था। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने और आरोपी चालक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर है। वहीं मृतक के परिवार का रो—रोकर बुरा हाल है।

- Post by Niraj Kumar1
- देश के संवैधानिक पद पर आसीन रहकर भाजपा की चुनावी रैली बंगाल के भवानीपुर यानी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता के गढ़ में निकालना अमित शाह जी को महंगा पड़ा । भवानीपुर की जनता ने जूता चप्पल उन्हें दिखाते हुए भवानीपुर ही नहीं बंगाल से वापस जाने की मांग की ।1
- Post by जनता न्यूज़ 241
- निरसा के तिलतोड़िया में 7 दिवसीय भागवत कथा के आज दूसरे दिन में एक भीषण दुर्घटना हो गई।1
- निरसा के तिलतोड़िया में सोमवार 6 अप्रैल से हो रही 7 दिवसीय भागवत कथा के आज दूसरे दिन में एक भीषण दुर्घटना हो गई। हुआ यह की शाम के तकरीबन 4:00 बजे जोरों की आंधी और बारिश आ गई जिससे कि पूरा बना बनाया पंडाल ढह गया। गनीमत यह रहे कि उसे वक्त तक भागवत कथा शुरू नहीं हुई थी जिस कारण से लोग पंडाल के अंदर नहीं थे। जो भी भागवत समिति के सदस्य थे उन सभी ने और साथ ही लगभग डेढ़ सौ की संख्या में मौजूद वॉलिंटियर्स ने साहस और एकजुट का परिचय देते हुए गिरे हुए पंडाल के सभी सामानों को त्वरित रूप से हटा दिया। हालांकि पंडाल के कुछ सामान जैसे की कुछ लाइट्स और कुछ साउंड के उपकरण इत्यादि क्षतिग्रस्त हो गए जिससे के लगभग 1 लाख की अनुमानित राशि का नुकसान हो गया। हालांकि भागवत समिति के सदस्यों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए पंडाल को दुरुस्त करना शुरू कर दिया है और आज की भागवत कथा भी कुछ ही देर में शुरू कर दी जाएगी। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा की कुछ नुकसान तो जरूर हुआ है लेकिन स्थिति बिलकुल सामान्य है। आज की कथा पुनः शुरू हो चुकी है।6
- Post by Tahalka आवाज़1
- Post by Niraj Kumar1
- धनबाद में निगम की बड़ी कार्रवाई: अतिक्रमण हटाओ अभियान से मचा हड़कंप,बुलडोजर एक्शन से दहला हीरापुर: रोज़गार पर संकट का आरोप1
- निरसा प्रखंड अंतर्गत बैजना पंचायत भवन से महर्षि दयानंद गुरुकुल के बैनर तले एक तिरंगा यात्रा निकाली गई1