जैन नसिया परिसर में चित्रकला, निबंध, सुलेख, जिनवाणी प्रतियोगिता का आयोजन श्री दिगंबर जैन युवा संघ लालसोट के तत्वावधान में भाद्रपद मास की होने वाली प्रतियोगिताओं में आज चित्रकला ,निबंध, सुलेख व जिनवाणी प्रतियोगिता का आयोजन श्री दिगंबर जैन नसियाॅ प्रांगण में किया गया। चित्रकला में कुल 29 प्रतिभागियों ने भाग लिया प्रभारी रविंद्र जैन श्रीमाल, धर्मेश जैन ,आर्कष सोनी निबंध में 33 प्रतियोगी व प्रभारी अंकुर जैन बैनाड़ा,नमन जैन बडजात्या व शैलेष बडजात्या रहे सुलेख में 49प्रतिभागी व प्रभारी मोहित जैन ,अमित जैन बैनाडा, गर्वित जैन बडजात्या जिनवाणी मैं कुल 11 प्रतिभागी रहे प्रभारी अरिहंत बैनाडा ,अंकुर बैनाडा, सिद्धार्थ बडजात्या ,समुद्र बडजात्या,अरिहंत पाटनी, प्रेमचंद जैन ,अवी पाटनी रहे। संघ के अध्यक्ष रवीन्द्र बडजात्या ने बताया कि उक्त परीक्षाओं मे चार वर्ग कक्षा 1 से 5, 6 से 8 , 9 से 12 एवं सामान्य महिला पुरुषों के कुल 122 प्रतिभागियों ने भाग लिया परीक्षाओं के परिणाम पंचमी के दिन सामूहिक समापन कार्यक्रम में घोषित किए जाएंगे व पुरस्कार वितरित किए जाएंगे सभी प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया इस दौरान अभिनव बैनाडा, प्रेमचंद जैन, पीयूष कासलीवाल, समुद्र बडजात्या, अरिहंत बैनाड़ा, अरिहंत पाटनी, हनी बडजात्या सहित अनेक युवा संघ सदस्य उपस्थित थे इसी परिपेक्ष में अजीत कुमार जैन बडजात्या ने बताया कि दिनांक 21 सितंबर 2026 को श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर मै प्रातः 7:30 से शांति विधान मंडल चावल से मण्डित मंडल पर किया जाएगा ।
जैन नसिया परिसर में चित्रकला, निबंध, सुलेख, जिनवाणी प्रतियोगिता का आयोजन श्री दिगंबर जैन युवा संघ लालसोट के तत्वावधान में भाद्रपद मास की होने वाली प्रतियोगिताओं में आज चित्रकला ,निबंध, सुलेख व जिनवाणी प्रतियोगिता का आयोजन श्री दिगंबर जैन नसियाॅ प्रांगण में किया गया। चित्रकला में कुल 29 प्रतिभागियों ने भाग लिया प्रभारी रविंद्र जैन श्रीमाल, धर्मेश जैन
,आर्कष सोनी निबंध में 33 प्रतियोगी व प्रभारी अंकुर जैन बैनाड़ा,नमन जैन बडजात्या व शैलेष बडजात्या रहे सुलेख में 49प्रतिभागी व प्रभारी मोहित जैन ,अमित जैन बैनाडा, गर्वित जैन बडजात्या जिनवाणी मैं कुल 11 प्रतिभागी रहे प्रभारी अरिहंत बैनाडा ,अंकुर बैनाडा, सिद्धार्थ बडजात्या ,समुद्र बडजात्या,अरिहंत पाटनी, प्रेमचंद जैन ,अवी पाटनी रहे। संघ के अध्यक्ष रवीन्द्र बडजात्या
ने बताया कि उक्त परीक्षाओं मे चार वर्ग कक्षा 1 से 5, 6 से 8 , 9 से 12 एवं सामान्य महिला पुरुषों के कुल 122 प्रतिभागियों ने भाग लिया परीक्षाओं के परिणाम पंचमी के दिन सामूहिक समापन कार्यक्रम में घोषित किए जाएंगे व पुरस्कार वितरित किए जाएंगे सभी प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया
इस दौरान अभिनव बैनाडा, प्रेमचंद जैन, पीयूष कासलीवाल, समुद्र बडजात्या, अरिहंत बैनाड़ा, अरिहंत पाटनी, हनी बडजात्या सहित अनेक युवा संघ सदस्य उपस्थित थे इसी परिपेक्ष में अजीत कुमार जैन बडजात्या ने बताया कि दिनांक 21 सितंबर 2026 को श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर मै प्रातः 7:30 से शांति विधान मंडल चावल से मण्डित मंडल पर किया जाएगा ।
- ग्राम सेवा की मातारानी जगदम्बा की पद यात्रा शहर से हुई रवाना सैनिक नगर पर यात्रियों को किए फल वितरित1
- सिकराय विधानसभा में भाजपा का दबदबा, दोनों नगर पालिकाओं में बना भाजपा का बोर्ड सिकराय। सिकराय विधानसभा क्षेत्र की दोनों नगर पालिकाओं सिकराय और भांडारेज में भाजपा का बोर्ड बनने से क्षेत्र में पार्टी का दबदबा नजर आया है। दोनों निकायों में भाजपा का बोर्ड बनने को विधायक विक्रम बंशीवाल की चुनावी मेहनत से जोड़कर देखा जा रहा है। चुनाव के दौरान विधायक ने पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में सक्रियता दिखाई, जिसका परिणाम दोनों नगर पालिकाओं में भाजपा के बोर्ड के रूप में सामने आया। सिकराय नगर पालिका में सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान के दौरान खासा उत्साह देखने को मिला। भाजपा के 10 पार्षद और तीन निर्दलीय पार्षद एक साथ एक वाहन में सवार होकर मतदान करने नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। वहीं कांग्रेस के तीन पार्षद अलग-अलग मतदान करने पहुंचे, जबकि नौ कांग्रेस पार्षद एक साथ मतदान के लिए पहुंचे। सिकराय में भाजपा ने कैलाश बैरवा को अध्यक्ष पद के लिए मैदान में उतारा, जबकि कांग्रेस की ओर से भी कैलाश बैरवा प्रत्याशी रहे। दोनों प्रत्याशियों का नाम एक होने से चुनाव को लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का दौर रहा। मतदान के दौरान नगर पालिका कार्यालय के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई। वहीं भांडारेज नगर पालिका में भी भाजपा का बोर्ड बनने के बाद विधानसभा क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। दोनों नगर पालिकाओं में भाजपा का बोर्ड बनने से स्थानीय राजनीति में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। पुष्पेंद्र घूमना पत्रकार1
- दौसा पुलिस की बड़ी कामयाबी: ‘सशक्त महिला, सुरक्षित समाज’ अभियान से 18,500 से अधिक बेटियां और महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर दौसा। जिला पुलिस अधीक्षक दौसा श्री पीयूष दीक्षित आईपीएस के कुशल निर्देशन में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा तथा महिला अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से दौसा पुलिस द्वारा एक माह तक विशेष ‘सशक्त महिला, सुरक्षित समाज’ अभियान चलाया गया। अभियान के तहत 20 अगस्त 2026 से 20 सितंबर 2026 तक जिलेभर में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के दौरान जिले के करीब 280 स्कूलों, कॉलेजों, कोचिंग सेंटरों एवं सार्वजनिक स्थानों पर विशेष शिविर आयोजित किए गए। पुलिस टीमों एवं कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की विभिन्न टीमों ने सीधे संपर्क कर 18,500 से अधिक छात्राओं, बालिकाओं, महिलाओं, एनसीसी/एनएसएस सदस्यों एवं सुरक्षा सखियों को महिला सुरक्षा, कानून, साइबर सुरक्षा एवं आत्मरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। महिला अपराधों और नए कानूनों की जानकारी विशेष कार्यशालाओं में महिला पुलिस अधिकारियों एवं तकनीकी विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण तथा नए कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बालिकाओं को बिना भय के रहने तथा किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या छेड़छाड़ की स्थिति में तत्काल आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया। छोटे बच्चों को ‘गुड टच-बैड टच’ के बारे में सरल एवं संवेदनशील तरीके से समझाया गया, ताकि वे सुरक्षित और असुरक्षित व्यवहार के बीच अंतर समझ सकें तथा किसी संदिग्ध स्थिति में तुरंत परिजनों अथवा विश्वसनीय व्यक्ति को जानकारी दे सकें। साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को साइबर अपराधों से बचाव के लिए भी जागरूक किया गया। पुलिस ने अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, ओटीपी एवं बैंक संबंधी जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने, संदिग्ध कॉल एवं मैसेज से सावधान रहने तथा सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा करने से बचने की सलाह दी। इसके साथ ही महिलाओं को राजकॉप सिटीजन ऐप एवं विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जरूरत पड़ने पर पुलिस सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को कानून एवं तकनीकी जानकारी से सशक्त बनाकर सुरक्षित एवं जागरूक समाज का निर्माण करना रहा।साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी वर्तमान डिजिटल युग में बढ़ते ऑनलाइन अपराधों को देखते हुए ‘सशक्त महिला, सुरक्षित समाज’ अभियान के दौरान साइबर सुरक्षा पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया। पुलिस विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन फ्रॉड एवं सोशल मीडिया के जरिए होने वाले अपराधों से बचने के व्यावहारिक उपाय बताए। पुलिस ने विद्यार्थियों को सख्त हिदायत दी कि किसी भी अनजान या संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करें। फोन या इंटरनेट पर किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड), यूपीआई पिन अथवा बैंक खाते से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करें। यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी या ब्लैकमेलिंग का शिकार हो जाता है तो घबराए बिना तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई, ताकि समय रहते बैंक खाते को फ्रीज करवाकर आर्थिक नुकसान को रोका जा सके। राजकॉप सिटीजन ऐप की जानकारी अभियान के दौरान महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए राजस्थान पुलिस के आधिकारिक राजकॉप सिटीजन ऐप की जानकारी दी गई। शिविरों में मौजूद छात्राओं एवं महिलाओं के मोबाइल फोन में पुलिस टीमों ने मौके पर ही ऐप डाउनलोड एवं इंस्टॉल करवाया। उन्हें बताया गया कि आपातकालीन स्थिति में इस ऐप के माध्यम से किस प्रकार तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त की जा सकती है। महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों का प्रचार-प्रसार दौसा पुलिस ने संकट अथवा आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी। महिलाओं एवं छात्राओं को इन्हें याद रखने की सलाह दी गई— - 112 – पुलिस आपातकालीन सहायता - 1090 – गरिमा महिला हेल्पलाइन - 1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन - 1930 – साइबर वित्तीय धोखाधड़ी हेल्पलाइन नशे से दूर रहने और यातायात नियमों की सीख अभियान के तहत केवल महिला सुरक्षा ही नहीं, बल्कि युवाओं को सही दिशा देने का भी प्रयास किया गया। विद्यार्थियों एवं युवाओं को मादक पदार्थों के जानलेवा दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया गया। इसके साथ ही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात नियमों की पालना करने, हेलमेट पहनने तथा जिम्मेदार नागरिक बनने की अपील की गई। जिला पुलिस अधीक्षक का संदेश जिला पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष दीक्षित आईपीएस ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं के मन से पुलिस के प्रति झिझक और भय को दूर करना है। दौसा पुलिस सुरक्षित, भयमुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ‘सशक्त महिला, सुरक्षित समाज’ अभियान के औपचारिक समापन के बाद भी महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक और सतर्क बनाने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम जिले में निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे। “जागरूक नारी–सुरक्षित नारी, सशक्त महिला–सुरक्षित समाज।”2
- सैंथल कस्बे में श्री वीर तेजाजी महाराज के 46वे मेले को लेकर निकाली गई विशाल शोभायात्रा आज सैंथल कस्बे में श्री वीर तेजाजी महाराज के 46वे विशाल मेले को लेकर शोभायात्रा का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न सरकारी गैर सरकारी संस्थाओं के द्वारा जीवित झांकियां सजाई गई तथा यह जीवित झांकियां तेजाजी मंदिर से रवाना होकर नगर परिक्रमा करते हुए अपने-अपने यथा स्थान पर पहुंची इस दौरान विशाल शोभा यात्रा को सैंथल थाना अधिकारी रजत खींची ने श्री गणेश पूजन कर हरी झंडी दिखाई और शोभा यात्रा को रवाना किया इस दौरान शोभा यात्रा में आए हुए सभी अतिथियों का मेला कमेटी के द्वारा स्वागत किया गया इस दौरान विभिन्न संस्थाओं के द्वारा एक से बढ़कर एक मनमोहक झांकियां पेश की गई यह सभी झांकियां विभिन्न संस्थाओं के द्वारा जीवित झांकियां का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया इस दौरान विभिन्न संस्थाओं के द्वारा विभिन्न प्रकार की कलाओ का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विशाल तेजाजी महाराज की शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लिया इस दौरान मेला कमेटी के द्वारा सभी विद्यालय के तथा संस्थाओं के झांकियां में प्रदर्शन लेने वाले छात्र-छात्राओं को पारितोषिक देकर मेले के दिन सम्मानित किया जाता है तथा मेला कमेटी के अध्यक्ष लालू राम शर्मा ने बताया की शोभायात्रा के निकाले जाने के बाद देर रात विशाल रात्रि जागरण का बाहर के कलाकारों के द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया जाता है जिसमें आसपास के हजारों ग्रामीण बड़ी संख्या में रात्रि भजन संध्या में भाग लेते हैं इस दौरान शोभा यात्रा को देखने के लिए पूरे उपखंड क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों की भीड़ उमड पड़ी4
- जोधपुर के मथानिया में BJP-कांग्रेस आमने-सामने, मतदान स्थल पर सियासी तनाव जोधपुर: मथानिया नगर पालिका में आज BJP और कांग्रेस के बीच सियासी खींचतान देखने को मिली। कांग्रेस ने 16 पार्षदों के समर्थन का दावा किया है। इसी बीच पूर्व विधायक दिव्या मदेरणा भी पार्षदों के साथ नगर पालिका परिसर पहुंचीं। हालांकि, मदेरणा को मतदान स्थल तक प्रवेश नहीं दिया गया, जिसके बाद मौके पर माहौल गरमा गया। दिव्या मदेरणा ने मौके पर मौजूद वर्तमान विधायक भैराराम सियोल पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया। वहीं, पूरे घटनाक्रम को लेकर BJP और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। मथानिया नगर पालिका में चल रही इस सियासी कवायद पर अब सभी की नजरें टिकी हैं।1
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | जयपुर ट्रैफिक पुलिस की ई-रिक्शा चालकों को समझाइश 🚨 📍 जयपुर | रीड न्यूज़ मीडिया 24×7 ### 🛺 ई-रिक्शा सवारी वाहन है, लोडिंग वाहन नहीं! जयपुर शहर में ई-रिक्शा चालकों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए जयपुर ट्रैफिक पुलिस द्वारा समझाइश कार्यक्रम आयोजित किया गया। 👮♂️ ट्रैफिक पुलिस ने ई-रिक्शा चालकों को समझाया कि— 🔹 ई-रिक्शा सवारी वाहन है, लोडिंग वाहन नहीं। 🔹 वाहन चलाते समय सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखें। 🔹 गाड़ी पर सही नंबर प्लेट और नेम प्लेट होना आवश्यक है। 🔹 वैध ड्राइविंग लाइसेंस एवं वाहन के सभी कागजात पूरे होने चाहिए। 🔹 यातायात नियमों का पालन करते हुए ही सड़क पर वाहन चलाएं। 📢 जयपुर शहर में कई ई-रिक्शा पर मौके पर नंबर प्लेट नहीं मिली। ऐसे मामलों में वाहन चालकों को नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई। ⚠️ ट्रैफिक पुलिस का स्पष्ट संदेश: अगर आप जयपुर की सड़कों पर वाहन चलाना चाहते हैं, तो अपने वाहन के सभी दस्तावेज, न�1
- सिकराय,,, नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव कल होगा, रास्ते बंद किए गए नगर पालिका के नगर पालिका अध्यक्ष के चुनाव मतदान को लेकर पुलिस प्रशासन के द्वारा किए गए कड़े इंतजाम नगर पालिका कार्यालय को बनाया गया मतदान केंद्र सिकराय बाजार से नगर पालिका कार्यालय को जाने वाले सभी रास्ते बंद बाजार में मानपुर रोड सिकराय बाजार सहित अन्य गलियों में की गई बैरीकेटिंग, नगर पालिका क्षेत्र से 100 मीटर की दूरी में होकर पूरी तरह आवागमन बंद किया गया बैरीकेटिंग लगाकर, सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2 तक होगा मतदान 25 पार्षद करेंगे मतदान, मतदान के तुरंत बाद होगी काउंटिंग और फिर होगा रिजल्ट घोषित, रिटर्निंग अधिकारी मनोज कुमार वर्मा ने मतदान को लेकर दिए सख्त निर्देश, रिटर्निंग अधिकारी मनोज कुमार ने कहा मतदान के दौरान नहीं होगी किसी प्रकार की लापरवाही1
- देलवाल बाबा की निकली शोभायात्रा, मेले में उमड़े श्रद्धालु चौथ का बरवाड़ा। कस्बे में सोमवार को देलवाल बाबा के मेले के अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह कीर समाज के मंदिर से देलवाल बाबा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ महिलाओं ने भी भाग लिया। इस दौरान लोक नृत्य की प्रस्तुतियों के बीच श्रद्धालु बाबा के जयकारे लगाते हुए नृत्य करते नजर आए।शोभायात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए रायसागर तालाब के पास स्थित देलवाल बाबा मंदिर पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर बाबा के दर्शन किए। शाम को मंदिर परिसर में मेले का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और बाबा के दर्शन कर मनौती मांगी।इससे पहले देलवाल बाबा समिति की ओर से रात्रि जागरण का आयोजन भी किया गया। मेले को लेकर ग्राम पंचायत प्रशासन की ओर से प्रकाश एवं सफाई की व्यवस्था की गई1
- गैस सिलेंडर दिलाने के बहाने बुजुर्ग महिला से ठगी, सिलेंडर-डायरी और नकदी लेकर युवक फरार गैस सिलेंडर दिलाने के बहाने बुजुर्ग महिला से ठगी, सिलेंडर-डायरी और नकदी लेकर युवक फरार नांगलशेरपुर गुढ़ाचंद्रजी कस्बे के बस स्टैंड पर गैस सिलेंडर लेने पहुंची एक बुजुर्ग महिला से युवक द्वारा ठगी करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार महिला शांति देवी महावर बस स्टैंड पर गैस सिलेंडर लेने के लिए इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और सिलेंडर दिलाने का भरोसा देकर महिला को अपने साथ चलने के लिए कहा। महिला के अनुसार युवक ने उनसे खाली गैस सिलेंडर, गैस डायरी और पैसे ले लिए तथा कुछ दूरी तक उनके साथ चला। इसके बाद युवक सिलेंडर, डायरी और पैसे लेकर फरार हो गया। महिला काफी देर तक बस स्टैंड पर युवक के लौटने का इंतजार करती रही। जब युवक वापस नहीं आया तो उन्होंने गैस वितरक की गाड़ी के पास जाकर जानकारी ली, लेकिन वहां भी युवक नहीं मिला। आसपास तलाश करने के बावजूद युवक का कोई सुराग नहीं लगा। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस चौकी को सूचना दी। पुलिसकर्मियों ने मुख्य बाजार, गलियों और आसपास के इलाकों में युवक की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। बाद में स्थानीय लोगों ने महिला को समझाकर घर भेज दिया।1