Shuru
Apke Nagar Ki App…
ग्राम सेवा की मातारानी जगदम्बा की पद यात्रा शहर से हुई रवाना सैनिक नगर पर यात्रियों को किए फल वितरित
Shailendra Kumar Sharma
ग्राम सेवा की मातारानी जगदम्बा की पद यात्रा शहर से हुई रवाना सैनिक नगर पर यात्रियों को किए फल वितरित
More news from राजस्थान and nearby areas
- कृष्ण कुमार गोयल बने गंगापुर सिटी नगर परिषद सभापति, भाजपा के विजय गुप्ता को 14 मतों से हराया कांग्रेस को 37 मत, भाजपा प्रत्याशी विजय गुप्ता को मिले 23 वोट; जीत के बाद कांग्रेस खेमे में जश्न का माहौल गंगापुर सिटी। नगर परिषद गंगापुर सिटी में सभापति पद के लिए सोमवार को हुए चुनाव का परिणाम दोपहर करीब 12:40 बजे घोषित किया गया। कांग्रेस प्रत्याशी कृष्ण कुमार गोयल ने भाजपा प्रत्याशी विजय गुप्ता को 14 मतों से हराकर सभापति पद पर जीत दर्ज की। गोयल को कुल 37 मत मिले, जबकि विजय गुप्ता के पक्ष में 23 पार्षदों ने मतदान किया। परिणाम सामने आते ही कांग्रेस खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। कांग्रेस प्रत्याशी की जीत की सूचना मिलते ही विधायक रामकेश मीणा समर्थकों के साथ नगर परिषद पहुंचे। उन्होंने कृष्ण कुमार गोयल का माला पहनाकर स्वागत किया। विधायक ने कहा कि यह गंगापुर शहर की जनता की जीत है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद में पिछले समय में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर जनता में नाराजगी थी, इसी कारण लोगों ने कांग्रेस पर विश्वास जताया है। अब नगर परिषद में बिना भेदभाव शहर के सभी वार्डों में विकास कार्य कराए जाएंगे। नवनिर्वाचित सभापति कृष्ण कुमार गोयल ने जीत के बाद शहर की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सभी पार्षदों को साथ लेकर नगर परिषद का कामकाज किया जाएगा। शहर के किसी भी वार्ड के साथ विकास के मामले में भेदभाव नहीं होगा। उन्होंने कहा कि शहर के विकास को प्राथमिकता देते हुए उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग किया जाएगा और विकास कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। सभापति के निर्वाचन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने खुशी जताई तथा नवनिर्वाचित सभापति का स्वागत किया।2
- कृष्ण कुमार गोयल बने गंगापुर सिटी नगर परिषद सभापति, भाजपा के विजय गुप्ता को 14 मतों से हराया कांग्रेस को 37 मत, भाजपा प्रत्याशी विजय गुप्ता को मिले 23 वोट; जीत के बाद कांग्रेस खेमे में जश्न का माहौल नगर परिषद गंगापुर सिटी में सभापति पद के लिए सोमवार को हुए चुनाव का परिणाम दोपहर करीब 12:40 बजे घोषित किया गया। कांग्रेस प्रत्याशी कृष्ण कुमार गोयल ने भाजपा प्रत्याशी विजय गुप्ता को 14 मतों से हराकर सभापति पद पर जीत दर्ज की। गोयल को कुल 37 मत मिले, जबकि विजय गुप्ता के पक्ष में 23 पार्षदों ने मतदान किया। परिणाम सामने आते ही कांग्रेस खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। कांग्रेस प्रत्याशी की जीत की सूचना मिलते ही विधायक रामकेश मीणा समर्थकों के साथ नगर परिषद पहुंचे। उन्होंने कृष्ण कुमार गोयल का माला पहनाकर स्वागत किया। विधायक ने कहा कि यह गंगापुर शहर की जनता की जीत है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद में पिछले समय में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर जनता में नाराजगी थी, इसी कारण लोगों ने कांग्रेस पर विश्वास जताया है। अब नगर परिषद में बिना भेदभाव शहर के सभी वार्डों में विकास कार्य कराए जाएंगे। नवनिर्वाचित सभापति कृष्ण कुमार गोयल ने जीत के बाद शहर की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सभी पार्षदों को साथ लेकर नगर परिषद का कामकाज किया जाएगा। शहर के किसी भी वार्ड के साथ विकास के मामले में भेदभाव नहीं होगा। उन्होंने कहा कि शहर के विकास को प्राथमिकता देते हुए उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग किया जाएगा और विकास कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। सभापति के निर्वाचन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने खुशी जताई तथा नवनिर्वाचित सभापति का स्वागत किया।3
- ग्राम सेवा की मातारानी जगदम्बा की पद यात्रा शहर से हुई रवाना सैनिक नगर पर यात्रियों को किए फल वितरित1
- सुबह 5:00 बजे उदेई मोड़ पर बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की अंधाधुंध दौड़, हादसों का अंदेशा विशेष संवाददाता, गंगापुर सिटी: सुबह 5:00 बजे उदेई मोड़ पर बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की अंधाधुंध दौड़, हादसों का अंदेशा विशेष संवाददाता, गंगापुर सिटी: गंगापुर सिटी के उदेई मोड़ पर सुबह 5:00 बजे बजरी से लदी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का तेज रफ्तार में निकलना आम बात हो गई है। सुबह के सन्नाटे का फायदा उठाकर ये भारी वाहन मुख्य चौराहे और बाजार के रास्ते से नियमों को ताक पर रखकर गुजर रहे हैं। मॉर्निंग वॉकर्स और राहगीरों के लिए बना खतरा: सुबह 5:00 बजे का समय मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाले लोगों, दूध व सब्जी विक्रेताओं और अखबार वितरकों की आवाजाही का होता है। ऐसे समय में उदेई मोड़ जैसे व्यस्त क्षेत्र में तेज गति से दौड़ती बजरी की ट्रॉलियों के कारण कभी भी बड़ा सड़क हादसा हो सकता है। नियमों की खुलेआम अनदेखी: स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह 5:00 बजे निकलने वाले इन ट्रैक्टरों पर न तो रिफ्लेक्टर लगे होते हैं और न ही ट्रॉलियों पर इंडिकेटर जलते हैं। कई चालक ट्रॉली को तिरपाल से ढके बिना ही बजरी का परिवहन करते हैं, जिससे उड़ने वाली धूल भी पीछे चलने वालों के लिए परेशानी का सबब बनती है। स्थानीय लोगों ने उठाई कार्रवाई की मांग: उदेई मोड़ के निवासियों और व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन और खनिज विभाग से मांग की है कि सुबह 5:00 बजे उदेई मोड़ पर विशेष चेकिंग पॉइंट बनाया जाए और अवैध बजरी ढोने वाली इन अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।1
- टोडाभीम में बड़ा सियासी उलटफेर: निर्दलीय ललिता देवी बनीं पालिका अध्यक्ष, कांग्रेस-बीजेपी दोनों को चटाई धूल टोडाभीम नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी ललिता देवी बैरवा ने इतिहास रचते हुए दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों कांग्रेस और बीजेपी को करारी शिकस्त दी है।ललिता देवी ने 26 मत हासिल कर नगरपालिका अध्यक्ष की कुर्सी पर एकतरफा कब्जा जमा लिया। सोमवार पर 2:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक बहुचर्चित मुकाबले में सत्तारूढ़ समीकरण पूरी तरह ध्वस्त नजर आए। कांग्रेस पार्टी अपना खाता तक नहीं खोल सकी और उसका पूरी तरह सूपड़ा साफ हो गया। वहीं, भारतीय जनता पार्टी के खाते में महज 9 वोट ही आए। निर्दलीय ललिता देवी को कुल 26 पार्षदों का समर्थन मिला, जिससे उनकी जीत बेहद निर्णायक और एकतरफा साबित हुई।ललिता देवी की ऐतिहासिक जीत की आधिकारिक घोषणा होते ही नगरपालिका परिसर और कस्बे में समर्थकों ने आतिशबाजी कर और मिठाई बांटकर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। ललिता देवी ने कस्बे के चहुंमुखी विकास और जनहित के कार्यों को अपनी पहली प्राथमिकता बताया।1
- मण्डरायल में अवैध बजरी परिवहन पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त मण्डरायल। अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के खिलाफ मण्डरायल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बजरी का खनन घड़ियाल प्रतिबंधित क्षेत्र चंबल नदी से कर परिवहन किया जा रहा था। पुलिस ने बताया कि मण्डरायल कस्बे में लोहवा पेट्रोल पंप के पास पुलिस टीम ने बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को देखा। पुलिस वाहन को देखकर चालक ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बाबू पुत्र रोशन मीणा, निवासी जाघरपुरा को गिरफ्तार किया और बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया। यह कार्रवाई थानाधिकारी जयप्रकाश सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में हैड कांस्टेबल महेन्द्र पाल, जीतेन्द्र तथा चालक हंसराज की अहम भूमिका रही। पुलिस ने अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।4
- गैस सिलेंडर दिलाने के बहाने बुजुर्ग महिला से ठगी, सिलेंडर-डायरी और नकदी लेकर युवक फरार गैस सिलेंडर दिलाने के बहाने बुजुर्ग महिला से ठगी, सिलेंडर-डायरी और नकदी लेकर युवक फरार नांगलशेरपुर गुढ़ाचंद्रजी कस्बे के बस स्टैंड पर गैस सिलेंडर लेने पहुंची एक बुजुर्ग महिला से युवक द्वारा ठगी करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार महिला शांति देवी महावर बस स्टैंड पर गैस सिलेंडर लेने के लिए इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और सिलेंडर दिलाने का भरोसा देकर महिला को अपने साथ चलने के लिए कहा। महिला के अनुसार युवक ने उनसे खाली गैस सिलेंडर, गैस डायरी और पैसे ले लिए तथा कुछ दूरी तक उनके साथ चला। इसके बाद युवक सिलेंडर, डायरी और पैसे लेकर फरार हो गया। महिला काफी देर तक बस स्टैंड पर युवक के लौटने का इंतजार करती रही। जब युवक वापस नहीं आया तो उन्होंने गैस वितरक की गाड़ी के पास जाकर जानकारी ली, लेकिन वहां भी युवक नहीं मिला। आसपास तलाश करने के बावजूद युवक का कोई सुराग नहीं लगा। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस चौकी को सूचना दी। पुलिसकर्मियों ने मुख्य बाजार, गलियों और आसपास के इलाकों में युवक की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। बाद में स्थानीय लोगों ने महिला को समझाकर घर भेज दिया।1
- नगर परिषद सभापति के चुनाव के लिए मतदान जारी पार्षद कर रहे हैं मतदान कांग्रेस से सुनील सैनी भाजपा से वीरेंद्र शर्मा चुनाव मैदान में करौली नगरपरिषद के नए सभापति के चुनाव के लिए मतदान सुबह 10 बजे से शुरू हुआ और वोटिंग दोपहर 2 बजे तक जारी रहेगी। मतदान खत्म होने के बाद वोटों की गिनती होगी और नतीजे घोषित किए जाएंगे।रिटर्निंग अधिकारी राकेश कुमार रावत की देखरेख में पार्षद अपने वोट डाल रहे हैं। मतदान के बाद वोटों की गिनती होगी और सभापति के नाम का ऐलान किया जाएगा। सोमवार सुबह 11:00 मिली जानकारी के मुताबिक नगर परिषद के 55 वार्डों में हुए चुनाव में कांग्रेस के 28, भाजपा के 11, बसपा का 1 और 15 निर्दलीय पार्षद जीते हैं। सभापति पद के लिए भाजपा से वीरेंद्र शर्मा और कांग्रेस से सुनील सैनी उम्मीदवार हैं। दोनों उम्मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है, जिससे राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।कांग्रेस उम्मीदवार सुनील सैनी पूर्व सभापति प्रतिनिधि के साथ नगर परिषद कार्यालय पहुंचे। चुनाव प्रक्रिया के दौरान पार्षदों की आवाजाही और गतिविधियों पर प्रशासन लगातार नजर रख रहा है। चुनाव को देखते हुए नगर परिषद कार्यालय और आसपास के इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है।1