प्रशासन द्वारा 35 बीघा सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त, पानी भरकर रोकने की कोशिश भी नाकाम मुरैना 20 फरवरी 2026/तहसील कैलारस अंतर्गत ग्राम सेमई में शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने हेतु प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के नेतृत्व में राजस्व एवं प्रशासनिक अमले की उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई। अभियान के दौरान लगभग 35 बीघा शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। संबंधित अतिक्रमणकारियों द्वारा भूमि पर फसल बोई गई थी तथा कार्रवाई में बाधा उत्पन्न करने के उद्देश्य से खेतों में पानी भर दिया गया था। तथापि प्रशासन द्वारा आवश्यक तकनीकी व्यवस्था करते हुए कार्रवाई को प्रभावी रूप से पूरा किया गया। कार्रवाई दिनांक 20 फरवरी को दोपहर 12 बजे प्रारंभ होकर सायं 6 बजे तक सतत जारी रही। मौके पर 50 कोटवार, 10 पटवारी, चार कैच-व्हील ट्रैक्टर एवं दो जेसीबी मशीनें तैनात की गईं। जलभराव की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए विशेष रूप से कैच-व्हील ट्रैक्टरों की व्यवस्था की गई, जिससे बिना बाधा के अतिक्रमण हटाया जा सका। शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात रहा। तहसीलदार श्री नरेश शर्मा सहित राजस्व विभाग की टीम द्वारा पूरी कार्रवाई में सक्रिय सहयोग प्रदान किया गया। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। क्रमांक -

- बाइक भारत में हुआ एक्सीडेंट एक्सीडेंट होने के बाद बाइक में लगी आग ताला बड़ा हादसा1
- धौलपुर SP विकास सांगवान के निर्देशन में जिलेभर में महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त करने के लिए पुलिस द्वारा एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बौरेली में महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया गया। प्रशिक्षण टीम के द्वारा स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर आदि में बच्चियों को आत्म रक्षा हेतु गुर सिखाया जा रहा है, इसके साथ ही पुलिस दल ने बसेड़ी इलाके के महिला हेल्प लाइन, नये कानूनों में महिला सुरक्षा के प्रावधानों व राज कॉप एप के बारे में जानकारी प्रदान की जा रही है।1
- Post by Satyaveer Singh Tomar2
- अम्बाह के प्रसिद्ध जयश्वर महादेव मंदिर परिसर में चल रहे जयश्वर महादेव मेले में शुक्रवार को कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति देखने को मिली। शुक्रवार रात 7 बजे से सुल्तान सिंह और उनकी टीम द्वारा रंगारंग लोकगीत प्रस्तुत किए गए, जिन पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे। कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान जी एवं पटिया वाले बाबा के भजनों से की गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। भजनों के बाद एक से बढ़कर एक लोकगीतों की प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। लोकगीतों की धुन पर युवा, बच्चे और महिलाएं खुद को रोक नहीं पाए और झूमझूम कर नाचते हुए ठुमके लगाने लगे। पूरा मेला परिसर तालियों और उत्साह से गूंज उठा। मेले में चारों ओर उमंग और उत्साह का माहौल देखने को मिला। रंग-बिरंगी रोशनी, सजे हुए स्टेज और संगीत की मधुर धुनों ने वातावरण को और भी रोमांचक बना दिया। मीना बाजार, झूले और खानपान की दुकानों पर भी भारी भीड़ उमड़ी रही। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। जयश्वर महादेव मेले में प्रतिदिन हो रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों से अम्बाह नगर में रौनक बनी हुई है और लोग परिवार सहित मेले का आनंद लेने पहुंच रहे हैं।1
- ⚠️ विशेष सूचना: दंदरौआ धाम के सेवा-संकल्प में एक ऐतिहासिक परिवर्तन! "श्रद्धा और जिम्मेदारी का वह संगम, जो बदल देगा आश्रम की व्यवस्थाओं का स्वरूप। महाराज जी के सानिध्य में लिए गए इस बड़े निर्णय को जानने के लिए अंत तक पढ़ें..." डॉक्टर हनुमान जी के चरणों में समर्पित सेवा का यह नवीन संकल्प, दंदरौआ धाम के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय की भांति अंकित होगा! डॉक्टर हनुमान जी के चरणों में समर्पित सेवा का यह नवीन संकल्प, दंदरौआ धाम के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय की भांति अंकित होगा! परोपकाराय फलन्ति वृक्षा: परोपकाराय वहन्ति नद्य:। परोपकाराय दुहन्ति गाव: परोपकाराय इदं शरीरम्।। दंदरौआ सरकार (डॉक्टर हनुमान) के पुनीत आशीर्वाद और पूज्य महाराज श्री के दिव्य मार्गदर्शन में, आज महाराज जी के अत्यंत प्रिय एवं निष्ठावान शिष्य श्री अवध बिहारी जी को नवीन एवं महत्वपूर्ण उत्तरदायित्व सौंपे गए हैं। परम पूज्य पंडित श्री रामस्वरूप शास्त्री जी (पारसेन वाले) के दिव्य आशीर्वाद से, श्री अवध बिहारी जी को दंदरौआ धाम पिपरसेवा आश्रम की महंती प्रदान की गई है। इसके साथ ही, उन्हें सभी आश्रमों एवं दंदरौआ धाम की समस्त शाखाओं की व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन का महत्वपूर्ण प्रभार भी सौंपा गया है। इस पावन अवसर पर अपना शुभाशीष प्रदान करने हेतु विशेष रूप से उपस्थित रहे: पूज्य पंडित श्री रामस्वरूप शास्त्री जी महाराज (पारसेन वाले - महाराज श्री के शिक्षा गुरुदेव) श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर हरिदास महाराज जी (जड़ेरुआ सरकार) सिद्धेश्वर धाम से श्री राम भजन दास जी महाराज श्री बालक दास जी महाराज (खिरावली सरकार) श्री कालिदास जी महाराज श्री रामबरन पुजारी जी वेद ध्वनि हेतु पंडित हरिकांत शास्त्री जी एवं पंडित विष्णु कंकोरिया जी श्री मुकेश शर्मा जी एवं गुरुदेव के सारथी मिच्चू भैया जी इस मांगलिक अवसर पर दंदरौआ धाम एवं ग्राम पिपरसेवा के समस्त भक्तगणों की गरिमामयी उपस्थिति रही। हम श्री अवध बिहारी जी के सफल एवं सेवामयी कार्यकाल की मंगल कामना करते हैं।1
- फोर्ट व्यू कॉलोनी में भू-माफियाओं द्वारा लगातार सरकारी जमीन पर कब्जा किए जाने का लग रहे है आरोप!1
- भोपाल। मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के लिए कथित तौर पर “औकात में रहो” जैसी टिप्पणी किए जाने के विरोध में कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग ने थाना टी.टी. नगर में शिकायत दर्ज कराई। अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और मंत्री की तस्वीर जलाकर नाराजगी जताई। इस दौरान विभाग के प्रदेश प्रभारी भगवती प्रसाद चौधरी भी मौजूद रहे। प्रदीप अहिरवार ने कहा कि यह बयान केवल उमंग सिंघार का नहीं, बल्कि समस्त आदिवासी और दलित समाज का अपमान है। उन्होंने आरोप लगाया कि सदन जैसे गरिमामय मंच पर इस प्रकार की भाषा लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत है। कांग्रेस ने इसे अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 के तहत दंडनीय बताते हुए मंत्री से सार्वजनिक माफी और कानूनी कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि जब तक माफी और कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।4
- ⚠️ विशेष सूचना: दंदरौआ धाम के सेवा-संकल्प में एक ऐतिहासिक परिवर्तन! "श्रद्धा और जिम्मेदारी का वह संगम, जो बदल देगा आश्रम की व्यवस्थाओं का स्वरूप। महाराज जी के सानिध्य में लिए गए इस बड़े निर्णय को जानने के लिए अंत तक पढ़ें..." डॉक्टर हनुमान जी के चरणों में समर्पित सेवा का यह नवीन संकल्प, दंदरौआ धाम के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय की भांति अंकित होगा! डॉक्टर हनुमान जी के चरणों में समर्पित सेवा का यह नवीन संकल्प, दंदरौआ धाम के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय की भांति अंकित होगा! परोपकाराय फलन्ति वृक्षा: परोपकाराय वहन्ति नद्य:। परोपकाराय दुहन्ति गाव: परोपकाराय इदं शरीरम्।। दंदरौआ सरकार (डॉक्टर हनुमान) के पुनीत आशीर्वाद और पूज्य महाराज श्री के दिव्य मार्गदर्शन में, आज महाराज जी के अत्यंत प्रिय एवं निष्ठावान शिष्य श्री अवध बिहारी जी को नवीन एवं महत्वपूर्ण उत्तरदायित्व सौंपे गए हैं। परम पूज्य पंडित श्री रामस्वरूप शास्त्री जी (पारसेन वाले) के दिव्य आशीर्वाद से, श्री अवध बिहारी जी को दंदरौआ धाम पिपरसेवा आश्रम की महंती प्रदान की गई है। इसके साथ ही, उन्हें सभी आश्रमों एवं दंदरौआ धाम की समस्त शाखाओं की व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन का महत्वपूर्ण प्रभार भी सौंपा गया है। इस पावन अवसर पर अपना शुभाशीष प्रदान करने हेतु विशेष रूप से उपस्थित रहे: पूज्य पंडित श्री रामस्वरूप शास्त्री जी महाराज (पारसेन वाले - महाराज श्री के शिक्षा गुरुदेव) श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर हरिदास महाराज जी (जड़ेरुआ सरकार) सिद्धेश्वर धाम से श्री राम भजन दास जी महाराज श्री बालक दास जी महाराज (खिरावली सरकार) श्री कालिदास जी महाराज श्री रामबरन पुजारी जी वेद ध्वनि हेतु पंडित हरिकांत शास्त्री जी एवं पंडित विष्णु कंकोरिया जी श्री मुकेश शर्मा जी एवं गुरुदेव के सारथी मिच्चू भैया जी इस मांगलिक अवसर पर दंदरौआ धाम एवं ग्राम पिपरसेवा के समस्त भक्तगणों की गरिमामयी उपस्थिति रही। हम श्री अवध बिहारी जी के सफल एवं सेवामयी कार्यकाल की मंगल कामना करते हैं।1
- राजश्री की कालाबाजारी चरम पर, बाजार में ₹10 तक महंगी मिल रही है राजश्री अम्बाह। बाजार में इस समय राजश्री की कालाबाजारी अपने चरम पर है। 20 वाली राजश्री ₹25 की जगह ₹40 में मिल रही है, जबकि पूंछ ₹45 की मिल रही है। फुटकर विक्रेताओं के अनुसार उन्हें भी थोक में बढ़े हुए दामों पर पैकेट खरीदना पड़ रहा है, जिसमें ₹50 से लेकर ₹100 तक प्रति पैकेट ज्यादा वसूला जा रहा है। थोक विक्रेताओं का नाम न बताने की शर्त पर अस्पताल रोड पर रहने वाले समाजसेवी और फुटकर विक्रेता अजय कुमार जैन, पूर्व संगठन मंत्री भाजपा युवा मोर्चा, ने बताया कि उन्हें भी ऊपर से ₹50 से लेकर ₹100 तक महंगा माल मिल रहा है। मजबूरी में उन्हें फुटकर में 5 से 7 रुपये तक ज्यादा दाम पर बेचना पड़ रहा है।1