logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

धौलपुर पुलिस की बड़ी सफलता — 30 लाख के 150 गुम मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए धौलपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां विकास सांगवान के नेतृत्व में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सायबर सेल और सीईआईआर पोर्टल की मदद से करीब 150 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस टीम ने राजस्थान के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, बिहार और झारखंड से भी इन मोबाइलों को ट्रेस कर रिकवर किया। एसपी कार्यालय में मोबाइल मालिकों को उनके फोन सुपुर्द किए गए, जिससे लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। लगातार मॉनिटरिंग और तकनीकी प्रयासों के चलते पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली है, जो आमजन के लिए राहत भरी खबर है।

12 hrs ago
user_Avdesh Sharma
Avdesh Sharma
Newspaper advertising department बसेरी, धौलपुर, राजस्थान•
12 hrs ago

धौलपुर पुलिस की बड़ी सफलता — 30 लाख के 150 गुम मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए धौलपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां विकास सांगवान के नेतृत्व में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सायबर सेल और सीईआईआर पोर्टल की मदद से करीब 150 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस टीम ने राजस्थान के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, बिहार और झारखंड से भी इन मोबाइलों को ट्रेस कर रिकवर किया। एसपी कार्यालय में मोबाइल मालिकों को उनके फोन सुपुर्द किए गए, जिससे लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। लगातार मॉनिटरिंग और तकनीकी प्रयासों के चलते पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली है, जो आमजन के लिए राहत भरी खबर है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • धौलपुर । न्याय दर्शन संस्था द्वारा बसेड़ी स्थित भूतेश्वर मंदिर परिसर में पक्षियों के लिए परिंडे बांधे गए। इस अवसर पर थाना प्रभारी बाड़ी देवेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि न्याय दर्शन संस्था द्वारा प्रतिवर्ष बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे बांधने का कार्य किया जा रहा है। जो बहुत ही पुनीत कार्य है उन्होंने कहा कि न्याय दर्शन संस्था द्वारा खासकर ऐसे स्थान पर परिंडे बांधे जाते हैं जहां आसानी से नियमित रूप से इनमें पानी भरा जा सके । उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे अपने घर आंगन में भीषण गर्मी के समय परिंडे जरूर लगाए जिससे गर्मी के समय पानी के अभाव में किसी पक्षी की जान ना जाएं। इस अवसर पर न्याय दर्शन संस्था के अध्यक्ष चंद्रमोहन पाराशर एडवोकेट ने कहा कि संस्था द्वारा प्रतिवर्ष परिंडे बांधने का कार्य किया जाता है। संस्था निःशुल्क परिंडे भी वितरित करती है। जिससे लोग अपने घर में बांध सकें। इस अवसर पर आचार्य आकाश लावण्या अविनाश पाराशर डां‌ मनोज पाराशर मुख्य रूप से उपस्थित थे। संस्था द्वारा इस वर्ष 151 परिंडे बांधने का लक्ष्य लिया गया है।
    2
    धौलपुर । न्याय दर्शन संस्था द्वारा बसेड़ी स्थित भूतेश्वर मंदिर परिसर में पक्षियों के लिए परिंडे बांधे गए। 
इस अवसर पर थाना प्रभारी बाड़ी देवेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि न्याय दर्शन संस्था द्वारा प्रतिवर्ष बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे बांधने का कार्य किया जा रहा है। जो बहुत ही पुनीत कार्य है उन्होंने कहा कि न्याय दर्शन संस्था द्वारा खासकर ऐसे स्थान पर परिंडे बांधे जाते हैं जहां आसानी से नियमित रूप से इनमें पानी भरा जा सके । उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे अपने घर आंगन में भीषण गर्मी के समय परिंडे जरूर लगाए जिससे गर्मी के समय पानी के अभाव में किसी पक्षी की जान ना जाएं।
इस अवसर पर न्याय दर्शन संस्था के अध्यक्ष चंद्रमोहन पाराशर एडवोकेट ने कहा कि संस्था द्वारा प्रतिवर्ष परिंडे बांधने का कार्य किया जाता है। संस्था निःशुल्क परिंडे भी वितरित करती है। जिससे लोग अपने घर में बांध सकें। इस अवसर पर आचार्य आकाश लावण्या अविनाश पाराशर  डां‌ मनोज पाराशर मुख्य रूप से उपस्थित थे।
संस्था द्वारा इस वर्ष 151 परिंडे बांधने का लक्ष्य लिया गया है।
    user_Afaq ahmed
    Afaq ahmed
    Court reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • जिले के कचहरी रोड स्थित गिरिराज मंदिर धौलपुर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा पंचम दिवस श्री धाम वृन्दावन से पधारे कथा प्रवक्ता परम् श्रद्धेय पं भोलेन्द्र महाराज ने भगवान बाल लीला ,माखन चोरी लीला ,भक्तों को चीर हरण लीला को श्रवण कराते हुए बताया यह लीला कोई साधारण लीला नहीं हे जीव आत्मा ओर परमात्मा के बीच जो काम क्रोध मद लोभ अहंकार माया रूपी वस्त्र है उसे प्रभु ने चुरा है क्योंकि जब भगवान माया रूपी वस्त्र को चुरा लेंगे तो जीव आत्मा ओर परमात्मा का मिलन हो जाए गा भगवान ने यमुना जी में से कालिया नाग को निकाल है यमुना जी के जल को स्वच्छ क्या इसी के साथ कहा कि आज भी यमुना जी का जल दूषित होता जा रहा सरकार से निवेदन करते कहा कि यमुना मैया ओर सभी नदियों को स्वच्छ करने का कार्य करे। कथा में बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष प्रशांत हुंडावाल एडवोकेट, प्रमोद पचौरी व आशु कटारा ,रजत शर्मा और कई भक्तों ने व्यास जी व मन्दिर के मुख्य पुजारी पंडित भरतलाल शास्त्री और समस्त परिवार का स्वागत किया।
    2
    जिले के कचहरी रोड स्थित गिरिराज मंदिर  धौलपुर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा पंचम दिवस  श्री धाम वृन्दावन से पधारे कथा प्रवक्ता परम् श्रद्धेय पं भोलेन्द्र  महाराज ने भगवान बाल लीला ,माखन चोरी लीला ,भक्तों को चीर हरण लीला को श्रवण कराते हुए बताया यह लीला  कोई साधारण लीला नहीं हे जीव आत्मा ओर परमात्मा के बीच जो काम क्रोध मद लोभ अहंकार माया रूपी वस्त्र है उसे प्रभु ने चुरा है क्योंकि जब भगवान माया रूपी वस्त्र को चुरा लेंगे तो जीव आत्मा ओर परमात्मा का मिलन हो जाए गा भगवान ने यमुना जी में से कालिया नाग को निकाल है यमुना जी के जल को स्वच्छ क्या इसी के साथ कहा कि आज भी यमुना जी का जल दूषित होता जा रहा सरकार से निवेदन करते कहा कि यमुना मैया ओर सभी नदियों को स्वच्छ करने का कार्य करे। कथा में बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष प्रशांत हुंडावाल एडवोकेट,  प्रमोद पचौरी व आशु कटारा ,रजत शर्मा और कई भक्तों ने व्यास जी व मन्दिर के मुख्य पुजारी पंडित भरतलाल शास्त्री और समस्त परिवार का स्वागत किया।
    user_ANURAG BAGHEL
    ANURAG BAGHEL
    Local News Reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • धौलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक प्राइवेट हॉस्पिटल में सोमवार को एक प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। प्रसूता को दोपहर करीब 12 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसने बच्चे को जन्म दिया। बच्चे के जन्म के तुरंत बाद ही उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान गुर्जा निवासी राजकुमारी पत्नी रामफूल के रूप में हुई है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि डॉक्टरों की लापरवाही और गलत ऑपरेशन के कारण प्रसूता की जान गई। इस घटना से गुस्साएं परिजनों ने हॉस्पिटल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शादी के 6 साल बाद हुआ बच्चा सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ सिटी कृष्णराज जांगिड़ के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात किया गया, जिसने स्थिति को काबू में लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया है। परिजनों के अनुसार यह मृतका का पहला प्रसव था, शादी के करीब 6 साल बाद हुआ था। जो पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और अस्पताल प्रबंधन से भी पूछताछ की जा रही है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
    3
    धौलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक प्राइवेट हॉस्पिटल में सोमवार को एक प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। प्रसूता को दोपहर करीब 12 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसने बच्चे को जन्म दिया। बच्चे
के जन्म के तुरंत बाद ही उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान गुर्जा निवासी राजकुमारी पत्नी
रामफूल के रूप में हुई है। परिजनों ने आरोप लगाया
है कि डॉक्टरों की लापरवाही और गलत ऑपरेशन के कारण प्रसूता की जान गई। इस घटना से गुस्साएं परिजनों ने हॉस्पिटल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शादी के 6 साल बाद हुआ बच्चा सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ सिटी कृष्णराज जांगिड़ के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात किया गया, जिसने स्थिति को काबू में लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मॉर्च्यूरी में
रखवाया है। परिजनों के अनुसार यह मृतका का पहला प्रसव था, शादी के करीब 6 साल बाद हुआ था। जो
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और अस्पताल प्रबंधन से भी पूछताछ की जा रही है। मौत के
वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने
के बाद ही हो सकेगा।
    user_Shakeel Dholpur
    Shakeel Dholpur
    Local News Reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • आगरा ग्वालियर मार्ग पर स्थित हलवाई की दुकान में सुबह के 4:00 बजे अचानक आग लग गई आग किन कर्म से लगी है पता नहीं चल पाया आप इतनी भयानक थी कि उसने पूरी दुकान को अपनी आगोश में ले लिया इसमें लाखों रुपए का नुकसान हुआ है यह दुकान बोले टेंट हाउस के पास बताई जा रही है
    1
    आगरा ग्वालियर मार्ग पर स्थित हलवाई की दुकान में सुबह के 4:00 बजे अचानक आग लग गई आग किन कर्म से लगी है पता नहीं चल पाया आप इतनी भयानक थी कि उसने पूरी दुकान को अपनी आगोश में ले लिया इसमें लाखों रुपए का नुकसान हुआ है यह दुकान बोले टेंट हाउस के पास बताई जा रही है
    user_शाहरुख बेग मिर्जा
    शाहरुख बेग मिर्जा
    Lawyer खेरागढ़, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • साईबर सैल के साथ साथ थानों पर संचालित सीईआईआर पोर्टल के द्वारा टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। एसपी विकास सांगवान द्वारा कार्यालय में ऐसे ही कुछ मोबाईल मालिकों को उनके खोये हुये मोबाईल मंगलवार दोपहर 115बजे सुपुर्द किये। अपने खोये हुये मोबाईल पाकर मोबाईल धारकों के चहरे खुशी से खिल उठे। जिला धौलपुर में गुम हुये मोबाईल को तलाश करने के लिये साईबर सैल के साथ साथ थानों पर सीईआईआर पोर्टल के द्वारा मोबाईलों को ट्रैस करने हेतु एसपी के द्वारा निर्देशित किया हुआ था इसी क्रम में करीब 150 मोबाईलों को सीईआईआर पोर्टल पर गुमशुदा मोबाईलों को ट्रैस हेतु डाला गया नियमित मोनिटरिंग और लगातार पोर्टल पर मोबाईलों व उपयोग कर्ताओं को सूचिबद्ध कर सम्बन्धित थानों पर संचालित पोर्टल से टीम को निर्देशित किया टीम ने राजस्थान के करीब 15 जिलों व अन्य राज्य उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, बिहार झारखण्ड से करीब 150 मोबाईल जिनकी अनुमानित कीमत करीब 30 लाख को तलाश व बरामद कर मोबाईल मालिकों तक पहुंचाया।
    1
    साईबर सैल के साथ साथ थानों पर संचालित सीईआईआर पोर्टल के द्वारा टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। एसपी विकास सांगवान द्वारा कार्यालय में ऐसे ही कुछ मोबाईल मालिकों को उनके खोये हुये मोबाईल मंगलवार दोपहर 115बजे सुपुर्द किये। अपने खोये हुये मोबाईल पाकर मोबाईल धारकों के चहरे खुशी से खिल उठे। जिला धौलपुर में गुम हुये मोबाईल को तलाश करने के लिये साईबर सैल के साथ साथ थानों पर सीईआईआर पोर्टल के द्वारा मोबाईलों को ट्रैस करने हेतु एसपी के द्वारा निर्देशित किया हुआ था इसी क्रम में करीब 150 मोबाईलों को सीईआईआर पोर्टल पर गुमशुदा मोबाईलों को ट्रैस हेतु डाला गया नियमित मोनिटरिंग और लगातार पोर्टल पर मोबाईलों व उपयोग कर्ताओं को सूचिबद्ध कर सम्बन्धित थानों पर संचालित पोर्टल से टीम को निर्देशित किया टीम ने राजस्थान के करीब 15 जिलों व अन्य राज्य उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, बिहार झारखण्ड से करीब 150 मोबाईल जिनकी अनुमानित कीमत करीब 30 लाख को तलाश व बरामद कर मोबाईल मालिकों तक पहुंचाया।
    user_जोगेंद्र सागर
    जोगेंद्र सागर
    Local News Reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • भरमु़जापुरा से लेकर डूंडीपुरा तक इस रोड का हालात बहुत खराब है
    2
    भरमु़जापुरा से लेकर डूंडीपुरा तक इस रोड का हालात बहुत खराब है
    user_Satendra Singh
    Satendra Singh
    Farmer खेरागढ़, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • धौलपुर। जिला क्रिकेट संघ धौलपुर द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन क्रिकेट कैंप का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। 20 दिनों तक चले इस कैंप में जिले के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों ने खेल की तकनीकी बारीकियों के साथ फिटनेस, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट का विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया। समापन के अवसर पर राजस्थान क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव सुमेंद्र तिवारी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज की मेहनत ही कल पहचान बनाती है। हर पसीने की बूंद और हर असफलता, बड़े खिलाड़ी बनने की कहानी लिखती है। उनके संबोधन ने शिविर में मौजूद खिलाड़ियों में नया जोश और आत्मविश्वास भर दिया। उन्होंने आगे कहा कि जो प्रतिभाशाली खिलाड़ी है और उनको संसाधनों की कमी है उनकी जिला क्रिकेट संघ मदद करेगा। क्रिकेट में सफलता केवल प्रतिभा से नहीं, बल्कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और समर्पण से मिलती है। उन्होंने युवा खिलाड़ियों को बड़े लक्ष्य तय कर निरंतर अभ्यास करने की प्रेरणा दी। कैंप के दौरान 200 खिलाड़ियों को अनुभवी क्रिकेट प्रशिक्षकों दुष्यंत त्यागी, सुरजीत सिंह और संजीव कुमार का मार्गदर्शन मिला। प्रशिक्षण के दौरान बल्लेबाजी, गेंदबाजी, फील्डिंग और मैच परिस्थिति में बेहतर प्रदर्शन पर विशेष फोकस किया गया। समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। आयोजन के अंत में जिला क्रिकेट संघ ने भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर जिले की प्रतिभाओं को राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम का संचालन जिला क्रिकेट संघ कोषाध्यक्ष भूपेंद्र राणा ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि खिलाड़ी की असली पहचान उसकी प्रतिभा से नहीं, बल्कि उसके अनुशासन और निरंतर मेहनत से बनती है। ऐसे शिविर युवाओं को सिर्फ क्रिकेट की तकनीक ही नहीं, बल्कि जीवन में आगे बढ़ने का आत्मविश्वास भी देते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से पूरे समर्पण के साथ अभ्यास करने का आह्वान करते हुए कहा कि आज मैदान में सीखी गई छोटी-छोटी बातें ही कल बड़ी उपलब्धियों की नींव बनती हैं। संयुक्त सचिव नरेंद्र मीणा ने कहा कि ग्रीष्मकालीन क्रिकेट शिविर युवा खिलाड़ियों के लिए एक ऐसा मंच है, जहां वे अपनी तकनीक को निखारने के साथ-साथ खेल की बारीकियों को समझते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को संदेश दिया कि हार से घबराने के बजाय उससे सीख लेकर आगे बढ़ना ही सच्चे खिलाड़ी की पहचान है। कोच दुष्यन्त त्यागी, सुरजीत सिंह और संजीव कुमार ने कहा कि क्रिकेट में शॉर्टकट से नहीं, लगातार मेहनत, फिटनेस और सही तकनीक से सफलता मिलती है। जो खिलाड़ी हर दिन खुद को बेहतर बनाने का लक्ष्य रखता है, वही आगे जाकर बड़ी पहचान बनाता है। कोचों ने खिलाड़ियों को बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग की बारीकियों पर ध्यान देने की सलाह देते हुए कहा कि मैदान पर आत्मविश्वास, धैर्य और अनुशासन ही खिलाड़ी की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। प्रतिभा शुरुआत दिलाती है, लेकिन मेहनत ही खिलाड़ी को मंजिल तक पहुंचाती है। शिविर के समापन पर पूर्व क्रिकेटर राहुल राणा, विनोद तिवारी, लक्ष्मीनारायण, अभिषेक गोला सहित 200 से अधिक युवा खिलाड़ी उपस्थित थे।
    3
    धौलपुर। जिला क्रिकेट संघ धौलपुर द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन क्रिकेट कैंप का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। 20 दिनों तक चले इस कैंप में जिले के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों ने खेल की तकनीकी बारीकियों के साथ फिटनेस, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट का विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया। समापन के अवसर पर  राजस्थान क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव सुमेंद्र तिवारी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज की मेहनत ही कल पहचान बनाती है। हर पसीने की बूंद और हर असफलता, बड़े खिलाड़ी बनने की कहानी लिखती है। उनके संबोधन ने शिविर में मौजूद खिलाड़ियों में नया जोश और आत्मविश्वास भर दिया। उन्होंने आगे कहा कि जो प्रतिभाशाली खिलाड़ी है और उनको संसाधनों की कमी है उनकी जिला क्रिकेट संघ मदद करेगा। क्रिकेट में सफलता केवल प्रतिभा से नहीं, बल्कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और समर्पण से मिलती है। उन्होंने युवा खिलाड़ियों को बड़े लक्ष्य तय कर निरंतर अभ्यास करने की प्रेरणा दी। कैंप के दौरान 200 खिलाड़ियों को अनुभवी क्रिकेट प्रशिक्षकों दुष्यंत त्यागी, सुरजीत सिंह और संजीव कुमार का मार्गदर्शन मिला। प्रशिक्षण के दौरान बल्लेबाजी, गेंदबाजी, फील्डिंग और मैच परिस्थिति में बेहतर प्रदर्शन पर विशेष फोकस किया गया। समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। आयोजन के अंत में जिला क्रिकेट संघ ने भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर जिले की प्रतिभाओं को राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम का संचालन जिला क्रिकेट संघ कोषाध्यक्ष भूपेंद्र राणा ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि खिलाड़ी की असली पहचान उसकी प्रतिभा से नहीं, बल्कि उसके अनुशासन और निरंतर मेहनत से बनती है। ऐसे शिविर युवाओं को सिर्फ क्रिकेट की तकनीक ही नहीं, बल्कि जीवन में आगे बढ़ने का आत्मविश्वास भी देते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से पूरे समर्पण के साथ अभ्यास करने का आह्वान करते हुए कहा कि आज मैदान में सीखी गई छोटी-छोटी बातें ही कल बड़ी उपलब्धियों की नींव बनती हैं।
संयुक्त सचिव नरेंद्र मीणा ने कहा कि ग्रीष्मकालीन क्रिकेट शिविर युवा खिलाड़ियों के लिए एक ऐसा मंच है, जहां वे अपनी तकनीक को निखारने के साथ-साथ खेल की बारीकियों को समझते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को संदेश दिया कि हार से घबराने के बजाय उससे सीख लेकर आगे बढ़ना ही सच्चे खिलाड़ी की पहचान है।
कोच दुष्यन्त त्यागी, सुरजीत सिंह और संजीव कुमार ने कहा कि क्रिकेट में शॉर्टकट से नहीं, लगातार मेहनत, फिटनेस और सही तकनीक से सफलता मिलती है। जो खिलाड़ी हर दिन खुद को बेहतर बनाने का लक्ष्य रखता है, वही आगे जाकर बड़ी पहचान बनाता है। कोचों ने खिलाड़ियों को बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग की बारीकियों पर ध्यान देने की सलाह देते हुए कहा कि मैदान पर आत्मविश्वास, धैर्य और अनुशासन ही खिलाड़ी की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। प्रतिभा शुरुआत दिलाती है, लेकिन मेहनत ही खिलाड़ी को मंजिल तक पहुंचाती है।
शिविर के समापन पर पूर्व क्रिकेटर राहुल राणा, विनोद तिवारी, लक्ष्मीनारायण, अभिषेक गोला सहित 200 से अधिक युवा खिलाड़ी उपस्थित थे।
    user_Afaq ahmed
    Afaq ahmed
    Court reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • धौलपुर जिले के राजाखेड़ा उपखण्ड के ग्राम जैतपुर छतरीपुरा निवासी महेंद्र सिंह गुर्जर ने चम्बल लिफ्ट परियोजना के तहत डाली जा रही पाइपलाइन से अपने खेत को हो रहे नुकसान को लेकर भाजपा नेत्री एवं राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी रहीं नीरजा शर्मा को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में महेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि चम्बल लिफ्ट परियोजना के अंतर्गत पाइपलाइन उनके खेत के बीचों-बीच डाली जा रही है, जिससे उनकी कृषि भूमि पूरी तरह से खराब हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस कार्य के संबंध में उन्हें न तो कोई पूर्व में सूचना दी गई और न ही उनकी सहमति ली गई। अचानक शुरू हुए इस कार्य से उनकी कृषि भूमि को गंभीर नुकसान पहुंचा है। महेंद्र सिंह ने यह भी बताया कि उनके एक अन्य खेत, जो लगभग 17 बिस्वा है, उसको भी इस परियोजना के दायरे में लेकर नुकसान पहुंचाने की तैयारी की जा रही है, जिसके लिए नोटिस भी जारी किया गया है। इससे वे काफी परेशान हैं। उन्होंने भाजपा नेत्री नीरजा शर्मा से मांग की है कि उक्त कार्य को तत्काल प्रभाव से रुकवाया जाए तथा पाइपलाइन को खेत के बजाय सड़क किनारे या निर्धारित मार्ग से निकाला जाए, ताकि उनकी कृषि भूमि सुरक्षित रह सके। साथ ही उन्हें उनके नुकसान का उचित मुआवजा दिलाया जाए। महेंद्र सिंह गुर्जर ने उम्मीद जताई है कि भाजपा नेत्री नीरजा शर्मा उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन से समन्वय कर जल्द समाधान कराएंगी। महेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वे आगे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
    3
    धौलपुर जिले के राजाखेड़ा उपखण्ड के ग्राम जैतपुर छतरीपुरा निवासी महेंद्र सिंह गुर्जर ने चम्बल लिफ्ट परियोजना के तहत डाली जा रही पाइपलाइन से अपने खेत को हो रहे नुकसान को लेकर भाजपा नेत्री  एवं राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी रहीं नीरजा  शर्मा को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में महेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि चम्बल लिफ्ट परियोजना के अंतर्गत पाइपलाइन उनके खेत के बीचों-बीच डाली जा रही है, जिससे उनकी कृषि भूमि पूरी तरह से खराब हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस कार्य के संबंध में उन्हें न तो कोई पूर्व में सूचना दी गई और न ही उनकी सहमति ली गई। अचानक शुरू हुए इस कार्य से उनकी कृषि भूमि को गंभीर नुकसान पहुंचा है। महेंद्र सिंह ने यह भी बताया कि उनके एक अन्य खेत, जो लगभग 17 बिस्वा है, उसको भी इस परियोजना के दायरे में लेकर नुकसान पहुंचाने की तैयारी की जा रही है, जिसके लिए नोटिस भी जारी किया गया है। इससे वे काफी परेशान हैं। उन्होंने भाजपा नेत्री नीरजा शर्मा से मांग की है कि उक्त कार्य को तत्काल प्रभाव से रुकवाया जाए तथा पाइपलाइन को खेत के बजाय सड़क किनारे या निर्धारित मार्ग से निकाला जाए, ताकि उनकी कृषि भूमि सुरक्षित रह सके। साथ ही उन्हें उनके नुकसान का उचित मुआवजा दिलाया जाए। महेंद्र सिंह गुर्जर ने उम्मीद जताई है कि भाजपा नेत्री नीरजा शर्मा उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन से समन्वय कर जल्द समाधान कराएंगी। महेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वे आगे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
    user_ANURAG BAGHEL
    ANURAG BAGHEL
    Local News Reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • 400 की दिहाड़ी वाला मजदूर न्याय के लिए भटका श्रम विभाग पूंजीपतियों के सामने दिखा बेवस
    2
    400 की दिहाड़ी वाला मजदूर न्याय के लिए भटका
श्रम विभाग पूंजीपतियों के सामने दिखा बेवस
    user_Deepu Verma Journalist Dholpur
    Deepu Verma Journalist Dholpur
    धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.