Shuru
Apke Nagar Ki App…
भुंतर संगम पर बनेगा अतिसुंदर घाट भुंतर में दो नदियों के संगम स्थल को बड़ा संगम के नाम भी जाना जाता यहां पर जो देवी देवता समय की कमी कारण तीर्थ राज मनिकरण और वशिष्ट नहीँ जा पाते यही भुंतर बड़े संगम में शाही स्नान अपने हरयानो के साथ करते है यह स्नान ज़ब कभी नहीँ किये जाते बिशेष तिथियों या अवसरों पर ही किये जाते हैँ जैसे ज़ब किसी नए मन्दिर का निर्माण होने पर देवी देवताओं के नए गहने बनाने पर या कोई यज्ञ करना हो तो यही पर स्नान करके पवित्र जल पूजा के लिए व शुद्धिकरण के लिए लाया जाता है स्थानीय लोग इस संगम स्थल को गंगा की तरह ही पवित्र मानते हैँ। जिसके निर्माण का कार्य आजकल पुरे जोर से चल रहा है। एक नज़र चित्र में
Krishana
भुंतर संगम पर बनेगा अतिसुंदर घाट भुंतर में दो नदियों के संगम स्थल को बड़ा संगम के नाम भी जाना जाता यहां पर जो देवी देवता समय की कमी कारण तीर्थ राज मनिकरण और वशिष्ट नहीँ जा पाते यही भुंतर बड़े संगम में शाही स्नान अपने हरयानो के साथ करते है यह स्नान ज़ब कभी नहीँ किये जाते बिशेष तिथियों या अवसरों पर ही किये जाते हैँ जैसे ज़ब किसी नए मन्दिर का निर्माण होने पर देवी देवताओं के नए गहने बनाने पर या कोई यज्ञ करना हो तो यही पर स्नान करके पवित्र जल पूजा के लिए व शुद्धिकरण के लिए लाया जाता है स्थानीय लोग इस संगम स्थल को गंगा की तरह ही पवित्र मानते हैँ। जिसके निर्माण का कार्य आजकल पुरे जोर से चल रहा है। एक नज़र चित्र में
More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
- Another beautiful space, another happy client! Decoory Interiors has successfully completed another stunning interior design project where style meets functionality. From concept to completion, every detail was designed to create a modern, comfortable, and elegant home. If you're planning to transform your space, let Decoory Interiors bring your vision to life. For interior design ideas and customized solutions, contact Decoory Interiors 📩 DM for inquiries 📞 Contact us: 9821545511 📍Location: GF -71, Gaur City Center, Greater Noida West, Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh 2013181
- Post by Krishana1
- Post by Himachal Update 24 News1
- रिपोर्ट 11 मार्च बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। कल्लू की शिलहीहार पंचायत के विभाजन पर पंचायत दो बनने लोगों ने खुशी मनाई है इस खुशी के मौके पर ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक सुंदर ठाकुर के साथ कुल्ल्वी नाट्टी डालकर जश्न मनाया इस पंचायत के सीमकन को लेकर विधायक ने बहुत बड़ा सहयोग दिया है1
- सुजानपुर हिमाचल भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री के क्षेत्र नादौन में एक महिला के साथ हो रहे कथित उत्पीड़न का गंभीर मामला उठाया है। राजेंद्र राणा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के इशारे पर नादौन क्षेत्र में एक महिला और उसके परिवार को पिछले करीब ढाई साल से बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिला लगातार सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रही है, लेकिन उसकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही। राजेंद्र राणा ने कहा कि महिला ने एसडीएम कार्यालय से लेकर आईपीएच विभाग तक कई बार बिजली और पानी के कनेक्शन के लिए गुहार लगाई, लेकिन बिना किसी कारण के उसका कनेक्शन नहीं लगाया गया। उन्होंने कहा कि एक बार पानी के कनेक्शन के लिए पाइप भी डाली गई थी, जिसे बाद में वहां से हटा दिया गया। राजेंद्र राणा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के संरक्षण में कुछ लोग आम जनता को डराने-धमकाने और परेशान करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नादौन की जनता ने मुख्यमंत्री को चार बार विधायक बनाकर विधानसभा भेजा है, लेकिन आज उसी जनता को प्रताड़ित किया जा रहा है। राजेंद्र राणा ने कहा कि एक ओर मुख्यमंत्री महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, वहीं दूसरी ओर उनके ही क्षेत्र में एक महिला को इस तरह परेशान किया जा रहा है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। राजेंद्र राणा ने कहा कि सरकार का काम जनता की समस्याओं का समाधान करना होता है, लेकिन मौजूदा सरकार लोगों के काम करवाने की बजाय उन्हें रोकने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि नादौन की जनता सब कुछ देख रही है और आने वाले समय में इसका मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है।1
- story ideaहमीरपुर के बडू के साथ लगते क्षेत्र में फैला पीलिया, दो दर्जन से ज्यादा लोग हुए क्षतिग्रस्त पिछले एक सप्ताह से फैले पीलिया की रोकथाम के लिए समय पर नही कदम न उठाने से लोगो में रोष जमली पेयजल स्कीम के साथ दूषित पानी के जमा होने से फैला पीलिया, हमीरपुर शहर के साथ लगते बडू क्षेत्र में पीलिया फैलने से लोगों में दहशत बनी हुइ्र है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीलिया पिछले सात दिनों से फैला हुआ है और करीब दो दर्जन लोगों को पीलिया ने अपनी चपेट में ले लिया है। वहीं इसमें बारह से पन्द्रह स्वाहल स्कूल के बच्चे भी पीलिया ग्रस्त हो गए है जिससे स्थिति नाजुक बनी हुई है। बता दे कि स्वाहल, भाटी, मझोट इत्यादि गांवों के लिए जमली पेयजल स्कीम से पानी की सप्लाई होती है और पेयजल स्कीम के पास दूषित जल जमा होने की वजह से पीलिया फैल रहा है। वहीं पेयजल स्कीम के आसपास इंडस्ट्री एरिया का गंदला पानी का रिसाब होने से भी पीलिया फैलने की वजह माना जा रहा है जिसकी अब आईपीएच और स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जांच पडताल की जा रही है। स्थानीय निवासी विवेक काका ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से बडू , स्वाहल के क्षेत्र में पीलिया के मरीजों की संख्या बढ रही है और इसमें स्वाहल स्कूल के भी काफी बच्चे पीलिया से ग्रस्त पाए गए है। उन्हांेने बताया कि स्थानीय लोगों को पीलिया की बीमारी ने जकड लिया है और पेयजल स्कीम के दूषित पानी की वजह से पीलिया फैल रहा है। उन्होंन बताया कि इंडस्टी एरिया में फैक्टिरियों के गंदे पानी से पीलिया फैलने की वजह बन रहा है। राजकीय उच्च विद्यालय स्वाहल के हेडमास्टर संदीप डढवाल ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से पीलिया फैला हुआ है और 13 बच्चे स्कूल के पीलिया से ग्रस्त हो गए है। उन्हांेने बताया कि यह सभी बच्चे मेडिकल कालेज में उपचार करवा रहे है और पीलिया फैलने के बारे में आईपीएच विभाग को भी सूचना दी गई जिस पर पानी के सैंपल लिए गए है। जल शक्ति विभाग हमीरपुर के एक्सीईन राजेश गर्ग ने बताया कि आज ही विभाग को स्वाहल व इसके आसपास पीलिया फैलने की जानकारी मिली है जिस पर विभाग ने जाकर पानी के सैंपल लिए गए है। उन्हांेने कहा कि पीलिया फैलने की वजह की पडताल की जा रही है और लोगों से एहतियात बरतने की अपील की जा रही है।1
- Post by Dinesh Kumar1
- Post by Himachal Update 24 News3