नगला बहरावती अब ‘पृथ्वीपुरा’,के नाम शासन की अधिसूचना जारी नगला बहरावती अब ‘पृथ्वीपुरा’, शासन की अधिसूचना जारी किरावली (आगरा): तहसील किरावली क्षेत्र के ग्राम नगला बहरावती का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर ‘पृथ्वीपुरा’ कर दिया गया है। प्रदेश शासन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार गजट में प्रकाशन की तिथि से ही यह नाम प्रभावी माना जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम का नाम परिवर्तन स्थानीय जनभावनाओं और नई पहचान स्थापित करने के उद्देश्य से किया गया है। इस संबंध में जिला मजिस्ट्रेट, आगरा द्वारा 3 नवंबर 2023 को प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। इसके बाद आगरा मंडल के आयुक्त और राजस्व परिषद ने प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की। ग्राम की भूमि प्रबंध समिति ने भी सर्वसम्मति से नाम परिवर्तन के प्रस्ताव को पारित किया था। इसके पश्चात भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने 22 जनवरी 2026 को अपनी अनापत्ति प्रदान की। राज्यपाल की अनुमति मिलने के बाद प्रमुख सचिव अपर्णा यू० द्वारा अधिसूचना जारी की गई। अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि नाम परिवर्तन का प्रभाव किसी भी न्यायालय में लंबित मामलों पर नहीं पड़ेगा और वे पूर्ववत चलते रहेंगे। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता, 2006 की धारा 6(2) के तहत की गई है। ग्राम के लोगों में इस निर्णय को लेकर खुशी का माहौल है और इसे क्षेत्र के विकास व नई पहचान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

- ali4
- लखनऊ : बीजेपी को एक बयान से खुश करने के चक्कर में रवि किशन, खुद के पहले विवाह के विवाद में फंसे। 📌अपर्णा ठाकुर ने कहा उनकी शादी रवि किशन तिवारी से 1996 में हुई थी। 📌रवि किशन से जुड़ा एक विवाद जहां अपर्णा ठाकुर द्वारा खुद को उनकी पहली पत्नी बताने और अपनी बेटी को उनकी संतान घोषित करने की मांग से जुड़ा है। आरोप लगाया जा रहा है कि अपर्णा ठाकुर ने रवि किशन से 20 करोड़ रुपये की मांग करते सबके सामने बेपर्दा करने की धमकी दी, जिसके बाद रवि किशन की दूसरी पत्नी, जिन्हें रवि किशन सात फेरों वाली पत्नी घोषित किया है। अब इनकी इस पत्नी प्रीति शुक्ला ने अपर्णा ठाकुर के खिलाफ #FIR दर्ज करवाई है। 💢आईए इस विवाद के मुख्य बिंदु पर नजर डाले जो इस प्रकार हैं: अपर्णा ठाकुर का दावा है कि उनकी शादी 1996 में रवि किशन से हुई थी। मगर अब इस पर रवि किशन जिसे पत्नी मानते हैं यानि प्रीति शुक्ला ने आरोप लगाया है कि अपर्णा ठाकुर और उनके साथियों ने रवि किशन को अंडरवर्ल्ड से संबंध होने की धमकी देकर 20 करोड़ रुपये मांगे हैं। और फिर प्रीति शुक्ला ने लखनऊ में अपर्णा ठाकुर और अन्य लोगों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और साजिश का मामला दर्ज कराया है। लेकिन अपर्णा ठाकुर की बेटी, शिनोवा ने इस विवाद को सुलझाने के लिए रवि किशन से #DNA टेस्ट कराने की मांग कर प्रीति शुक्ला को निरुत्तर कर दिया है। वहीं दूसरी और रवि किशन का एक बयान सुर्खियों में है जिसके चलते उनका मजाक बनना जारी है। लोग उंगली उठा रहे जो अपनी पहली पत्नी को धोखा दिया बेटी पैदा कर छोड़ दी वो आज राजनीति केलिए दूसरों पर उंगली उठा रहा। #BreakingNews #LatestUpdates #BollywoodGossip #FirstWife Vs #SecondWife #highlightseveryone #zerogroundreport #RakeshPandey1
- pasi1
- आगरा से बड़ी खबर सामने आ रही है।मलपुरा थाना क्षेत्र के जारुआ कटरा गांव में विभाग की कथित लापरवाही से किसान को भारी नुकसान हुआ है।बताया जा रहा है कि 33 हज़ार हाई टेंशन लाइन से निकली चिंगारी के कारण किसान के खेत में रखा करीब दो बीघा गेहूं का भूसा जलकर राख हो गया।ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले भी इसी खेत में दो बार आग लग चुकी है, लेकिन शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।घटना के बाद किसान के सामने पशुओं के चारे का संकट खड़ा हो गया है।पीड़ित किसान ने थाना मलपुरा में शिकायत दर्ज कराते हुए प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।1
- Post by गोविन्द शर्मा1
- लेकिन आज जब देश में आधी आबादी को उनका हक मिल रहा है, उनको उचित मान-सम्मान मिल रहा है, तो इनका पेट क्यों दर्द कर रहा है? इन्हें डर है कि अगर महिलाएं सशक्त हो गईं, आगे बढ़ गईं, तो इनका जो पुराना ढर्रा है, वो बंद हो जाएगा। ये वही पार्टियां हैं जो आज सदन में नारी शक्ति का विरोध कर रही हैं, लेकिन जनता सब देख रही है। जनता इनको पहचान चुकी है कि कौन सच में महिलाओं के साथ है और कौन सिर्फ राजनीति कर रहा है। - श्रीमती Annapurna Devi जी, केंद्रीय मंत्री1
- आगरा संवाददाता बहादुर सिंह आगरा.20.04.2026.आज जिलाधिकारी श्री अरविंद मल्लप्पा बंगारी जी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाली आईजीआरएस पोर्टल की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों में दर्ज शिकायतों के निस्तारण, फीडबैक की गुणवत्ता और शिकायतों की संख्या की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने असंतुष्ट फीडबैक और डिफॉल्टर श्रेणी में आने वाले विभागों पर कड़ी नाराजगी जताई तथा कहा कि आईजीआरएस पोर्टल की मॉनिटरिंग शासन स्तर पर प्रतिदिन की जाती है और उसी के आधार पर जनपद की रैंकिंग तय होती है। इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि शिकायतों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए ताकि शिकायतकर्ता को वास्तविक राहत मिल सके। जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारी शिकायतकर्ता से फोन पर वार्ता कर उनकी समस्या का समाधान करें और निर्धारित समय सीमा में जवाब देना सुनिश्चित करें। साथ ही, अपने कार्यालय में प्रतिदिन पोर्टल की मॉनिटरिंग स्वयं करें। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री आजाद भगत सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रोटोकॉल श्री प्रशांत तिवारी , अपर जिलाधिकारी नगर श्री यमुनाधर चौहान, सीएमओ डॉ अरुण कुमार श्रीवास्तव, उपनिदेशक कृषि श्री मुकेश कुमार, बीएसए जितेंद्र कुमार गोंड, डीपीआरओ मनीष कुमार सहित जनपद के सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।2
- TMC के गुंडों का उपचार, डबल इंजन की भाजपा सरकार...1