logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महटोली चौकी के पास ट्रैक्टर और बाइक में हुई जोरदार भिड़ंत, बाइक सवार युवक की हुई मौत, ट्रैक्टर चालक फरार, पुलिस ने शव पीएम को भेजा सिकंदरा तहसील क्षेत्र के कानपुर औरैया नेशनल हाईवे पर शुक्रवार की देर शाम करीब 9 बजे महटोली चौकी के पास बाइक और ट्रैक्टर में जोरदार भिड़ंत हो गई।जिसमें बाइक सवार खोजाफूल निवासी बाबू उर्फ मुख्तार आलम की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंचे अमराहट थाना प्रभारी राहुल कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक खोजफूल निवासी बाबू उर्फ मुख्तार आलम पुत्र मंसूर आलम शुक्रवार की देर रात औरैया की ओर से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे।जबकि ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर औरैया की ओर जा रहा था। जैसे ही दोनों वाहन महटोली चौकी के पास पहुंचे तभी बाइक और ट्रैक्टर में जोरदार भिड़ंत हो गई।जिसमें बाइक सवार बाबू उर्फ मुख्तार आलम गंभीर रूप से घायल हो गए।जिन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी सिकंदरा लाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉक्टर योगेंद्र सिंह ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।सूचना पर पहुंची अमराहट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना की गहनता से जांच शुरू की। बताया गया कि दुर्घटना होते ही ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। अमराहट थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

17 hrs ago
user_Sonu singh
Sonu singh
Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
17 hrs ago

महटोली चौकी के पास ट्रैक्टर और बाइक में हुई जोरदार भिड़ंत, बाइक सवार युवक की हुई मौत, ट्रैक्टर चालक फरार, पुलिस ने शव पीएम को भेजा सिकंदरा तहसील क्षेत्र के कानपुर औरैया नेशनल हाईवे पर शुक्रवार की देर शाम करीब 9 बजे महटोली चौकी के पास बाइक और ट्रैक्टर में जोरदार भिड़ंत हो गई।जिसमें बाइक सवार खोजाफूल निवासी बाबू उर्फ मुख्तार आलम की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंचे अमराहट थाना प्रभारी राहुल कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक खोजफूल निवासी बाबू उर्फ मुख्तार आलम पुत्र मंसूर आलम शुक्रवार की देर रात औरैया की ओर से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे।जबकि ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर औरैया की ओर जा रहा था। जैसे ही दोनों वाहन महटोली चौकी के पास पहुंचे तभी बाइक और ट्रैक्टर में जोरदार भिड़ंत हो गई।जिसमें बाइक सवार बाबू उर्फ मुख्तार आलम गंभीर रूप से घायल हो गए।जिन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी सिकंदरा लाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉक्टर योगेंद्र सिंह ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।सूचना पर पहुंची अमराहट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना की गहनता से जांच शुरू की। बताया गया कि दुर्घटना होते ही ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। अमराहट थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जसापुर ग्राम पंचायत में भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम, विशाल भंडारा देर रात तक जारी जसापुर ग्राम पंचायत में 7 फरवरी से प्रारंभ हुई पावन कथा का आज विधि-विधान से समापन हुआ। कथा वाचन रामबाबू (मयंक) द्वारा अत्यंत भावपूर्ण शैली में किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालु प्रतिदिन बड़ी संख्या में कथा श्रवण हेतु पहुंचते रहे और गांव में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता रहा। आज 14 फरवरी को हवन-पूजन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और हवन की पवित्र अग्नि ने पूरे वातावरण को दिव्यता से भर दिया। इसके उपरांत दोपहर 2 बजे से विशाल भंडारे का शुभारंभ हुआ, जो देर रात तक निरंतर चलता रहेगा। विशेष बात यह रही कि आज गांव के युवाओं ने पूरी श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव के साथ भंडारे की व्यवस्था संभाली। युवाओं ने प्रसाद वितरण, बैठने की व्यवस्था और आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत में बढ़-चढ़कर भाग लिया। उनकी लगन और समर्पण ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया। आयोजन के आयोजक एवं परीक्षित प्रताप सिंह राठौड़ के नेतृत्व में यह कार्यक्रम सामाजिक एकता, भाईचारे और धार्मिक आस्था का प्रतीक बन गया। बड़ी संख्या में ग्रामवासी व क्षेत्रीय लोग प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। पूरा गांव भक्ति, सेवा और सौहार्द के रंग में रंगा नजर आ रहा है।
    1
    जसापुर ग्राम पंचायत में भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम, विशाल भंडारा देर रात तक जारी
जसापुर ग्राम पंचायत में 7 फरवरी से प्रारंभ हुई पावन कथा का आज विधि-विधान से समापन हुआ। कथा वाचन रामबाबू (मयंक) द्वारा अत्यंत भावपूर्ण शैली में किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालु प्रतिदिन बड़ी संख्या में कथा श्रवण हेतु पहुंचते रहे और गांव में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता रहा।
आज 14 फरवरी को हवन-पूजन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और हवन की पवित्र अग्नि ने पूरे वातावरण को दिव्यता से भर दिया। इसके उपरांत दोपहर 2 बजे से विशाल भंडारे का शुभारंभ हुआ, जो देर रात तक निरंतर चलता रहेगा।
विशेष बात यह रही कि आज गांव के युवाओं ने पूरी श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव के साथ भंडारे की व्यवस्था संभाली। युवाओं ने प्रसाद वितरण, बैठने की व्यवस्था और आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत में बढ़-चढ़कर भाग लिया। उनकी लगन और समर्पण ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया।
आयोजन के आयोजक एवं परीक्षित प्रताप सिंह राठौड़ के नेतृत्व में यह कार्यक्रम सामाजिक एकता, भाईचारे और धार्मिक आस्था का प्रतीक बन गया। बड़ी संख्या में ग्रामवासी व क्षेत्रीय लोग प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। पूरा गांव भक्ति, सेवा और सौहार्द के रंग में रंगा नजर आ रहा है।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान कस्बे में शुक्रवार देर शाम एक युवक द्वारा घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार संदीप पुत्र सुरेश कुमार ने शुक्रवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर के अंदर फांसी का फंदा लगा लिया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने उसे जीवित समझकर तुरंत फंदे से उतारा और निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मृतक के भाई महेंद्र कुमार ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर रसधान चौकी प्रभारी रजनीश वर्मा मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद मृतक की मां मिथलेश, पत्नी नीतू तथा भाई राजू और महेंद्र सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। रसधान चौकी प्रभारी रजनीश कुमार वर्मा शनिवार को करीब 11:00 बजे बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    3
    सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान कस्बे में शुक्रवार देर शाम एक युवक द्वारा घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार संदीप पुत्र सुरेश कुमार ने शुक्रवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर के अंदर फांसी का फंदा लगा लिया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने उसे जीवित समझकर तुरंत फंदे से उतारा और निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद मृतक के भाई महेंद्र कुमार ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर रसधान चौकी प्रभारी रजनीश वर्मा मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
घटना के बाद मृतक की मां मिथलेश, पत्नी नीतू तथा भाई राजू और महेंद्र सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। रसधान चौकी प्रभारी रजनीश कुमार वर्मा शनिवार को करीब 11:00 बजे बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Rajesh Kumar
    Rajesh Kumar
    सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • सिकंदरा तहसील क्षेत्र के कानपुर औरैया नेशनल हाईवे पर शुक्रवार की देर शाम करीब 9 बजे महटोली चौकी के पास बाइक और ट्रैक्टर में जोरदार भिड़ंत हो गई।जिसमें बाइक सवार खोजाफूल निवासी बाबू उर्फ मुख्तार आलम की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंचे अमराहट थाना प्रभारी राहुल कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक खोजफूल निवासी बाबू उर्फ मुख्तार आलम पुत्र मंसूर आलम शुक्रवार की देर रात औरैया की ओर से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे।जबकि ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर औरैया की ओर जा रहा था। जैसे ही दोनों वाहन महटोली चौकी के पास पहुंचे तभी बाइक और ट्रैक्टर में जोरदार भिड़ंत हो गई।जिसमें बाइक सवार बाबू उर्फ मुख्तार आलम गंभीर रूप से घायल हो गए।जिन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी सिकंदरा लाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉक्टर योगेंद्र सिंह ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।सूचना पर पहुंची अमराहट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना की गहनता से जांच शुरू की। बताया गया कि दुर्घटना होते ही ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। अमराहट थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    सिकंदरा तहसील क्षेत्र के कानपुर औरैया नेशनल हाईवे पर शुक्रवार की देर शाम करीब 9 बजे महटोली चौकी के पास बाइक और ट्रैक्टर में जोरदार भिड़ंत हो गई।जिसमें बाइक सवार खोजाफूल निवासी बाबू उर्फ मुख्तार आलम की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंचे अमराहट थाना प्रभारी राहुल कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक खोजफूल निवासी बाबू उर्फ मुख्तार आलम पुत्र मंसूर आलम शुक्रवार की देर रात औरैया की ओर से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे।जबकि ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर औरैया की ओर जा रहा था। जैसे ही दोनों वाहन महटोली चौकी के पास पहुंचे तभी बाइक और ट्रैक्टर में जोरदार भिड़ंत हो गई।जिसमें बाइक सवार बाबू उर्फ मुख्तार आलम गंभीर रूप से घायल हो गए।जिन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी सिकंदरा लाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉक्टर योगेंद्र सिंह ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।सूचना पर पहुंची अमराहट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना की गहनता से जांच शुरू की। बताया गया कि दुर्घटना होते ही ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। अमराहट थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Sonu singh
    Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • शिवरात्रि से पहले एक बिचित्र पहल सेवा समिति औरैया द्वारा चलाया गया देवकली मंदिर में सफाई अभियान....
    2
    शिवरात्रि से पहले एक बिचित्र पहल सेवा समिति औरैया द्वारा चलाया गया देवकली मंदिर में सफाई अभियान....
    user_आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    Auraiya, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • प्रभु श्रीराम के लिए नृत्य आराधना* अयोध्याआन्ध्र प्रदेश के गुंटूर से आई मातृ-शक्तियों ने आज श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर की यज्ञशाला में प्रभु श्रीराम की स्तुति नृत्य आराधना से की। ट्रस्ट की ओर से आयोजन सहयोगी शैलेन्द्र शुक्ल ने बताया कि के. विजयलक्ष्मी की अगुवाई में आई सत्रह मातृशक्तियों ने स्तुति और दर्शन के उपरान्त श्री अन्नपूर्णा सीता रसोई में भोजन प्रसाद पाया।
    1
    प्रभु श्रीराम के लिए नृत्य आराधना*
अयोध्याआन्ध्र प्रदेश के गुंटूर से आई मातृ-शक्तियों ने आज श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर की यज्ञशाला में प्रभु श्रीराम की स्तुति नृत्य आराधना से की।
ट्रस्ट की ओर से आयोजन सहयोगी शैलेन्द्र शुक्ल ने बताया कि  के. विजयलक्ष्मी की अगुवाई में आई सत्रह मातृशक्तियों ने स्तुति और दर्शन के उपरान्त श्री अन्नपूर्णा सीता रसोई में भोजन प्रसाद पाया।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सागर भारतीय/कानपुर देहात कानपुर देहात जिले में आपराधिक घटनाओं की रोकथाम व खुलासे हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में शुक्रवार को थाना भोगनीपुर पुलिस को चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि 02 व्यक्ति करियापुर गांव के पास कबूतरा डेरा के खाली पडे खण्डहरनुमा मकान में बैठकर अवैध तमंचों का निर्माण कर रहे हैं यदि जल्दी की जाये तो दोनों पकडे जा सकते हैं। इस सूचना पर थाना भोगनीपुर पुलिस टीम द्वारा कबूतरा डेरा खण्डहरनुमा मकान में घेराबन्दी करते हुए 02 अभियुक्तगण अयोध्या प्रसाद पुत्र छक्की लाल उम्र करीब 61 वर्ष निवासी फिरोज नगर थाना अजीतमल जनपद औरेया नमित पुत्र अयोध्या प्रसाद निवासी फिरोजनगर थाना अजीतमल जनपद औरेया उम्र करीब 38 वर्ष को हिरासत में लिया गया तथा अभियुक्तगण के कब्जे से 05 अवैध पिस्टल मय मैगजीन 32 बोर, 01 अवैध तमंचा 32 बोर, 03 अवैध तमंचा 315 बोर, 01 अर्द्ध निर्मित अवैध तमंचा 12 बोर, 01 खोखा कारतूस 315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर, 01 जिन्दा कारतूस 32 बोर व एक सफेद प्लास्टिक की बोरी में तमंचा बनाने के उपकरण व 02 मोबाइल, 1000 रूपये नकद व 01 मोटरसाइकिल बरामद हुई अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना भोगनीपुर एक मुकदमा धारा 3/5/25 आर्म्स एक्ट व अन्य धाराओं में अभियुक्तगण उपरोक्त पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है पुलिस के पूछताछ पर अभियुक्तगणों ने बताया कि साहब हम दोनों पिता पुत्र है । हम दोनों तमंचे व पिस्टल खरीदकर व बनाकर उन्हें बेचकर अपना घर का खर्चा चलाते हैं । हम लोग कई दिनों से एकान्त जगह की तलाश कर रहे थे तो हमको यह खाली पड़े मकान दिखायी दिये थे जहाँ पर कोई आता जाता नहीं था इसलिये हम लोग अवैध तमंचे व पिस्टल निर्माण की तैयारी में लगे थे कि आप लोगों ने पकड़ लिया इस बाबत भोगनीपुर इंस्पेक्टर अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया की अवैध शस्त्र बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया है जिसमें दो लोग पिता पुत्र को गिरफ्तार किया गया है जिसमें अभियुक्त अयोध्या प्रसाद पर एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है जिसमें दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया है अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है
    1
    सागर भारतीय/कानपुर देहात 
कानपुर देहात जिले में आपराधिक घटनाओं की रोकथाम व खुलासे हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में शुक्रवार को थाना भोगनीपुर पुलिस को चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि 02 व्यक्ति करियापुर गांव के पास कबूतरा डेरा के खाली पडे खण्डहरनुमा मकान में बैठकर अवैध तमंचों का निर्माण कर रहे हैं यदि जल्दी की जाये तो दोनों पकडे जा सकते हैं। इस सूचना पर थाना भोगनीपुर पुलिस टीम द्वारा कबूतरा डेरा खण्डहरनुमा मकान में घेराबन्दी करते हुए 02 अभियुक्तगण अयोध्या प्रसाद पुत्र छक्की लाल उम्र करीब 61 वर्ष निवासी फिरोज नगर थाना अजीतमल जनपद औरेया नमित पुत्र अयोध्या प्रसाद निवासी फिरोजनगर थाना अजीतमल जनपद औरेया उम्र करीब 38 वर्ष को हिरासत में लिया गया तथा अभियुक्तगण के कब्जे से 05 अवैध पिस्टल मय मैगजीन 32 बोर, 01 अवैध तमंचा 32 बोर, 03 अवैध तमंचा 315 बोर, 01 अर्द्ध निर्मित अवैध तमंचा 12 बोर, 01 खोखा कारतूस 315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर, 01 जिन्दा कारतूस 32 बोर व एक सफेद प्लास्टिक की बोरी में तमंचा बनाने के उपकरण व 02 मोबाइल, 1000 रूपये नकद व 01 मोटरसाइकिल बरामद हुई अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना भोगनीपुर एक मुकदमा धारा 3/5/25 आर्म्स एक्ट व अन्य धाराओं में अभियुक्तगण उपरोक्त पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है पुलिस के पूछताछ पर अभियुक्तगणों ने बताया कि साहब हम दोनों पिता पुत्र है । हम दोनों तमंचे व पिस्टल खरीदकर व बनाकर उन्हें बेचकर अपना घर का खर्चा चलाते हैं । हम लोग कई दिनों से एकान्त जगह की तलाश कर रहे थे तो हमको यह खाली पड़े मकान दिखायी दिये थे जहाँ पर कोई आता जाता नहीं था इसलिये हम लोग अवैध तमंचे व पिस्टल निर्माण की तैयारी में लगे थे कि आप लोगों ने पकड़ लिया इस बाबत भोगनीपुर इंस्पेक्टर अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया की अवैध शस्त्र बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया है जिसमें दो लोग पिता पुत्र को गिरफ्तार किया गया है जिसमें अभियुक्त अयोध्या प्रसाद पर एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है जिसमें दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया है अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है
    user_Journalist Sagar Bhartiy
    Journalist Sagar Bhartiy
    डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • ​औरैया: अजीतमल के अमावता गांव में खेत की रखवाली कर रहे किसान अर्जुन सिंह का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर लाल मिर्च पाउडर और कुल्हाड़ी मिलने से हत्या की प्रबल आशंका जताई जा रही है। परिजनों ने 'सूअर की टक्कर' की सूचना को साजिश करार देते हुए शव सड़क पर रखकर जोरदार प्रदर्शन किया। ​मौके पर पहुंची SOG, फील्ड यूनिट और सर्विलांस टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। मृतक अपने पीछे पत्नी और 8 वर्षीय मासूम बेटे को छोड़ गया है। पुलिस ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब पीएम रिपोर्ट ही साफ करेगी कि यह महज हादसा है या सुनियोजित हत्या।
    4
    ​औरैया: अजीतमल के अमावता गांव में खेत की रखवाली कर रहे किसान अर्जुन सिंह का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर लाल मिर्च पाउडर और कुल्हाड़ी मिलने से हत्या की प्रबल आशंका जताई जा रही है। परिजनों ने 'सूअर की टक्कर' की सूचना को साजिश करार देते हुए शव सड़क पर रखकर जोरदार प्रदर्शन किया। ​मौके पर पहुंची SOG, फील्ड यूनिट और सर्विलांस टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। मृतक अपने पीछे पत्नी और 8 वर्षीय मासूम बेटे को छोड़ गया है। पुलिस ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब पीएम रिपोर्ट ही साफ करेगी कि यह महज हादसा है या सुनियोजित हत्या।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • झींझक कस्बे के एक इंटर कॉलेज में शुक्रवार को अग्नि सुरक्षा जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अग्निशमन विभाग डेरापुर की टीम ने शिक्षकों की मौजूदगी में छात्र-छात्राओं को आग से बचाव के महत्वपूर्ण उपाय बताए और लाइव डेमो के माध्यम से प्रशिक्षण दिया। फायर सर्विस प्रभारी राज नारायण सिंह अपनी टीम के साथ विद्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में शॉर्ट सर्किट, गैस सिलेंडर रिसाव, चूल्हे की आग और लापरवाही के कारण आगजनी की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसी स्थिति में घबराने के बजाय सही जानकारी और सूझबूझ से बड़े हादसों को टाला जा सकता है। टीम ने विद्यार्थियों को अग्निशामक यंत्र चलाने का तरीका सिखाया और आग लगने पर प्राथमिक बचाव उपायों की जानकारी दी। साथ ही भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान सुरक्षित स्थान पर जाने और अनुशासन बनाए रखने के निर्देश भी दिए। विद्यालय प्रशासन ने अग्निशमन विभाग की टीम का आभार व्यक्त करते हुए ऐसे कार्यक्रमों को बेहद उपयोगी बताया।
    1
    झींझक कस्बे के एक इंटर कॉलेज में शुक्रवार को अग्नि सुरक्षा जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अग्निशमन विभाग डेरापुर की टीम ने शिक्षकों की मौजूदगी में छात्र-छात्राओं को आग से बचाव के महत्वपूर्ण उपाय बताए और लाइव डेमो के माध्यम से प्रशिक्षण दिया।
फायर सर्विस प्रभारी राज नारायण सिंह अपनी टीम के साथ विद्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में शॉर्ट सर्किट, गैस सिलेंडर रिसाव, चूल्हे की आग और लापरवाही के कारण आगजनी की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसी स्थिति में घबराने के बजाय सही जानकारी और सूझबूझ से बड़े हादसों को टाला जा सकता है।
टीम ने विद्यार्थियों को अग्निशामक यंत्र चलाने का तरीका सिखाया और आग लगने पर प्राथमिक बचाव उपायों की जानकारी दी। साथ ही भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान सुरक्षित स्थान पर जाने और अनुशासन बनाए रखने के निर्देश भी दिए।
विद्यालय प्रशासन ने अग्निशमन विभाग की टीम का आभार व्यक्त करते हुए ऐसे कार्यक्रमों को बेहद उपयोगी बताया।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.