NEWS:-मनासा के खजूरी में भीषण सड़क हादसा: डीजे गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर ही मौत, एक घायल मनासा। ग्राम पंचायत खजूरी की नई आबादी में मुख्य सड़क पर शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक तेज रफ्तार डीजे गाड़ी ने बाइक सवार दो व्यक्तियों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में एक बाइक सवार कैलाश चंद्र गेहलोत (निवासी: आंतरी माताजी) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथी बाबूलाल पोरवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल बाबूलाल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए नीमच जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है।भाग रहे आरोपी चालक को ग्रामीणों ने दबोचाटक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के तुरंत बाद आरोपी डीजे चालक मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया। हालांकि, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने देवरी खवासा में बड़ी संख्या में एकत्रित होकर घेराबंदी की और डीजे गाड़ी को रुकवा लिया। ग्रामीणों ने मुस्तैदी दिखाते हुए चालक और उसके साथी को पकड़कर स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया।पुलिस जांच में जुटी, शव का कराया जा रहा पोस्टमार्टमहादसे के बाद मौके पर भारी अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने डीजे गाड़ी को जब्त कर थाने में खड़ा करवा दिया है और चालक व उसके साथी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक कैलाश चंद्र गेहलोत के शव को शासकीय अस्पताल मनासा के शव गृह में रखा गया है, जहाँ पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।

- अनंत चतुर्दशी पर गणपति बप्पा को दी विदाई, जयघोष के साथ हुआ विसर्जन मनासा। नगर में शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणपति बप्पा की प्रतिमाओं का विधिवत विसर्जन किया गया। नगर परिषद द्वारा नगर के तालाब पर गणपति प्रतिमा विसर्जन के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। सुबह से ही श्रद्धालुओं के गणपति प्रतिमा लेकर तालाब पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नगर परिषद के कर्मचारी एवं पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहे।विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं और बच्चों ने गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयघोष लगाए। भक्तिमय माहौल के बीच श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर गणपति बप्पा को विदाई दी।1
- NEWS:-मनासा के खजूरी में भीषण सड़क हादसा: डीजे गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर ही मौत, एक घायल मनासा। ग्राम पंचायत खजूरी की नई आबादी में मुख्य सड़क पर शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक तेज रफ्तार डीजे गाड़ी ने बाइक सवार दो व्यक्तियों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में एक बाइक सवार कैलाश चंद्र गेहलोत (निवासी: आंतरी माताजी) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथी बाबूलाल पोरवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल बाबूलाल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए नीमच जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है।भाग रहे आरोपी चालक को ग्रामीणों ने दबोचाटक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के तुरंत बाद आरोपी डीजे चालक मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया। हालांकि, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने देवरी खवासा में बड़ी संख्या में एकत्रित होकर घेराबंदी की और डीजे गाड़ी को रुकवा लिया। ग्रामीणों ने मुस्तैदी दिखाते हुए चालक और उसके साथी को पकड़कर स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया।पुलिस जांच में जुटी, शव का कराया जा रहा पोस्टमार्टमहादसे के बाद मौके पर भारी अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने डीजे गाड़ी को जब्त कर थाने में खड़ा करवा दिया है और चालक व उसके साथी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक कैलाश चंद्र गेहलोत के शव को शासकीय अस्पताल मनासा के शव गृह में रखा गया है, जहाँ पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।1
- भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया को कुछ नहीं दिख रहा ....... आम आदमी पार्टी के मध्य प्रदेश प्रवक्ता रमाकांत पटेल ने बोला हमला1
- शामगढ सुवासरा वंदे मातरम् राष्ट्र गीत पूरे राष्ट्र में एक साथ एक समय पर एक लय में गाया गया1
- यादव मोहल्ला स्थित राधा कृष्ण मंदिर में गणेश उत्सव की धूम छोटी सादड़ी यादव मोहल्ला स्थित राधा कृष्ण मंदिर में आज भव्य अन्नकूट का कार्यक्रम रखा गया इस अवसर पर सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना नगर अध्यक्ष अमृतलाल बंडी सहित उनके साथी गण मौजूद रहे भक्त जनों ने अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण किया4
- MP - कालूखेड़ा ब्रेकिंग :- ग्राम भाटखेड़ा में गत रात्रि में गोवर्धन लाल परमार के घर के बाहर रखी मोटरसाइकिल चोरी चोर सीसी कैमरे में कैद। ग्राम भाटखेड़ा में गत रात्रि में गोवर्धन लाल परमार के घर के बाहर रखी मोटरसाइकिल चोरी चोर सीसी कैमरे में कैद।1
- *नमामि वंदे मातरम् के अंतर्गत सामूहिक वंदे मातरम् गायन का आयोजन संपन्न... शामगढ़ - विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में ‘नमामि वंदे मातरम्’ अभियान के अंतर्गत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दिनांक 25 सितंबर 2026, शुक्रवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, शामगढ़ में सामूहिक वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के भैया-बहनों, आचार्य परिवार, पूर्व छात्र, समिति सदस्य, समाजजन, मीडिया प्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में अमृत जैन, (कोषाध्यक्ष, विवेकानंद शिक्षण समिति, शामगढ़) उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि सुरेश यादव,(मुख्य नगर कार्यपालन अधिकारी, शामगढ़), विशेष अतिथि बंसीलाल कारपेंटर (प्राचार्य, शा.उमावि शामगढ़),श्रीराम चौहान (उपाध्यक्ष, विवेकानंद शिक्षण समिति शामगढ़ ) तथा श्री राजेश जी पाटीदार (सचिव, विवेकानंद शिक्षण समिति, शामगढ़) की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की भूमिका विद्यालय के प्राचार्य प्रवीण पुरोहित द्वारा रखी गई। उन्होंने वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम की पृष्ठभूमि बताते हुए सामूहिक गायन के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता अमृत जैन ने अपने मार्गदर्शन में वंदे मातरम् के उद्भव, उसके गायन की शुरुआत तथा स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान इसके प्रति देशवासियों और स्वतंत्रता सेनानियों के समर्पण एवं राष्ट्रभावना का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् भारत की मातृभूमि के प्रति श्रद्धा और राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत करने वाला प्रेरणादायी राष्ट्रगीत है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 11:00 बजे सामूहिक वंदे मातरम् गायन प्रारंभ हुआ। विद्यालय के भैया-बहनों, आचार्य परिवार, पूर्व छात्रों, समिति सदस्यों एवं समाजजनों ने एक स्वर और एक लय में राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया। पूरे परिसर में राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का वातावरण निर्मित हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुरेश यादव ने वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सभी को शुभकामनाएँ प्रेषित कीं तथा इस प्रकार के राष्ट्रभाव जागरण से जुड़े कार्यक्रमों को समाज में राष्ट्रीय चेतना को सुदृढ़ करने वाला बताया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्या भारती के राष्ट्रव्यापी अभियान में लगभग एक करोड़ भैया-बहनों, आचार्य परिवार, पूर्व छात्रों, समिति सदस्यों एवं समाजजनों की सहभागिता के साथ शामगढ़ की सहभागिता भी सुनिश्चित हुई। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय परिवार, विवेकानंद शिक्षण समिति, पूर्व छात्र, समाजजन, मीडिया प्रतिनिधियों एवं प्रशासन का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सभी उपस्थितजनों को शुभकामनाएँ एवं अभिनंदन प्रेषित करते हुए कार्यक्रम का समापन हुआ।1
- NEWS:-अनंत चतुर्दशी पर गणपति बप्पा को दी विदाई, जयघोष के साथ हुआ विसर्जन मनासा। शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर नगर में गणपति बप्पा की प्रतिमाओं का विधिवत विसर्जन किया गया। नगर परिषद द्वारा नगर के तालाब पर गणपति प्रतिमा विसर्जन के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। सुबह से ही श्रद्धालुओं के गणपति प्रतिमा लेकर तालाब पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नगर परिषद के कर्मचारी एवं पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहे। विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं और बच्चों ने गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयघोष लगाए। भक्तिमय माहौल के बीच श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर गणपति बप्पा को विदाई दी।1