Shuru
Apke Nagar Ki App…
आप सभी देश वासियों को राम जन्म उत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं जय श्री राम
Deepika sharmaa
आप सभी देश वासियों को राम जन्म उत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं जय श्री राम
More news from Indore and nearby areas
- Post by Mms news241
- Post by राजेश माल्या1
- Post by Deepika sharmaa3
- इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां पैसों के विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक फिरोज अंसारी की हत्या उसके पुराने दोस्त अरबाज ने की। दोनों के बीच लंबे समय से लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। घटना के दिन दोनों ने साथ में शराब पी, जिसके बाद कहासुनी बढ़कर हिंसक हो गई। आरोपी ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे फिरोज गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर महज 3 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है।1
- कलेक्ट्रेट कार्यालय एक रैली के रूप में पहुँचे कांग्रेसी जमकर की नारेबाजी महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम SDM अभिषेक सिंह के हाथों में सौंपा ज्ञापन किसानों की विभिन्न मांगों और समस्याओं को लेकर किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विश्वजीत सिंह चौहान के नेतृत्व में कलेक्टर कार्यालय पहुँचकर एक ज्ञापन सौपा । ज्ञापन महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम देवास SDM अभिषेक सिंह के हाथों में दिया गया । किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विश्वजीत सिंह चौहान ने कहा,कि हम आज किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन देने आए है । उन्होंने कहा,कि किसानों का गेंहू 4 हजार रुपये प्रति क्विंटल में खरीदा जावे,साथ ही किसानो के बिजली बिल की वसूली पर अस्थायी रोक लगाई जाए,ट्रेड डील बन्द की जावे,किसानो को गैस सिलेंडर नियमित उपलब्ध करावे जावे सहित अन्य हमारी माँगे है । ये सभी उक्त माँगे यदि समय रहते पूरी नही की गई तो आगे फिर से आंदोलन करने की बात किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विश्वजीत सिंह चौहान ने कही । बाईट - विश्वजीत सिंह चौहान - जिलाध्यक्ष - किसान कांग्रेस देवास बाईट - अभिषेक शर्मा - SDM देवास4
- इंदौर में पुलिस कमिश्नरेट के ऑपरेशन क्लीन के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। हेड कांस्टेबल का प्रभार संभाल रहे दीपक थापा को वापस कांस्टेबल बना दिया गया है, वहीं उन्हें निलंबित भी कर दिया गया है। दरअसल इंदौर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन के तहत यह सख्त कदम उठाया गया है। प्रभारी हेड कांस्टेबल दीपक थापा, जिन्हें कुछ समय पहले कांस्टेबल रहते हुए हेड कांस्टेबल का प्रभार दिया गया था, अब विवादों में घिरने के बाद कार्रवाई का सामना कर रहे हैं। वही दीपक थापा के अश्लील वीडियो सामने आने के बाद मामला गंभीर हो गया था। आरोप है कि वह पुलिस कॉलोनी में महिलाओं के सामने अश्लील हरकतें करता था। जिसमें बताया जा रहा है कि कॉलोनी में रहने वाली महिलाओं ने इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर से की थी, जिसके बाद जांच शुरू हुई और अब कार्रवाई करते हुए दीपक थापा को निलंबित कर दिया गया था, वही अब कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए उनका प्रभार भी उनसे वापस ले लिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे भी सख्त कार्रवाई के संकेत दिए जा रहे हैं।1
- इंदौर में रामनवमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें किन्नर समाज ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर इंदौर की मंगला गौरी नंदगिरी महामंडलेश्वर और शिमला कुंवर सहित समाज के अन्य गुरुओं ने भगवान रामलला के प्रति अपनी अटूट आस्था प्रकट की। किन्नर समाज द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा में लगभग 500 किन्नरों ने भाग लिया और उत्साह के साथ रामलला का रथ खींचा। इस दौरान किन्नर गुरुओं ने न केवल देशवासियों को पर्व की बधाई दी, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे ईरान-इजरायल युद्ध को लेकर भी गहरी चिंता जताई। उन्होंने भगवान राम से प्रार्थना की कि दुनिया में शांति बनी रहे और युद्ध जल्द समाप्त हो, ताकि मानवता सुरक्षित रहे।1
- इंदौर, हाथीपाला में हुए हत्याकांड का आरोपी, चंद घण्टो में पुलिस थाना रावजी बाजार की गिरफ्त में। आपसी पैसो के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में आरोपी ने अपने ही दोस्त को चाकू मार, कर दी थी हत्या। #trendingreels #videoreels #indorenews1