आदित्य नारायण निशु की स्मृति में सर्वधर्म सद्भाव के तहत राम कथा का प्रवचन 11 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक समर्पण गया के सौजन्य से आदित्य नारायण निशु की स्मृति में सर्वधर्म सद्भाव के तहत राम कथा प्रवचन का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक कार्यक्रम 11 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2026 तक गया जी के माडनपुर बाइपास रोड स्थित शिव-पार्वती मंदिर परिसर में होगा। कार्यक्रम में पूज्या श्री डॉक्टर प्रज्ञा भारती श्रद्धालुओं को राम कथा का प्रवचन प्रतिदिन संध्या 7 बजे से रात 10 बजे तक चलने वाले इस आयोजन में भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्शों, मर्यादा, त्याग, प्रेम और सेवा भावना से जुड़े प्रसंगों पर प्रवचन हो रहा है। आयोजन का मुख्य उद्देश्य आदित्य नारायण निशु की स्मृति को श्रद्धापूर्वक संजोने के साथ-साथ समाज में धार्मिक सद्भाव, आपसी प्रेम, भाईचारा और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देना है। राम कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक चिंतन और प्रभु श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा मिलेगी। आयोजकों की ओर से श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमियों से अपील की गई है कि वे इस राम कथा प्रवचन में शामिल होकर कथा का श्रवण करें और आयोजन को सफल बनाएं। कार्यक्रम का विवरण: आयोजक: समर्पण गया स्मृति: आदित्य नारायण निशु कथा वाचिका: पूज्या श्री डॉक्टर प्रज्ञा भारती तिथि: 11 से 19 अक्टूबर 2026 समय: संध्या 7 बजे से रात 10 बजे तक स्थान: शिव-पार्वती मंदिर परिसर, माडनपुर बाइपास रोड, गया जी
आदित्य नारायण निशु की स्मृति में सर्वधर्म सद्भाव के तहत राम कथा का प्रवचन 11 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक समर्पण गया के सौजन्य से आदित्य नारायण निशु की स्मृति में सर्वधर्म सद्भाव के तहत राम कथा प्रवचन का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक कार्यक्रम 11 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2026 तक गया जी के माडनपुर बाइपास रोड स्थित शिव-पार्वती मंदिर परिसर में होगा। कार्यक्रम में पूज्या श्री डॉक्टर प्रज्ञा भारती श्रद्धालुओं को राम कथा का प्रवचन प्रतिदिन संध्या 7 बजे से रात 10 बजे तक चलने वाले इस आयोजन में भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्शों, मर्यादा, त्याग, प्रेम और सेवा भावना से जुड़े प्रसंगों पर प्रवचन हो रहा है। आयोजन का मुख्य उद्देश्य आदित्य नारायण निशु की स्मृति को श्रद्धापूर्वक संजोने के साथ-साथ समाज में धार्मिक सद्भाव, आपसी प्रेम, भाईचारा और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देना है। राम कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक चिंतन और प्रभु श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा मिलेगी। आयोजकों की ओर से श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमियों से अपील की गई है कि वे इस राम कथा प्रवचन में शामिल होकर कथा का श्रवण करें और आयोजन को सफल बनाएं। कार्यक्रम का विवरण: आयोजक: समर्पण गया स्मृति: आदित्य नारायण निशु कथा वाचिका: पूज्या श्री डॉक्टर प्रज्ञा भारती तिथि: 11 से 19 अक्टूबर 2026 समय: संध्या 7 बजे से रात 10 बजे तक स्थान: शिव-पार्वती मंदिर परिसर, माडनपुर बाइपास रोड, गया जी
- गयाजी: मां चामुंडा देवी मंदिर में नवरात्रि की अनोखी साधना, पुजारी ने सीने पर रखा कलश 🚩 *गयाजी: मां चामुंडा देवी मंदिर में नवरात्रि की अनोखी साधना, पुजारी ने सीने पर रखा कलश 🚩🙏* गयाजी के प्रसिद्ध मां चामुंडा देवी मंदिर में नवरात्रि के पावन अवसर पर एक अद्भुत और कठिन साधना देखी गई। मंदिर के पुजारी ने माता की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए अपनी छाती पर अनाज से भरा हुआ कलश रखकर घंटों तक कठोर साधना की। इस दौरान 5 विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-पाठ किया गया। मान्यता है कि इस तरह की साधना से मां चामुंडा प्रसन्न होती हैं और भक्त की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। जमीन पर जौ और रंगों से बने ओम के आकार और कलश पर सजी गेंदे की माला ने इस अनुष्ठान को और भी अलौकिक बना दिया। नवरात्रि में की गई इस अनोखी तपस्या को देखने के लिए मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जय माता दी!1
- मानपुर रेलवे स्टेशन पर चोरी के मोबाइल के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, रेल पुलिस ने गया GRP को सौंपा1
- आदित्य नारायण निशु की स्मृति में सर्वधर्म सद्भाव के तहत राम कथा का प्रवचन 11 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक समर्पण गया के सौजन्य से आदित्य नारायण निशु की स्मृति में सर्वधर्म सद्भाव के तहत राम कथा प्रवचन का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक कार्यक्रम 11 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2026 तक गया जी के माडनपुर बाइपास रोड स्थित शिव-पार्वती मंदिर परिसर में होगा। कार्यक्रम में पूज्या श्री डॉक्टर प्रज्ञा भारती श्रद्धालुओं को राम कथा का प्रवचन प्रतिदिन संध्या 7 बजे से रात 10 बजे तक चलने वाले इस आयोजन में भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्शों, मर्यादा, त्याग, प्रेम और सेवा भावना से जुड़े प्रसंगों पर प्रवचन हो रहा है। आयोजन का मुख्य उद्देश्य आदित्य नारायण निशु की स्मृति को श्रद्धापूर्वक संजोने के साथ-साथ समाज में धार्मिक सद्भाव, आपसी प्रेम, भाईचारा और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देना है। राम कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक चिंतन और प्रभु श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा मिलेगी। आयोजकों की ओर से श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमियों से अपील की गई है कि वे इस राम कथा प्रवचन में शामिल होकर कथा का श्रवण करें और आयोजन को सफल बनाएं। कार्यक्रम का विवरण: आयोजक: समर्पण गया स्मृति: आदित्य नारायण निशु कथा वाचिका: पूज्या श्री डॉक्टर प्रज्ञा भारती तिथि: 11 से 19 अक्टूबर 2026 समय: संध्या 7 बजे से रात 10 बजे तक स्थान: शिव-पार्वती मंदिर परिसर, माडनपुर बाइपास रोड, गया जी1
- जन वितरण प्रणाली में उपभोक्ताओं को निर्धारित मात्रा से कम अनाज क्यों मिलता है? गरीबों के राशन में कटौती का खेल क्या है, समझिए पूरा मामला! #जनवितरणप्रणाली #PDS #राशनघोटाला #सरकारीअनाज #गरीबोंकाराशन #राशनकटौती #खाद्यान्नघोटाला #कालाबाजारी #बिहारसमाचार #गयाजी #जनताकीआवाज #भ्रष्टाचार #जनजागरणसंदेश #AmitKumar @Tag में मेंशन करें: @जिलाधिकारी गया @खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग बिहार @बिहार सरकार @जन वितरण प्रणाली1
- सिंघड़ा गांव के देवी प्रांगण में रामायण पाठ का आयोजन युवा विकास केंद्र के पदाधिकारियों की पहल पर धार्मिक अनुष्ठान का हुआ आयोजन सिंघड़ा गांव के देवी प्रांगण में रामायण पाठ का आयोजन युवा विकास केंद्र के पदाधिकारियों की पहल पर धार्मिक अनुष्ठान का हुआ आयोजन कोंच। प्रखंड क्षेत्र के सिंघड़ा गांव स्थित देवी प्रांगण में रामायण पाठ का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान के आयोजन से गांव का माहौल भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने रामायण पाठ में शामिल होकर भगवान श्रीराम की महिमा का श्रवण किया तथा सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। इस आयोजन में युवा विकास केंद्र के पूर्व अध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, सचिव ललन सिंह और कोषाध्यक्ष रूपेश कुमार सिंह की प्रमुख भूमिका रही। आयोजन के माध्यम से ग्रामीणों में धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया। रामायण पाठ के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से भाग लिया और भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।2
- वजीरगंज में तीन प्लॉट पर चला बुलडोजर, कहीं राहत की मुस्कान तो कहीं छलके आंसू वजीरगंज में सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, तीन प्लॉट से हटाया अतिक्रमण; कहीं खुशी तो कहीं छलके आंसू वजीरगंज (गया) वजीरगंज, 13 अक्टूबर। सरकारी जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराने के लिए मंगलवार को वजीरगंज में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए तीन प्लॉट से अवैध कब्जा हटाया। प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय के सामने स्थित जमीन पर बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। अतिक्रमण हटने से जहां कुछ स्थानीय लोगों ने राहत की उम्मीद जताई, वहीं प्रभावित परिवारों के चेहरों पर मायूसी दिखी और उनकी आंखें नम हो गईं। अंचल कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, यह कार्रवाई बिहार सार्वजनिक भूमि अतिक्रमण निवारण अधिनियम, 1956 के तहत अतिक्रमण वाद संख्या 08/2023-2024 में की गई। मामला खाता संख्या 683 तथा खेसरा संख्या 2302, 2399 और 2397 से संबंधित है। आदेश में चंद्रिका पंडित एवं लक्ष्मीनिया देवी द्वारा चिह्नित सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किए जाने का उल्लेख किया गया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। अंचलाधिकारी प्रकाश कुमार के नेतृत्व में चली इस कार्रवाई के दौरान राजस्व अधिकारी जगजीवन राम और वजीरगंज थाना की पुलिस टीम मौजूद रही। पुलिस दल में एसआई माला कुमारी, हर्षा कुमारी, देवनारायण पांडेय और प्रीतम कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब एक दर्जन पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी। अधिकारियों की निगरानी में बुलडोजर से अतिक्रमण हटाया गया। स्थानीय लोगों का कहना था कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के कारण आवागमन में परेशानी होती थी। कार्रवाई के बाद रास्ता सुगम होने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि, इस दौरान लोगों की प्रतिक्रियाएं अलग-अलग रहीं। कुछ लोगों ने प्रशासनिक कार्रवाई का स्वागत किया, जबकि प्रभावित परिवारों में दुख और नाराजगी देखी गई। इस कार्रवाई से प्रशासन ने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के मामलों में कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई किए जाने का संदेश दिया।1
- शाइस्ता परवीन पर पुलिस का शिकंजा, बॉडीगार्ड गिरफ्तार; दूसरा फरार! 🚨 शाइस्ता परवीन पर पुलिस का शिकंजा, बॉडीगार्ड गिरफ्तार; दूसरा फरार! उत्तर प्रदेश में माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन की तलाश में पुलिस की कार्रवाई तेज होने की खबर है। बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान उनके एक बॉडीगार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया। 🔴 शाइस्ता परवीन अब भी फरार? बताई जा रही जानकारी के अनुसार, शाइस्ता परवीन पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। उन पर ₹50,000 का इनाम घोषित होने की बात भी कही जा रही है। 📌 पुलिस की अगली कार्रवाई पर नजर। #ShaistaParveen #AtiqAhmed #UPPolice #BreakingNews #UttarPradesh #CrimeNews #HindiNews1
- बिहार के वैशाली में गंगा में नाव डूबी, 13 मौतें:मरने वालों में एक ही परिवार की 7 बच्चियां; सभी श्राद्ध का भोज खाने जा रहे थे।😭😭😭😭😭😭 वैशाली के राघोपुर में गंगा नदी में नाव पलट गई। इस हादसे में 13 बच्चों की मौत हो गई है। सभी की उम्र 6 से 15 साल के बीच बताई जा रही है। मरने वालों में 7 बच्चियां एक ही परिवार की थीं।हादसा रात करीब 8.30 बजे हुआ। जब 25 से ज्यादा लोग एक छोटी नाव में बैठकर नदी पार कर श्राद्ध के भोज में जा रहे थे। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम से इनकार कर दिया है। सभी बच्चों के शव गांव पहुंच गए हैं। पुलिस के मुताबिक मरने वालों में पिंकी कुमारी, अंकिता कुमारी, सुनीता कुमारी, आर्यन कुमार, अलीशा कुमारी, सिकी कुमारी, भोणू कुमारी और मीरा कुमारी शामिल हैं।वैशाली की डीएम वर्षा सिंह ने बताया है कि 7 घायलों को पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में इलाज के लिए भेजा गया है। कितने बच्चे लापता हैं, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इधर, सीएम सम्राट चौधरी ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख और पीएमओ ने 2-2 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान किया है। घायलों को 50-50 हजार की राशि दी जाएगी।हादसे की संभावित वजह- छोटी नाव पर 25 से ज्यादा लोग बैठे स्थानीय लोगों ने बताया कि रामपुर श्यामचंद पंचायत के भगतान टोला के माता महारानी स्थान के पास सिंघेश्वर राय के यहां दावत थी। 25 से ज्यादा लोग इसमें शामिल होने जा रहे थे। हादसे में जान गंवाने वालों में लड़कियां ज्यादा हैं।1