तीर्थराज मचकुंड लख्खी देवछठ मेला के पवित्र सरोवर में हज़ारों श्रद्वालुओ ने लगाई आस्था की डुबकी धौलपुर के ऐतिहासिक मचकुंड सरोवर में देवछठ मेले की रौनक तीन से चार दिन पहले से ही नजर आने लगी है। मुख्य मेला 17 सितंबर को भरेगा, लेकिन बाबू महाराज की दौज मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं के मचकुंड पहुंचने और पवित्र सरोवर में स्नान करने से यहां लगातार श्रद्धालुओं की भीड़ बनी हुई है।मंगलवार को भी ऋषि पंचमी के अवसर पर साधु संतों के शाही स्नान के बाद मचकुंड में हजारों की संख्या में महिला, पुरुष, बच्चे और युवतियां पहुंचे और शादी-ब्याह की मोहरी और कलंगी विसर्जन के लिए भी बड़ी संख्या में नवविवाहित वर-वधू मचकुंड पहुंचे।आज और कल दो दिवसीय मेले में गुरुवार को देवछठ के मुख्य स्नान पर्व पर लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।मेले को लेकर प्रशासन और पुलिस एवं नगर परिषद ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बार रात में मचकुंड सरोवर को दुल्हन की तरह रोशनी से सजाया गया है। सुरक्षा के लिए घाटों और परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।मेला कंट्रोल रूम रानी गुरु मंदिर पर बनाया गया है, जहां से कैमरों और पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिए व्यवस्थाओं पर नजर रखी जाएगी। सरोवर में गोताखोर और नाव लगातार गश्त करेंगे। मुख्य घाटों पर रेलिंग लगाई जाएगी और श्रद्धालुओं के तैरकर स्नान करने पर रोक रहेगी। राजस्थान के साथ मध्यप्रदेश और आसपास के राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं.
तीर्थराज मचकुंड लख्खी देवछठ मेला के पवित्र सरोवर में हज़ारों श्रद्वालुओ ने लगाई आस्था की डुबकी धौलपुर के ऐतिहासिक मचकुंड सरोवर में देवछठ मेले की रौनक तीन से चार दिन पहले से ही नजर आने लगी है। मुख्य मेला 17 सितंबर को भरेगा, लेकिन बाबू महाराज की दौज मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं के मचकुंड पहुंचने और पवित्र सरोवर में स्नान करने से यहां लगातार श्रद्धालुओं की भीड़ बनी हुई है।मंगलवार को भी ऋषि पंचमी के अवसर पर साधु संतों के शाही स्नान के बाद मचकुंड में हजारों की संख्या में महिला, पुरुष, बच्चे और युवतियां पहुंचे और शादी-ब्याह की मोहरी और कलंगी विसर्जन के लिए भी बड़ी संख्या में नवविवाहित वर-वधू मचकुंड पहुंचे।आज और कल दो दिवसीय मेले में
गुरुवार को देवछठ के मुख्य स्नान पर्व पर लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।मेले को लेकर प्रशासन और पुलिस एवं नगर परिषद ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बार रात में मचकुंड सरोवर को दुल्हन की तरह रोशनी से सजाया गया है। सुरक्षा के लिए घाटों और परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।मेला कंट्रोल रूम रानी गुरु मंदिर पर बनाया गया है, जहां से कैमरों और पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिए व्यवस्थाओं पर नजर रखी जाएगी। सरोवर में गोताखोर और नाव लगातार गश्त करेंगे। मुख्य घाटों पर रेलिंग लगाई जाएगी और श्रद्धालुओं के तैरकर स्नान करने पर रोक रहेगी। राजस्थान के साथ मध्यप्रदेश और आसपास के राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं.
- विद्युत चोरों के खिलाफ कंपनी की सख्त कार्यवाही सतत् जारी। अंबाह । कटिया डालकर विद्युत का उपयोग करने वालों के खिलाफ कंपनी की सख्त व सतत् कारवाई जारी है और लगातार सतत निगरानी , हर दिन शहर भर में जांच अभियान चलाकर अवैध कटिया धारी कनेक्शन काटे जा रहे हैं और उनके द्वारा उपयोग किया जा रहा प्रतिबंधित सफेद तार,जप्त कर नियमानुसार कारवाई जारी है गुरुवार को भी शहर के गुलाबपुरा क्षेत्र में कंपनी ने कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से कटिया डालकर विधुत उपयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की व लगभग 40किलो सफेद तार जब्त किया इस कार्रवाई में शहर जेई महेश हिहोर, लाइनमैंन नामदेव, सूरज तोमर,गार्ड श्यामसुंदर शर्मा, गौरव तोमर, सोनू अन्य स्टाफ की मौजूदगी रही 4
- पीएम मोदी के जन्मदिन पर दिमनी में विशेष कार्यक्रम, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर का भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य हनुमंत सिंह तोमर थोगापुरा के नेतृत्व में हुआ स्वागत अम्बाह/दिमनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आज दिमनी विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में दिमनी टोल प्लाजा पर मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष एवं दिमनी विधायक नरेंद्र सिंह तोमर के प्रवास के दौरान भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य हनुमंत सिंह तोमर थोगापुरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। इस अवसर पर मुरैना-श्योपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद शिवमंगल सिंह तोमर सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को हुआ था और आज उनका 76वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। **कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए जनसेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ आयोजन में सहभागिता की।**1
- 🙏 जय श्री शनिदेव महाराज 🙏 आज शनिदेव महाराज के पावन दर्शन कर मन को अद्भुत शांति मिली। न्याय के देवता शनिदेव सभी भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखें, जीवन से संकट दूर करें और सुख-समृद्धि प्रदान करें। ॐ शं शनैश्चराय नमः। 🪔 🙏 जय शनिदेव महाराज 🙏1
- रूपवास_नगरपालिका अध्यक्ष निर्विरोध: भाजपा के दिलीप कुमार अंधाना निर्वाचित,* 21 सितंबर को लेंगे शपथ,,, रूपवास नगरपालिका के अध्यक्ष पद पर दिलीप कुमार अंधाना निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से केवल दिलीप कुमार अंधाना ने ही नामांकन पत्र दाखिल किया था। निर्धारित समय-सीमा में किसी अन्य प्रत्याशी द्वारा नामांकन प्रस्तुत नहीं किए जाने के कारण उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित कर दिया गया। दिलीप कुमार अंधाना ने रिटर्निंग अधिकारी दिनेश कुमार के समक्ष प्रस्तावकों के साथ अपना नामांकन पत्र जमा कराया। उल्लेखनीय है कि हाल ही में संपन्न नगरपालिका चुनाव में वे वार्ड संख्या 11 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में विजयी होकर पार्षद बने थे। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद उन्होंने बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। इसके बाद भाजपा ने उन्हें अध्यक्ष पद के लिए अपना अधिकृत उम्मीदवार बनाया। अध्यक्ष पद के लिए केवल एक ही नामांकन पत्र दाखिल होने से निर्वाचन प्रक्रिया औपचारिक रूप से पूरी हुई और दिलीप कुमार अंधाना को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। उनके निर्विरोध निर्वाचन के साथ ही नगरपालिका में भाजपा समर्थित बोर्ड का गठन लगभग तय माना जा रहा है। #21 सितंबर को शपथ ग्रहण: जानकारी के अनुसार नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिलीप कुमार अंधाना को 21 सितंबर को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह प्रशासन की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के तहत आयोजित किया जाएगा। शपथ लेने के बाद वे औपचारिक रूप से नगरपालिका अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे। #6_पार्षद ले चुके शपथ: वहीं नगरपालिका के नवनिर्वाचित पार्षदों में से अब तक केवल 6 पार्षदों ने ही पद एवं गोपनीयता की शपथ ली है। शेष पार्षदों को भी आगामी दिनों में शपथ दिलाई जाएगी। शपथ प्रक्रिया पूरी होने के बाद नगरपालिका बोर्ड की गतिविधियों में और तेजी आने की संभावना है। #उपाध्यक्ष_चुनाव पर निगाहें: नगरपालिका अध्यक्ष के निर्वाचन के बाद अब उपाध्यक्ष पद के चुनाव पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। उपाध्यक्ष पद का चुनाव अभी होना बाकी है, जिसे लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं शुरू हो गई हैं। विभिन्न पार्षदों के बीच समर्थन जुटाने की कवायद भी तेज हो सकती है। उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन के बाद ही नगरपालिका बोर्ड का नेतृत्व पूर्ण रूप से आकार ले सकेगा। दिलीप कुमार अंधाना के निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया। समर्थकों ने एक-दूसरे को बधाई देकर खुशी जताई। अब नगरवासियों को नवगठित बोर्ड से विकास कार्यों, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार तथा जनसमस्याओं के समाधान को लेकर उम्मीदें हैं। इस अवसर पर रिटर्निंग अधिकारी दिनेश कुमार, एआरओ राकेश गिरी, श्याम कटारा, पूर्व भाजपा प्रदेश मंत्री भानुप्रताप सिंह राजावत, मंडल अध्यक्ष चन्द्रमोहन शर्मा, नवीन दुबे, अमर सिंह अंधाना, प्रवीण अंधाना सहित वृताधिकारी रोहित श्रीवास्तव, थानाधिकारी विनोद मीणा व पुलिस जाप्ता मौजूद रहा।1
- कोटा में हिंदी पखवाड़े के तहत संगोष्ठी और निबंध प्रतियोगिता आयोजित हिंदी हमारी पहचान, एकता और अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम : मीणा कोटा। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय कोटा की ओर से गुरुवार को राजभाषा हिंदी पखवाड़े के तहत सेंट्रल एकेडमी अंग्रेजी माध्यम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दादाबाड़ी में संगोष्ठी और आज के तकनीकी युग में हिंदी का महत्व विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। केंद्रीय संचार ब्यूरो के सहायक निदेशक रामेश्वर लाल मीणा ने हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदी हमारी सांस्कृतिक पहचान, भावनात्मक एकता और अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय विज्ञान और तकनीक का युग है। इंटरनेट, मोबाइल, कंप्यूटर और सोशल मीडिया ने जीवन में व्यापक बदलाव किया है। तकनीक के बढ़ते प्रभाव के बावजूद हिंदी का महत्व कम नहीं हुआ है, बल्कि आधुनिक तकनीक ने हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए नए अवसर उपलब्ध कराए हैं। मीणा ने कहा कि हिंदी भारत की प्रमुख भाषाओं में से एक है और करोड़ों लोग इसे बोलते और समझते हैं। आज हिंदी का प्रयोग केवल बातचीत और साहित्य तक सीमित नहीं है, बल्कि इंटरनेट, ब्लॉग, सोशल मीडिया, ऑनलाइन शिक्षा, डिजिटल समाचार और मनोरंजन के क्षेत्र में भी तेजी से बढ़ रहा है। सेंट्रल एकेडमी के निदेशक प्रतीक अग्रवाल ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से हिंदी देश की सीमाओं से बाहर भी अपनी पहुंच बना रही है। हिंदी में तैयार वीडियो, लेख, गीत और अन्य डिजिटल सामग्री बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंच रही है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता और भाषा तकनीक के विकास से हिंदी में अनुवाद, आवाज पहचान और डिजिटल लेखन जैसी सुविधाएं भी लगातार बेहतर हो रही हैं। प्राचार्य रजनीश सक्सेना ने भी हिंदी के महत्व और तकनीकी युग में इसके बढ़ते उपयोग पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के दौरान हिंदी भाषा के संरक्षण, संवर्धन और व्यापक प्रचार-प्रसार का संकल्प दिलाया गया। निबंध प्रतियोगिता में अक्षिता गौतम ने प्रथम, नव्या सोनी ने द्वितीय और प्रकल्प दाधीच ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गौरांगना हाड़ा और पावनी रावल को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन तकनीकी सहायक प्रेम सिंह यादव ने किया।4
- गुजरात के भावनगर में दिनदहाड़े हुई एक खौफनाक वारदात ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है गुजरात के भावनगर स्थित एसटी बस स्टैंड पर 40 वर्षीय काजल बारैया की उनके ही लिव-इन पार्टनर फैजल ने सरेआम बेरहमी से पिटाई की। यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई। गंभीर रूप से घायल काजल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान अगले दिन उनकी मौत हो गई। घटना के बाद हरकत में आई गुजरात पुलिस ने आरोपी फैजल को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस आरोपी को क्राइम सीन री-क्रिएशन के लिए घटना स्थल यानी बस स्टैंड पर लेकर पहुंची। सार्वजनिक स्थल पर, कैमरों के सामने पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सख्त रवैया अपनाया और उसे सबक सिखाया। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद कानून-व्यवस्था और त्वरित न्याय को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई है।1
- अवैध रेत पर पुलिस का शिकंजा, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त सिविल लाइन में आरोपी गिरफ्तार, सबलगढ़ में पुलिस को देख चालक वाहन छोड़कर भागा मुरैना। जिले में अवैध रेत के उत्खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की। सिविल लाइन पुलिस ने आसन नदी की अवैध रेत से भरी करीब सात लाख रुपए कीमत की ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि सबलगढ़ पुलिस ने चंबल नदी की रेत से भरी करीब नौ लाख रुपए कीमत की ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी। दोनों मामलों में पुलिस ने प्रकरण दर्ज किए हैं। सिविल लाइन पुलिस को 16 सितंबर को सूचना मिली थी कि सहराना कॉलोनी में अवैध रेत से भरा वाहन खड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन को जब्त किया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया। मामले में अपराध क्रमांक 446/2026 के तहत बीएनएस और खान एवं खनिज अधिनियम की धाराओं में कार्रवाई की गई। वहीं 17 सितंबर को सबलगढ़ पुलिस ग्राम चोखपुरा के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान चंबल नदी की अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने करीब नौ लाख रुपए कीमत की ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया और राजसात की कार्रवाई के लिए वाहन वन विभाग को सुपुर्द किया।3
- मीरा रोड में सशस्त्र डकैती की तैयारी कर रही टोली पकड़ी गई, पांच आरोपी गिरफ्तार काशीगांव और माणिकपुर पुलिस की कार्रवाई, हथियार व चोरी में इस्तेमाल सामान बरामद मीरा रोड। काशीगांव और माणिकपुर पुलिस थाने की अपराध प्रकटीकरण शाखा ने सशस्त्र डकैती की तैयारी कर रही टोली को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से देशी पिस्टल, मैग्जीन, चार धारदार चाकू, दो कटर, चार लोहे की कटावनियां, दो पेचकस, दो वायरलेस वॉकी-टॉकी, दो पक्कड़, दस्ताने और चोरी में इस्तेमाल सिल्वर रंग की होंडा कार बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 13 सितंबर 2026 को माणिकपुर थाने में अपराध क्रमांक 461/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 331(3), 305 और 3(5) में मामला दर्ज किया गया था। इसी मामले की जांच के दौरान काशीगांव थाना क्षेत्र में कार क्रमांक डीएल 3 सीबीवी 9051 से घूमकर सशस्त्र डकैती की तैयारी कर रहे अज्ञात आरोपियों की गोपनीय सूचना मिली। सूचना के आधार पर काशीगांव और माणिकपुर थाने की अपराध प्रकटीकरण शाखा ने तलाश शुरू की। पुलिस को संदिग्ध कार मिलने पर उसमें सवार पांच लोगों को पकड़ने का प्रयास किया गया। इस दौरान तीन आरोपियों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया, जबकि दो आरोपी तेज गति से कार लेकर फरार हो गए। फरार आरोपियों ने आनंद दिघे चौक, ग्रीन विलेज के पास पैदल जा रहे आयुषकुमार सुशील यादव, निवासी डाचकुल पाड़ा, काशीगांव, मीरा रोड पूर्व को टक्कर मारकर घायल कर दिया। इसके बाद दोनों आरोपी कार छोड़कर भाग गए। बाद में काशीगांव पुलिस की अपराध प्रकटीकरण शाखा ने गुप्त सूचना के आधार पर दोनों फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ काशीगांव थाने में अपराध क्रमांक 498/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 310(4), 281, 62, 318(4), मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं 184, 187, 39, 66(1), 195(ए), 207, भारतीय हथियार अधिनियम की धाराओं 3, 25 तथा महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धाराओं 37(1), 37(3), 135 के तहत मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं। मामले की आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक सुहास कांबले कर रहे हैं। गिरफ्तार आरोपियों में शहानवाज इकराम कुरैशी, उम्र 50 वर्ष, निवासी माशाचा पाड़ा, काशीगांव, मीरा रोड पूर्व; नौशाद इकराम कुरैशी, उम्र 32 वर्ष, निवासी माशाचा पाड़ा, काशीगांव; पप्पू हनीफ कुरैशी, उम्र 40 वर्ष, निवासी माशाचा पाड़ा, काशीगांव; इमरान अब्दुल रहीम कुरैशी, उम्र 40 वर्ष, निवासी माशाचा पाड़ा रोड, काशीगांव और इरफान बाबू कुरैशी, उम्र 26 वर्ष, निवासी गौरशाह बाबा दरगाह के पास, माशाचा पाड़ा, काशीगांव शामिल हैं। सभी के मूल पते उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद क्षेत्र के बताए गए हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी शहानवाज के खिलाफ पूर्व में चार मामले दर्ज हैं, जबकि नौशाद 11 मामलों में वांछित रहा है। आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र और अन्य क्षेत्रों के विभिन्न पुलिस थानों में चोरी, सेंधमारी, हत्या के प्रयास, हथियार अधिनियम, मादक पदार्थ अधिनियम, डकैती और अन्य गंभीर अपराधों के मामले दर्ज हैं। जांच में शहानवाज के खिलाफ गाडगेनगर थाने में वर्ष 2023 के तीन चोरी और सेंधमारी के मामलों में वांछित होने की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी चोरी करने से पहले संबंधित क्षेत्र की रेकी करते थे। दिन के समय वॉचमैन और सुरक्षा गार्ड की नजर से बचकर घरों के सामने पहुंचते और कटावनी से दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश करते थे। चोरी के दौरान यदि घर का कोई सदस्य सामने आ जाता तो आरोपी खुद को सीबीआई, सीआईडी या ईडी अधिकारी बताकर वहां से निकल जाते थे। जांच में मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, पालघर और गुजरात में भी आरोपियों द्वारा रेकी किए जाने की जानकारी सामने आई है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त निकेत कौशिक, अपर पुलिस आयुक्त संजय शिंत्रे, पुलिस उपायुक्त राहुल चव्हाण, पुलिस उपायुक्त अशोक विरकर, सहायक पुलिस आयुक्त गणपत पिंगळे और देवेंद्र पोळ के मार्गदर्शन में की गई। अभियान में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राहुलकुमार पाटील, माणिकपुर थाने के वरिष्ठ निरीक्षक हरिलाल जाधव, काशीगांव थाने के अपराध शाखा निरीक्षक संतोष खांडेकर, सहायक पुलिस निरीक्षक सुहास कांबले सहित काशीगांव और माणिकपुर थाने के पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने भूमिका निभाई।4
- चोरी के पीछे निकला भ्रूण हत्या का सच । News video। Viral news video.।Agra News! आगरा के कमला नगर थाने की पुलिस ने महज 6 घंटे के अंदर मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा करते हुए 2 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि पकड़े गए आरोपी सिर्फ चोर नहीं, बल्कि अवैध भ्रूण हत्या और संगीन वारदातों में भी शामिल रहे हैं। पूरी घटना की विस्तृत रिपोर्ट देखें। मुख्य बिंदु और स्थान (Key Highlights & Locations): घटना स्थल: वॉटर वर्क्स चौराहा, कमला नगर, आगरा, उत्तर प्रदेश कार्रवाई स्थल: यमुना नदी पुल के पास, कमला नगर पुलिस स्टेशन क्षेत्र पकड़े गए आरोपी: राजेश सिंह (सीता नगर, रामबाग) और राहुल (सुलतानगंज, हरीपर्वत) बरामदगी: 01 चोरी की मोटरसाइकिल मुख्य धाराएं: मु०अ०सं० 209/2026 (धारा 303(2) बीएनएस), PNDT एक्ट व MTP एक्ट (पुराने मुकदमे) पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सैनी, उ०नि० शिवम, उ०नि० सावन कुमार, उ०नि० सुशील निषाद, हे०कां० मो० इरफान, कां० चेतन यादव1