Shuru
Apke Nagar Ki App…
शेखपुरा - मौसम ने लिया अचानक करवट, हल्की हवा बारिश से मौसम हुआ सुहाना
कुमार सुबिद
शेखपुरा - मौसम ने लिया अचानक करवट, हल्की हवा बारिश से मौसम हुआ सुहाना
More news from बिहार and nearby areas
- सिकंदरा मार्ग लालपुर मोड़ पर सड़क हादसा, तीन लोग घायल । गौरतलब है कि शेखपुरा जिले के चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिकंदरा मार्ग पर शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे एक सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। यह हादसा लालपुर मोड़ के समीप उस समय हुआ, जब एक मारुति सुजुकी वाहन राजगीर से जमुई की ओर जा रहा था। वाहन में आधे दर्जन से अधिक लोग सवार थे।घायलों की पहचान ड्राइवर शंभू कुमार, शकुंतला देवी एवं इंदु देवी के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ में टकराते हुए गड्ढे में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे इन तीनों को चोटें आईं।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना आपात सेवा 112 को दी। सूचना मिलते ही 112 वाहन पुलिस तथा करंडे थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। करंडे थाना पुलिस के नेतृत्व में अभिषेक कुमार द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी घायलों को घटनास्थल से निकालकर चेवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।घायलों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोना हादसे की वजह मानी जा रही है।1
- जिला ,जहानाबाद, थाना,घोंसी ,गांव, परियाँ, में, दलित, समाज के बेटी कि हो रहे सादी, में, घर में घुस, कर किया हमला, सामंती, लोग, गांव में रहना, किया दूसबार थाना अभी तक नहीं लिया FIR, देखिए,, BLCP ITS ASHOK SAMRAT के साथ,1
- Post by कुमार सुबिद1
- मारा भी दिल्ली पुलिस ने और जाँच भी वही करेंगे? जन सुराज की माँग है-स्वतंत्र एजेंसी से बिहारी युवक की हत्या की जाँच कराई जाए!!1
- लखीसराय। जिला लोक शिकायत कार्यालय में गुरुवार को आयोजित जनसुनवाई में प्रशासन की सक्रियता और संवेदनशीलता देखने को मिली। इस जनसुनवाई में जिले के विभिन्न प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर पहुंचे। जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शंभू नाथ ने एक-एक कर कुल 36 मामलों की गंभीरता से सुनवाई की। उन्होंने सभी मामलों की गहन जांच-पड़ताल करते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। जनसुनवाई के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रशासन की इस पहल पर संतोष जताया और अपनी समस्याओं के समाधान को लेकर सकारात्मक उम्मीद व्यक्त की। इस अवसर पर कार्यालय कर्मी राजू गुप्ता और सत्येंद्र कुमार भी मौजूद रहे।1
- Post by VN News Bihar1
- आयी हुई और लायी हुई भीड़ का अंतर समझ आ जाता है। कल प्रधान संसदीय क्षेत्र बनारस में नारी सड़कों पर बेहोश हुई और आज जिन बसों को ‘गंगा एक्सप्रेसवे’ के ‘प्रधान उद्घाटन’ में लगाया गया है उनके ड्राइवरों-कंडक्टरों के लिए खाने-पानी-रहने का कोई इंतजाम नहीं किया गया है। ये भाजपा सरकार की असंवेदनशीलता का निकृष्टतम रूप है। गर्मियों की छुट्टियों में जबकि बसों की माँग बढ़ी हुई है, एक सरकारी कार्यक्रम के लिए 2-3 दिनों के लिए बसों को दिखावटी काम में लगाना, जनता को प्रताड़ित करना है। इन बसों का खालीपन बता रहा है, हवा का रुख़ भाजपा के ख़िलाफ़ जा रहा है।1
- चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के कुरमुरी गांव में तेज हवा के कारण बिजली का एक पोल झुक गया है, जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। यह जानकारी गुरुवार दोपहर करीब 12:00 बजे ग्रामीणों ने दी। ग्रामीणों के अनुसार, पोल काफी झुक चुका है और उससे जुड़े बिजली के तार भी नीचे की ओर लटक रहे हैं, जिससे आसपास रहने वाले लोगों में डर का माहौल है। खासकर बच्चों और पशुओं के लिए यह स्थिति बेहद खतरनाक मानी जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज हवा के बाद से ही यह समस्या उत्पन्न हुई है, लेकिन अब तक बिजली विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने चिंता जताते हुए कहा कि अगर समय रहते पोल को ठीक नहीं किया गया, तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। गांव के लोगों ने बिजली विभाग से जल्द से जल्द टीम भेजकर झुके हुए पोल को ठीक करने और संभावित खतरे को टालने की मांग की है। साथ ही उन्होंने प्रशासन से भी इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करने की अपील की है, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि से बचा जा सके।1