logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

श्रावणी मेले से पहले अलर्ट मोड में प्रशासन, बाबा उमानाथ मंदिर का एसडीएम-एसडीपीओ ने किया निरीक्षण बाढ़ में श्रावणी मेले की शुरुआत से पहले प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। एसडीएम गरिमा लोहिया और एसडीपीओ ने उत्तरायणी गंगा तट स्थित बाबा उमानाथ मंदिर का निरीक्षण कर सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने अतिक्रमण हटाने, पार्किंग व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और बैरिकेडिंग के निर्देश दिए। गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नौका परिचालन पर रोक लगाने का फैसला किया गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात होगा, अस्थायी यात्री शेड, पेयजल और सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है।

13 hrs ago
user_Swaraj Bharat Live
Swaraj Bharat Live
Local News Reporter मोकामा, पटना, बिहार•
13 hrs ago

श्रावणी मेले से पहले अलर्ट मोड में प्रशासन, बाबा उमानाथ मंदिर का एसडीएम-एसडीपीओ ने किया निरीक्षण बाढ़ में श्रावणी मेले की शुरुआत से पहले प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। एसडीएम गरिमा लोहिया और एसडीपीओ ने उत्तरायणी गंगा तट स्थित बाबा उमानाथ मंदिर का निरीक्षण कर सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने अतिक्रमण हटाने, पार्किंग व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और बैरिकेडिंग के निर्देश दिए। गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नौका परिचालन पर रोक लगाने का फैसला किया गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात होगा, अस्थायी यात्री शेड, पेयजल और सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है।

More news from बिहार and nearby areas
  • जन सुराज नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के प्रशांत किशोर, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप बांकीपुर में जन सुराज नेताओं की गिरफ्तारी पर प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यदि किसी नेता या कार्यकर्ता से गलती हुई है तो वे कानूनी कार्रवाई का सामना करेंगे, लेकिन बिना जानकारी दिए नेताओं को हिरासत में रखना स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार घबराहट में कार्रवाई कर रही है।
    1
    जन सुराज नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के प्रशांत किशोर, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
बांकीपुर में जन सुराज नेताओं की गिरफ्तारी पर प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यदि किसी नेता या कार्यकर्ता से गलती हुई है तो वे कानूनी कार्रवाई का सामना करेंगे, लेकिन बिना जानकारी दिए नेताओं को हिरासत में रखना स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार घबराहट में कार्रवाई कर रही है।
    user_Swaraj Bharat Live
    Swaraj Bharat Live
    Local News Reporter मोकामा, पटना, बिहार•
    5 hrs ago
  • उद्घाटन से पहले ही पंचायत सरकार भवन की दीवारों में दरार, ग्रामीणों ने उठाए निर्माण गुणवत्ता पर सवाल शेखपुरा। सदर प्रखंड के दुल्लापुर गांव में करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित पंचायत सरकार भवन उद्घाटन से पहले ही चर्चा का विषय बन गया है। भवन की दीवारों में दरारें दिखाई देने लगी हैं, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जिस भवन का अभी तक विधिवत उद्घाटन भी नहीं हुआ है, उसमें इस तरह की दरारें सामने आना बेहद चिंताजनक है। उनका आरोप है कि निर्माण कार्य में मानकों का पालन नहीं किया गया, जिसके कारण भवन की मजबूती पर संदेह उत्पन्न हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषी संवेदक एवं संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि सरकारी धन से बनने वाले भवनों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। फिलहाल यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग निर्माण कार्य की जांच की मांग कर रहे हैं। उद्घाटन से पहले ही पंचायत सरकार भवन की दीवारों में दरार, ग्रामीणों ने उठाए निर्माण गुणवत्ता पर सवाल
    1
    उद्घाटन से पहले ही पंचायत सरकार भवन की दीवारों में दरार, ग्रामीणों ने उठाए निर्माण गुणवत्ता पर सवाल
शेखपुरा। सदर प्रखंड के दुल्लापुर गांव में करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित पंचायत सरकार भवन उद्घाटन से पहले ही चर्चा का विषय बन गया है। भवन की दीवारों में दरारें दिखाई देने लगी हैं, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि जिस भवन का अभी तक विधिवत उद्घाटन भी नहीं हुआ है, उसमें इस तरह की दरारें सामने आना बेहद चिंताजनक है। उनका आरोप है कि निर्माण कार्य में मानकों का पालन नहीं किया गया, जिसके कारण भवन की मजबूती पर संदेह उत्पन्न हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषी संवेदक एवं संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि सरकारी धन से बनने वाले भवनों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। फिलहाल यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग निर्माण कार्य की जांच की मांग कर रहे हैं।
उद्घाटन से पहले ही पंचायत सरकार भवन की दीवारों में दरार, ग्रामीणों ने उठाए निर्माण गुणवत्ता पर सवाल
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
    2 hrs ago
  • बेगूसराय- मटिहानी थाना की पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 01 वास्तविक धारक को किया मोबाइल सुपुर्द, SP ने दी जानकारी मटिहानी थाना की पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 01 वास्तविक धारक को मोबाइल सुपुर्द करने का काम किया है. इस बात की जानकारी बुधवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस खोए हुए मोबाइल अथवा चोरी किए गए मोबाइल को ऑपरेशन मुस्कान के तहत बरामद करते हुए वास्तविक धारक को सुकून करने का काम करती है. इस कार्य से आमलोगों में खुशी का वातावरण है.
    1
    बेगूसराय- मटिहानी थाना की पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 01 वास्तविक धारक को किया मोबाइल सुपुर्द, SP ने दी जानकारी
मटिहानी थाना की पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 01 वास्तविक धारक को मोबाइल सुपुर्द करने का काम किया है. इस बात की जानकारी बुधवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस खोए हुए मोबाइल अथवा चोरी किए गए मोबाइल को ऑपरेशन मुस्कान के तहत बरामद करते हुए वास्तविक धारक को सुकून करने का काम करती है. इस कार्य से आमलोगों में खुशी का वातावरण है.
    user_Ranjan Kumar
    Ranjan Kumar
    पत्रकार बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    2 hrs ago
  • बख्तियारपुर में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के घर के पास चली गोलियां दो लोग हुए घायल, पुलिस छानबीन में बख्तियारपुर में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के घर के पास चली गोलियां दो लोग हुए घायल,
    1
    बख्तियारपुर में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के घर के पास चली गोलियां दो लोग हुए घायल, पुलिस छानबीन में 
बख्तियारपुर में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के घर के पास चली गोलियां दो लोग हुए घायल,
    user_न्यूज 30 बिहार
    न्यूज 30 बिहार
    Pandarak, Patna•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.