logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

2 hrs ago
user_Naresh Kumar
Naresh Kumar
Farmer Sandila, Hardoi•
2 hrs ago

More news from Hardoi and nearby areas
  • Post by Naresh Kumar
    1
    Post by Naresh Kumar
    user_Naresh Kumar
    Naresh Kumar
    Farmer Sandila, Hardoi•
    2 hrs ago
  • ■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■ संडीला (हरदोई)। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा का संडीला नगर सीमा पर भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। स्वागत के उपरांत डाक बंगले में संडीला विधानसभा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नितीश जायसवाल ‘रमन’ ने की। बैठक को संबोधित करते हुए कमलेश मिश्रा ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अप्रैल 2026 को हरदोई जिले के मल्लावां में जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जन-जन तक पहुंचकर अधिक से अधिक लोगों को रैली में शामिल होने के लिए प्रेरित करें, ताकि संडीला विधानसभा की मजबूत सहभागिता सुनिश्चित हो सके। बैठक में रैली की तैयारियों, जनसंपर्क अभियान और संगठनात्मक मजबूती को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह, अजय शुक्ला, महेंद्र सोनी, जिला मंत्री अमरेंद्र अर्कवंशी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सिद्ध प्रताप मौर्य, क्षेत्रीय सह संयोजक (डॉक्यूमेंट्री विभाग) राजेश अस्थाना, बालामऊ नगर पालिका चेयरमैन राधा रमण शुक्ला सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा मंडल अध्यक्ष नितीश जायसवाल, संजीव त्रिपाठी, सर्वेश राठौर, महामंत्री अमित कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष सौरभ गुप्ता, मंडल मंत्री अनुज सिंह, पियूष गुप्ता, अर्पित गुप्ता, अमन बाबू, शक्ति केंद्र संयोजक शरद चौरसिया, हरिओम तिवारी, अनिल गुप्ता, युवा मोर्चा सह संयोजक स्पर्श गुप्ता, किसान मोर्चा संयोजक पंकज अर्कवंशी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष रानू अंसारी, आईटी संयोजक विशाल निगम, सह संयोजक अमित पुष्पद, सोशल मीडिया संयोजक प्रभात गुप्ता व सुमित चौधरी समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    1
    ■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■
संडीला (हरदोई)। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा का संडीला नगर सीमा पर भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। स्वागत के उपरांत डाक बंगले में संडीला विधानसभा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नितीश जायसवाल ‘रमन’ ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए कमलेश मिश्रा ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अप्रैल 2026 को हरदोई जिले के मल्लावां में जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जन-जन तक पहुंचकर अधिक से अधिक लोगों को रैली में शामिल होने के लिए प्रेरित करें, ताकि संडीला विधानसभा की मजबूत सहभागिता सुनिश्चित हो सके।
बैठक में रैली की तैयारियों, जनसंपर्क अभियान और संगठनात्मक मजबूती को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह, अजय शुक्ला, महेंद्र सोनी, जिला मंत्री अमरेंद्र अर्कवंशी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सिद्ध प्रताप मौर्य, क्षेत्रीय सह संयोजक (डॉक्यूमेंट्री विभाग) राजेश अस्थाना, बालामऊ नगर पालिका चेयरमैन राधा रमण शुक्ला सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसके अलावा मंडल अध्यक्ष नितीश जायसवाल, संजीव त्रिपाठी, सर्वेश राठौर, महामंत्री अमित कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष सौरभ गुप्ता, मंडल मंत्री अनुज सिंह, पियूष गुप्ता, अर्पित गुप्ता, अमन बाबू, शक्ति केंद्र संयोजक शरद चौरसिया, हरिओम तिवारी, अनिल गुप्ता, युवा मोर्चा सह संयोजक स्पर्श गुप्ता, किसान मोर्चा संयोजक पंकज अर्कवंशी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष रानू अंसारी, आईटी संयोजक विशाल निगम, सह संयोजक अमित पुष्पद, सोशल मीडिया संयोजक प्रभात गुप्ता व सुमित चौधरी समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_शशिकान्त मौर्या पत्रकार
    शशिकान्त मौर्या पत्रकार
    Journalist Sandila, Hardoi•
    17 hrs ago
  • हरदोई जिले क़े ब्लॉक् मल्लावा क़े अंतर्गत रशुलपुर क़ा हैँ शिल्पी कुशवाहा निर्मम हत्याकांड मे हुई लापरवाही पूरे प्रदेश में शिल्पी कुशवाहा न्याय दिलाने के आवाज उठ रही है इसका कारण सिस्टम की लापरवाही बीते पिछले साल 2025 में शिल्पी कुशवाहा के द्वारा दिया गया प्रार्थना पत्र साफ-साफ दर्शाता है कि किस तरीके से पीड़ता ने न्याय की गुहार लगाई थी हत्या में परिवार लिप्त है या उसकी बढ़ावा देने वाले जो इसमें लिप्त हैं पुलिस प्रशासन ने अनदेखा किया अगर यह प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस अपना काम सही तरीके से इस पर कार्रवाई करती तो यह जो माहौल आज है यह ना होता उसी को लेकर आज संडीला में मौर्य समाज के लोग कुशवाहा समाज के शिल्पी कुशवाहा निर्मम हत्या अधूरी कार्रवाई को लेकर पहत्तेपुर से अंशु मौर्य यूट्यूब वाले बाबा. प्रदीप मौर्या मनीष मौर्या हाईकोर्ट से व. जनाधिकार पार्टी लखनऊ से व कन्नौज से बिहार से वाराणसी से सिर्फ और सिर्फ उस परिवार से मिलने जा रहे थे जिसमें आज संडीला में पुलिस प्रशासन के द्वारा उनको जाने से रोका गया इससे साफ दर्शाता है कि सिस्टम के लापरवाही कितनी हद तक गिर चुकी है आवाज अगर बुलंद करेंगे तो जैसे पुलिस प्रशासन की नाकामी केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार तक ना पहुंच जाए इससे जगह-जगह पर पुलिस प्रशासन अपनी नाकामी उजगार ना हो उसके लिए मुस्तैद है जैसे ही पुलिस महकमे के. आला अधिकारियों को पता चला कि 23 तारीख कों कुशवाहा मौर्या समाज के लोग कुछ राजनीतिक के लोग परिवार से मिलने जा रहे हैं कुछ लोगों को तो हाउस अरेस्ट किया गया कुछ लोगों को रास्ते में बिठा लिया गया कुछ लोगों की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है क्या लगता है ऐसा करने से यह मामला शांत होने वाला है महिला सशक्तिकरण की बात होती है उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ जी देश के प्रधानमंत्री जी भय मुक्त भारत बनाने की दिन प्रतिदिन कार्य कर रहे हैं लेकिन वही उन्हीं के पदाधिकारी नाकामी के कारण प्रदेश में माहौल खराब हो रहा है रही यह निर्मम हत्या कोई हादसा नहीं सोची समझी साजिश है जिसके हरदोई जिले के राजनीतिक उच्च अधिकारी एवं उपमुख्यमंत्री मौर्य जी का इस प्रकरण पर कोई व्यक्तिगत स्पष्टीकरण या मैसेज आया है जबकि जबकि इस प्रकरण में हाई कोर्ट से मौर्य समाज के लोग अलग-अलग राज्यों के जिलों से शिल्पी कुशवाहा को न्याय देने की मांग अब देखना होगा आगे क्या होगा क्या इसमें कार्रवाई होगी जिन्होंने अपनी जिम्मेदारी नहीं समझा और उन पर जो इस प्रकरण में बढ़ावा देने की कोशिश की #mauryavanshi #UpdateNews @highlight ग्रामीण पत्रकार एसोशियेशन Sandila Hardoi Khabar Manvi samay UP Police Chief Minister Office Uttar Pradesh Keshav Prasad Maurya कपिल कुमार मौर्या Chandra Prakash Pradeep Maurya Anshu Maurya छविराम सिंह कुशवाहा एडवोकेट शाहाबाद कुशवाहा समाज बिहार Cp मौर्या मानवी समय न्यूज़
    4
    हरदोई जिले क़े ब्लॉक् मल्लावा क़े अंतर्गत रशुलपुर क़ा हैँ 
शिल्पी कुशवाहा निर्मम हत्याकांड मे हुई लापरवाही पूरे प्रदेश में शिल्पी कुशवाहा न्याय दिलाने के आवाज उठ रही है इसका कारण सिस्टम की लापरवाही बीते पिछले साल 2025 में शिल्पी कुशवाहा के द्वारा दिया गया प्रार्थना पत्र साफ-साफ दर्शाता है कि किस तरीके से पीड़ता ने न्याय की गुहार लगाई थी हत्या में परिवार लिप्त है या उसकी बढ़ावा देने वाले जो इसमें लिप्त हैं पुलिस प्रशासन ने अनदेखा किया अगर यह प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस अपना काम सही तरीके से इस पर कार्रवाई करती तो यह जो माहौल आज है यह ना होता उसी को लेकर आज संडीला में मौर्य समाज के लोग कुशवाहा समाज के शिल्पी कुशवाहा निर्मम हत्या अधूरी कार्रवाई को लेकर पहत्तेपुर से अंशु मौर्य यूट्यूब वाले बाबा. प्रदीप मौर्या मनीष मौर्या हाईकोर्ट से व. जनाधिकार पार्टी लखनऊ से व कन्नौज से बिहार से वाराणसी से सिर्फ और सिर्फ उस परिवार से मिलने जा रहे थे जिसमें आज संडीला में पुलिस प्रशासन के द्वारा उनको जाने से रोका गया इससे साफ दर्शाता है कि सिस्टम के लापरवाही कितनी हद तक गिर चुकी है आवाज अगर बुलंद करेंगे तो जैसे पुलिस प्रशासन की नाकामी केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार तक ना पहुंच जाए इससे जगह-जगह पर पुलिस प्रशासन अपनी नाकामी उजगार ना हो उसके लिए मुस्तैद है जैसे ही पुलिस महकमे के. आला अधिकारियों को पता चला कि 23 तारीख कों कुशवाहा मौर्या समाज के लोग कुछ राजनीतिक के लोग परिवार से मिलने जा रहे हैं कुछ लोगों को तो हाउस अरेस्ट किया गया कुछ लोगों को रास्ते में बिठा लिया गया कुछ लोगों की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है क्या लगता है ऐसा करने से यह मामला शांत होने वाला है महिला सशक्तिकरण की बात होती है उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ जी देश के प्रधानमंत्री जी भय मुक्त भारत बनाने की दिन प्रतिदिन कार्य कर रहे हैं लेकिन वही उन्हीं के पदाधिकारी नाकामी के कारण प्रदेश में माहौल खराब हो रहा है रही यह निर्मम हत्या कोई हादसा नहीं सोची समझी साजिश है जिसके हरदोई जिले के राजनीतिक उच्च अधिकारी एवं उपमुख्यमंत्री मौर्य जी का इस प्रकरण पर कोई  व्यक्तिगत स्पष्टीकरण या मैसेज आया है जबकि जबकि इस प्रकरण में हाई कोर्ट से मौर्य समाज के लोग अलग-अलग राज्यों के जिलों से शिल्पी कुशवाहा को न्याय देने की मांग अब देखना होगा आगे क्या होगा क्या इसमें कार्रवाई होगी जिन्होंने अपनी जिम्मेदारी नहीं समझा और उन पर जो इस प्रकरण में बढ़ावा देने की कोशिश की 
#mauryavanshi #UpdateNews @highlight ग्रामीण पत्रकार एसोशियेशन Sandila Hardoi Khabar Manvi samay UP Police Chief Minister Office Uttar Pradesh Keshav Prasad Maurya कपिल कुमार मौर्या Chandra Prakash Pradeep Maurya Anshu Maurya छविराम सिंह कुशवाहा एडवोकेट शाहाबाद कुशवाहा समाज बिहार 
Cp मौर्या मानवी समय न्यूज़
    user_Cp Maurya
    Cp Maurya
    संडीला, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • ​सशक्त भारत की नींव: RGS ग्रुप द्वारा जजौर के मॉडल स्कूल में 50वां 'करियर जागरूकता' महा-अभियान संपन्न ​नीट और फार्मेसी में प्रथम प्रयास में सफलता के लिए छात्रों को मिले 'जीत के मंत्र' संवाददाता,, नरेश गुप्ता ​लखनऊ | 23 अप्रैल, 2026 राम गोपाल चैरिटेबल ट्रस्ट (RGS कॉलेज ऑफ फार्मेसी एवं RGS आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज) द्वारा शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांति लाने के उद्देश्य से आज पीएम श्री डी.डी.यू. राजकीय मॉडल स्कूल, जजौर में 50वें जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य केंद्र भविष्य की चिकित्सा चुनौतियों से निपटने और नीट (NEET), CUET (UG) तथा JEECUP जैसी परीक्षाओं के माध्यम से फार्मेसी में प्रवेश हेतु छात्रों को तैयार करना रहा। ​डिजिटल शिक्षा और जेनेटिक्स पर गहन मंथन कार्यक्रम में कक्षा 10 और 12 के कुल 57 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विशेष सत्र के दौरान NCERT के महत्वपूर्ण अध्याय 'जेनेटिक्स एवं DNA' पर 2.30 घंटे की विस्तृत कार्यशाला आयोजित की गई। डिजिटल बोर्ड और पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से वैज्ञानिक शब्दावली को सरलतम ढंग से समझाया गया। सत्र के दौरान बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQs) पर छात्रों के साथ सीधा संवाद हुआ और उनके द्वारा पूछे गए जटिल प्रश्नों का विशेषज्ञों ने समाधान किया। ​पुरस्कार और निरंतर मार्गदर्शन की अनूठी पहल ट्रस्ट की ओर से मेधावी छात्रों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। गौरतलब है कि छात्रों को तैयारी में धार देने के लिए 24 मई, 2025 से निरंतर साप्ताहिक प्रश्न भेजे जा रहे हैं, जिनकी संख्या अब 834 तक पहुँच चुकी है। यह श्रृंखला 2 मई, 2027 तक जारी रहेगी। इसके अतिरिक्त: ​अप्रैल माह से उत्तरों के विश्लेषण हेतु ऑनलाइन क्लासेस की शुरुआत की गई है। ​कक्षा 10 के विद्यार्थियों को भी भविष्य की राह चुनने हेतु जागरूक किया गया। ​स्वावलंबी और सशक्त युवा: ट्रस्ट का संकल्प राम गोपाल चैरिटेबल ट्रस्ट की परिकल्पना है कि ग्रामीण अंचल के विद्यार्थी आधुनिक विधियों को अपनाकर प्रथम प्रयास में ही चिकित्सा एवं फार्मेसी क्षेत्र में सफलता प्राप्त करें। डॉ. मानवेंद्र त्रिपाठी और RGS की तीन सदस्यीय टीम ने छात्रों को स्वावलंबी बनने और स्वस्थ, समृद्ध एवं सशक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। ​प्रधानाचार्य ने सराहा प्रयास विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र प्रसाद तिवारी जी ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के निरंतर कार्यक्रमों से ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों में आत्मविश्वास का संचार हो रहा है। ​एक नज़र में RGS ग्रुप: > वर्तमान में राम गोपाल चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में BAMS, बी.फार्म और डी.फार्म जैसे प्रतिष्ठित पाठ्यक्रमों का सफल संचालन हो रहा है, जहाँ आयुर्वेदिक चिकित्सालय एवं शिक्षण संस्थान के माध्यम से समाज की सेवा की जा रही है।
    2
    ​सशक्त भारत की नींव: RGS ग्रुप द्वारा जजौर के मॉडल स्कूल में 50वां 'करियर जागरूकता' महा-अभियान संपन्न
​नीट और फार्मेसी में प्रथम प्रयास में सफलता के लिए छात्रों को मिले 'जीत के मंत्र'
संवाददाता,, नरेश गुप्ता 
​लखनऊ | 23 अप्रैल, 2026 राम गोपाल चैरिटेबल ट्रस्ट (RGS कॉलेज ऑफ फार्मेसी एवं RGS आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज) द्वारा शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांति लाने के उद्देश्य से आज पीएम श्री डी.डी.यू. राजकीय मॉडल स्कूल, जजौर में 50वें जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य केंद्र भविष्य की चिकित्सा चुनौतियों से निपटने और नीट (NEET), CUET (UG) तथा JEECUP जैसी परीक्षाओं के माध्यम से फार्मेसी में प्रवेश हेतु छात्रों को तैयार करना रहा।
​डिजिटल शिक्षा और जेनेटिक्स पर गहन मंथन कार्यक्रम में कक्षा 10 और 12 के कुल 57 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विशेष सत्र के दौरान NCERT के महत्वपूर्ण अध्याय 'जेनेटिक्स एवं DNA' पर 2.30 घंटे की विस्तृत कार्यशाला आयोजित की गई।
डिजिटल बोर्ड और पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से वैज्ञानिक शब्दावली को सरलतम ढंग से समझाया गया। सत्र के दौरान बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQs) पर छात्रों के साथ सीधा संवाद हुआ और उनके द्वारा पूछे गए जटिल प्रश्नों का विशेषज्ञों ने समाधान किया।
​पुरस्कार और निरंतर मार्गदर्शन की अनूठी पहल ट्रस्ट की ओर से मेधावी छात्रों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। गौरतलब है कि छात्रों को तैयारी में धार देने के लिए 24 मई, 2025 से निरंतर साप्ताहिक प्रश्न भेजे जा रहे हैं, जिनकी संख्या अब 834 तक पहुँच चुकी है। यह श्रृंखला 2 मई, 2027 तक जारी रहेगी। इसके अतिरिक्त:
​अप्रैल माह से उत्तरों के विश्लेषण हेतु ऑनलाइन क्लासेस की शुरुआत की गई है।
​कक्षा 10 के विद्यार्थियों को भी भविष्य की राह चुनने हेतु जागरूक किया गया।
​स्वावलंबी और सशक्त युवा: ट्रस्ट का संकल्प राम गोपाल चैरिटेबल ट्रस्ट की परिकल्पना है कि ग्रामीण अंचल के विद्यार्थी आधुनिक विधियों को अपनाकर प्रथम प्रयास में ही चिकित्सा एवं फार्मेसी क्षेत्र में सफलता प्राप्त करें। डॉ. मानवेंद्र त्रिपाठी और RGS की तीन सदस्यीय टीम ने छात्रों को स्वावलंबी बनने और स्वस्थ, समृद्ध एवं सशक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
​प्रधानाचार्य ने सराहा प्रयास विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र प्रसाद तिवारी जी ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के निरंतर कार्यक्रमों से ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों में आत्मविश्वास का संचार हो रहा है।
​एक नज़र में RGS ग्रुप: > वर्तमान में राम गोपाल चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में BAMS, बी.फार्म और डी.फार्म जैसे प्रतिष्ठित पाठ्यक्रमों का सफल संचालन हो रहा है, जहाँ आयुर्वेदिक चिकित्सालय एवं शिक्षण संस्थान के माध्यम से समाज की सेवा की जा रही है।
    user_Naresh Gupta Reporter
    Naresh Gupta Reporter
    सिधौली, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर,युवक गंभीर घायल फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र अंतर्गत पपरियां रोड पर आज गुरुवार शाम साढ़े पांच बजे बांगरमऊ से अपने घर लौट रहे बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी.टक्कर इतनी तेज थी कि युवक नीचे खंती में जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया.राहगीरों की मदद से घायल युवक को सीएचसी बांगरमऊ ले जाया गया जहां से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र अंतर्गत रुस्तमपुर गांव निवासी अवधेश पुत्र धनीराम उम्र 23 वर्ष किसी काम से बांगरमऊ गया था.जहां से वापस घर लौट रहा था।तभी गांव के निकट अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी.हादसे में घायल युवक को सीएचसी बांगरमऊ ले जाया गया जहां से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया.घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वही घटना की जांच पड़ताल में स्थानीय पुलिस जुटी हुई है।
    1
    अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर,युवक गंभीर घायल
फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र अंतर्गत पपरियां रोड पर आज गुरुवार शाम साढ़े पांच बजे बांगरमऊ से अपने घर लौट रहे बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी.टक्कर इतनी तेज थी कि युवक नीचे खंती में जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया.राहगीरों की मदद से घायल युवक को सीएचसी बांगरमऊ ले जाया गया जहां से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र अंतर्गत रुस्तमपुर गांव निवासी अवधेश पुत्र धनीराम उम्र 23 वर्ष किसी काम से बांगरमऊ गया था.जहां से वापस घर लौट रहा था।तभी गांव के निकट अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी.हादसे में घायल युवक को सीएचसी बांगरमऊ ले जाया गया जहां से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया.घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
वही घटना की जांच पड़ताल में स्थानीय पुलिस जुटी हुई है।
    user_राजकुमार सोनी पत्रकार
    राजकुमार सोनी पत्रकार
    6265001700017450 बांगरमऊ, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • राजधानी लखनऊ चिनहट कोतवाली में पहुंचे,पार्षद अरुण कुमार राय महिलाओं के साथ पहुंचे, पार्षद अरुण कुमार राय के साथ महिलाओं की संख्या ज्यादा मात्रा में पहुंचकर अखिलेश यादव होश में आओ के नारे लगाते हुए कोतवाली में भारी भीड़ इकट्ठा हो गई, सभी के हाथों में ज्ञापन,, मंडल अध्यक्ष कमल पांडे भी मौके पर मौजूद एवं उनके साथ काफी जनता भी कोतवाली में मौजूद रही....
    1
    राजधानी लखनऊ चिनहट कोतवाली में पहुंचे,पार्षद अरुण कुमार राय महिलाओं के साथ पहुंचे, पार्षद अरुण कुमार राय के साथ महिलाओं की संख्या ज्यादा मात्रा में पहुंचकर अखिलेश यादव होश में आओ के नारे लगाते हुए कोतवाली में भारी भीड़ इकट्ठा हो गई, सभी के हाथों में ज्ञापन,, मंडल अध्यक्ष कमल पांडे भी मौके पर मौजूद एवं उनके साथ काफी जनता भी कोतवाली में मौजूद रही....
    user_समय की लहर...
    समय की लहर...
    Media house बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • लखनऊ: Shaheed Path पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक चलती कार में अचानक आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में सवार लोगों ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही मिनटों में कार जलकर राख हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
    1
    लखनऊ: Shaheed Path पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक चलती कार में अचानक आग लग गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में सवार लोगों ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही मिनटों में कार जलकर राख हो गई।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
    user_ᴛʜᴇ ʟᴜᴄᴋɴᴏᴡ ᴄʀɪᴍᴇ
    ᴛʜᴇ ʟᴜᴄᴋɴᴏᴡ ᴄʀɪᴍᴇ
    Court reporter लखनऊ, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■ बिजनौर। उत्तर प्रदेश में सरकारी तंत्र में भ्रष्टाचार को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। जिले में एक महिला लेखपाल का कथित रूप से रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, महिला लेखपाल प्रीति राजपूत पर आरोप है कि उन्होंने गांव में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापना के लिए 10 हजार रुपये की मांग की थी। ग्रामीणों का कहना है कि लेखपाल खुद सीधे पैसे नहीं लेती थीं, बल्कि अपने भाई के माध्यम से रकम वसूल करवाती थीं। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने पैसे देने के दौरान ही पूरा मामला कैमरे में कैद कर लिया। वायरल वीडियो में कथित तौर पर भाई-बहन पैसे फेंककर मौके से जाते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामले को लेकर प्रशासन की ओर से जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। अगर आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सकती है। हालांकि यह बिजनौर क्राइम न्यूज पर चल रही है...
    1
    ■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■
बिजनौर। उत्तर प्रदेश में सरकारी तंत्र में भ्रष्टाचार को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। जिले में एक महिला लेखपाल का कथित रूप से रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, महिला लेखपाल प्रीति राजपूत पर आरोप है कि उन्होंने गांव में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापना के लिए 10 हजार रुपये की मांग की थी। ग्रामीणों का कहना है कि लेखपाल खुद सीधे पैसे नहीं लेती थीं, बल्कि अपने भाई के माध्यम से रकम वसूल करवाती थीं।
बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने पैसे देने के दौरान ही पूरा मामला कैमरे में कैद कर लिया। वायरल वीडियो में कथित तौर पर भाई-बहन पैसे फेंककर मौके से जाते हुए नजर आ रहे हैं।
हालांकि, इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामले को लेकर प्रशासन की ओर से जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। अगर आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सकती है।
हालांकि यह बिजनौर क्राइम न्यूज पर चल रही है...
    user_शशिकान्त मौर्या पत्रकार
    शशिकान्त मौर्या पत्रकार
    Journalist Sandila, Hardoi•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.