Shuru
Apke Nagar Ki App…
*शिवगंज चुंगी नाका कांड:* अब पुलिस की नजर, किस पर गिरेगी कानूनी गाज? या फिर रहमों करम की होगी बारिश..! *शिवगंज थाने में गूंजा चुंगी नाका मामला, पुलिस के पाले में अब सच की परतें,* रात के अंधेरे में चुंगी नाका गिरा, और दिन के उजाले में जवाबदेही भी कहीं मलबे में दब गई, *कागज़ों में जर्जर नहीं था भवन, मगर ईमान शायद पहले ही जर्जर हो चुका था.!*
Mahendra Mali
*शिवगंज चुंगी नाका कांड:* अब पुलिस की नजर, किस पर गिरेगी कानूनी गाज? या फिर रहमों करम की होगी बारिश..! *शिवगंज थाने में गूंजा चुंगी नाका मामला, पुलिस के पाले में अब सच की परतें,* रात के अंधेरे में चुंगी नाका गिरा, और दिन के उजाले में जवाबदेही भी कहीं मलबे में दब गई, *कागज़ों में जर्जर नहीं था भवन, मगर ईमान शायद पहले ही जर्जर हो चुका था.!*
More news from Rajasthan and nearby areas
- प्राप्त जानकारी के अनुसार सड़क निर्माण कार्य चल रहा है और मार्ग पर जगह-जगह कंक्रीट व निर्माण सामग्री पड़ी हुई है। रात्रि के समय दृश्यता कम होने के कारण मोटरसाइकिल चालक को सड़क पर फैली कंक्रीट दिखाई नहीं दी और वाहन अचानक स्लिप हो गया। हादसे में चालक को चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने घायल व्यक्ति को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार किया गया।ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि निर्माण कार्य के दौरान मार्ग पर पर्याप्त संकेतक, बैरिकेडिंग व प्रकाश व्यवस्था की जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।1
- जालौर शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर्व को लेकर शिव मंदिरों में की गई सजावट, महाशिवरात्रि पर शहर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन होगा जिसमें झांकी कलाकार संगीत के साथ अपने कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे वहीं रात्रि में शिव मंदिरों में भजन संध्या का आयोजन होगा जिसमें स्थानीय कलाकार भजनों की प्रस्तुति देंगे1
- पाली जिले के फालना संडे का मुख्य सड़क मार्ग पर स्थापित श्री निंबेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में विशाल पशु मेले का आयोजन हो रहा है जिसमें प्रदेश भर के पशु अपने पशु बिक्री को लेकर पहुंच रहे हैं वहीं आज घोड़े की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई है।5
- Post by Ganesh Choudhary1
- बाली खीमेल के पास दो बाइकों की भिड़ंत, तीन की मौत, दो घायल, एक पाली पाली रे। फालना थाना क्षेत्र के खीमेल स्थित पवन वाटिका के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना में रानी निवासी अजय मदनलाल माली (होली चौक), प्रेम गणेश बावरी एवं श्रवण हंजाराम निवासी खीमेल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अजय मोडाराम मेघवाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद रानी अस्पताल से पाली रेफर किया गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को रानी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। दुसरा घायल रोहित मालवीय रानी प्रावेट हास्पीटल मे भर्ती पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।1
- जमाल खान बाली।फालना ब्रह्माकुमारी सेंटर पर शिवरात्रि का त्योहार मनाया* फालना बाली ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय फालना सेंटर पर आज महाशिवरात्रि का पर्व सेंटर की संरक्षिका मीरा दीदी एवम् समाज सेवी अमित मेहता, अधिवक्ता कमल श्रीमाली और कैलाश जोशी आदि लोगो की उपस्थिति में झंडारोहण के साथ कार्यक्रम प्रारंभ किया इस अवसर पर सेंटर की संरक्षिका मीरा दीदी ने महाशिवरात्रि का आध्यात्मिक महत्व माह अर्थात ‘महान’,रात्रि अर्थात ‘अज्ञान की रात’ और जयंती अर्थात ‘जन्मदिवस’ परमपिता परमात्मा शिव तब आते हैं जब वह अज्ञान अंधकार की रात्रि प्रबल हो जाती है परम आत्मा का ही नाम शिव, है इसका संस्कृत अर्थ है ‘सदा कल्याणकारी’, अर्थात जो सभी का *कल्याण करता है शिवरात्रि वह शिव जयंती भारत में द्वापर युग से मनाई जाती है यह दिन हम ईश्वर के इस धरा कि इस पर अवतरण के समय की याद में मनाते हैं शिव के अलावा और किसी को हम ‘परम आत्मा’ नहीं कहते ब्रह्मा,विष्णु,शंकर को देवता कहते हैं बाक़ी सभी है मनुष्य तो हम उसी निरंकार परमपिता ( सभी आत्माओं के रूहानीबाबा) अवतरण का यादगार दिवस मनाते हैं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया एवं अंत में सभी बाबा के भक्तों को प्रसादी वितरित की गई एवं इस अवसर पर संतोषी बहन,ललिता बहन,भारती बहन,अमित मेहता,कमल श्रीमाली,सुख सिंह खंगारोत,विरेंदर सिंह,बंसीलाल मालवीय,अशोक बछेटा,हीरालाल चौधरी,मूल चंद डाबी,सुरेंद्र सिंह,बाबूलाल मालवीय,सुरेश कुमार आदि लोग उपस्थीत रहे*1
- सिरोही: जीरावल चौराहे के पास के पास स्थित एक फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में पुरानी रंजिश को लेकर दिनदहाड़े फायरिंग की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार पांच से छह लोग एकराय होकर ऑफिस पहुंचे थे। इनमें से दो युवक ऑफिस के अंदर घुस गए और वहां मौजूद एक कर्मचारी पर पिस्टल से तीन राउंड फायर किए।हालांकि कर्मचारी ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत टेबल के पीछे छुपकर अपनी जान बचा ली। टेबल के ऊपर गोली लगने के स्पष्ट निशान देखे जा सकते हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।सूचना मिलते ही डिप्टी मनोज गुप्ता मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कुछ संदिग्ध लोग दिखाई दिए हैं, जिनके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है। दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग से क्षेत्र में भय का वातावरण है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुटी है। पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच की जा रही है।1
- सेवाड़ी (बाली) में हुए मर्डर का 11 जनरी को पर्दाफाश दो आरोपी गिरफ्तार। पुलिस की त्वरित कार्रवाई | दोनों आरोपियों ने मिलकर कुंडाल निवासी सुरेश कुमार की हत्या की थी।1
- जमाल खान बाली।फालना उप कारागृह बाली का जिला कलेक्टर ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं संतोषप्रद बाली (पाली)। एल. एन. मंत्री, जिला कलेक्टर पाली जिला, शुक्रवार को बाली पहुंचे और यहां स्थित उप कारागृह का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जेल में बंद कैदियों को उपलब्ध सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया गया। सभी व्यवस्थाएं संतोषप्रद पाई गईं। निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने बंदियों से सीधे संवाद कर भोजन, स्वास्थ्य एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने निःशुल्क विधिक सहायता योजना के तहत पैनल अधिवक्ता उपलब्ध कराने संबंधी जानकारी भी बंदियों को दी। 70 बंदी मिले निरुद्ध जेल में कुल 70 बंदी निरुद्ध पाए गए। कलेक्टर मंत्री ने उनकी स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए कि बंदियों के अधिकारों एवं सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी न रहे। भोजन, स्वच्छता और स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा निरीक्षण के दौरान रसोईघर, बैरकों, स्वच्छता व्यवस्था और चिकित्सीय सुविधाओं का विस्तार से अवलोकन किया गया। भोजन की गुणवत्ता, पेयजल व्यवस्था एवं साफ-सफाई को संतोषजनक पाया गया। चिकित्सा सुविधाओं को दुरुस्त रखने तथा नियमित स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर जिला कलेक्टर ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। इस दौरान उपखंड अधिकारी दिनेश कुमार विश्रोई, जेल प्रभारी गुलाब पूरी तथा बाली तहसीलदार जितेंद्र सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के अंत में जिला कलेक्टर एल. एन. मंत्री ने जेल प्रशासन की व्यवस्थाओं को संतोषप्रद बताते हुए उन्हें निरंतर इसी प्रकार बनाए रखने के निर्देश दिए।1