Shuru
Apke Nagar Ki App…
श्री पहाड़ी वाले भोमिया जी महाराज लालसोट के 1100 कलशौ की निकली विशाल कलश यात्रा लालसोट उपखंड में बस स्टैंड वार्ड नं. 30 स्थित श्री पहाड़ी वाली भोमिया जी महाराज के आज शिव प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पपलाज माता रोड स्थित राहु कुआं मंदिर से आचार्य अजय शास्त्री द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद 1100 कलशौ की विशाल कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में केसरिया रंग की साड़ी ओड़कर महिलाओं ने अपने सिर पर मंगल कलश रखकर गीत गाते हुए गाजे बाजे के साथ रवाना हुई। यह कलश यात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए निकली गई इस दौरान भक्त गणौ द्वारा पुष्प वर्षा कर जगह-जगह कलश यात्रा का भव्य सत्कार किया। इस कलश यात्रा में समाजसेवी सोनू बिनोरी, और निवर्तमान सभापति पिंकी चतुर्वेदी भी शामिल हुई। वहीं हजारों की संख्या में भक्तों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया।
पत्रकार : प्रकाश सैनी
श्री पहाड़ी वाले भोमिया जी महाराज लालसोट के 1100 कलशौ की निकली विशाल कलश यात्रा लालसोट उपखंड में बस स्टैंड वार्ड नं. 30 स्थित श्री पहाड़ी वाली भोमिया जी महाराज के आज शिव प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पपलाज माता रोड स्थित राहु कुआं मंदिर से आचार्य अजय शास्त्री द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद 1100 कलशौ की विशाल कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में केसरिया रंग की साड़ी ओड़कर महिलाओं ने अपने सिर पर मंगल कलश रखकर गीत गाते हुए गाजे बाजे के साथ रवाना हुई। यह कलश यात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए निकली गई इस दौरान भक्त गणौ द्वारा पुष्प वर्षा कर जगह-जगह कलश यात्रा का भव्य सत्कार किया। इस कलश यात्रा में समाजसेवी सोनू बिनोरी, और निवर्तमान सभापति पिंकी चतुर्वेदी भी शामिल हुई। वहीं हजारों की संख्या में भक्तों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया।
More news from Dausa and nearby areas
- लालसोट : 1100 मंगल कलश यात्रा धूमधाम से निकली, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत नगर स्थित श्री पहाड़ी वाले भोमिया जी महाराज मंदिर में शिव परिवार, बालाजी प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर गुरुवार को 1100 मंगल कलश यात्रा का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कलश यात्रा शहर के राव कुआं से विधिवत ध्वजवाहक एवं कलश पूजन के साथ रवाना हुई। यात्रा परशुराम सर्किल, झंडा चौक, बोली का बाजार एवं आजाद चौक होते हुए प्राण प्रतिष्ठा स्थल भोमिया जी महाराज मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा व शीतल पेय पिलाकर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। कलश यात्रा में महिलाएं एवं पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में डीजे की धुन पर भजन-कीर्तन करते हुए श्रद्धा भाव से शामिल हुए। यात्रा के मंदिर परिसर पहुंचने पर सामूहिक भोज का आयोजन भी किया गया। शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ है।5
- लालसोट उपखंड में बस स्टैंड वार्ड नं. 30 स्थित श्री पहाड़ी वाली भोमिया जी महाराज के आज शिव प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पपलाज माता रोड स्थित राहु कुआं मंदिर से आचार्य अजय शास्त्री द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद 1100 कलशौ की विशाल कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में केसरिया रंग की साड़ी ओड़कर महिलाओं ने अपने सिर पर मंगल कलश रखकर गीत गाते हुए गाजे बाजे के साथ रवाना हुई। यह कलश यात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए निकली गई इस दौरान भक्त गणौ द्वारा पुष्प वर्षा कर जगह-जगह कलश यात्रा का भव्य सत्कार किया। इस कलश यात्रा में समाजसेवी सोनू बिनोरी, और निवर्तमान सभापति पिंकी चतुर्वेदी भी शामिल हुई। वहीं हजारों की संख्या में भक्तों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया।4
- Post by Ramkesh Nareda 🇮🇳1
- जयपुर : शहर के सैंगर कॉन्वेंट स्कूल में बुधवार को 12 वीं कक्षा के छात्रों का विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधालय परिवार की ओर से साइंस पार्क स्थित ऑडिटोरियम में कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें छात्र - छात्राओं ने कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुतियां पेश की । इस दौरान संस्था प्रधान धीरेंद्र सिंह सेंगर, विरेंद्र सिंह सेंगर अध्यापक रेखा सिंह , कल्पना सिंह , प्रदीप सिंह , दिलीप सिंह , नेहा चतुर्वेदी, मेघना शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे2
- राजस्थान के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा का भरतपुर प्रवास पर जाते समय जगह जगह किया स्वागत बस्सी योगेश कुमार गुप्ता बस्सी विधानसभा क्षेत्र के बस्सी नगर मंडल अध्यक्ष जगदीश बडीया व युवा मोर्चा बस्सी के नगर अध्यक्ष राजेंद्र कुमार मीणा के नेतृत्व में बस्सी रीको एरिया के सामने भाजपा कार्यालय पर राजस्थान के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा का भरतपुर जाते समय बस्सी युवा मोर्चा टीम द्वारा 21 किलो की माला व साफा पहनाकर तस्वीर भेंट कर स्वागत सम्मान किया इस मौके पर बाबूलाल खारड़िया पूर्व जिला उपाध्यक्ष, महामंत्रीभवानीसिंह,मनोहरलाल शर्मा मंडल उपाध्यक्ष, जगदीश सैनी पूर्व जिला पार्षद, नेमीचंद चौधरी, बंशीलाल शर्मा कचोलिया व युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेंद्र कुमार मीणा, राजवीर गुजर, धर्मवीर सूसावत, पीयूष शर्मा, रवि मीणा चैनपुरा, रामोतार गुजर,गिरधारी रूपपुरा, एडवोकेट विकास शर्मा,दीपक मीणा,दीपक अखरिया अन्य युवा मोर्चा की टीम द्वारा भव्य स्वागत सम्मान किया इस दौरान युवा मोर्चा की टीम द्वारा भाजपा की जय जयकार लगाते हुए नजर आए इस मौके पर काफी उत्साह दिखाई दिया4
- सवाई माधोपुर जिले के बौंली थाना क्षेत्र के कोड्याई गांव में कल शाम बकरी चराने गई एक महिला की अज्ञात बदमाशों ने बेरहमी से हत्या कर दी थी। बदमाश महिला की गर्दन व पैर पर धारदार हथियार से वार कर चांदी के कड़े और जेवरात लूट ले गए। सनसनीखेज वारदात से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई और ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने शव को ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखकर जस्टाना बाइपास हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर बामनवास विधायक इंदिरा मीणा मौके पर पहुंचीं और ग्रामीणों के साथ पूरी रात धरना स्थल पर बैठकर विरोध जताया। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। आज भी सुबह सवेरे से लगातार धरना जारी रहा। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीण करने पर बैठे रहे । इस दौरान विधायक इंदिरा मीणा ने कहा कि विधानसभा में ऐसी तीसरी बड़ी वारदात है। विधायक इंदिरा मीणा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने सदन में पॉइंट ऑफ इन्फॉर्मेशन के जरिए सरकार को अवगत कराया, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई ठोस पहल नजर नहीं आई। उन्होंने कहा कि इससे पहले जाहीरा और सित्तौड़ में भी इसी तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। यह बेहद संवेदनशील मामला है। मामले की गंभीरता को देख पुलिस अधीक्षक अनिल बेनीवाल धरना स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता की। जहां ग्रामीणों की आठ मांगों पर सहमति बनी,जिनमे 10 दिन में हत्या करने वाले आरोपी गिरफ्तार करने । मृतक के परिजनों को 15 लाख की सहायता राशि देने , क्षेत्र में पुलिस की प्रभावी रूप से गस्त ।एक करोड रुपए की सहायता राशि के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजना ।धरना देने वाले ग्रामीणों के खिलाफ पुलिस कोई मामला दर्ज नहीं करेगी। मृतक के एक परिजनों को संविदा पर नौकरी प्रदान की जाएगी। क्षेत्र में संचालित अवैध शराब के ठेकों पर पुलिस कार्यवाही करेगी ।पुलिस जाहीरा हत्याकांड का भी जल्द खुलासा करेगी। पुलिस अधीक्षक के आश्वासन के पश्चात ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया और जस्टाना बाईपास से जाम भी हटा दिया।2
- सवाई माधोपुर रणथम्भौर बाघ रक्षक’ कार्यक्रम से बढ़ी प्रकृति संरक्षण की जागरूकता* *विद्यार्थियों व ग्रामीणों को जंगल से जोड़कर समझाया जा रहा वन्यजीवों का महत्व* *सवाई माधोपुर, 4 फरवरी।* रणथम्भौर टाइगर रिजर्व प्रशासन द्वारा वन्यजीव एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति नई पीढ़ी और ग्रामीण समुदाय को जागरूक करने के उद्देश्य से “रणथम्भौर बाघ रक्षक” नवाचार कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं क्षेत्र निदेशक तथा उप वन संरक्षक एवं उप क्षेत्र निदेशक (प्रथम) के निर्देशन में संचालित इस पहल के तहत विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है। *9173 से अधिक प्रतिभागियों को कराया गया निःशुल्क पार्क भ्रमण :-* अभियान के अंतर्गत अब तक 120 विद्यालयों के 8423 विद्यार्थियों को शिक्षकों सहित तथा 750 ग्रामीण महिला-पुरुषों को रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान का निःशुल्क भ्रमण कराया गया है। प्रतिभागियों को बाघ सहित अन्य वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास, पारिस्थितिकी तंत्र और पर्यावरणीय महत्व की जानकारी मौके पर दी जा रही है, जिससे वे पुस्तकीय ज्ञान से आगे बढ़कर वास्तविक अनुभव प्राप्त कर सकें। *फिल्म, प्रतियोगिताएं और संवाद से सीख रहा समाज :-* विद्यालयों में वन्यजीव आधारित फिल्म प्रदर्शन, प्रश्न-उत्तर सत्र, निबंध लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है। प्लास्टिक उपयोग कम करने के लिए जूट के थैले वितरित किए जा रहे हैं तथा विद्यार्थियों और ग्रामीणों को जानकारी पुस्तिकाएं देकर वन्यजीव संरक्षण की उपयोगिता समझाई जा रही है। *सह-अस्तित्व की भावना विकसित करने का प्रयास :-* उप वन संरक्षक एवं उप क्षेत्र निदेशक मानस सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और समुदाय को यह समझाना है कि बाघ और जंगल मानव जीवन के लिए क्यों आवश्यक हैं। इस पहल के माध्यम से मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व की भावना विकसित कर दीर्घकालिक संरक्षण सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय शैक्षणिक संस्थान भी इस पहल की सराहना कर रहे हैं। यह कार्यक्रम प्रकृति शिक्षा और जनभागीदारी के माध्यम से वन्यजीव संरक्षण के प्रति संवेदनशील समाज निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।1
- भौमिया जी महाराज मंदिर में शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा को लेकर विशाल कलश यात्रा की तैयारी शुरू नगर स्थित श्री पहाड़ी वाले भौमिया जी महाराज मंदिर, बस स्टैंड लालसोट पर शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर तैयारियां हैं। कार्यक्रम 5 से 7 फरवरी तक आयोजित होगा। 5 फरवरी को सुबह 11 बजे मंगल कलश यात्रा राव का कुआं हनुमान मंदिर से प्रारंभ। तथा रात्रि 8 बजे जागरण होगा। 7 फरवरी को प्राण प्रतिष्ठा एवं महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल है।1