logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

4 hrs ago
user_अंजली यादव
अंजली यादव
बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
4 hrs ago

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • छत्तीसगढ़ के मुंगेली में 5 नए एल्डरमैन ने शपथ ली है। इस दौरान अरुण साव और तोखन साहू मौजूद रहे।
    1
    छत्तीसगढ़ के मुंगेली में 5 नए एल्डरमैन ने शपथ ली है। इस दौरान अरुण साव और तोखन साहू मौजूद रहे।
    user_POWER NEWS 24 BHARAT
    POWER NEWS 24 BHARAT
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    29 min ago
  • बिलासपुर जिले के कोटा क्षेत्र में बारिश के बीच मलेरिया के चार मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान सामने आए इस मामले ने क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। फिलहाल सभी संक्रमित मरीजों का अस्पताल में उपचार जारी है। बारिश शुरू होते ही जंगल और शहरी क्षेत्रों में बीमारियों का खतरा बढ़ने लगा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को प्रभावित इलाकों में व्यापक जांच कराने, मरीजों को समय पर इलाज उपलब्ध कराने और मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
    1
    बिलासपुर जिले के कोटा क्षेत्र में बारिश के बीच मलेरिया के चार मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान सामने आए इस मामले ने क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। फिलहाल सभी संक्रमित मरीजों का अस्पताल में उपचार जारी है।

बारिश शुरू होते ही जंगल और शहरी क्षेत्रों में बीमारियों का खतरा बढ़ने लगा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को प्रभावित इलाकों में व्यापक जांच कराने, मरीजों को समय पर इलाज उपलब्ध कराने और मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
    user_द संक्षेप
    द संक्षेप
    Media company बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    35 min ago
  • Post by अंजली यादव
    4
    Post by अंजली यादव
    user_अंजली यादव
    अंजली यादव
    बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • सोशल मीडिया पर दोस्ती कर युवती का मोबाइल हैक करने और अश्लील फोटो-वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने वाले साइबर अपराधी को रायगढ़ साइबर पुलिस ने बिहार के मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने इंस्टाग्राम पर पहचान बढ़ाकर युवती को प्रेमजाल में फंसाया और फिर एक APK फाइल डाउनलोड करवाकर मोबाइल का एक्सेस हासिल कर लिया। इसके बाद उसने निजी फोटो-वीडियो और संपर्क सूची चुराकर युवती से ₹13 हजार की वसूली की। यह मामला रायगढ़ के लैलूंगा थाना क्षेत्र का है, जहाँ 23 वर्षीय पीड़िता ने 12 जून 2026 को साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, करीब छह साल पहले इंस्टाग्राम पर उसकी पहचान बिहार निवासी अविनाश उर्फ राजा से हुई थी। आरोपी ने भरोसा जीतकर निजी तस्वीरें लीं और फिर APK फाइल भेजकर एक्सेस कोड ले लिया। मोबाइल का नियंत्रण मिलने पर वह परिजनों को तस्वीरें भेजने की धमकी देकर पैसों की मांग करने लगा। डर के मारे युवती ने तीन किस्तों में ₹13 हजार भेजे, लेकिन ब्लैकमेलिंग बंद नहीं हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर थाना रायगढ़ ने भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया। डिजिटल साक्ष्यों और आईपी एड्रेस की मदद से पुलिस टीम ने बिहार के मुजफ्फरपुर से 20 वर्षीय आरोपी अविनाश चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यूट्यूब से हैकिंग सीखकर वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। रायगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने लोगों को सचेत करते हुए अपील की है कि सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती न करें, निजी फोटो-वीडियो साझा न करें और किसी के कहने पर APK फाइल डाउनलोड करने से बचें। उन्होंने कहा कि ब्लैकमेल होने पर आरोपी को पैसे देने के बजाय तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 या साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराएं।
    1
    सोशल मीडिया पर दोस्ती कर युवती का मोबाइल हैक करने और अश्लील फोटो-वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने वाले साइबर अपराधी को रायगढ़ साइबर पुलिस ने बिहार के मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने इंस्टाग्राम पर पहचान बढ़ाकर युवती को प्रेमजाल में फंसाया और फिर एक APK फाइल डाउनलोड करवाकर मोबाइल का एक्सेस हासिल कर लिया। इसके बाद उसने निजी फोटो-वीडियो और संपर्क सूची चुराकर युवती से ₹13 हजार की वसूली की।

यह मामला रायगढ़ के लैलूंगा थाना क्षेत्र का है, जहाँ 23 वर्षीय पीड़िता ने 12 जून 2026 को साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, करीब छह साल पहले इंस्टाग्राम पर उसकी पहचान बिहार निवासी अविनाश उर्फ राजा से हुई थी। आरोपी ने भरोसा जीतकर निजी तस्वीरें लीं और फिर APK फाइल भेजकर एक्सेस कोड ले लिया। मोबाइल का नियंत्रण मिलने पर वह परिजनों को तस्वीरें भेजने की धमकी देकर पैसों की मांग करने लगा। डर के मारे युवती ने तीन किस्तों में ₹13 हजार भेजे, लेकिन ब्लैकमेलिंग बंद नहीं हुई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर थाना रायगढ़ ने भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया। डिजिटल साक्ष्यों और आईपी एड्रेस की मदद से पुलिस टीम ने बिहार के मुजफ्फरपुर से 20 वर्षीय आरोपी अविनाश चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यूट्यूब से हैकिंग सीखकर वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

रायगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने लोगों को सचेत करते हुए अपील की है कि सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती न करें, निजी फोटो-वीडियो साझा न करें और किसी के कहने पर APK फाइल डाउनलोड करने से बचें। उन्होंने कहा कि ब्लैकमेल होने पर आरोपी को पैसे देने के बजाय तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 या साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराएं।
    user_Kumar Poptani National Crime
    Kumar Poptani National Crime
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    19 hrs ago
  • बिल्हा से लगे ग्राम भैंसबोड के प्राथमिक शाला परिसर में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। पत्रकार धीरेंद्र मेहता से मिली जानकारी के अनुसार, स्कूल परिसर के भीतर ही आंगनवाड़ी भवन निर्माण के लिए एक गहरा गड्ढा खोद दिया गया है। हाल ही में हुई बारिश के कारण इस गड्ढे में पानी भी भर गया है, जिससे स्कूली बच्चों पर हर समय दुर्घटना का खतरा मंडरा रहा है। स्कूल में पढ़ने वाले मासूम बच्चे इस पानी भरे गड्ढे के आसपास ही खेलते और उछल-कूद करते नजर आते हैं, जिससे किसी भी समय किसी बच्चे के गिरने पर गंभीर हादसा होने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों का गंभीर आरोप है कि स्कूल में मौजूद शिक्षक इस खतरनाक स्थिति पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे रहे हैं। लापरवाही का आलम यह है कि गड्ढे के चारों ओर न तो कोई सुरक्षा घेराबंदी की गई है और न ही किसी प्रकार का चेतावनी संकेत लगाया गया है। इस स्थिति से चिंतित ग्रामीणों और अभिभावकों ने प्रशासन से पुरजोर मांग की है कि बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए गड्ढे के चारों ओर तत्काल सुरक्षा व्यवस्था की जाए और निर्माण कार्य के दौरान सभी आवश्यक सावधानियां बरती जाएं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
    1
    बिल्हा से लगे ग्राम भैंसबोड के प्राथमिक शाला परिसर में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। पत्रकार धीरेंद्र मेहता से मिली जानकारी के अनुसार, स्कूल परिसर के भीतर ही आंगनवाड़ी भवन निर्माण के लिए एक गहरा गड्ढा खोद दिया गया है। हाल ही में हुई बारिश के कारण इस गड्ढे में पानी भी भर गया है, जिससे स्कूली बच्चों पर हर समय दुर्घटना का खतरा मंडरा रहा है। स्कूल में पढ़ने वाले मासूम बच्चे इस पानी भरे गड्ढे के आसपास ही खेलते और उछल-कूद करते नजर आते हैं, जिससे किसी भी समय किसी बच्चे के गिरने पर गंभीर हादसा होने की आशंका बनी हुई है।

स्थानीय लोगों का गंभीर आरोप है कि स्कूल में मौजूद शिक्षक इस खतरनाक स्थिति पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे रहे हैं। लापरवाही का आलम यह है कि गड्ढे के चारों ओर न तो कोई सुरक्षा घेराबंदी की गई है और न ही किसी प्रकार का चेतावनी संकेत लगाया गया है। इस स्थिति से चिंतित ग्रामीणों और अभिभावकों ने प्रशासन से पुरजोर मांग की है कि बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए गड्ढे के चारों ओर तत्काल सुरक्षा व्यवस्था की जाए और निर्माण कार्य के दौरान सभी आवश्यक सावधानियां बरती जाएं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    24 min ago
  • छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ अंतर्गत सरसीवा नगर पंचायत में सूचना का अधिकार (RTI) लगाने पर एक पत्रकार को फोन पर धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। अपने भ्रष्टाचार और कार्यशैली को दबाने के लिए सत्ता के नशे में चूर बीजेपी नेता व नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा पत्रकार को धमकाया गया है, जिसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग भी मौजूद है। फोन पर इस तरह की धमकी मिलने के बाद पीड़ित पत्रकार ने तुरंत थाने पहुंचकर मामले की जानकारी दी है और अपनी सुरक्षा के लिए सुरक्षा रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
    1
    छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ अंतर्गत सरसीवा नगर पंचायत में सूचना का अधिकार (RTI) लगाने पर एक पत्रकार को फोन पर धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। अपने भ्रष्टाचार और कार्यशैली को दबाने के लिए सत्ता के नशे में चूर बीजेपी नेता व नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा पत्रकार को धमकाया गया है, जिसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग भी मौजूद है।

फोन पर इस तरह की धमकी मिलने के बाद पीड़ित पत्रकार ने तुरंत थाने पहुंचकर मामले की जानकारी दी है और अपनी सुरक्षा के लिए सुरक्षा रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
    user_Shubham Mishra
    Shubham Mishra
    जांजगीर, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • बिलासपुर के रतनपुर थाना क्षेत्र में राहगीरों को रोककर आंखों में मिर्च पाउडर झोंकने, शराब के लिए पैसे मांगने और विरोध करने पर मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना 22 जुलाई 2026 की है, जब ग्राम सेमरी निवासी संतोष यादव अपने पड़ोसी अक्षय के साथ ग्राम पौंसरा से धान का बीज लेकर मोटरसाइकिल से लौट रहे थे। सेमरा बाजार के पास पहले से घात लगाए बैठे चेतन ध्रुव और उसके दो साथियों ने उनकी बाइक रुकवा ली। आरोपियों ने अक्षय की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया और अश्लील गाली-गलौज करते हुए शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगे। जब पीड़ितों ने पैसे देने से मना किया, तो आरोपियों ने अक्षय के साथ बेरहमी से मारपीट की और उसका मोबाइल फोन भी तोड़कर मौके से फरार हो गए। संतोष यादव की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों फरार आरोपियों को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में सेमरा (भरारी) निवासी चेतन ध्रुव (20 वर्ष), जागेश्वर प्रसाद साहू (32 वर्ष) और आकाश साहू (24 वर्ष) शामिल हैं। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक मनोज एक्का, प्रधान आरक्षक दिनेश कांत, आरक्षक पवन ठाकुर और धीरज कश्यप की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    1
    बिलासपुर के रतनपुर थाना क्षेत्र में राहगीरों को रोककर आंखों में मिर्च पाउडर झोंकने, शराब के लिए पैसे मांगने और विरोध करने पर मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना 22 जुलाई 2026 की है, जब ग्राम सेमरी निवासी संतोष यादव अपने पड़ोसी अक्षय के साथ ग्राम पौंसरा से धान का बीज लेकर मोटरसाइकिल से लौट रहे थे। सेमरा बाजार के पास पहले से घात लगाए बैठे चेतन ध्रुव और उसके दो साथियों ने उनकी बाइक रुकवा ली। आरोपियों ने अक्षय की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया और अश्लील गाली-गलौज करते हुए शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगे। जब पीड़ितों ने पैसे देने से मना किया, तो आरोपियों ने अक्षय के साथ बेरहमी से मारपीट की और उसका मोबाइल फोन भी तोड़कर मौके से फरार हो गए।

संतोष यादव की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों फरार आरोपियों को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में सेमरा (भरारी) निवासी चेतन ध्रुव (20 वर्ष), जागेश्वर प्रसाद साहू (32 वर्ष) और आकाश साहू (24 वर्ष) शामिल हैं। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक मनोज एक्का, प्रधान आरक्षक दिनेश कांत, आरक्षक पवन ठाकुर और धीरज कश्यप की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_Kumar Poptani National Crime
    Kumar Poptani National Crime
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    19 hrs ago
  • बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया है। शातिर बदमाश मकान के भीतर रखे कीमती रत्न, हीरे, सोने के जेवर और बड़ी मात्रा में नगदी लेकर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
    1
    बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया है। शातिर बदमाश मकान के भीतर रखे कीमती रत्न, हीरे, सोने के जेवर और बड़ी मात्रा में नगदी लेकर मौके से फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_Ziya khan
    Ziya khan
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.