logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

#gonda #breakingnewsupdate #highlight मनकापुर के ऊंट घाट में पलटी डबल डेकर बस बंदरों को बचाने के चक्कर में पलटी डबल डेकर बस बस पलटने से बस सवार एक दर्जन यात्री घायल मौके पर पहुंची मनकापुर पुलिस ने सभी को भेजा अस्पताल बस के ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा मसकनवा से दिल्ली जाने के लिए निकली थी बस बालाजी ट्रांसपोर्ट की बताई जा रही डबल डेकर बस मनकापुर के ऊंट घाट जंगल का मामला

1 day ago
user_Janta ki awaz 647
Janta ki awaz 647
बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

#gonda #breakingnewsupdate #highlight मनकापुर के ऊंट घाट में पलटी डबल डेकर बस बंदरों को बचाने के चक्कर में पलटी डबल डेकर बस बस पलटने से बस सवार एक दर्जन यात्री घायल मौके पर पहुंची मनकापुर पुलिस ने सभी को भेजा अस्पताल बस के ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा मसकनवा से दिल्ली जाने के लिए निकली थी बस बालाजी ट्रांसपोर्ट की बताई जा रही डबल डेकर बस मनकापुर के ऊंट घाट जंगल का मामला

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बलरामपुर बैट-स्टम्प से पीटकर बुजुर्ग की हत्या, 48 घंटे में 4 आरोपी गिरफ्तार बलरामपुर जनपद के थाना श्रीदत्तगंज क्षेत्र में एक बुजुर्ग की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 4 अप्रैल 2026 को ग्राम पिपरा याकूब बभनी निवासी सलीम ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनके 65 वर्षीय भाई निजामुद्दीन का गांव के ही कुछ लोगों से खेत सींचने की पाइप को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने क्रिकेट बैट और स्टम्प से हमला कर दिया, जिससे निजामुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के आधार पर थाना श्रीदत्तगंज में मुकदमा दर्ज कर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर टीम का गठन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अविरल शुक्ल के नेतृत्व में पुलिस ने साक्ष्य जुटाते हुए मामले में धारा 103(1), 115(2), 191(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अनवार, अकरम खां, सलमान खां और शमसुद्दीन खां को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही घटना में प्रयुक्त क्रिकेट बैट और स्टम्प भी बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
    1
    बलरामपुर बैट-स्टम्प से पीटकर बुजुर्ग की हत्या, 48 घंटे में 4 आरोपी गिरफ्तार बलरामपुर जनपद के थाना श्रीदत्तगंज क्षेत्र में एक बुजुर्ग की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 4 अप्रैल 2026 को ग्राम पिपरा याकूब बभनी निवासी सलीम ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनके 65 वर्षीय भाई निजामुद्दीन का गांव के ही कुछ लोगों से खेत सींचने की पाइप को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने क्रिकेट बैट और स्टम्प से हमला कर दिया, जिससे निजामुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के आधार पर थाना श्रीदत्तगंज में मुकदमा दर्ज कर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर टीम का गठन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अविरल शुक्ल के नेतृत्व में पुलिस ने साक्ष्य जुटाते हुए मामले में धारा 103(1), 115(2), 191(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अनवार, अकरम खां, सलमान खां और शमसुद्दीन खां को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही घटना में प्रयुक्त क्रिकेट बैट और स्टम्प भी बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_Rahul Ratna
    Rahul Ratna
    रिपोर्टर बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • #gonda #gondapolice #murdercase नवाबगंज में कल हुई राम-रंग की हत्या का मामला हत्याकांड का मुख्य आरोपीय अब तक गिरफ्तार नहीं गिरफ्तारी न होने से नाराज लोगों का शव रखकर प्रदर्शन प्रदर्शन के दौरान पुलिस से परिजनों की तीखी बहस एसओ अभय सिंह ने परिजनों से मांगी 10 घंटे मोहलत कल राम रंग की ट्रैक्टर से कुचलकर की गई थी हत्या नवाबगंज तुलसीपुर माझा के पूरे अर्जुन का मामला
    1
    #gonda #gondapolice #murdercase 
नवाबगंज में कल हुई राम-रंग की हत्या का मामला
हत्याकांड का मुख्य आरोपीय अब तक गिरफ्तार नहीं
गिरफ्तारी न होने से नाराज लोगों का शव रखकर प्रदर्शन 
प्रदर्शन के दौरान पुलिस से परिजनों की तीखी बहस
एसओ अभय सिंह ने परिजनों से मांगी 10 घंटे मोहलत
कल राम रंग की ट्रैक्टर से कुचलकर की गई थी हत्या
नवाबगंज तुलसीपुर माझा के पूरे अर्जुन का मामला
    user_Janta ki awaz 647
    Janta ki awaz 647
    बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • जिलाधिकारी ने ग्राम जरकुशहा में क्रॉप कटिंग का लिया जायजा डीएम ने अपने सामने गेहूं की फसल कटाकर परखी फसल उत्पादकता डीएम ने किसानों से सरकारी क्रय केंद्र पर गेहूं बेचने हेतु की अपील श्रावस्ती। जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय ने विकास खंड हरिहरपुर रानी के अंतर्गत ग्राम जरकुशहा की किसान जगत मौर्या के खेत में गेंहू की फसल की क्रॉप कटिंग का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान गाटा संख्या-66 के 0.105 वर्गमीटर क्षेत्रफल में क्राप कटिंग की गई। क्रॉप कटिंग के दौरान जिलाधिकारी ने अपने सामने गेंहू की फसल कटवाया तथा मड़ाई के बाद गेहूं का वजन कराकर फसल की उत्पादकता को भी परखा। जिस पर 13.400 किलोग्राम गेंहू पाया गया है। इस प्रकार 31 कुंतल प्रति हेक्टर फसल का आंकलन किया गया है।जिलाधिकारी ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक वर्ष क्राप कटिंग कराया जाता है, जिससे किसानों की फसल पैदावार का आंकलन किया जा सके। उन्होने बताया कि शासन के निर्देशानुसार इस वर्ष जनपद में गेहूं खरीद हेतु 36 क्रय केन्द्र बनाये गये है। उन्होने किसानों से सरकारी गेहूं क्रय केंद्र पर गेहूं बेचने हेतु अपील भी किया, ताकि किसानों को उनके उत्पादकता का उचित मूल्य मिल सके। किसान भाई रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं क्रय केन्द्रो पर गेहूं बिक्री हेतु खाद्य विभाग के पोर्टल www.fcs.up.gov.in पर पंजीकरण/नवीनीकरण कराना अनिवार्य होगा। नवीनीकरण कृषक द्वारा स्वयं अथवा जनसूचना केन्द्रों, साइबर कैफे, किसान मित्र ऐप के माध्यम से कर सकते है। इस दौरान उपजिलाधिकारी भिनगा आशीष भारद्वाज, अपर सांख्यिकी अधिकारी, लेखपाल, राजस्व निरीक्षक सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
    1
    जिलाधिकारी ने ग्राम जरकुशहा में क्रॉप कटिंग का लिया जायजा
डीएम ने अपने सामने गेहूं की फसल कटाकर परखी फसल उत्पादकता
डीएम ने किसानों से सरकारी क्रय केंद्र पर गेहूं बेचने हेतु की अपील
श्रावस्ती। जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय ने विकास खंड हरिहरपुर रानी के अंतर्गत ग्राम जरकुशहा की किसान जगत मौर्या के खेत में गेंहू की फसल की क्रॉप कटिंग का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान गाटा संख्या-66 के 0.105 वर्गमीटर क्षेत्रफल में क्राप कटिंग की गई। क्रॉप कटिंग के दौरान जिलाधिकारी ने अपने सामने गेंहू की फसल कटवाया तथा मड़ाई के बाद गेहूं का वजन कराकर फसल की उत्पादकता को भी परखा। जिस पर 13.400 किलोग्राम गेंहू पाया गया है। इस प्रकार 31 कुंतल प्रति हेक्टर फसल का आंकलन किया गया है।जिलाधिकारी ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक वर्ष क्राप कटिंग कराया जाता है, जिससे किसानों की फसल पैदावार का आंकलन किया जा सके। उन्होने बताया कि शासन के निर्देशानुसार इस वर्ष जनपद में गेहूं खरीद हेतु 36 क्रय केन्द्र बनाये गये है। उन्होने किसानों से सरकारी गेहूं क्रय केंद्र पर गेहूं बेचने हेतु अपील भी किया, ताकि किसानों को उनके उत्पादकता का उचित मूल्य मिल सके। किसान भाई रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं क्रय केन्द्रो पर गेहूं बिक्री हेतु खाद्य विभाग के पोर्टल www.fcs.up.gov.in पर पंजीकरण/नवीनीकरण कराना अनिवार्य होगा। नवीनीकरण कृषक द्वारा स्वयं अथवा जनसूचना केन्द्रों, साइबर कैफे, किसान मित्र ऐप के माध्यम से कर सकते है। इस दौरान उपजिलाधिकारी भिनगा आशीष भारद्वाज, अपर सांख्यिकी अधिकारी, लेखपाल, राजस्व निरीक्षक सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
    user_Hasmat Husain Khan
    Hasmat Husain Khan
    Lawyer इकौना, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
    55 min ago
  • शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने तथा अश्लील फोटो/वीडियो प्रसारित करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार* प्रभारी निरीक्षक परमानन्द तिवारी के नेतृत्व में दिनांक 04.04.2026 को थाना इकौना पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या. 68/2026 धारा 69 बी0एन0एस0 व 67 (A) IT एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त 01. श्याम जी शुक्ला पुत्र मनीराम शुक्ला निवासी ग्राम रामपुर बनकट दा0 टण्डवा महन्थ थाना इकौना जनपद श्रावस्ती की गिरफ्तारी कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। दिनांक 04.04.2026 को वादिनी निवासी ग्राम महजिदिया दा0 भालुहिया दसौधी थाना इकौना जनपद श्रावस्ती द्वारा तहरीरी दी गई की विपक्षी श्याम जी शुक्ला पुत्र मनीराम शुक्ला निवासी ग्राम रामपुर बनकट दा0 टण्डवा महन्थ थाना इकौना जनपद श्रावस्ती द्वारा वादिनी से विवाह करने का झांसा देकर दि0- 02.04.2026 को समय 11.30 बजे वादिनी को सीताद्वार बुला कर विपक्षी द्वारा अपनी मोटर साइकिल पर बैठा कर जानकी नगर खुर्द थाना क्षेत्र गिलौला में एक अर्द्धनिर्मित घर में ले जा कर वादिनी के साथ गलत काम करना तथा वादिनी के साथ दुष्कर्म करते समय ग्राम जानकी नगर थाना गिलौला जनपद श्रावस्ती के नितिश सिंह पुत्र अज्ञात व इनके 06 अन्य साथी नि0 गण जानकी नगर थाना गिलौला जनपद श्रावस्ती मौके पर आकर घटना का अपने मोबाइल में विडियों बना कर वायरल कर दिये जाने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 0068/2026 धारा 69 बी0एऩ0एस0 व 67 (A) IT Act, बनाम 01. श्याम जी शुक्ला पुत्र मनोरम शुक्ला निवासी ग्राम रामपुर बनकट दा0 टण्डवा महन्थ थाना इकौना जनपद श्रावस्ती 02.नितिश सिंह पुत्र अज्ञात नि0 जानकी नगर थाना गिलौला जनपद श्रावस्ती 03. नितिश सिंह के 06 अन्य साथी नि0 जानकी नगर थाना गिलौला जनपद श्रावस्ती के विरूद्ध पंजीकृत किया गया। मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित नामित अभियुक्त श्याम जी शुक्ला पुत्र मनीराम शुक्ला निवासी ग्राम रामपुर बनकट दा0 टण्डवा महन्थ थाना इकौना जनपद श्रावस्ती को अन्तर्गत धारा 69 बी0एऩ0एस0 में दिनांक 05.04.2026 को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया माननीय न्यायालय भिनगा भेजा गया । पाल
    1
    शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने तथा अश्लील फोटो/वीडियो प्रसारित करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*
प्रभारी निरीक्षक परमानन्द तिवारी के नेतृत्व में दिनांक 04.04.2026 को थाना इकौना पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या. 68/2026  धारा 69 बी0एन0एस0  व 67 (A) IT एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त 01. श्याम जी शुक्ला पुत्र मनीराम शुक्ला निवासी ग्राम रामपुर बनकट दा0 टण्डवा महन्थ थाना इकौना जनपद श्रावस्ती  की गिरफ्तारी कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। 
दिनांक 04.04.2026 को  वादिनी निवासी  ग्राम महजिदिया दा0 भालुहिया दसौधी थाना इकौना जनपद श्रावस्ती द्वारा तहरीरी दी गई की विपक्षी श्याम जी शुक्ला पुत्र  मनीराम शुक्ला निवासी ग्राम रामपुर बनकट दा0 टण्डवा महन्थ थाना इकौना जनपद श्रावस्ती  द्वारा वादिनी से विवाह करने का  झांसा  देकर दि0- 02.04.2026 को समय 11.30 बजे वादिनी को सीताद्वार बुला कर विपक्षी द्वारा अपनी मोटर साइकिल पर बैठा कर  जानकी नगर खुर्द थाना क्षेत्र  गिलौला में एक अर्द्धनिर्मित घर में ले जा कर वादिनी के साथ गलत काम करना तथा वादिनी के साथ दुष्कर्म करते समय ग्राम जानकी नगर थाना गिलौला जनपद श्रावस्ती  के नितिश सिंह पुत्र अज्ञात व इनके 06 अन्य साथी  नि0 गण जानकी नगर थाना गिलौला जनपद श्रावस्ती  मौके पर आकर घटना  का अपने मोबाइल में विडियों बना कर  वायरल कर दिये  जाने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या  0068/2026 धारा 69 बी0एऩ0एस0  व 67 (A) IT Act, बनाम  01. श्याम जी शुक्ला पुत्र  मनोरम शुक्ला निवासी ग्राम रामपुर बनकट दा0 टण्डवा महन्थ थाना इकौना जनपद श्रावस्ती 02.नितिश सिंह पुत्र अज्ञात  नि0 जानकी नगर थाना गिलौला जनपद श्रावस्ती 03. नितिश सिंह  के 06 अन्य साथी  नि0 जानकी नगर थाना गिलौला जनपद श्रावस्ती के विरूद्ध पंजीकृत किया गया। मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित नामित अभियुक्त श्याम जी शुक्ला पुत्र  मनीराम शुक्ला निवासी ग्राम रामपुर बनकट दा0 टण्डवा महन्थ थाना इकौना जनपद श्रावस्ती को अन्तर्गत धारा 69 बी0एऩ0एस0  में दिनांक 05.04.2026 को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया  माननीय न्यायालय भिनगा भेजा गया । 
पाल
    user_पी.एन.पाठक
    पी.एन.पाठक
    Ikauna, Shravasti•
    10 hrs ago
  • भिनगा विधानसभा 289 के लक्ष्मनपुर बाजार से यह खास ग्राउंड रिपोर्ट, जहां जनता ने खुलकर अपनी राय रखी। क्या 2027 में बीजेपी वापसी करेगी या SP-BSP की टक्कर में बदलेगा खेल? इस रिपोर्ट में देखें जनता की ललकार, चुनावी माहौल और असली सियासी समीकरण। 👉 चैनल: Birat News 24 Live 👉 वीडियो को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब जरूर करें।
    1
    भिनगा विधानसभा 289 के लक्ष्मनपुर बाजार से यह खास ग्राउंड रिपोर्ट, जहां जनता ने खुलकर अपनी राय रखी। क्या 2027 में बीजेपी वापसी करेगी या SP-BSP की टक्कर में बदलेगा खेल?
इस रिपोर्ट में देखें जनता की ललकार, चुनावी माहौल और असली सियासी समीकरण।
👉 चैनल: Birat News 24 Live
👉 वीडियो को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब जरूर करें।
    user_Arjun Mishra Mishra
    Arjun Mishra Mishra
    Lawyer भिंगा, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Post by Shahid ali
    1
    Post by Shahid ali
    user_Shahid ali
    Shahid ali
    गोंडा, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का बड़ा बयान
    1
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का बड़ा बयान
    user_Deepanshu  Verma Ratriman news
    Deepanshu Verma Ratriman news
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जनता दर्शन में डीएम सख्त: शिकायतों का निस्तारण कागज पर नहीं, धरातल पर दिखे श्रावस्ती। अश्विनी कुमार पाण्डेय ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में आयोजित जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।जनता दर्शन के दौरान जिलाधिकारी को कुल 09 शिकायतें प्राप्त हुईं, जो विभिन्न विभागों से संबंधित थीं। डीएम ने सभी शिकायतों का शीघ्र निस्तारण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जनता दर्शन में आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या को संवेदनशीलता के साथ सुना जाए और उसका प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि प्राप्त शिकायतों का विधिवत पंजीकरण किया जाए तथा उनके निस्तारण के बाद संबंधित फरियादियों को उनके मोबाइल नंबर पर सूचना अवश्य दी जाए, ताकि उन्हें अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। डीएम ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि उसका प्रभाव जमीन पर दिखाई देना चाहिए। अन्यथा संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
    1
    जनता दर्शन में डीएम सख्त: शिकायतों का निस्तारण कागज पर नहीं, धरातल पर दिखे
श्रावस्ती। अश्विनी कुमार पाण्डेय ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में आयोजित जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।जनता दर्शन के दौरान जिलाधिकारी को कुल 09 शिकायतें प्राप्त हुईं, जो विभिन्न विभागों से संबंधित थीं। डीएम ने सभी शिकायतों का शीघ्र निस्तारण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जनता दर्शन में आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या को संवेदनशीलता के साथ सुना जाए और उसका प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि प्राप्त शिकायतों का विधिवत पंजीकरण किया जाए तथा उनके निस्तारण के बाद संबंधित फरियादियों को उनके मोबाइल नंबर पर सूचना अवश्य दी जाए, ताकि उन्हें अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। डीएम ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि उसका प्रभाव जमीन पर दिखाई देना चाहिए। अन्यथा संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
    user_Hasmat Husain Khan
    Hasmat Husain Khan
    Lawyer इकौना, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.