logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन क्षेत्र स्थित महावीर चौक पर जारी प्रदर्शन के दौरान एक नशे में धुत व्यक्ति के आपत्तिजनक शब्द कहने से कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। शराबी व्यक्ति की इस हरकत के बाद प्रदर्शनकारियों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए दोनों पक्षों को अलग किया और समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। मामले की जानकारी देते हुए सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के. मिश्रा ने बताया कि स्थिति को संभालने के लिए पुलिस द्वारा किसी भी प्रकार का बल प्रयोग नहीं किया गया। पुलिस ने अपनी सूझबूझ से दोनों पक्षों को शांत कराकर कानून-व्यवस्था को बनाए रखा। उन्होंने बताया कि इसके बाद धरना शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हो गया और वर्तमान में क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह सामान्य है।

2 hrs ago
user_Shafeek Rajput Jila sangathan
Shafeek Rajput Jila sangathan
मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन क्षेत्र स्थित महावीर चौक पर जारी प्रदर्शन के दौरान एक नशे में धुत व्यक्ति के आपत्तिजनक शब्द कहने से कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। शराबी व्यक्ति की इस हरकत के बाद प्रदर्शनकारियों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए दोनों पक्षों को अलग किया और समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। मामले की जानकारी देते हुए सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के. मिश्रा ने बताया कि स्थिति को संभालने के लिए पुलिस द्वारा किसी भी प्रकार का बल प्रयोग नहीं किया गया। पुलिस ने अपनी सूझबूझ से दोनों पक्षों को शांत कराकर कानून-व्यवस्था को बनाए रखा। उन्होंने बताया कि इसके बाद धरना शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हो गया और वर्तमान में क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह सामान्य है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सदन में बोलते हुए अखिलेश यादव ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि यह मुद्दा समाजवादी पार्टी, कांग्रेस या बीजेपी का नहीं, बल्कि यह युवाओं, छात्रों और नौजवानों का मुद्दा है। उन्होंने तीखा सवाल दागते हुए पूछा, “क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे आप?”
    1
    सदन में बोलते हुए अखिलेश यादव ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि यह मुद्दा समाजवादी पार्टी, कांग्रेस या बीजेपी का नहीं, बल्कि यह युवाओं, छात्रों और नौजवानों का मुद्दा है। उन्होंने तीखा सवाल दागते हुए पूछा, “क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे आप?”
    user_शहजाद पत्रकार
    शहजाद पत्रकार
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    26 min ago
  • मुजफ्फरनगर में भूजल सप्ताह तथा जल संरक्षण एवं जनजागरूकता अभियान के तहत रिजर्व पुलिस लाइन्स परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने का संदेश दिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ और प्रतिसार निरीक्षक उदल सिंह सहित कई पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित पुलिस बल को जल के महत्व, भूजल स्तर के संरक्षण और वर्षा जल संचयन के प्रति जागरूक रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि जल प्रकृति का एक अमूल्य संसाधन है, जिसके संरक्षण के लिए हर नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ व सुरक्षित वातावरण देने का आह्वान किया, जिस पर सभी पुलिसकर्मियों ने अधिकाधिक वृक्ष लगाने और जल के विवेकपूर्ण उपयोग का संकल्प लिया।
    1
    मुजफ्फरनगर में भूजल सप्ताह तथा जल संरक्षण एवं जनजागरूकता अभियान के तहत रिजर्व पुलिस लाइन्स परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने का संदेश दिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ और प्रतिसार निरीक्षक उदल सिंह सहित कई पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित पुलिस बल को जल के महत्व, भूजल स्तर के संरक्षण और वर्षा जल संचयन के प्रति जागरूक रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि जल प्रकृति का एक अमूल्य संसाधन है, जिसके संरक्षण के लिए हर नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ व सुरक्षित वातावरण देने का आह्वान किया, जिस पर सभी पुलिसकर्मियों ने अधिकाधिक वृक्ष लगाने और जल के विवेकपूर्ण उपयोग का संकल्प लिया।
    user_Ankit Kumar
    Ankit Kumar
    पत्रकार मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    53 min ago
  • उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भोपा थाना पुलिस ने एटीएम मशीन में अवरोध उत्पन्न कर बैंकों व आम जनता से धोखाधड़ी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। 22 जुलाई 2026 को मुखबिर की सटीक सूचना पर कस्बा भोपा में चलाए गए सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध हुंडई वेन्यू गाड़ी (नंबर UK 81 DK 4171) को चेकिंग के लिए रोका। गाड़ी में सवार अभियुक्तों के कब्जे से ₹40,000 नगद तथा विभिन्न बैंकों के कुल 30 एटीएम कार्ड बरामद किए गए और मौके से ही चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में सुनील (निवासी गिरधरपुर मोहनीपुर, कानपुर देहात), रविन्द्र (निवासी गोविंद बस्ती, झुंझुनू, राजस्थान), देवेन्द्र (निवासी बस्ती झुंझुनू, राजस्थान) और सूरज (निवासी नया पटेल नगर, उरई, जालौन) शामिल हैं। इस मामले में थाना भोपा पर मु०अ०सं०-201/2026 के तहत धारा 317(5), 318(4), 61(2) बीएनएस एवं 66सी व 66डी आईटी एक्ट का मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। आपराधिक इतिहास के अनुसार आरोपी सुनील के खिलाफ पूर्व में भी थाना नौबस्ता दक्षिणी (कानपुर नगर) में धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे परिचितों व भोले-भाले लोगों को विश्वास में लेकर उनके एटीएम कार्ड व पिन हासिल कर लेते थे। इसके बाद एटीएम से नकदी निकालते समय योजनाबद्ध तरीके से लोहे की कील या किसी कठोर वस्तु से कैश डिस्पेंसर स्लॉट को अवरुद्ध कर देते थे, जिससे निकले पैसे मशीन के भीतर ही फंसे रह जाते थे। इसके बाद वे बैंक के टोल-फ्री नंबर पर संपर्क कर पैसे न निकलने की झूठी शिकायत दर्ज कराते थे, जिससे बैंक राशि पुनः खाते में क्रेडिट कर देता था। बाद में आरोपी मशीन में फंसी नकदी भी निकाल लेते थे और इस तरह छल-कपट से एक ही लेन-देन पर दोहरा आर्थिक लाभ कमाकर बैंकों को चूना लगाते थे।
    1
    उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भोपा थाना पुलिस ने एटीएम मशीन में अवरोध उत्पन्न कर बैंकों व आम जनता से धोखाधड़ी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। 22 जुलाई 2026 को मुखबिर की सटीक सूचना पर कस्बा भोपा में चलाए गए सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध हुंडई वेन्यू गाड़ी (नंबर UK 81 DK 4171) को चेकिंग के लिए रोका। गाड़ी में सवार अभियुक्तों के कब्जे से ₹40,000 नगद तथा विभिन्न बैंकों के कुल 30 एटीएम कार्ड बरामद किए गए और मौके से ही चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में सुनील (निवासी गिरधरपुर मोहनीपुर, कानपुर देहात), रविन्द्र (निवासी गोविंद बस्ती, झुंझुनू, राजस्थान), देवेन्द्र (निवासी बस्ती झुंझुनू, राजस्थान) और सूरज (निवासी नया पटेल नगर, उरई, जालौन) शामिल हैं। इस मामले में थाना भोपा पर मु०अ०सं०-201/2026 के तहत धारा 317(5), 318(4), 61(2) बीएनएस एवं 66सी व 66डी आईटी एक्ट का मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। आपराधिक इतिहास के अनुसार आरोपी सुनील के खिलाफ पूर्व में भी थाना नौबस्ता दक्षिणी (कानपुर नगर) में धोखाधड़ी का मामला दर्ज है।

प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे परिचितों व भोले-भाले लोगों को विश्वास में लेकर उनके एटीएम कार्ड व पिन हासिल कर लेते थे। इसके बाद एटीएम से नकदी निकालते समय योजनाबद्ध तरीके से लोहे की कील या किसी कठोर वस्तु से कैश डिस्पेंसर स्लॉट को अवरुद्ध कर देते थे, जिससे निकले पैसे मशीन के भीतर ही फंसे रह जाते थे। इसके बाद वे बैंक के टोल-फ्री नंबर पर संपर्क कर पैसे न निकलने की झूठी शिकायत दर्ज कराते थे, जिससे बैंक राशि पुनः खाते में क्रेडिट कर देता था। बाद में आरोपी मशीन में फंसी नकदी भी निकाल लेते थे और इस तरह छल-कपट से एक ही लेन-देन पर दोहरा आर्थिक लाभ कमाकर बैंकों को चूना लगाते थे।
    user_सचिन प्रजापति
    सचिन प्रजापति
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मुजफ्फरनगर स्थित राष्ट्रीय कार्यालय पर आयोजित आपातकालीन बैठक में भारतीय किसान यूनियन (तोमर) ने 28 जुलाई को उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक (DGP) कार्यालय के घेराव का ऐलान किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में रणनीति तय की गई कि मृतका इकरा को न्याय दिलाने के लिए 28 जुलाई को दूर-दराज के जिलों से किसानों का ट्रैक्टरों, बसों और अन्य वाहनों का बड़ा काफिला देहरादून के लिए रवाना होगा, जबकि हरिद्वार और देहरादून के किसान सीधे DGP कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन में शामिल होंगे। बैठक में 20 जुलाई को दिल्ली में बच्चों, महिलाओं और युवतियों पर हुए कथित लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की गई। चौधरी संजीव तोमर ने इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ और अंग्रेजी शासन की याद दिलाने वाला बताया। उन्होंने कहा कि यह देश शहीद चंद्रशेखर आजाद और भगत सिंह का है तथा किसान किसी भी दमन से पीछे हटने वाले नहीं हैं। संगठन ने बिहार में भरतवीर तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर का मुद्दा भी उठाया। इसके अलावा, भगवानपुर थाना क्षेत्र के इकरा हत्याकांड में दर्ज मुकदमे के एक माह बीत जाने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी जताई गई। लक्सर कोतवाली में दर्ज मुकदमे में पुलिस की निष्क्रियता, किसानों व आम लोगों के साथ दुर्व्यवहार, सुविधा शुल्क लेकर गंभीर धाराओं में बदलाव के आरोप, बढ़ते नशे के कारोबार और पशु चोरी की घटनाओं को लेकर उत्तराखंड पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए गए। भाकियू (तोमर) ने मांग की है कि इकरा हत्याकांड के सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए, लक्सर कोतवाली में किसानों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार पर रोक लगे, पुलिस व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए, नशे के कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई हो तथा पशु चोरी पर अंकुश लगाया जाए। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन त्यागी, पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष रिहान तोमर, प्रदेश महासचिव नीशु त्यागी, जिलाध्यक्ष निखिल चौधरी, युवा जिलाध्यक्ष सोनू चौधरी, महिला मोर्चा युवा जिलाध्यक्ष रंजनी शर्मा, दीपक तोमर, हीरा बालियान, साजिद राणा, शानू, साजिद अल्वी, आकिल राणा, सिराजू, शहजाद मलिक, दिलशाद, मोहित, राजीव, जब्बार, खालिद, योगेश बालियान, धर्मेंद्र जावला, मोनू धीमान, रोबीन चौधरी, राहुल सैनी और रोहित प्रजापत सहित बड़ी संख्या में किसान और पदाधिकारी मौजूद रहे।
    4
    मुजफ्फरनगर स्थित राष्ट्रीय कार्यालय पर आयोजित आपातकालीन बैठक में भारतीय किसान यूनियन (तोमर) ने 28 जुलाई को उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक (DGP) कार्यालय के घेराव का ऐलान किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में रणनीति तय की गई कि मृतका इकरा को न्याय दिलाने के लिए 28 जुलाई को दूर-दराज के जिलों से किसानों का ट्रैक्टरों, बसों और अन्य वाहनों का बड़ा काफिला देहरादून के लिए रवाना होगा, जबकि हरिद्वार और देहरादून के किसान सीधे DGP कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन में शामिल होंगे।

बैठक में 20 जुलाई को दिल्ली में बच्चों, महिलाओं और युवतियों पर हुए कथित लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की गई। चौधरी संजीव तोमर ने इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ और अंग्रेजी शासन की याद दिलाने वाला बताया। उन्होंने कहा कि यह देश शहीद चंद्रशेखर आजाद और भगत सिंह का है तथा किसान किसी भी दमन से पीछे हटने वाले नहीं हैं। संगठन ने बिहार में भरतवीर तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर का मुद्दा भी उठाया। इसके अलावा, भगवानपुर थाना क्षेत्र के इकरा हत्याकांड में दर्ज मुकदमे के एक माह बीत जाने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी जताई गई। लक्सर कोतवाली में दर्ज मुकदमे में पुलिस की निष्क्रियता, किसानों व आम लोगों के साथ दुर्व्यवहार, सुविधा शुल्क लेकर गंभीर धाराओं में बदलाव के आरोप, बढ़ते नशे के कारोबार और पशु चोरी की घटनाओं को लेकर उत्तराखंड पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए गए।

भाकियू (तोमर) ने मांग की है कि इकरा हत्याकांड के सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए, लक्सर कोतवाली में किसानों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार पर रोक लगे, पुलिस व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए, नशे के कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई हो तथा पशु चोरी पर अंकुश लगाया जाए। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन त्यागी, पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष रिहान तोमर, प्रदेश महासचिव नीशु त्यागी, जिलाध्यक्ष निखिल चौधरी, युवा जिलाध्यक्ष सोनू चौधरी, महिला मोर्चा युवा जिलाध्यक्ष रंजनी शर्मा, दीपक तोमर, हीरा बालियान, साजिद राणा, शानू, साजिद अल्वी, आकिल राणा, सिराजू, शहजाद मलिक, दिलशाद, मोहित, राजीव, जब्बार, खालिद, योगेश बालियान, धर्मेंद्र जावला, मोनू धीमान, रोबीन चौधरी, राहुल सैनी और रोहित प्रजापत सहित बड़ी संख्या में किसान और पदाधिकारी मौजूद रहे।
    user_Shivam Chaudhary
    Shivam Chaudhary
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन क्षेत्र स्थित महावीर चौक पर जारी प्रदर्शन के दौरान एक नशे में धुत व्यक्ति के आपत्तिजनक शब्द कहने से कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। शराबी व्यक्ति की इस हरकत के बाद प्रदर्शनकारियों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए दोनों पक्षों को अलग किया और समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। मामले की जानकारी देते हुए सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के. मिश्रा ने बताया कि स्थिति को संभालने के लिए पुलिस द्वारा किसी भी प्रकार का बल प्रयोग नहीं किया गया। पुलिस ने अपनी सूझबूझ से दोनों पक्षों को शांत कराकर कानून-व्यवस्था को बनाए रखा। उन्होंने बताया कि इसके बाद धरना शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हो गया और वर्तमान में क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह सामान्य है।
    1
    मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन क्षेत्र स्थित महावीर चौक पर जारी प्रदर्शन के दौरान एक नशे में धुत व्यक्ति के आपत्तिजनक शब्द कहने से कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। शराबी व्यक्ति की इस हरकत के बाद प्रदर्शनकारियों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए दोनों पक्षों को अलग किया और समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया।

मामले की जानकारी देते हुए सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के. मिश्रा ने बताया कि स्थिति को संभालने के लिए पुलिस द्वारा किसी भी प्रकार का बल प्रयोग नहीं किया गया। पुलिस ने अपनी सूझबूझ से दोनों पक्षों को शांत कराकर कानून-व्यवस्था को बनाए रखा। उन्होंने बताया कि इसके बाद धरना शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हो गया और वर्तमान में क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह सामान्य है।
    user_Shafeek Rajput Jila sangathan
    Shafeek Rajput Jila sangathan
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • हरिद्वार में स्थित योग आश्रम, भारत माता मंदिर, सम्राट दाहिर सेन जी मंदिर और विश्वकर्मा मंदिर के भ्रमण पर आधारित एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो गंगा नहर, भागीरथी घाट और उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश पावर लिमिटेड के अंतर्गत बनाया गया है। इसे एबीसी न्यूज मीडिया के लेखक, निर्माता, निर्देशक और जन सेवा केंद्र सीता दीप एंटरप्राइज से जुड़े सोनू कुमार द्वारा तैयार किया गया है। इस वीडियो के माध्यम से सभी देशवासियों से स्वस्थ रहने के लिए सुबह और शाम नियमित रूप से योग करने की अपील की गई है। इसके साथ ही लोगों को अपनी धार्मिक संस्कृति से जुड़े रहने का संदेश देते हुए 'जय हिंद, जय भारत' का उद्घोष किया गया है।
    4
    हरिद्वार में स्थित योग आश्रम, भारत माता मंदिर, सम्राट दाहिर सेन जी मंदिर और विश्वकर्मा मंदिर के भ्रमण पर आधारित एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो गंगा नहर, भागीरथी घाट और उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश पावर लिमिटेड के अंतर्गत बनाया गया है। इसे एबीसी न्यूज मीडिया के लेखक, निर्माता, निर्देशक और जन सेवा केंद्र सीता दीप एंटरप्राइज से जुड़े सोनू कुमार द्वारा तैयार किया गया है।

इस वीडियो के माध्यम से सभी देशवासियों से स्वस्थ रहने के लिए सुबह और शाम नियमित रूप से योग करने की अपील की गई है। इसके साथ ही लोगों को अपनी धार्मिक संस्कृति से जुड़े रहने का संदेश देते हुए 'जय हिंद, जय भारत' का उद्घोष किया गया है।
    user_Khadki mumbai Babra Film produ
    Khadki mumbai Babra Film produ
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर के कसबाला सुभाष नगर में पानी की टंकी और पाइपलाइन निर्माण को लेकर विनोद कुमार ने मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने ठेकेदार और मेंबर साहब पर काम में तानाशाही करने, गाली-गलौज करने और बार-बार धमकी देने का आरोप लगाया है। विनोद कुमार का कहना है कि उन्होंने पाइप लगवाने को लेकर ठेकेदार और मेंबर साहब से कई बार निवेदन किया, लेकिन मेंबर साहब ने तानाशाही दिखाते हुए मना कर दिया। आरोप है कि मेंबर साहब ने गाली-गलौज करते हुए धमकी दी कि "तुम कहीं भी शिकायत कर दो, हम जो लिखकर दे देंगे वही होगा और यह पाइप यहीं रहेगा।" पीड़ित का आरोप है कि दूसरे का पाइप भी उनके हिस्से में लगा दिया गया है और जो पाइप अंडरग्राउंड होने थे, उन्हें सही से बिछाने के बजाय दबा दिया गया है। इसके अलावा, ठेकेदार द्वारा गांव में गाड़ी गिफ्ट देने की बात कही जा रही है और नवनिर्मित पानी की टंकी अभी से पानी छोड़ रही है।
    2
    मुजफ्फरनगर के कसबाला सुभाष नगर में पानी की टंकी और पाइपलाइन निर्माण को लेकर विनोद कुमार ने मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने ठेकेदार और मेंबर साहब पर काम में तानाशाही करने, गाली-गलौज करने और बार-बार धमकी देने का आरोप लगाया है।

विनोद कुमार का कहना है कि उन्होंने पाइप लगवाने को लेकर ठेकेदार और मेंबर साहब से कई बार निवेदन किया, लेकिन मेंबर साहब ने तानाशाही दिखाते हुए मना कर दिया। आरोप है कि मेंबर साहब ने गाली-गलौज करते हुए धमकी दी कि "तुम कहीं भी शिकायत कर दो, हम जो लिखकर दे देंगे वही होगा और यह पाइप यहीं रहेगा।" पीड़ित का आरोप है कि दूसरे का पाइप भी उनके हिस्से में लगा दिया गया है और जो पाइप अंडरग्राउंड होने थे, उन्हें सही से बिछाने के बजाय दबा दिया गया है। इसके अलावा, ठेकेदार द्वारा गांव में गाड़ी गिफ्ट देने की बात कही जा रही है और नवनिर्मित पानी की टंकी अभी से पानी छोड़ रही है।
    user_Vinod Kumar
    Vinod Kumar
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर के शाहपुर कस्बे में कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात की भीड़ में एक कांवड़िए और एक व्यक्ति के बीच टक्कर होने से कहासुनी हो गई। सूचना मिलते ही थाना शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस के समझाने के बाद दोनों पक्ष अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्रपाल सिंह ने बताया कि मौके पर कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है।
    1
    मुजफ्फरनगर के शाहपुर कस्बे में कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात की भीड़ में एक कांवड़िए और एक व्यक्ति के बीच टक्कर होने से कहासुनी हो गई।

सूचना मिलते ही थाना शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस के समझाने के बाद दोनों पक्ष अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्रपाल सिंह ने बताया कि मौके पर कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है।
    user_Shafeek Rajput Jila sangathan
    Shafeek Rajput Jila sangathan
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.