logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

धूमनगंज सुलेम सराय दधिकांदो मेले में सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट धूमनगंज सुलेम सराय दधिकांदो मेले में सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट सुलेम सराय दधिकांदो मेले में भारी भीड़ के बीच चौकियां निकल रही हैं। आम जनमानस की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। एसीपी झूंसी अरुण पराशर पुलिस टीम और फोर्स के साथ लगातार पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। मौके पर पुलिस के आला अधिकारी, और सिविल डिफेंस और एलआईयू की टीम भी मुस्तैद है। मेले में आने वाले आम जनमानस की सुरक्षा और व्यवस्था पर प्रशासन की लगातार नजर बनी हुई है।

1 hr ago
user_Dheeraj kumar
Dheeraj kumar
इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

धूमनगंज सुलेम सराय दधिकांदो मेले में सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट धूमनगंज सुलेम सराय दधिकांदो मेले में सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट सुलेम सराय दधिकांदो मेले में भारी भीड़ के बीच चौकियां निकल रही हैं। आम जनमानस की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। एसीपी झूंसी अरुण पराशर पुलिस टीम और फोर्स के साथ लगातार पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। मौके पर पुलिस के आला अधिकारी, और सिविल डिफेंस और एलआईयू की टीम भी मुस्तैद है। मेले में आने वाले आम जनमानस की सुरक्षा और व्यवस्था पर प्रशासन की लगातार नजर बनी हुई है।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • prayagraj mein sulem Sarai ka Mela report Shibu shaaki prayagraj sulem Sarai mein gandu ka ka Mela
    1
    prayagraj mein sulem Sarai ka Mela report Shibu shaaki
prayagraj sulem Sarai mein gandu ka ka Mela
    user_AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS
    AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS
    पत्रकार Prayagraj, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
  • कौशांबी जनपद के सरायअकिल थाना क्षेत्र की बेनीराम कटरा चौकी अंतर्गत कटैनी गांव में शनिवार रात चोरों ने श्याम सुंदर राजपूत के घर को निशाना बना लिया। चोर मकान की दीवार काटकर अंदर घुसे और आलमारी व बक्सों के ताले तोडकर लाखों रुपये कीमत के जेवरात, कीमती बर्तन और जरूरी दस्तावेज लेकर फरार हो गए। रविवार सुबह ग्रामीणों ने दीवार कटी देख परिजनों को सूचना दी। घर के अंदर सामान बिखरा और टूटे ताले देखकर परिवार के होश उड गए। बताया जा रहा है कि श्याम सुंदर मुंबई में निजी कंपनी में काम करते हैं और घर में बेटी पूजा की शादी की तैयारियां चल रही थीं। शादी के लिए खरीदे गए गहने और बर्तन भी चोर उठा ले गए। घटना के बाद ग्रामीणों में नाराजगी है। पीडित परिवार ने पुलिस से जल्द घटना का खुलासा करने व सामान वापस दिलाने की अपील की
    1
    कौशांबी जनपद के सरायअकिल थाना क्षेत्र की बेनीराम कटरा चौकी अंतर्गत कटैनी गांव में शनिवार रात चोरों ने श्याम सुंदर राजपूत के घर को निशाना बना लिया। चोर मकान की दीवार काटकर अंदर घुसे और आलमारी व बक्सों के ताले तोडकर लाखों रुपये कीमत के जेवरात, कीमती बर्तन और जरूरी दस्तावेज लेकर फरार हो गए। रविवार सुबह ग्रामीणों ने दीवार कटी देख परिजनों को सूचना दी। घर के अंदर सामान बिखरा और टूटे ताले देखकर परिवार के होश उड गए। बताया जा रहा है कि श्याम सुंदर मुंबई में निजी कंपनी में काम करते हैं और घर में बेटी पूजा की शादी की तैयारियां चल रही थीं। शादी के लिए खरीदे गए गहने और बर्तन भी चोर उठा ले गए। घटना के बाद ग्रामीणों में नाराजगी है। पीडित परिवार ने पुलिस से जल्द घटना का खुलासा करने व सामान वापस दिलाने की अपील की
    user_Rajendra Prasad
    Rajendra Prasad
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • एनटीपीसी मेजा में राख ट्रांसपोर्ट को लेकर वर्चस्व की लड़ाई, रात में हुआ हंगामा - वीडियो वायरल प्रयागराज एनटीपीसी मेजा पावर प्लांट में राख (Ash) के ट्रांसपोर्ट को लेकर वर्चस्व की लड़ाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो रात का बताया जा रहा है, जिसमें कुछ वाहन खेत/सड़क किनारे फंसे हुए दिख रहे हैं और कई लोग इकट्ठा होकर आपस में विवाद करते नजर आ रहे हैं।और अफरा-तफरी का माहौल साफ दिख रहा है। ऑडियो में पिस्टल और मारपीट जैसी बातें सुनाई दे रही हैं।स्थानीय सूत्रों के अनुसार एनटीपीसी से निकलने वाली राख के ट्रांसपोर्ट का ठेका करोड़ों का होता है, जिसे लेकर अक्सर दो गुटों में वर्चस्व को लेकर तनातनी बनी रहती है। आरोप है कि राख ढुलाई पर कब्जे को लेकर ही यह विवाद हुआ।इस मामले को लेकर अभी तक एनटीपीसी प्रबंधन या स्थानीय पुलिस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लोगों का कहना है कि इस तरह के विवाद से कभी भी बड़ी घटना हो सकती है, पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई करनी चाहिए।शुरू ऐप इस समाचार को और वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता
    1
    एनटीपीसी मेजा में राख ट्रांसपोर्ट को लेकर वर्चस्व की लड़ाई, रात में हुआ हंगामा - वीडियो वायरल
प्रयागराज एनटीपीसी मेजा पावर प्लांट में राख (Ash) के ट्रांसपोर्ट को लेकर वर्चस्व की लड़ाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो रात का बताया जा रहा है, जिसमें कुछ वाहन खेत/सड़क किनारे फंसे हुए दिख रहे हैं और कई लोग इकट्ठा होकर आपस में विवाद करते नजर आ रहे हैं।और अफरा-तफरी का माहौल साफ दिख रहा है। ऑडियो में पिस्टल और मारपीट जैसी बातें सुनाई दे रही हैं।स्थानीय सूत्रों के अनुसार एनटीपीसी से निकलने वाली राख के ट्रांसपोर्ट का ठेका करोड़ों का होता है, जिसे लेकर अक्सर दो गुटों में वर्चस्व को लेकर तनातनी बनी रहती है। आरोप है कि राख ढुलाई पर कब्जे को लेकर ही यह विवाद हुआ।इस मामले को लेकर अभी तक एनटीपीसी प्रबंधन या स्थानीय पुलिस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लोगों का कहना है कि इस तरह के विवाद से कभी भी बड़ी घटना हो सकती है, पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई करनी चाहिए।शुरू ऐप इस समाचार को और वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता
    user_पुष्पराज सिंह
    पुष्पराज सिंह
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • हरियाली तीज कार्यक्रम में शामिल हुए महापौर गणेश केसरवानी, मातृशक्ति को दी शुभकामनाएं प्रयागराज। सिविल लाइंस स्थित होटल कम्फर्ट इन में हरियाली तीज के पावन अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महापौर गणेश केसरवानी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने उपस्थित मातृशक्ति एवं बहनों से आत्मीय संवाद किया और सभी को हरियाली तीज की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। महापौर ने कहा कि हरियाली तीज भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व महिलाओं के उत्साह, उमंग और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। उन्होंने सभी के सुखी एवं समृद्ध जीवन की कामना करते हुए कहा कि हरियाली तीज का यह पावन अवसर प्रत्येक परिवार में खुशियां और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आए। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस अवसर पर तीज पर्व की परंपराओं और सांस्कृतिक महत्व पर भी चर्चा हुई। महापौर ने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने के साथ ही आपसी भाईचारे और सौहार्द को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कामना की कि हरियाली तीज सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, सौभाग्य और खुशियों की नई हरियाली लेकर आए।
    1
    हरियाली तीज कार्यक्रम में शामिल हुए महापौर गणेश केसरवानी, मातृशक्ति को दी शुभकामनाएं
प्रयागराज। सिविल लाइंस स्थित होटल कम्फर्ट इन में हरियाली तीज के पावन अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महापौर गणेश केसरवानी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने उपस्थित मातृशक्ति एवं बहनों से आत्मीय संवाद किया और सभी को हरियाली तीज की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
महापौर ने कहा कि हरियाली तीज भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व महिलाओं के उत्साह, उमंग और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। उन्होंने सभी के सुखी एवं समृद्ध जीवन की कामना करते हुए कहा कि हरियाली तीज का यह पावन अवसर प्रत्येक परिवार में खुशियां और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आए।
कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस अवसर पर तीज पर्व की परंपराओं और सांस्कृतिक महत्व पर भी चर्चा हुई। महापौर ने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने के साथ ही आपसी भाईचारे और सौहार्द को बढ़ावा देते हैं।
उन्होंने कामना की कि हरियाली तीज सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, सौभाग्य और खुशियों की नई हरियाली लेकर आए।
    user_NAGENDRA PRAJAPATI
    NAGENDRA PRAJAPATI
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • *खण्ड शंकरगढ़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रमुख जनसंवाद-संगोष्ठी संपन्न* *संघ आदर स्नेह और समर्पण का संगठन है-- चारुमित्र* प्रयागराज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खण्ड शंकरगढ़ जिला यमुनापार द्वारा प्रमुख जनसंवाद-संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता काशी प्रांत के प्रांत प्रचार टोली सदस्य चारू मित्र जी रहे। इस दौरान उन्होंने संघ के विचार, राष्ट्र निर्माण में स्वयंसेवकों की भूमिका और समाज में सेवा कार्यों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संघ त्याग, राष्ट्र प्रथम,आदर,स्नेह और समर्पण का संगठन है।मुख्य वक्ता ने अपने संबोधन में आगे कहा की कुटुम्ब प्रबोधन और स्व के जागरण से ही राष्ट्र का उत्थान होगा। आज की नई पीढ़ी ( डीआईएनके) डबल इनकम नो किड्स अर्थात पति पत्नी दोनों नौकरी कर रहे हैं, बच्चे नहीं पैदा कर रहे हैं को अपना रही है, जो आगामी भविष्य के लिए खतरा है।कुटुम्ब प्रबोधन, स्व का भाव, सामाजिक समरसता, नागरिक कर्तव्य, और पर्यावरण संरक्षण ही राष्ट्र और समाज को दिशा देगा। संघ समाज में इन्हीं पांच बिन्दुओं के जागरण के लिए अग्रसर है।संगोष्ठी में कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी राम खेलावन गुप्त ने किया।प्रमुख रूप से जिला प्रचारक यमुनापार सतीश जी, खण्ड संघचालक सूर्यकांत जी, खण्ड सह-संघचालक राजेश जी, सेवा प्रमुख राजेंद्र केसरवानी ,खण्ड कार्यवाह शैलेन्द्र , खण्ड सह-कार्यवाह दिवाकर , खण्ड प्रचार प्रमुख मनोज केसरवानी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।कार्यक्रम में व्यवस्था प्रमुख अनिल , रजत, खण्ड बौद्धिक प्रमुख विवेक शुक्ल, प्रमोद , डा0 पीके पाठक, राम खेलावन गुप्ता, गोपालदास गुप्ता, विभवनाथ भारती, मसुरियादीन, बालेन्द्र द्विवेदी, सतीश विश्वकर्मा, सुजीत केसरवानी, त्रियुगी मिश्र, पुष्पराज सिंह, अखिलेश सिंह, दिवाकर त्रिपाठी,रामजतन, पंकज गुप्ता, कैलाश बाबू, अनुज केसरवानी, रोहित केसरवानी, वेद जी, सुरेश जी (ऊं शांति), मनोज, मुकेश, मुन्ना मिश्रा, उग्रसेन द्विवेदी, नरेन्द्र गुप्ता, शिवराम परिहार, मुकेश पाठक, महेन्द्र कुमार शुक्ल, दीपक सहित सैकड़ों स्वयंसेवक एवं समाज के प्रबुद्ध जनों की सहभागिता रही। वन्देमातरम के सभी पदों के सामूहिक गायन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
    4
    *खण्ड शंकरगढ़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रमुख जनसंवाद-संगोष्ठी संपन्न*
*संघ आदर स्नेह और समर्पण का संगठन है-- चारुमित्र* 
प्रयागराज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खण्ड शंकरगढ़ जिला यमुनापार द्वारा प्रमुख जनसंवाद-संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता काशी प्रांत के प्रांत प्रचार टोली सदस्य चारू मित्र जी रहे। इस दौरान उन्होंने संघ के विचार, राष्ट्र निर्माण में स्वयंसेवकों की भूमिका और समाज में सेवा कार्यों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संघ त्याग, राष्ट्र प्रथम,आदर,स्नेह और समर्पण का संगठन है।मुख्य वक्ता ने अपने संबोधन में आगे कहा की  कुटुम्ब प्रबोधन और स्व के जागरण से ही राष्ट्र का उत्थान होगा। आज की नई पीढ़ी ( डीआईएनके) डबल इनकम नो किड्स अर्थात पति पत्नी दोनों नौकरी कर रहे हैं, बच्चे नहीं पैदा कर रहे हैं को अपना रही है, जो आगामी भविष्य के लिए खतरा है।कुटुम्ब प्रबोधन, स्व का भाव, सामाजिक समरसता, नागरिक कर्तव्य, और पर्यावरण संरक्षण ही राष्ट्र और समाज को दिशा देगा। संघ समाज में इन्हीं पांच बिन्दुओं के जागरण के लिए अग्रसर है।संगोष्ठी में कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी राम खेलावन गुप्त ने किया।प्रमुख रूप से जिला प्रचारक यमुनापार सतीश जी, खण्ड संघचालक सूर्यकांत जी, खण्ड सह-संघचालक राजेश जी, सेवा प्रमुख राजेंद्र केसरवानी ,खण्ड कार्यवाह शैलेन्द्र , खण्ड सह-कार्यवाह दिवाकर , खण्ड प्रचार प्रमुख मनोज केसरवानी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।कार्यक्रम में व्यवस्था प्रमुख अनिल , रजत, खण्ड बौद्धिक प्रमुख विवेक शुक्ल, प्रमोद , डा0 पीके पाठक, राम खेलावन गुप्ता, गोपालदास गुप्ता, विभवनाथ भारती, मसुरियादीन, बालेन्द्र द्विवेदी, सतीश विश्वकर्मा, सुजीत केसरवानी, त्रियुगी मिश्र, पुष्पराज सिंह, अखिलेश सिंह, दिवाकर त्रिपाठी,रामजतन, पंकज गुप्ता, कैलाश बाबू, अनुज केसरवानी, रोहित केसरवानी, वेद जी, सुरेश जी (ऊं शांति), मनोज, मुकेश, मुन्ना मिश्रा, उग्रसेन द्विवेदी, नरेन्द्र गुप्ता, शिवराम परिहार, मुकेश पाठक, महेन्द्र कुमार शुक्ल, दीपक सहित सैकड़ों स्वयंसेवक एवं समाज के प्रबुद्ध जनों की सहभागिता रही। वन्देमातरम के सभी पदों के सामूहिक गायन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
    user_Manoj Kumar kesarwani
    Manoj Kumar kesarwani
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • कौशांबी जनपद के सरायअकिल थाना क्षेत्र की बेनीराम कटरा चौकी अंतर्गत कटैनी गांव में शनिवार रात चोरों ने श्याम सुंदर राजपूत के घर को निशाना बना लिया। चोर मकान की दीवार काटकर अंदर घुसे और आलमारी व बक्सों के ताले तोडकर लाखों रुपये कीमत के जेवरात, कीमती बर्तन और जरूरी दस्तावेज लेकर फरार हो गए। रविवार सुबह ग्रामीणों ने दीवार कटी देख परिजनों को सूचना दी। घर के अंदर सामान बिखरा और टूटे ताले देखकर परिवार के होश उड गए। बताया जा रहा है कि श्याम सुंदर मुंबई में निजी कंपनी में काम करते हैं और घर में बेटी पूजा की शादी की तैयारियां चल रही थीं। शादी के लिए खरीदे गए गहने और बर्तन भी चोर उठा ले गए। घटना के बाद ग्रामीणों में नाराजगी है। पीडित परिवार ने पुलिस से जल्द घटना का खुलासा करने व सामान वापस दिलाने की अपील की
    1
    कौशांबी जनपद के सरायअकिल थाना क्षेत्र की बेनीराम कटरा चौकी अंतर्गत कटैनी गांव में शनिवार रात चोरों ने श्याम सुंदर राजपूत के घर को निशाना बना लिया। चोर मकान की दीवार काटकर अंदर घुसे और आलमारी व बक्सों के ताले तोडकर लाखों रुपये कीमत के जेवरात, कीमती बर्तन और जरूरी दस्तावेज लेकर फरार हो गए। रविवार सुबह ग्रामीणों ने दीवार कटी देख परिजनों को सूचना दी। घर के अंदर सामान बिखरा और टूटे ताले देखकर परिवार के होश उड गए। बताया जा रहा है कि श्याम सुंदर मुंबई में निजी कंपनी में काम करते हैं और घर में बेटी पूजा की शादी की तैयारियां चल रही थीं। शादी के लिए खरीदे गए गहने और बर्तन भी चोर उठा ले गए। घटना के बाद ग्रामीणों में नाराजगी है। पीडित परिवार ने पुलिस से जल्द घटना का खुलासा करने व सामान वापस दिलाने की अपील की
    user_Rajendra Prasad
    Rajendra Prasad
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • राजसी वैभव के साथ भक्तों को सजीव दर्शन देने निकले श्रीकृष्ण- बलदाऊ शंखनाद के साथ हुआ दल का शुभारंभ, रंग बिरंगी रोशनी से नहाया सुलेम सरांय प्रयागराज। सुलेम सरांय का प्राचीन दधिकांदो मेला अपनी पूरी दिव्यता और भव्यता के साथ सैकड़ो वर्ष पुरानी धार्मिक परपंरा का निर्वहन करते हुए रविवार को रात्रि आठ बजे सुलेम सरांय स्थिति ठाकुर द्वारा मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण-बलदाऊ के पूजा-आरती के साथ मेले का शुभारंभ हुआ। सैकड़ों वर्ष पुराने प्राचीन दधिकांदो मेले में भगवान श्रीकृष्ण-बलदाऊ की विधि-विधान से पूजा अर्चना व आरती मुख्य अतिथि बाघमबंरी मठ के महंत बलवीर गिरी जी महाराज व विशिष्ट अतिथि सांसद प्रवीण पटेल, एडीएम सिटी सत्यम मिश्रा, विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह, महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, पूर्व सांसद केशरी देवी, पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता और डॉ. सुशील कुमार सिन्हा,पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार ,पूर्व सत्यवीर मुन्ना द्वारा किया गया। भगवान की पूजा आरती के पश्चात् राजसी वैभव के साथ प्रतीकात्मक हाथी पर चांदी के हौदे पर सवार होकर श्रीकृष्ण-बलदाऊ दल-बल के साथ श्रध्दालुओं को अपने सजीव दर्शन देने निकले।
    1
    राजसी वैभव के साथ भक्तों को सजीव दर्शन देने निकले श्रीकृष्ण- बलदाऊ

शंखनाद के साथ हुआ दल का शुभारंभ, रंग बिरंगी रोशनी से नहाया सुलेम सरांय


प्रयागराज। सुलेम सरांय का प्राचीन दधिकांदो मेला अपनी पूरी दिव्यता और भव्यता के साथ सैकड़ो वर्ष पुरानी धार्मिक परपंरा का निर्वहन करते हुए रविवार को रात्रि आठ बजे सुलेम सरांय स्थिति ठाकुर द्वारा मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण-बलदाऊ के पूजा-आरती के साथ मेले का शुभारंभ हुआ। सैकड़ों वर्ष पुराने प्राचीन दधिकांदो मेले में भगवान श्रीकृष्ण-बलदाऊ की विधि-विधान से पूजा अर्चना व आरती मुख्य अतिथि बाघमबंरी मठ के महंत बलवीर गिरी जी महाराज व विशिष्ट अतिथि सांसद प्रवीण पटेल, एडीएम सिटी सत्यम मिश्रा, विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह, महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, पूर्व सांसद केशरी देवी, पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता और डॉ. सुशील कुमार सिन्हा,पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार ,पूर्व सत्यवीर मुन्ना द्वारा किया गया। भगवान की पूजा आरती के पश्चात् राजसी वैभव के साथ प्रतीकात्मक हाथी पर चांदी के हौदे पर सवार होकर श्रीकृष्ण-बलदाऊ दल-बल के साथ श्रध्दालुओं को अपने सजीव दर्शन देने निकले।
    user_पुष्पराज सिंह
    पुष्पराज सिंह
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • मेजा क्षेत्र का कक्षा आठवीं का लापता युवक भदोही से सकुशल बरामद
    1
    मेजा क्षेत्र का कक्षा आठवीं का लापता युवक भदोही से सकुशल बरामद
    user_Journalist Satish Chandra
    Journalist Satish Chandra
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.