Shuru
Apke Nagar Ki App…
सलेमपुर कोन में युवक की संदिग्ध गोली से मौत लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर कोन में मुनीम आशीष अवस्थी उर्फ नितिन की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। घटना से पहले उसने चाचा को मैसेज किया था। परिजनों ने रुपये के लेनदेन को लेकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच में जुटी है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार।
Shahnawaz Gauri
सलेमपुर कोन में युवक की संदिग्ध गोली से मौत लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर कोन में मुनीम आशीष अवस्थी उर्फ नितिन की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। घटना से पहले उसने चाचा को मैसेज किया था। परिजनों ने रुपये के लेनदेन को लेकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच में जुटी है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Anurag Patel1
- Post by अमित कुमार2
- धौरहरा, खीरी। सिसैया–ढखेरवा हाईवे स्थित ग्राम महादेव में मां वैष्णो शुगर इन्स्टीट्यूट में बैगास भरते समय बिजली के तार की चपेट में आने से दो नाबालिग झुलस गए। 16 वर्षीय रिंकू को गंभीर हालत में किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ रेफर किया गया है। वहीं 15 वर्षीय अजय का इलाज अवतार हॉस्पिटल में चल रहा है। हादसे के बाद प्लांट अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।1
- लखीमपुर खीरी, 21 फरवरी। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की पहल पर 1.136 करोड़ रुपये से घोसियाना मुक्तिधाम मार्ग का निर्माण पूरा कर लोकार्पण किया गया। विधायक योगेश वर्मा ने इसे बड़ी राहत बताया। 660 मीटर लंबी सीसी सड़क, इंटरलॉकिंग व नालियों के निर्माण से अंतिम यात्रा में अब सुगम आवागमन होगा और शहर का ट्रैफिक दबाव भी घटेगा। साथ ही 1.94 करोड़ से विकसित गढ़ी मार्ग अब शहर को जोड़ने वाला नया बाईपास बन गया है, जहां स्ट्रीट लाइट व साइनज की भी व्यवस्था की गई है।1
- aa gya अक्कू पंडित जेल से बाहर 🙏 जय श्री राम जय परशुराम 🙏🙏1
- महिला ने कोतवाली में दी तहरीर, पति व दूसरी महिला पर हत्या के प्रयास की जताई आशंका 21/02/2026 पलिया कलां (खीरी)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम श्रीनगर निवासी एक महिला ने अपने पति पर दूसरी महिला से अवैध संबंध रखने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पलिया कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर पति व संबंधित महिला के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम श्रीनगर निवासी सितवन्ती पत्नी संजय कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पति का एक अन्य महिला से नाजायज संबंध है। इसकी जानकारी उसे पति के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल और फोटो के माध्यम से हुई। जब उसने इस बात का विरोध किया तो पति ने उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि उसकी छह वर्षीय पुत्री साधना भी खतरे में है। उसने आरोप लगाया कि पूर्व में भी उसके पति ने उसे जान से मारने का प्रयास किया था। अब पति कथित रूप से दूसरी महिला के साथ मिलकर उसे और उसकी बेटी को नुकसान पहुंचाने की साजिश रच रहा है। घटना के बाद से वह दहशत में है। महिला ने तहरीर में यह भी उल्लेख किया है कि यदि समय रहते उसके पति व संबंधित महिला के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो उसके साथ कोई गंभीर वारदात हो सकती है। उसने बताया कि संबंधित महिला की फोटो उसके पास साक्ष्य के रूप में मौजूद है। पीड़िता ने पुलिस से मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपितों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है, मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by खीरी न्यूज़ अपडेट1
- #थाना कोतवाली सदर क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति की गोली लगने से मृत्यु की घटना के संबंध में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर विवेक तिवारी की बाइट.....1