logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

धौरहरा, खीरी। सिसैया–ढखेरवा हाईवे स्थित ग्राम महादेव में मां वैष्णो शुगर इन्स्टीट्यूट में बैगास भरते समय बिजली के तार की चपेट में आने से दो नाबालिग झुलस गए। धौरहरा, खीरी। सिसैया–ढखेरवा हाईवे स्थित ग्राम महादेव में मां वैष्णो शुगर इन्स्टीट्यूट में बैगास भरते समय बिजली के तार की चपेट में आने से दो नाबालिग झुलस गए। 16 वर्षीय रिंकू को गंभीर हालत में किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ रेफर किया गया है। वहीं 15 वर्षीय अजय का इलाज अवतार हॉस्पिटल में चल रहा है। हादसे के बाद प्लांट अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

2 hrs ago
user_मीडिया का आधिकार समाचार लखीमपुर खीरी
मीडिया का आधिकार समाचार लखीमपुर खीरी
पत्रकार लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

धौरहरा, खीरी। सिसैया–ढखेरवा हाईवे स्थित ग्राम महादेव में मां वैष्णो शुगर इन्स्टीट्यूट में बैगास भरते समय बिजली के तार की चपेट में आने से दो नाबालिग झुलस गए। धौरहरा, खीरी। सिसैया–ढखेरवा हाईवे स्थित ग्राम महादेव में मां वैष्णो शुगर इन्स्टीट्यूट में बैगास भरते समय बिजली के तार की चपेट में आने से दो नाबालिग झुलस गए। 16 वर्षीय रिंकू को गंभीर हालत में किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ रेफर किया गया है। वहीं 15 वर्षीय अजय का इलाज अवतार हॉस्पिटल में चल रहा है। हादसे के बाद प्लांट अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • लखीमपुर खीरी स्थित दुधवा टाइगर रिजर्व और उसके बफर जोन में वन्यजीवों के हमले बढ़ गए हैं। हाल में तेंदुए और बाघ के हमलों से दहशत फैल गई थी। वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए एक तेंदुए और एक बाघ को रेस्क्यू कर पिंजरे में कैद किया है। गन्ने के खेत और जंगल का सिकुड़ता दायरा इन घटनाओं की बड़ी वजह माने जा रहे हैं। इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
    1
    लखीमपुर खीरी स्थित दुधवा टाइगर रिजर्व और उसके बफर जोन में वन्यजीवों के हमले बढ़ गए हैं। हाल में तेंदुए और बाघ के हमलों से दहशत फैल गई थी।
वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए एक तेंदुए और एक बाघ को रेस्क्यू कर पिंजरे में कैद किया है। गन्ने के खेत और जंगल का सिकुड़ता दायरा इन घटनाओं की बड़ी वजह माने जा रहे हैं।
इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
    user_Shahnawaz Gauri
    Shahnawaz Gauri
    पत्रकार लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मोहम्मदी बार एसोसिएशन का भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न: अवधेश चंद्र त्रिवेदी बने अध्यक्ष, पंकज कश्यप ने संभाली महामंत्री की कमान स्क्रिप्ट ब्यूरो संजय कुमार राठौर लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश लोकेशन: लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश लखीमपुर खीरी (मोहम्मदी)। तहसील मोहम्मदी के परिसर में आज उस समय जबरदस्त उत्साह और गहमागहमी का माहौल देखने को मिला, जब मोहम्मदी बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस गौरवशाली कार्यक्रम में अधिवक्ताओं की एकता और गरिमा की झलक साफ दिखाई दी। मुख्य चुनाव अधिकारी राम खिलावन मिश्रा ने नव-निर्वाचित अध्यक्ष अवधेश चंद्र त्रिवेदी और महामंत्री पंकज कुमार कश्यप सहित पूरी कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी में हुआ आयोजन इस गरिमामयी समारोह के मुख्य अतिथि मोहम्मदी विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ की गई। समारोह में जिले के प्रशासनिक अधिकारियों और न्यायिक जगत के दिग्गजों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा में चार चांद लगा दिए। शपथ ग्रहण के उपरांत नवनिर्वाचित अध्यक्ष अवधेश चंद्र त्रिवेदी ने संबोधित करते हुए कहा कि अधिवक्ताओं का हित सर्वोपरि है और वे बार व बेंच के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित करने का प्रयास करेंगे। वहीं, महामंत्री पंकज कुमार कश्यप ने सभी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए निष्ठापूर्वक कार्य करने का संकल्प लिया। सम्मान और स्मृतियों का संगम कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का स्वागत बेहद गर्मजोशी से किया गया। शाहजहांपुर जिला अध्यक्ष केसी मिश्रा, लखीमपुर अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह और मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार को अधिवक्ताओं ने फूल-मालाओं और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। प्रशासनिक अमले की उपस्थिति में ब्लॉक प्रमुख महेंद्र बाजपेई, उप जिलाधिकारी (SDM) चलुवराजु आर., और पुलिस क्षेत्राधिकारी (CO) अरुण कुमार सिंह का भी विशेष सम्मान किया गया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि न्याय व्यवस्था की सुदृढ़ता के लिए अधिवक्ताओं और प्रशासन का एक साथ मिलकर चलना अत्यंत आवश्यक है। अनुभवी दिग्गजों का मिला आशीर्वाद समारोह में ज्येष्ठ समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष कुलदीप प्रद्युम्न मिश्रा, शिव कुमार सिंह और मोहम्मद हसन नकवी जैसे वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और नई टीम को मार्गदर्शन दिया। इस दौरान चुनाव कमेटी के सदस्यों की भी सराहना की गई, जिन्होंने पूरी चुनावी प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया। इनकी रही प्रमुख उपस्थिति कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आदित्य कुमार सिंह, शुभेंदु कुमार सिंह, मोहम्मद हाशिम सहित बार एसोसिएशन के तमाम सदस्य और बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। पूरी तहसील परिसर में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। मिठाइयां बांटी गईं और ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का जश्न मनाया गया। : अधिवक्ता एकता पर जोर मुख्य चुनाव अधिकारी राम खिलावन मिश्रा ने सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई दी। स्क्रिप्ट ब्यूरो संजय कुमार राठौर की रिपोर्ट के अनुसार, यह शपथ ग्रहण समारोह मोहम्मदी बार एसोसिएशन के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होगा, जहाँ युवा जोश और अनुभवी मार्गदर्शन एक साथ मंच पर दिखाई दिए। सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में अधिवक्ताओं की समस्याओं के निराकरण और न्यायिक प्रक्रिया में सहयोग की शपथ ली।
    1
    मोहम्मदी बार एसोसिएशन का भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न: अवधेश चंद्र त्रिवेदी बने अध्यक्ष, पंकज कश्यप ने संभाली महामंत्री की कमान
स्क्रिप्ट ब्यूरो संजय कुमार राठौर लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश
लोकेशन: लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश
लखीमपुर खीरी (मोहम्मदी)। तहसील मोहम्मदी के परिसर में आज उस समय जबरदस्त उत्साह और गहमागहमी का माहौल देखने को मिला, जब मोहम्मदी बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस गौरवशाली कार्यक्रम में अधिवक्ताओं की एकता और गरिमा की झलक साफ दिखाई दी। मुख्य चुनाव अधिकारी राम खिलावन मिश्रा ने नव-निर्वाचित अध्यक्ष अवधेश चंद्र त्रिवेदी और महामंत्री पंकज कुमार कश्यप सहित पूरी कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी में हुआ आयोजन
इस गरिमामयी समारोह के मुख्य अतिथि मोहम्मदी विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ की गई। समारोह में जिले के प्रशासनिक अधिकारियों और न्यायिक जगत के दिग्गजों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा में चार चांद लगा दिए।
शपथ ग्रहण के उपरांत नवनिर्वाचित अध्यक्ष अवधेश चंद्र त्रिवेदी ने संबोधित करते हुए कहा कि अधिवक्ताओं का हित सर्वोपरि है और वे बार व बेंच के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित करने का प्रयास करेंगे। वहीं, महामंत्री पंकज कुमार कश्यप ने सभी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए निष्ठापूर्वक कार्य करने का संकल्प लिया।
सम्मान और स्मृतियों का संगम
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का स्वागत बेहद गर्मजोशी से किया गया। शाहजहांपुर जिला अध्यक्ष केसी मिश्रा, लखीमपुर अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह और मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार को अधिवक्ताओं ने फूल-मालाओं और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
प्रशासनिक अमले की उपस्थिति में ब्लॉक प्रमुख महेंद्र बाजपेई, उप जिलाधिकारी (SDM) चलुवराजु आर., और पुलिस क्षेत्राधिकारी (CO) अरुण कुमार सिंह का भी विशेष सम्मान किया गया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि न्याय व्यवस्था की सुदृढ़ता के लिए अधिवक्ताओं और प्रशासन का एक साथ मिलकर चलना अत्यंत आवश्यक है।
अनुभवी दिग्गजों का मिला आशीर्वाद
समारोह में ज्येष्ठ समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष कुलदीप प्रद्युम्न मिश्रा, शिव कुमार सिंह और मोहम्मद हसन नकवी जैसे वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और नई टीम को मार्गदर्शन दिया। इस दौरान चुनाव कमेटी के सदस्यों की भी सराहना की गई, जिन्होंने पूरी चुनावी प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया।
इनकी रही प्रमुख उपस्थिति
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आदित्य कुमार सिंह, शुभेंदु कुमार सिंह, मोहम्मद हाशिम सहित बार एसोसिएशन के तमाम सदस्य और बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। पूरी तहसील परिसर में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। मिठाइयां बांटी गईं और ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का जश्न मनाया गया।
: अधिवक्ता एकता पर जोर
मुख्य चुनाव अधिकारी राम खिलावन मिश्रा ने सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई दी। स्क्रिप्ट ब्यूरो संजय कुमार राठौर की रिपोर्ट के अनुसार, यह शपथ ग्रहण समारोह मोहम्मदी बार एसोसिएशन के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होगा, जहाँ युवा जोश और अनुभवी मार्गदर्शन एक साथ मंच पर दिखाई दिए। सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में अधिवक्ताओं की समस्याओं के निराकरण और न्यायिक प्रक्रिया में सहयोग की शपथ ली।
    user_Sanjay rathour
    Sanjay rathour
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • पलिया। शनिवार को पलिया तहसील सभागार में एसडीएम डॉ. अवनीश कुमार की अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 40 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से केवल चार शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण किया जा सका। शेष प्रकरणों के समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। समाधान दिवस में सर्वाधिक 24 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। इसके अलावा पुलिस विभाग की 5, विद्युत विभाग की 6, विकास विभाग की 3, पूर्ति विभाग की 1 तथा अन्य विभाग की 1 शिकायत दर्ज की गई। फरियादियों ने भूमि विवाद, नामांतरण, बिजली आपूर्ति, राशन वितरण और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों को प्रमुखता से उठाया। एसडीएम डॉ. अवनीश कुमार ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित प्रकरणों में लापरवाही न बरती जाए और स्थलीय जांच कर वास्तविक समस्या का समाधान कराया जाए। तहसील समाधान दिवस में नगर पालिका, पुलिस, राजस्व, विद्युत, विकास एवं कृषि विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने मौके पर ही फरियादियों की समस्याएं सुनकर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
    1
    पलिया। शनिवार को पलिया तहसील सभागार में एसडीएम डॉ. अवनीश कुमार की अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 40 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से केवल चार शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण किया जा सका। शेष प्रकरणों के समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
समाधान दिवस में सर्वाधिक 24 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। इसके अलावा पुलिस विभाग की 5, विद्युत विभाग की 6, विकास विभाग की 3, पूर्ति विभाग की 1 तथा अन्य विभाग की 1 शिकायत दर्ज की गई। फरियादियों ने भूमि विवाद, नामांतरण, बिजली आपूर्ति, राशन वितरण और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों को प्रमुखता से उठाया।
एसडीएम डॉ. अवनीश कुमार ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित प्रकरणों में लापरवाही न बरती जाए और स्थलीय जांच कर वास्तविक समस्या का समाधान कराया जाए।
तहसील समाधान दिवस में नगर पालिका, पुलिस, राजस्व, विद्युत, विकास एवं कृषि विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने मौके पर ही फरियादियों की समस्याएं सुनकर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
    user_निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • फत्तेपुर खीरी। विकासखंड मितौली क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय चुरईपुरवा में वार्षिकउत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर के बड़े भाई रामप्रसाद विशिष्ट अतिथि गौरव उर्फ मोनू सिंह,खंड शिक्षा अधिकारी भगवान राव ने सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पितकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
    4
    फत्तेपुर खीरी। विकासखंड मितौली क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय चुरईपुरवा में वार्षिकउत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जहां मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर के बड़े भाई रामप्रसाद विशिष्ट अतिथि गौरव उर्फ मोनू सिंह,खंड शिक्षा अधिकारी भगवान राव ने सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पितकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
    user_INDIA TV24 NEWS
    INDIA TV24 NEWS
    Journalism Lakhimpur, Lakhimpur Kheri•
    7 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी जिले के निघासन पलिया स्टेट हाईग्वे पर हुआ भीषण सड़क हादसा, लूडोरी के पास सड़क हादसे में सड़क पर घूम रहे आवारा पशु से बाइक टकराकर दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, घायलों को तुरंत का जिला अस्पताल लखीमपुर रेफर किया गया
    1
    लखीमपुर खीरी जिले के निघासन पलिया स्टेट हाईग्वे पर हुआ भीषण सड़क हादसा,  लूडोरी के पास सड़क हादसे में सड़क पर घूम रहे आवारा पशु से बाइक टकराकर दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, घायलों को तुरंत का जिला अस्पताल लखीमपुर रेफर किया गया
    user_सुमित शाक्य
    सुमित शाक्य
    पत्रकार Lakhimpur, Lakhimpur Kheri•
    9 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी “झूम बराबर झूम शराबी…” सिकंदराबाद चौराहे पर ड्यूटी के दौरान होमगार्ड साहब नशे में झूमते नजर आए। लड़खड़ाते कदमों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल… चौराहा संभालना था, खुद को ही नहीं संभाल पाए!
    1
    लखीमपुर खीरी
“झूम बराबर झूम शराबी…”
सिकंदराबाद चौराहे पर ड्यूटी के दौरान होमगार्ड साहब नशे में झूमते नजर आए।
लड़खड़ाते कदमों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल…
चौराहा संभालना था, खुद को ही नहीं संभाल पाए!
    user_खीरी न्यूज़ अपडेट
    खीरी न्यूज़ अपडेट
    रिपोर्टर लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर कोन में मुनीम आशीष अवस्थी उर्फ नितिन की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। घटना से पहले उसने चाचा को मैसेज किया था। परिजनों ने रुपये के लेनदेन को लेकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच में जुटी है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार।
    1
    लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर कोन में मुनीम आशीष अवस्थी उर्फ नितिन की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। घटना से पहले उसने चाचा को मैसेज किया था। परिजनों ने रुपये के लेनदेन को लेकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच में जुटी है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार।
    user_Shahnawaz Gauri
    Shahnawaz Gauri
    पत्रकार लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी - बस स्टैंड के पास के के कॉन्टिनेंटल होटल के नजदीक एग रोल सेंटर पर हंगामा, कहा-सुनी के बाद नशे में धुत युवक ने काउंटर पर रखे अंडे सड़क पर फेंक दिए, दुकानदार को हजारों रुपये के नुकसान का आरोप, घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई
    1
    लखीमपुर खीरी - बस स्टैंड के पास के के कॉन्टिनेंटल होटल के नजदीक एग रोल सेंटर पर हंगामा, कहा-सुनी के बाद नशे में धुत युवक ने काउंटर पर रखे अंडे सड़क पर फेंक दिए, दुकानदार को हजारों रुपये के नुकसान का आरोप, घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई
    user_मीडिया का आधिकार समाचार लखीमपुर खीरी
    मीडिया का आधिकार समाचार लखीमपुर खीरी
    पत्रकार लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • अंधविश्वास या बेबसी? बहराइच में प्रसव पीड़ा से बेहाल महिला ने खुद के पेट पर चलाया चाकू, अस्पताल में मची खलबली स्क्रिप्ट ब्यूरो संजय कुमार राठौर लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश लोकेशन: लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश लखीमपुर खीरी/बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया है। ममता और दर्द की एक ऐसी दास्तां, जिसने चिकित्सा जगत और समाज को सोचने पर मजबूर कर दिया है। यहाँ एक गर्भवती महिला ने प्रसव पीड़ा असहनीय होने पर अस्पताल ले जाने के बजाय, घर में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से खुद का पेट काट लिया। इस खौफनाक कदम के बाद महिला की हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। असहनीय दर्द और खौफनाक कदम घटना बहराइच के एक ग्रामीण इलाके की है। जानकारी के मुताबिक, महिला को प्रसव पीड़ा (लेबर पेन) शुरू हुई थी। दर्द इतना तीव्र और असहनीय था कि महिला अपना मानसिक संतुलन खो बैठी। परिजनों का कहना है कि दर्द से तड़पती महिला को कुछ समझ नहीं आ रहा था। इसी बेबसी और पीड़ा के बीच उसने रसोई में रखा सब्जी काटने वाला चाकू उठाया और खुद के पेट पर वार कर दिया। महिला ने खुद ही अपना पेट चीरने की कोशिश की, ताकि वह उस असहनीय दर्द से निजात पा सके। जैसे ही परिजनों ने खून से लथपथ महिला को देखा, घर में कोहराम मच गया। अस्पताल में सफल प्रसव, पर हालत गंभीर गंभीर स्थिति में महिला को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल के डॉक्टरों के लिए भी यह केस किसी चुनौती से कम नहीं था। महिला के पेट पर गहरा जख्म था और अंदर नवजात की जान भी खतरे में थी। चिकित्सकों की टीम ने बिना देर किए ऑपरेशन थिएटर में महिला का इलाज शुरू किया। राहत की बात यह रही कि अस्पताल में महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। हालांकि, खुद पर किए गए हमले के कारण महिला की स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है और वह डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में है। चिकित्सकों की राय और जागरूकता की कमी इस घटना ने स्वास्थ्य सेवाओं और ग्रामीण इलाकों में जागरूकता की कमी पर भी सवाल खड़े किए हैं। डॉक्टरों का कहना है कि प्रसव के दौरान होने वाला दर्द प्राकृतिक है, लेकिन कभी-कभी यह सहनशक्ति से बाहर हो जाता है। ऐसी स्थिति में परिजनों को तुरंत डॉक्टरी सहायता लेनी चाहिए। खुद से ऐसा कदम उठाना जानलेवा साबित हो सकता था। बहराइच की इस घटना ने लखीमपुर खीरी समेत आसपास के जिलों में सनसनी फैला दी है। लोग हैरान हैं कि आखिर किस स्तर की पीड़ा ने उस महिला को इतना आत्मघाती कदम उठाने पर मजबूर कर दिया। संजय कुमार राठौर का विशेष विश्लेषण स्क्रिप्ट ब्यूरो संजय कुमार राठौर की इस रिपोर्ट का उद्देश्य समाज को जागरूक करना है। ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी प्रसव को लेकर कई भ्रांतियां और जानकारी का अभाव है। > सोचिए— अगर समय रहते इस महिला को सही चिकित्सा परामर्श मिला होता, तो शायद उसे इस भयावह स्थिति से न गुजरना पड़ता। यह घटना हमें सिखाती है कि स्वास्थ्य संबंधी मामलों में लापरवाही या देरी कितनी घातक हो सकती है। फिलहाल बच्चा सुरक्षित है, लेकिन मां जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है। बहराइच पुलिस और प्रशासन भी इस मामले की जानकारी ले रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कहीं इसके पीछे कोई अन्य घरेलू कारण तो नहीं था। लेकिन प्राथमिक रूप से यह मामला असहनीय प्रसव पीड़ा के कारण उठाए गए आत्मघाती कदम का ही लग रहा है।
    1
    अंधविश्वास या बेबसी? बहराइच में प्रसव पीड़ा से बेहाल महिला ने खुद के पेट पर चलाया चाकू, अस्पताल में मची खलबली
स्क्रिप्ट ब्यूरो संजय कुमार राठौर लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश
लोकेशन: लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश
लखीमपुर खीरी/बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया है। ममता और दर्द की एक ऐसी दास्तां, जिसने चिकित्सा जगत और समाज को सोचने पर मजबूर कर दिया है। यहाँ एक गर्भवती महिला ने प्रसव पीड़ा असहनीय होने पर अस्पताल ले जाने के बजाय, घर में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से खुद का पेट काट लिया। इस खौफनाक कदम के बाद महिला की हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
असहनीय दर्द और खौफनाक कदम
घटना बहराइच के एक ग्रामीण इलाके की है। जानकारी के मुताबिक, महिला को प्रसव पीड़ा (लेबर पेन) शुरू हुई थी। दर्द इतना तीव्र और असहनीय था कि महिला अपना मानसिक संतुलन खो बैठी। परिजनों का कहना है कि दर्द से तड़पती महिला को कुछ समझ नहीं आ रहा था। इसी बेबसी और पीड़ा के बीच उसने रसोई में रखा सब्जी काटने वाला चाकू उठाया और खुद के पेट पर वार कर दिया।
महिला ने खुद ही अपना पेट चीरने की कोशिश की, ताकि वह उस असहनीय दर्द से निजात पा सके। जैसे ही परिजनों ने खून से लथपथ महिला को देखा, घर में कोहराम मच गया।
अस्पताल में सफल प्रसव, पर हालत गंभीर
गंभीर स्थिति में महिला को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल के डॉक्टरों के लिए भी यह केस किसी चुनौती से कम नहीं था। महिला के पेट पर गहरा जख्म था और अंदर नवजात की जान भी खतरे में थी।
चिकित्सकों की टीम ने बिना देर किए ऑपरेशन थिएटर में महिला का इलाज शुरू किया। राहत की बात यह रही कि अस्पताल में महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। हालांकि, खुद पर किए गए हमले के कारण महिला की स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है और वह डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में है।
चिकित्सकों की राय और जागरूकता की कमी
इस घटना ने स्वास्थ्य सेवाओं और ग्रामीण इलाकों में जागरूकता की कमी पर भी सवाल खड़े किए हैं। डॉक्टरों का कहना है कि प्रसव के दौरान होने वाला दर्द प्राकृतिक है, लेकिन कभी-कभी यह सहनशक्ति से बाहर हो जाता है। ऐसी स्थिति में परिजनों को तुरंत डॉक्टरी सहायता लेनी चाहिए। खुद से ऐसा कदम उठाना जानलेवा साबित हो सकता था।
बहराइच की इस घटना ने लखीमपुर खीरी समेत आसपास के जिलों में सनसनी फैला दी है। लोग हैरान हैं कि आखिर किस स्तर की पीड़ा ने उस महिला को इतना आत्मघाती कदम उठाने पर मजबूर कर दिया।
संजय कुमार राठौर का विशेष विश्लेषण
स्क्रिप्ट ब्यूरो संजय कुमार राठौर की इस रिपोर्ट का उद्देश्य समाज को जागरूक करना है। ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी प्रसव को लेकर कई भ्रांतियां और जानकारी का अभाव है।
> सोचिए— अगर समय रहते इस महिला को सही चिकित्सा परामर्श मिला होता, तो शायद उसे इस भयावह स्थिति से न गुजरना पड़ता। यह घटना हमें सिखाती है कि स्वास्थ्य संबंधी मामलों में लापरवाही या देरी कितनी घातक हो सकती है।
फिलहाल बच्चा सुरक्षित है, लेकिन मां जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है। बहराइच पुलिस और प्रशासन भी इस मामले की जानकारी ले रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कहीं इसके पीछे कोई अन्य घरेलू कारण तो नहीं था। लेकिन प्राथमिक रूप से यह मामला असहनीय प्रसव पीड़ा के कारण उठाए गए आत्मघाती कदम का ही लग रहा है।
    user_Sanjay rathour
    Sanjay rathour
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.