कुशलगढ़ में भाजपा की बढ़त, कांग्रेस की चुनौती और नरेश कुमार गादिया का निर्णायक दांव! कुशलगढ़ नगर पालिका चुनाव 2026 में भाजपा ने 10, कांग्रेस ने 9 और निर्दलीय नरेश कुमार गादिया ने 1 वार्ड में जीत दर्ज की। बहुमत के लिए 11 पार्षद जरूरी हैं, ऐसे में नरेश कुमार गादिया की भूमिका सत्ता गठन में निर्णायक हो गई है। चुनाव में मेघा राहुल सोनी ने वार्ड 15 में 221 वोट की सबसे बड़ी जीत दर्ज की, जबकि वार्ड 19 में कांग्रेस के अर्पित अनिल नाहटा महज 2 वोट से जीते। वार्ड 14 में भाजपा के कलीमुद्दीन और कांग्रेस के रजनीकांत खाब्या को बराबर वोट मिले, जिसके बाद लॉटरी से रजनीकांत खाब्या विजेता घोषित हुए। वार्ड 20 में निर्दलीय नरेश कुमार गादिया ने भाजपा के पथिक मेहता को 9 वोट से हराकर पूरे चुनावी समीकरण बदल दिए। अब भाजपा को बहुमत के लिए एक और कांग्रेस को दो समर्थन की जरूरत है। परिणाम के बाद कांग्रेस के नौ निर्वाचित पार्षदों ने उपखंड कार्यालय पहुंचकर निर्वाचन अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी मुकेश मीणा से शपथ ली। इस दौरान विधायक रमिला खड़िया और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हंसमुख लाल सेठ सहित कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे। भाजपा के विजेता पार्षद 15 सितंबर को शपथ लेंगे। अब सबसे बड़ा सवाल यही है—11 का जादुई आंकड़ा भाजपा छुएगी या कांग्रेस सत्ता की बाजी पलटेगी?
कुशलगढ़ में भाजपा की बढ़त, कांग्रेस की चुनौती और नरेश कुमार गादिया का निर्णायक दांव! कुशलगढ़ नगर पालिका चुनाव 2026 में भाजपा ने 10, कांग्रेस ने 9 और निर्दलीय नरेश कुमार गादिया ने 1 वार्ड में जीत दर्ज की। बहुमत के लिए 11 पार्षद जरूरी हैं, ऐसे में नरेश कुमार गादिया की भूमिका सत्ता गठन में निर्णायक हो गई है। चुनाव में मेघा राहुल सोनी ने वार्ड 15 में 221 वोट की सबसे बड़ी जीत दर्ज की, जबकि वार्ड 19 में कांग्रेस के अर्पित अनिल नाहटा महज 2 वोट से जीते। वार्ड 14 में भाजपा के कलीमुद्दीन और कांग्रेस के रजनीकांत खाब्या को बराबर वोट मिले, जिसके बाद
लॉटरी से रजनीकांत खाब्या विजेता घोषित हुए। वार्ड 20 में निर्दलीय नरेश कुमार गादिया ने भाजपा के पथिक मेहता को 9 वोट से हराकर पूरे चुनावी समीकरण बदल दिए। अब भाजपा को बहुमत के लिए एक और कांग्रेस को दो समर्थन की जरूरत है। परिणाम के बाद कांग्रेस के नौ निर्वाचित पार्षदों ने उपखंड कार्यालय पहुंचकर निर्वाचन अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी मुकेश मीणा से शपथ ली। इस दौरान विधायक रमिला खड़िया और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हंसमुख लाल सेठ सहित कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे। भाजपा के विजेता पार्षद 15 सितंबर को शपथ लेंगे। अब सबसे बड़ा सवाल यही है—11 का जादुई आंकड़ा भाजपा छुएगी या कांग्रेस सत्ता की बाजी पलटेगी?
- सागवाड़ा नगरपालिका अध्यक्ष पद की दौड़ में कौन सबसे आगे? सागवाड़ा नगर पालिका 2026: अध्यक्ष पद की दौड़ में कौन सबसे आगे? सागवाड़ा नगर पालिका चुनाव 2026 में भाजपा ने 23 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। कांग्रेस 8 सीटों पर सिमट गई, जबकि सभी एग्जिट पोल और राजनीतिक आकलन पीछे छूट गए। अब शहर की सबसे बड़ी राजनीतिक चर्चा नगर पालिका अध्यक्ष के चेहरे को लेकर है। कोकिला कलाल (वार्ड 5) कड़े मुकाबले में जीत दर्ज कर चर्चा के केंद्र में हैं। ओबीसी वर्ग से आने वाली कोकिला कलाल को सामाजिक संतुलन और महिला नेतृत्व के दृष्टिकोण से मजबूत दावेदार माना जा रहा है। श्रद्धा पांचाल (वार्ड 11) 292 मतों के साथ प्रभावशाली जीत, पूर्व पार्षद का अनुभव, मजबूत जनाधार और संगठनात्मक सक्रियता उन्हें अध्यक्ष पद की दौड़ में प्रमुख नाम बना रही है। अन्य चर्चित नाम: निर्मला दरजी (वार्ड 19) आशा पाटीदार (वार्ड 33) रीना कंसारा (वार्ड 6) वहीं वार्ड 24 से पहली बार चुनाव लड़ने वाले रमीज राजा ने 25 साल पुराने कांग्रेस के गढ़ को ध्वस्त करते हुए रिकॉर्ड जीत दर्ज की और प्रतिद्वंद्वी की जमानत तक जब्त करवा दी। फिलहाल फैसला भाजपा संगठन के हाथ में है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि सागवाड़ा नगर पालिका अध्यक्ष की जिम्मेदारी किस चेहरे को सौंपी जाएगी। आपकी राय में नगर पालिका अध्यक्ष कौन बनना चाहिए?1
- सालमगढ़ में गणपति बाप्पा मोरया के जयकारों से गूंजे घर और पंडाल गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर सालमगढ़ में गणपति बाप्पा मोरया के जयकारों से गूंजे घर और पंडाल गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर सालमगढ़ में चारों ओर भक्ति और उत्सव का माहौल है। कस्बे में विभिन्न स्थानों, सार्वजनिक पंडालों और श्रद्धालुओं के घरों में विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की प्रतिमाएं गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों की थाप पर पूरे विधि-विधान से स्थापित की गई हैं। उत्सव की प्रमुख झलकियां: भव्य शोभायात्राएं: श्रद्धालु गणपति बाप्पा को अपने घर और पंडालों में लाने के लिए अबीर-गुलाल उड़ाते हुए और "गणपति बाप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया" के जयकारे लगाते हुए गाजे-बाजे के साथ निकले। वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा: शुभ मुहूर्त में पंडितों और आचार्यों द्वारा विधि-विधान से प्राण-प्रतिष्ठा कर महाआरती की गई और भगवान को मोदक व लड्डू का भोग चढ़ाया गया। सजे हुए घर व पंडाल: कस्बे के कई प्रमुख चौराहों और कॉलोनियों में आकर्षक झांकियां सजाई गई हैं। रोशनी और फूलों से सजे पंडालों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रम: आगामी दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव के दौरान शाम को भजन संध्या, आरती और विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। पूरा सालमगढ़ क्षेत्र इस समय भक्तिमय ऊर्जा और उत्साह से सराबोर है।1
- अरनोद में भाजपा का दबदबा, 20 में से 14 वार्ड जीते; कांग्रेस 4 पर सिमटी, 2 निर्दलीयों ने भी मारी बाजी ✍️ रवि मोरवार1
- सवेरे घर से निकला बुजुर्ग , तालाब में मिली लाश एसडीआरएफ की टीम पहुंची मौके पर ,आसपुर थाना क्षेत्र की घटना सवेरे घर से निकला बुजुर्ग , तालाब में मिली लाश एसडीआरएफ की टीम पहुंची मौके पर ,आसपुर थाना क्षेत्र की घटना आसपुर थाना क्षेत्र के खेड़ा आसपुर में एक बुजुर्ग सवेरे पांच बजे घर से निकल गया और शाम को उसकी लाश पास के ही तालाब में मिली ।शव का पीएम कर शव परिजनों को सौंप दिया । प्राप्त जानकारी के अनुसार खेड़ा आसपुर निवासी शंकर मीणा(65) पुत्र कानजी अपने घर के पास बने कमरे में रहता था ।जो सवेरे उठ कर कही निकल गया । सवेरे सात बजे घर वाले उसे चाय देने गए तो कमरे में नहीं मिले ।तब आस पास देखा कोई सुराग नहीं लगा ।करीब दो बजे टोकवासा मोड पर मॉडल तालाब की सीढ़ियों पर बुजुर्ग की लकड़ी मिली ।जिससे अनुमान लगाया की इसी में गिरे है । जानकारी मिलते ही तहसीलदार नारायण लाल सुथार ,एएसआई कान्तिलाल मीणा कांस्टेबल अर्जुन कटारा मौके पर पहुंचे । लेकिन शव अंदर दिखाई नहीं दिया तो डुंगरपुर से एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया। एसडीआरएफ की 13 सदस्यों की टीम अनोप सिंह के नेतृत्व में पहुंच कर पानी से शव को निकाल दिया गया । और शव को आसपुर सीएचसी ले जाया गया जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को दिया गया ।1
- पीठ - लबाना समाज वागड़ बस्ती के नायक श्री कालूसिंह झाड़ के नेतृत्व में सलारेश्वर महादेव मंदिर में हवन यज्ञ, समाज की खुशहाली के लिए दी सामूहिक आहुतियां जी, नाम जोड़कर पूरी हेडलाइन: लबाना समाज वागड़ बस्ती के नायक श्री कालूसिंह झाड़ के नेतृत्व में सलारेश्वर महादेव मंदिर में हवन यज्ञ, समाज की खुशहाली के लिए दी सामूहिक आहुतियां।।1
- जिला चिकित्सालय की परेशानी खोल रहा है विकास के झूठे दावे प्रतापगढ़ जिला चिकित्सालय में अंधेरा, विकास के दावों पर उठे सवाल बच्चों और जननी अस्पताल से ऑपरेशन थिएटर तक कई स्थानों पर लाइट बंद होने की शिकायत प्रतापगढ़। शहर के राजकीय जिला चिकित्सालय परिसर में इन दिनों प्रकाश व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अस्पताल के बच्चों एवं जननी अस्पताल की ओर जाने वाले मार्ग से लेकर अंदर ऑपरेशन थिएटर की तरफ तक कई स्थानों पर लाइटें बंद होने की बात सामने आई है। वहीं कुछ स्थानों पर लाइटें चालू हैं, जबकि अस्पताल परिसर में स्टाफ के रहने वाले कुछ हिस्सों में भी पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं होने की शिकायत है। अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर रात के समय मरीजों, परिजनों और अस्पताल स्टाफ की आवाजाही रहती है। ऐसे में अंधेरा रहने से सुरक्षा और सुविधा दोनों को लेकर सवाल खड़े होना स्वाभाविक है। स्थानीय स्तर पर यह भी सवाल उठाया जा रहा है कि अस्पताल परिसर की प्रकाश व्यवस्था की जिम्मेदारी किसकी है और यदि लाइटें लंबे समय से बंद हैं तो संबंधित ठेकेदार अथवा जिम्मेदार विभाग द्वारा इन्हें ठीक क्यों नहीं कराया गया? जिला चिकित्सालय प्रशासन का ध्यान इस समस्या की ओर अब तक क्यों नहीं गया, यह भी चर्चा का विषय है। गौरतलब है कि हाल ही में नगर परिषद के चुनाव संपन्न हुए हैं। चुनाव के दौरान शहर के विकास को लेकर पूर्व सभापति रामलाल मीणा एवं विधायक हेमंत मीणा सहित जनप्रतिनिधियों द्वारा विकास के दावे किए गए। अब शहरवासियों के बीच यह सवाल उठ रहा है कि विकास के दावों की वास्तविक तस्वीर कितनी बदली है, इसे जिला चिकित्सालय जैसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थान की व्यवस्थाओं से भी देखा जा सकता है। निरूपण समाचार पत्र का सवाल: अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था कब तक दुरुस्त होगी? क्या जिम्मेदार अधिकारी मौके का निरीक्षण कर बंद पड़ी लाइटों को तत्काल ठीक करवाएंगे?2
- सालमगढ़ में हरतालिका तीज की धूम: सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत, गूंजे 'हर-हर महादेव' के जयकारे सालमगढ़ में हरतालिका तीज की धूम: सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत, गूंजे 'हर-हर महादेव' के जयकारे सालमगढ़। कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में हरतालिका तीज का पावन पर्व मंगलवार को पारंपरिक श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। पति की लंबी उम्र और परिवार की खुशहाली की कामना को लेकर सुहागिन महिलाओं ने दिनभर निराहार और निर्जला व्रत रखा। देवालयों में उमड़ा जनसैलाब संध्याकाल होते ही महिलाओं ने नए वस्त्र पहनकर और सोलह श्रृंगार कर निकटवर्ती मंदिरों का रुख किया। कस्बे के प्रमुख शिव मंदिरों में दर्शन और पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। महिलाओं ने विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ, माता पार्वती और श्री गणेश जी का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और अखंड सौभाग्य का वरदान मांगा। मंदिरों में सजा भव्य फुलेरा हरतालिका तीज के विशेष अवसर पर सभी शिवालयों में प्राकृतिक फूलों और पत्तियों से मनमोहक 'फुलेरा' बांधा गया। रंग-बिरंगे फूलों से महकते गर्भगृह और रोशनी की सजावट ने मंदिरों के वातावरण को अत्यंत दिव्य बना दिया। कथा श्रवण और भजन-कीर्तन पूजन के दौरान महिलाओं ने समूह में बैठकर हरतालिका तीज की पौराणिक व्रत कथा सुनी। इसके बाद 'ओम नमः शिवाय' और माता पार्वती के भजनों से मंदिर परिसर गूंज उठा। देर रात तक चले भजन-कीर्तन के बाद आरती की गई और श्रद्धालुओं में महाप्रसाद का वितरण हुआ।1
- तीन दिन से बिजली गुल, ग्रामीणों का पावर हाउस पर हुए एकत्रित आसपुर बिजली बिजली गुल होने से आसपुर रात भर अंधेरे में डुबा तीन दिन से बिजली गुल, ग्रामीणों का पावर हाउस पर हुए एकत्रित आसपुर बिजली बिजली गुल होने से आसपुर रात भर अंधेरे में डुबा आसपुर में भी रात भर से शाम होने तक बिजली सही ढंग से सुचारू नहीं हो पाई है बिजली शुरू होते ही कुछ समय के बाद बंद होने से लोगों में आक्रोश वहीं रामा गांव के ग्रामीण बिजली विभाग कार्यालय पर पहुंचे और बिजली संकट से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जल्द समाधान के आश्वासन पर ग्रामीण शांत आसपुर। ,गोल पंचायत के रामा गांव में पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया। लगातार बिजली बंद रहने से ग्रामीणों को दैनिक कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली समस्या को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ गया और सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण आसपुर पावर हाउस पहुंचकर धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन जईयन महेश डामोर के द्वारा फोन नहीं उठाने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, अधिकारियों की ओर से भी फोन पर समस्या के समाधान को लेकर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलने से ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया। इसके बाद ग्रामीण बिजली चालू कराने की मांग को लेकर आसपुर पावर हाउस पहुंचे और तत्काल विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की। ग्रामीणों के धरने की सूचना पर माहौल गरमाता देख पावर हाउस के कार्यकर्ता प्रेम पाटीदार मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से समझाइश करते हुए विद्युत आपूर्ति में आ रही समस्या की जानकारी दी तथा जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने कहा कि तीन दिन से बिजली बंद होने के कारण गांव में पानी, घरेलू कामकाज सहित कई जरूरी कार्य प्रभावित हो रहे हैं।1
- आसमान से बरसी आफत, कुशलगढ़ क्षेत्र में बिजली गिरने से पांच बेजुबानों की मौत कुशलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में रविवार को तेज बारिश के दौरान तीन अलग-अलग स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने से पांच पशुओं की दर्दनाक मौत हो गई। सोमवार सुबह 7 बजे मिली जानकारी अनुसार जालिमपुरा गांव में किसान रमेश पुत्र कड़वा के दो बैलों की मौत हुई, जबकि रोहनिया मन्ना में कालूसिंह गरासिया के आंगन में बंधे बैल ने दम तोड़ दिया। वहीं गोडा खुदनी गांव में एक किसान की दो भैंसें भी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं। हादसे से पशुपालक परिवारों में मायूसी और मातम का माहौल है। सूचना पर राजस्व विभाग के पटवारी मनालाल गरासिया सहित अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। ग्रामीणों ने पीड़ित किसानों को नियमानुसार आर्थिक सहायता देने की मांग की है। बारिश के दौरान आकाशीय बिजली से बचाव को लेकर उपखंड अधिकारी अश्विन मारू ने ग्रामीणों से सावधानी बरतने और खुले स्थानों व पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की अपील की है।1