logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2026 में 48 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण पदक हासिल कर प्रख्यात भारोत्तोलक मीराबाई चानू जी ने देश का मान बढ़ाया है। उन्हें इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! आपकी यह जीत संपूर्ण राष्ट्र के लिए गर्व का क्षण है। आपकी अटूट निष्ठा और निरंतर परिश्रम देश के करोड़ों युवाओं को प्रेरित करता रहेगा।

6 hrs ago
user_Jitendra dave
Jitendra dave
Journalist Jodhpur, Rajasthan•
6 hrs ago

ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2026 में 48 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण पदक हासिल कर प्रख्यात भारोत्तोलक मीराबाई चानू जी ने देश का मान बढ़ाया है। उन्हें इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! आपकी यह जीत संपूर्ण राष्ट्र के लिए गर्व का क्षण है। आपकी अटूट निष्ठा और निरंतर परिश्रम देश के करोड़ों युवाओं को प्रेरित करता रहेगा।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • बाड़मेर जिले के बालोतरा में सोमवार को एक भव्य भक्ति संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में स्थानीय लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। भक्ति संध्या में विभिन्न कलाकारों द्वारा संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। यह आयोजन बालोतरा के समुदाय को एक साथ लाने और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने का एक प्रयास है।
    1
    बाड़मेर जिले के बालोतरा में सोमवार को एक भव्य भक्ति संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में स्थानीय लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। भक्ति संध्या में विभिन्न कलाकारों द्वारा संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। यह आयोजन बालोतरा के समुदाय को एक साथ लाने और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने का एक प्रयास है।
    user_Pukhraj soni
    Pukhraj soni
    Local News Reporter पचपदरा, बाड़मेर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • सिवाना उपखंड के काठाडी के संस्कृत विद्यालय में लंबे समय से शिक्षकों के पद रिक्त हैं। इस समस्या को लेकर अभिभावकों ने विभाग और उच्च अधिकारियों को अवगत कराया था, लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिला। पूर्व में 15 दिन पहले ग्रामीणों ने अधिकारियों को पत्र लिखकर चेतावनी दी थी कि अगर 15 दिन में अध्यापकों की व्यवस्था नहीं हुई तो वे अपने बच्चों के भविष्य को देखते हुए सामूहिक रूप से टीसी की मांग करेंगे। आज सभी छात्रों के अभिभावक विद्यालय में पहुंचे और प्रधानाध्यापक को सामूहिक रूप से प्रार्थना पत्र देकर सभी बच्चों की सामूहिक टीसी की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि उनके बच्चों का भविष्य अंधकार में है। अधिकारी अस्थायी तौर पर शिक्षकों को लगाते हैं, लेकिन वे वापस अपने स्थान पर चले जाते हैं, जिससे समस्या जस की तस बनी रहती है। अब बच्चों के भविष्य पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।
    1
    सिवाना उपखंड के काठाडी के संस्कृत विद्यालय में लंबे समय से शिक्षकों के पद रिक्त हैं। इस समस्या को लेकर अभिभावकों ने विभाग और उच्च अधिकारियों को अवगत कराया था, लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिला। पूर्व में 15 दिन पहले ग्रामीणों ने अधिकारियों को पत्र लिखकर चेतावनी दी थी कि अगर 15 दिन में अध्यापकों की व्यवस्था नहीं हुई तो वे अपने बच्चों के भविष्य को देखते हुए सामूहिक रूप से टीसी की मांग करेंगे। आज सभी छात्रों के अभिभावक विद्यालय में पहुंचे और प्रधानाध्यापक को सामूहिक रूप से प्रार्थना पत्र देकर सभी बच्चों की सामूहिक टीसी की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि उनके बच्चों का भविष्य अंधकार में है। अधिकारी अस्थायी तौर पर शिक्षकों को लगाते हैं, लेकिन वे वापस अपने स्थान पर चले जाते हैं, जिससे समस्या जस की तस बनी रहती है। अब बच्चों के भविष्य पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।
    user_प्रवीण सिसोदिया
    प्रवीण सिसोदिया
    Accounting firm Siwana, Barmer•
    4 hrs ago
  • आहोर : राज्य सरकार के 'हरियालो राजस्थान–एक पेड़ मां के नाम' महाअभियान के तहत गत वर्ष हरियाली तीज 27 जुलाई को भूति गांव में आयोजित 76वें जिला स्तरीय वन महोत्सव के ऐतिहासिक पौधारोपण कार्यक्रम की प्रथम वर्षगांठ पर सोमवार 27 जुलाई 2026 को ग्राम पंचायत भूति के तत्वावधान में हर्षोल्लास के साथ जन्मोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम स्थल वाटिका को ग्रामीणों व महिलाओं ने रंग-बिरंगी रंगोली व गुब्बारे से सजाया। ग्राम पंचायत प्रशासक जशोदा देवी एवं भाजपा चांदराई मंडल अध्यक्ष लाखाराम देवासी, पंचायत समिति सदस्य सजनों बाई देवासी की उपस्थिति में महिलाओं ने पीपल का पूजन कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और बरसात के मौसम में ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने की अपील की। महिलाओं ने पारंपरिक मंगल गीत गाए तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर पौधारोपण अभियान की प्रथम वर्षगांठ के तहत जन्मोत्सव मनाया। ग्राम पंचायत प्रशासक जशोदा देवी ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका नियमित पालन-पोषण और संरक्षण करना भी उतना ही आवश्यक है। पौधों की समय-समय पर देखभाल, सिंचाई और सुरक्षा से ही वे आगे चलकर विशाल वृक्ष का रूप लेते हैं और पर्यावरण संरक्षण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस समय बरसात का मौसम चल रहा है। इसमें अधिक से अधिक छायादार और फलदार पौधों का रोपण कर क्षेत्र को हरा-भरा बनाएं। उन्होंने बताया कि गत वर्ष आयोजित 76वां जिला स्तरीय वन महोत्सव में करीब दो हजार पौधे लगाए गए थे। इनमें आम, चीकू, अमरूद, अनार और आंवला जैसे फलदार पौधों के साथ-साथ पीपल, बरगद, नीम, कदम, शीशम और गुलमोहर सहित अनेक छायादार एवं पर्यावरण हितैषी पौधे लगाए गए थे। एक वर्ष के भीतर इन पौधों की नियमित देखभाल का सकारात्मक परिणाम सामने आया है और अधिकांश पौधे अब वृक्ष का स्वरूप लेने लगे हैं, जो अभियान की सफलता का प्रमाण है। मंडल अध्यक्ष लाखाराम देवासी ने बताया कि वृक्षों से हमें छाया के साथ ही फल भी मिलते हैं और वृक्ष हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं साथ ही पर्यावरण को संतुलित करने में सहायक होते हैं। उन्होंने क्षेत्र के ग्रामीणों को पर्यावरण प्रेमी बनकर पौधे लगाने का आह्वान किया। इस अवसर पर मनरेगा मेट मंजू गर्ग, शांति, कन्या, गोमती, कमला, मीरा, पुष्पा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व ग्रामीण उपस्थित रहे।
    4
    आहोर : राज्य सरकार के 'हरियालो राजस्थान–एक पेड़ मां के नाम' महाअभियान के तहत गत वर्ष हरियाली तीज 27 जुलाई को भूति गांव में आयोजित 76वें जिला स्तरीय वन महोत्सव के ऐतिहासिक पौधारोपण कार्यक्रम की प्रथम वर्षगांठ पर सोमवार 27 जुलाई 2026 को ग्राम पंचायत भूति के तत्वावधान में हर्षोल्लास के साथ जन्मोत्सव मनाया गया।

कार्यक्रम स्थल वाटिका को ग्रामीणों व महिलाओं ने रंग-बिरंगी रंगोली व गुब्बारे से सजाया। ग्राम पंचायत प्रशासक जशोदा देवी एवं भाजपा चांदराई मंडल अध्यक्ष लाखाराम देवासी, पंचायत समिति सदस्य सजनों बाई देवासी की उपस्थिति में महिलाओं ने पीपल का पूजन कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और बरसात के मौसम में ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने की अपील की। महिलाओं ने पारंपरिक मंगल गीत गाए तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर पौधारोपण अभियान की प्रथम वर्षगांठ के तहत जन्मोत्सव मनाया।

ग्राम पंचायत प्रशासक जशोदा देवी ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका नियमित पालन-पोषण और संरक्षण करना भी उतना ही आवश्यक है। पौधों की समय-समय पर देखभाल, सिंचाई और सुरक्षा से ही वे आगे चलकर विशाल वृक्ष का रूप लेते हैं और पर्यावरण संरक्षण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस समय बरसात का मौसम चल रहा है। इसमें अधिक से अधिक छायादार और फलदार पौधों का रोपण कर क्षेत्र को हरा-भरा बनाएं। उन्होंने बताया कि गत वर्ष आयोजित 76वां जिला स्तरीय वन महोत्सव में करीब दो हजार पौधे लगाए गए थे। इनमें आम, चीकू, अमरूद, अनार और आंवला जैसे फलदार पौधों के साथ-साथ पीपल, बरगद, नीम, कदम, शीशम और गुलमोहर सहित अनेक छायादार एवं पर्यावरण हितैषी पौधे लगाए गए थे। एक वर्ष के भीतर इन पौधों की नियमित देखभाल का सकारात्मक परिणाम सामने आया है और अधिकांश पौधे अब वृक्ष का स्वरूप लेने लगे हैं, जो अभियान की सफलता का प्रमाण है।

मंडल अध्यक्ष लाखाराम देवासी ने बताया कि वृक्षों से हमें छाया के साथ ही फल भी मिलते हैं और वृक्ष हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं साथ ही पर्यावरण को संतुलित करने में सहायक होते हैं। उन्होंने क्षेत्र के ग्रामीणों को पर्यावरण प्रेमी बनकर पौधे लगाने का आह्वान किया। इस अवसर पर मनरेगा मेट मंजू गर्ग, शांति, कन्या, गोमती, कमला, मीरा, पुष्पा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व ग्रामीण उपस्थित रहे।
    user_सुरेश गर्ग
    सुरेश गर्ग
    Voice of people आहोर, जालोर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • जयपुर स्थित अभिनंदन महेश्वरी समाज जन उपयोगी भवन में आगामी 2 अगस्त को श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज प्रबुद्ध जन सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन का समय प्रातः 10 बजे तय किया गया है। कार्यक्रम को लेकर गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों, वरिष्ठजनों और गणमान्य नागरिकों से समय का ध्यान रखते हुए कार्यक्रम स्थल पर समय से पूर्व पहुँचने की अपील की गई है, ताकि बैठक को निर्धारित समय पर शुरू किया जा सके।
    2
    जयपुर स्थित अभिनंदन महेश्वरी समाज जन उपयोगी भवन में आगामी 2 अगस्त को श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज प्रबुद्ध जन सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन का समय प्रातः 10 बजे तय किया गया है।

कार्यक्रम को लेकर गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों, वरिष्ठजनों और गणमान्य नागरिकों से समय का ध्यान रखते हुए कार्यक्रम स्थल पर समय से पूर्व पहुँचने की अपील की गई है, ताकि बैठक को निर्धारित समय पर शुरू किया जा सके।
    user_Mahesh panchariya
    Mahesh panchariya
    Local News Reporter जैतारण, पाली, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • कनाना से मेली जाने वाले रास्ते पर बारिश के बाद फिसलन बढ़ गई है, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इस रास्ते से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में बजरी परिवहन के लिए डंपर, ट्रैक्टर और अन्य वाहन गुजरते हैं, जिसकी वजह से रास्ते की हालत पहले से ही खराब थी। अब बारिश के बाद स्थिति और बिगड़ गई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि बजरी परिवहन करने वालों की वजह से यह समस्या बढ़ी है।
    1
    कनाना से मेली जाने वाले रास्ते पर बारिश के बाद फिसलन बढ़ गई है, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इस रास्ते से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में बजरी परिवहन के लिए डंपर, ट्रैक्टर और अन्य वाहन गुजरते हैं, जिसकी वजह से रास्ते की हालत पहले से ही खराब थी। अब बारिश के बाद स्थिति और बिगड़ गई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि बजरी परिवहन करने वालों की वजह से यह समस्या बढ़ी है।
    user_प्रवीण सिसोदिया
    प्रवीण सिसोदिया
    Accounting firm Siwana, Barmer•
    4 hrs ago
  • बिहार में पुलिस ने 423 छात्रों को हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई सीवान में हुई, जहां 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है। आरोप है कि सरकार और पुलिस ने छात्रों को उनके हक की आवाज उठाने पर मार-मार कर भगाया है। इस घटना को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है और इसे अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार बताया जा रहा है। इस घटना से बिहार में तनाव का माहौल है और लोगों में सरकार और पुलिस के खिलाफ गुस्सा है।
    1
    बिहार में पुलिस ने 423 छात्रों को हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई सीवान में हुई, जहां 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है। आरोप है कि सरकार और पुलिस ने छात्रों को उनके हक की आवाज उठाने पर मार-मार कर भगाया है। इस घटना को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है और इसे अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार बताया जा रहा है।

इस घटना से बिहार में तनाव का माहौल है और लोगों में सरकार और पुलिस के खिलाफ गुस्सा है।
    user_Gordhan ram
    Gordhan ram
    भोपालगढ़, जोधपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.